Home Blog Page 3307

दो भारतीय पायलट्स को पाकिस्तान ने पकड़ने का किया दावा

0

नई दिल्ली। बुधवार सुबह भरतीय सीमा में पाक फायटर जेट्स के घुसने और फिर पाकिस्तान द्वारा भारतीय जेट्स को मार गिराने के दावे किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इस दौरान पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि इस पूरे घटनाक्रम में भारत के दो फायटर जेट्स मार गिराए गए हैं। इनमें से एक जेट भारतीय सीमा में और दूसरा पाक सीमा में गिरा है।

पाकिस्तान का दावा है कि उसकी सीमा में गिरे फायटर जेट से उसने दो भारतीय पायलट्स को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक घायल था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दावे के साथ ही पाकिस्तानी सोशल मीडिया में दो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इनमें एक वीडियो में घायल पायलट नजर आ रहा है वहीं दूसरे वीडियो में एक पायलट नजर आ रहा है जिससे पाक आर्मी सवाल जवाब कर रही है। इस वीडियो में खड़ा पायलट अपना नाम अभिनव बता रहा है। वो खुद को विंग कमाडर बता रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया संत समागम का शुभारंभ

0

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती सहित संतगणों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जानकी जयंती के अवसर पर राजिम माघी पुन्नी मेला के त्रिवेणी संगम पर संत समागम का शुभारंभ किया।

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल महानदी आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राजीव लोचन मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना भी की और  प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक राजिम श्री अमितेश शुक्ला, विधायक अभनपुर श्री धनेन्द्र साहू, विधायक श्री सहित अन्य विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री आज विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद बस में मंत्रियों एवं विधायकों के साथ राजिम पहुंचे। धर्म नगरी राजिम पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सडक के दोनों ओर खडे होकर परंपरागत रूप से अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आर्शीवाद लिया।

छत्तीसगढ़ नान घोटाला मामला : 12 मार्च को बिलासपुर हाई कोर्ट में होगी अहम सुनवाई

0

छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित करोड़ों रुपये के नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला के मामले में दायर की गई जनहित याचिकाओं पर मंगलवार को हाई कोर्ट चीफ जस्टिस के डिवीजन बैंच में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में एसीबी की ओर से जांच का स्टेट्स रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया. इस पर एक याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट से आये दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं और अन्य याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने कई घण्टो तक बहस किया. बहस के बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि सरकार और एसआईटी ऐसा करे, जिससे विश्वास पैदा हो. मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 12 मार्च को सुनने के लिए तय कर दिया है. माना जा रहा है कि 12 मार्च को होने वाली सुनवाई काफी अहम रहेगी.

बता दें कि प्रदेश में नागरिक आपूर्ति निगम ( नान ) में करोड़ों रुपये का भ्र्ष्टाचार कर बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया था, जिसमें 27 लोगों को आरोपी बनाया गया था. बाद में कुछ लोगों को छोड़ दिया गया. प्रदेश को कलंकित करने वाले इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश करने और स्वतंत्र एजेंसी या सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर हाई कोर्ट चीफ जस्टिस के डिविजन बैंच में हमर संगवारी एनजीओ, अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र पाण्डे, वशिष्ठ नारायण और अन्य ने जनहित याचिकाएं लगाई है.

मामले में लंबे समय से सुनवाई चल रही है. आज एसीबी की ओर से स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें आज कई घण्टो तक बहस हुई. मामले में याचिकाकर्ता और अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने सवाल उठाते हुए कहा कि किस अधिकार से राज्य शासन ने एसआईटी बनाया है. इस पर कानूनी तर्क प्रस्तुत करते हुए बताया गया की सीआरपीसी के प्रावधान के तहत सरकार जांच कर सकती है.

न्यायधानी में इस बार लोकसभा चुनाव 2019 में जीत की उम्मीद लगा रही है कांग्रेस​

0

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है. बिलासपुर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. बिलासपुर हाई कोर्ट पूरे एशिया में सबसे बड़ा हाई कोर्ट है. बिलासपुर को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी भी कहा जाता है. इसके अलावा बिलासपुर अपने खूश्बूदार चावलों की विविधता के लिए भी मशहूर है. राजनीति की दृष्टि से बिलासपुर लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जाता है.

