Home देश इस ‘फलों के राजा’ की सबसे महंगे आमों में होती है गिनती,...

इस ‘फलों के राजा’ की सबसे महंगे आमों में होती है गिनती, जानिए नाम और खासियत’

3
0

Kalmi Mango Tree: आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आम को फलों का राजा कहा जाता है, तभी तो लोग गर्मी के मौसम का इंतजार करते हैं ताकी आम का मजा ले सकें. भारत में ही नहीं विदेशों में भी इस फल के दीवानों की कमी नहीं है. दूसरे देश को छोड़कर यदि हम भारत की बात करें तो यहां आम के 100 से भी ज्यादा किस्में पाई जाती है. आम की मिठास और स्वाद तक तो ठीक है, लेकिन भारतीय आम के अजीबो गरीब नाम है, जिसे सुन हर कोई एक बार यह जरूर सोचता है कि आखिर यह नाम इसे कैसे मिला होगा.

Mangoes Interesting Facts: आम का सीजन शुरू हो गया है और धीरे-धीरे बाजार में आम आने लगे हैं. तरह-तरह की वैरायटी में एक खास नाम कलमी आम का है. यह आम अन्य आमों के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है. फिर भी इसके शौकीन शुरू से ही ज्यादा रहे हैं. कहा जाता है कि बड़े-बड़े राजा-महाराजा भी कलमी आम का सेवन करते थे. इसका गूदा मुलायम रेशे-रहित और बेहद मीठा होता है. खुशबू भी लाजवाब होती है. इसलिए इस आम को खूब पसंद करते हैं और यह आम हमेशा डिमांड में रहता है.

कलम की तरह काट लिया जाता है

इतिहासकार डॉ. अजय अनुपम ने बताया कि कलमी आम को ऐसे समझ सकते हैं कि दो अलग-अलग चीज को एक जगह मिलाकर नई वैरायटी पैदा करना. आम के बाग वाले लोग हैं वह बताते हैं कि आम के पेड़ में जब बोर आने के बाद छोटी अमिया आती हैं तो उसकी एक टहनी में कलम की तरह उसे काट लिया जाता है. जैसे लिखने वाली कलम होती है और दूसरे किसी पेड़ की ऐसे ही कलम लेकर उस पेड़ में लगी हुई टहनी में उसे जोड़ दिया जाता है. जिसमें कुछ मसले लगाए जाते है. उस आम को सुगंधित अधिक रसदार अधिक गुदे वाला आम बनाए जाने की प्रक्रिया की जाती है. इसलिए उस आम को कलमी आम कहा जाता है. आपने जब कलमी आम खाया होगा तो देखा होगा वह ऊपर से कुछ पीला होता है. अपनी गोलाई में वह हरापन लिए रहता है.

गुदे से होता है भरपूर

उसके अंदर बहुत गुदा भरा रहता है. उस आम को दबाकर इसका रस पियेंगे तो वह बहुत स्वादिष्ट लगता है. इसके साथ ही इस आम में कलम लगती है. इसीलिए इस आम का नाम कलमी आम रखा गया है और इसे कलमी आम के नाम से जाना जाता है और स्वाद में भी बहुत लाजवाब होता है. यह आम हमेशा डिमांड में रहता है. जानकर इस आम का रस पीना पसंद करते हैं. इसके साथ ही अन्य आम के मुकाबले इस आम की कीमत की बात की जाए तो थोड़ी ज्यादा रहती है. अन्य आम के मुकाबले यह थोड़ा महंगा मिलता है.