आजादी के बाद से अब तक बिलासपुर लोकसभा सीट पर कुल 16 चुनाव हो चुके हैं. साल 1952 से 1999 के बीच बिलासपुर निर्वाचन क्षेत्र मध्य प्रदेश का हिस्सा था. इसके बाद साल 2004 से 2014 में बतौर छत्तीसगढ़ का हिस्सा बिलासपुर में तीन लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. साल 1989 से इस क्षेत्र में बीजेपी का दबदबा रहा है. पिछले आठ में से 7 चुनाव (1991 के अलावा) बीजेपी के खाते में रहे हैं. बिलासपुर से बीजेपी के पुन्नूलाल मोहले ने लगातार चार बार जीत दर्ज की.

बिलासपुर शहर लगभग 400 साल पुराना है. इसका नाम मछुआरन महिला ‘बिलासा’ के नाम पर रखा गया है. कई प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आने के बावजूद बिलासपुर ने काफी विकास किया. जिले की कुल जनसंख्या लगभग 1961922 है. वर्तमान में बिलासपुर जिले में 8 तहसील, 7 ब्लॉक और 909 गांव शामिल हैं. इस लोकसभा सीट पर 2014 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 889,222 थी. वहीं पंजीकृत 838,103 महिला वोटर्स की संख्या 517,204 थी. यहां कुल 1,727,325 मतदाताओं में से कुल 1,090,457 ने पिछले चुनाव में हिस्सा लिया. इस चुनाव में करीब 1729229 मतदाता अपने क्षेत्र सांसद का चुनाव करेंगे.

बिलासपुर लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटों आती हैं. इनमें से दो अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. जिनमें कोटा, तखतपुर, बेलतेरा, लोरमी, बिल्हा, मस्तूरी(एससी), मुंगेली(एससी) और बिलासपुर शामिल है. साल 2014 में बीजेपी के लखनलाल साहू ने कांग्रेस की करुणा शुक्ला को हराया और सांसद बने. इससे पहले साल 2009 में बीजेपी के दिलीप सिंह जुदैव ने कांग्रेस के रेणु जोगी को हराया था. इससे पहले के चार चुनावों में बीजेपी के पुन्नुलाल मोहले यहां से सांसद रहे.

 

बिलासपुर सीट से वर्तमान सांसद लखन लाल साहू हैं. 16 जून 1971 को जन्मे लखनलाल पेशे से वकील और किसान है. सांसद साहू ने एमए (साहित्य) समेत एलएलबी की डिग्री हासिल की है. उनकी पत्नी का नाम निर्मला साहू है और उनके परिवार में तीन बेटे हैं. जनवरी, 2019 तक बीजेपी सांसद लखन लाल साहू ने अभी तक अपने सांसद निधि से क्षेत्र के विकास के लिए 26.57 करोड़ रुपए में से 24.91 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. उन्हें सांसद निधि से अभी तक 27.39 करोड़ (ब्याज के साथ) मिले हैं. इनमें से 2.48 करोड़ रुपए अभी खर्च नहीं किए गए हैं. उन्होंने जारी किए जा चुके रुपयों में से 108.69 फीसदी खर्च किया है.

MP : गांधी सागर वन अभयारण्य में चहचहा रहे हैं 200 तरह के पंछी, सर्वे ने दी गुड न्यूज

0

मंदसौर जिले का गांधी सागर अभयारण्य अच्छी खबर दे रहा है. हाल ही में हुए सर्वे में पता चला है कि इस अभयारण्य में पंछियों की 200 से ज़्यादा प्रजातियां रह रही हैं. इनमें  से कई तो दुर्लभ प्रजातियां हैं. ये वो पक्षी हैं जो विश्व में और कहीं नहीं मिलते.

वन विभाग ने वाइल्ड लाइफ एंड नेचर कंजर्वेशन और एमपी टाइगर फाउंडेशन के साथ मिलकर पहली बार गांधी सागर के वन क्षेत्र में बर्ड सर्वे कराया है. देश भर से आए 80 पक्षी विशेषज्ञों ने 3 दिन तक सर्वे  किया. सर्वे में 80 अलग-अलग रास्ते बनाए गए थे. हर टीम में 3-4 सर्वेयर थे. अभी और आंकड़े कलेक्ट किए जा रहे हैं. हो सकता है कुछ और प्रजातियों का पता चले.

डीएफओ मयंक चांदीवाल ने बताया कि गांधी सागर में माइनस 30 डिग्री तापमान में 18 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ने वाला दुर्लभ बार हेडेड गूज भी दिखा है. सर्वे में ब्लैक स्ट्रोक पक्षी भी दिखा, यह प्रवासी है जो मंगोलिया और साइबेरिया में पाया जाता है. यह पक्षी साइबेरिया से उड़ान भरता है तो भारत से होते हुए अफ्रीका तक जाता है. यह पक्षी मछली खाता है. ये पक्षी आसानी दे दिखाई नहीं देता क्योंकि ये  पेड़ की छाल के कलर और धब्बे जैसा होता है.

पक्षी विशेषज्ञों ने बताया कि सर्वे में रेड क्रस्टेड पोचर्ड, रेड नेकड फाल्कन, क्रेस्टेड हॉक ईगल, वाइट बेलिंड मिनिवेट, डेजर्ट व्हीटियर, शॉर्ट एयर्ड उल्लू, ब्राउन फिश आउल, पेंटेड सैंडग्राउज, मोटल्ड उल्लू, स्पॉटेड रेड शंक, फेरुगीनो पोचार्ड, डालमेशियन पेलिकन, टफटेड डक पक्षी पाए गए.

 

IB Group ने किया भारतीय वायु सेना को सेल्यूट कहा- हमें भारतीय सेना की वीरता व हिम्मत पर नाज़ है

0

राजनांदगांव व छत्तीसगढ़ में नही पुरे देश विदेश के बड़ी कंपनियों में शामिल राजनंदगांव के सबसे बड़े कम्पनी एबीस ग्रुप ने कहा की पाक आतंकवादी ठिकानो पर भारतीय वायु सेना का हमला सही समय पर करोडो हिन्दुस्तानियों के भावनाओं का उचित सम्मान है| आई. बी. ग्रुप भारतीय वायु सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए, उन्हें सेल्यूट करता है|

अब आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने का वक्त आगया है| वायुसेना की इस कार्यवाई के उन हजारों सहिदों  की आत्मा को आज सही मायने में शांति मिलेगी| हम सबको जवानों के साहस और सौर्य पर नाज़ है |

उन्होंने कहा की हम उनकी वीरता और उनकी हिम्मत को नमन करते है| आज सच्चे मायने में पुल्मावा के सहिदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी है|

साथ ही आई.बी.ग्रुप. ने छत्तीसगढ़ शासन के साथ मिलकर पुलमावा में शहीदों के परिवार को 11 लाख की राशी सौपी

एबीस ग्रुप के तरफ से मुख्यमंत्री को पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए भेंट की गई 11 लाख रूपए की राशि

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज यहां विधानसभा परिसर में राजनांदगांव के आई.बी. औद्योगिक समूह द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया।

ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जल्द RBI जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट, होंगी ये खास बातें

0

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही 100 रुपयेे के नोट नए बदलाव के साथ जारी करेगा. RBI नए गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर वाले 100 रुपये के नए नोट जल्द लेकर आएगा. इन नोटों का डिजाइन सभी मामलों में महात्मा गांंधी (नई) सीरिज के 100 रुपये के बैंक नोटों के समान है. असली-नकली में फर्क करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखकर आप नकली नोटों से बच सकते हैं…

ये है असली 100 रुपये के नोट की पहचान-

# RBI ने बताया है कि 100 रुपये के नए नोट के सामने वाले हिस्से में आपको देवनागरी में 100 लिखा हुआ दिखेगा. नोट के केंद्र में महात्मा गांधी की तस्वीर है. छोटे अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा हुआ है.

# मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान है. इसके अलावा मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ लेटेंट चित्र भी इसमें मौजूद है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नोट में किए गए हैं. इस पर स‍िक्योरिटी थ्रेड भी लगाया गया है.
# इसमें कलर शिफ्ट भी आपको देखने को मिलेगा. जब आप नोट को मोड़ेगे, तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाएगा. वहीं, महात्मा गांधी के चित्र के दाईं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर और भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक भी है.

# दाईं ओर जाएंगे, तो यहां पर आपको अशोक स्तंभ का प्रतीक भी दिखाई देगा. इसके अलावा महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (100) वॉटरमार्क में नजर आएगा.

# यही नहीं, संख्या पैनल भी इसमें आपको दिखेगा. इसमें ऊपर बाईं और नीचे दाईं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक हैं. दृष्टबाध‍ित लोगों की खातिर इसमें इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, उबरे हुए त्रिकोणीय पहचान चिन्ह माइक्रो-टैक्स्ट 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीड रेखाएं भी हैं.

# नोट के पीछे-नोट की बाईं तरफ मुद्रण वर्ष, स्लोगन सहित स्वच्छ भारत का लोगो, भाषा पैनल, ‘रानी की वाव’ का च‍ित्र और देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 100 भी आपको देखने को मिलेगा.

# अगर आप 100 रुपये के इन सभी फीचर को याद नहीं रख पाएं, तो आपके सामने ऑनलाइन इसके फीचर चेक करने का विकल्प भी है. RBI ने एक वेबसाइट ‘paisaboltahai.rbi.org.in’ शुरू की है. यहां आप बड़ी आसानी से नोटों के फीचर जान सकते हैं.

आतंकियों का काल मिराज 2000 की ये हैं खासियतें, जानें फाइटर प्लेन की कीमत

0

उठाए दावों पर सवाल : जैश के कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक से ये नेता नाखुश

0

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने POK में घुसकर जैश के ठिकानों पर हमला किया है. बताया जाता है कि रात करीब साढ़े तीन बजे एक साथ 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में आतंकियों के बड़े ठिकानों पर हमला किया और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया. जहां पक्ष और विपक्ष दोनों दल के नेता सरकार और भारतीय वायुसेना की प्रसंशा कर रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी नेता हैं, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक  के दावों पर शक जताया है.

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने वायुसेना की कार्रवाई को झूठा करार दिया है. वैसे तो उनकी पार्टी के अध्यक्ष ने इस कार्रवाई को लेकर सेना के जवानों को सलाम किया है, लेकिन पंडित सिंह ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलने वालों की पार्टी है. सिंह ने दावा किया कि भाजपा ने पाकिस्तान से बात करके वहां खाली मकान पर बम गिराया है. सर्जिकल स्ट्राइक में कोई आतंकी नहीं मारा गया है.

वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा कि IAF के हमले के बाद ट्विटर और समाचार चैनलों पर युद्ध जैसी स्थिति है. इनमें से अधिकांश लोग अज्ञानी हैं, जिन्होंने बगैर दिमाग लगाए ही इसे फैलाना शुरू कर दिया है. मेरा बस इतना कहना है कि आखिरी शिक्षित लोग कैसे युद्ध की संभावना पर खुशी जता सकते हैं.

https://twitter.com/MehboobaMufti/status/1100338114202140672

इस हमले को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी और हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाले शाह फैसल ने ट्वीट करके कहा कि कल जो ऐसे हमलों को लेकर विलाप कर रहे थे वह आज की हिंसा के चीयरलीडर्स कैसे बन सकते हैं? यह मानवता के सभी मूल्यों के खिलाफ है.

https://twitter.com/shahfaesal/status/1100345277381312512

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके कहा, ‘भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद की शिविरों पर किया गया हमला बिल्कुल नया खेल है. ऐसा पहली बार है जब शांति काल में पड़ोसी देश में आतंकवादियों पर हवाई हमला किया गया है.’ उन्होंने कहा कि बालाकोट हमले के साथ ही हम नई मिसाल तक पहुंच गए हैं.

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1100308568518156288