Home Blog Page 361

लगातार नौवीं बार बजट पेश करने वाली पहली महिला होंगी निर्मला सीतारमण, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक पल…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है. उन्होंने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली महिला बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

मोदी ने इसे गर्व का क्षण बताया.

आर्थिक सर्वेक्षण 2026 से पहले मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है और अब दूसरा चरण शुरू हो रहा है. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए आने वाले 25 साल बेहद अहम होंगे. इसी दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.</p><p>निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार का 15वां बजट पेश करेंगी. यह एनडीए सरकार की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के बाद दूसरा पूर्ण बजट होगा.

वित्त मंत्री के साथ अनुभवी अधिकारियों और अर्थशास्त्रियों की एक मजबूत टीम काम कर रही है. इस बार कई नए चेहरे भी इस टीम में शामिल हैं, जो बजट की रूपरेखा बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं.

आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर बजट डिवीजन का नेतृत्व कर रही हैं. उनकी जिम्मेदारी है कि संसाधनों का सही इस्तेमाल हो, सरकारी खर्च की सीमा तय हो और विकास व स्थिरता के बीच संतुलन बना रहे.

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन बजट के लिए जरूरी आर्थिक विश्लेषण उपलब्ध कराते हैं. उनका दफ्तर वैश्विक जोखिमों का आकलन करता है, विकास दर का अनुमान लगाता है और विभिन्न क्षेत्रों के रुझानों का अध्ययन करता है. साथ ही वे बड़े सुधारों और वित्तीय नीतियों पर वित्त मंत्री को सलाह देते हैं.

राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव प्रत्यक्ष करों जैसे आयकर और कॉरपोरेट टैक्स के साथ-साथ अप्रत्यक्ष करों जैसे जीएसटी और सीमा शुल्क की देखरेख करते हैं. यह उनके कार्यकाल का पहला बजट होगा.

व्यय सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम सरकारी खर्च और सब्सिडी सुधारों की निगरानी करते हैं. उनका विभाग वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और घाटे को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है.

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, बीमा कंपनियों और पेंशन संस्थानों की निगरानी करते हैं. उनका ध्यान वित्तीय समावेशन बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने पर है.

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव अरुणिश चावला सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर गैर-कर राजस्व जुटाने की जिम्मेदारी निभाते हैं. वे केंद्र सरकार की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन पर काम करते हैं.

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चयन के लिए कांग्रेस पार्टी में मंथन शुरू, जानें- किन चेहरों की है चर्चा…

0

PCC अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो चुका है. पार्टी के अंदर यह सवाल उठने लगा है कि क्या बैज को दोबारा मौका मिलेगा या आलाकमान किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपेगा.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दरअसल, वर्तमान PCC अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो चुका है. पार्टी के अंदर यह सवाल उठने लगा है कि क्या बैज को दोबारा मौका मिलेगा या आलाकमान किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपेगा.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार PCC अध्यक्ष का चयन केवल संगठनात्मक कारणों से नहीं, बल्कि 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा. कांग्रेस ऐसा नेता चाहती है, जो पूरे प्रदेश में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साध सके, साथ ही वह अलग-अलग वर्गों को जोड़ने की क्षमता रखता हो.

इन नामों की हो रही चर्चा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक चार से पांच नामों पर गंभीर मंथन चल रहा है.

भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री)

ओबीसी वर्ग से आने वाले भूपेश बघेल को जमीनी नेता माना जाता है. उनकी आक्रामक शैली और संगठन पर पकड़ उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है.

टीएस सिंह देव (पूर्व उप मुख्यमंत्री)

सरगुजा राजघराने से ताल्लुक रखने वाले सिंह देव की छवि शांत, संतुलित और सर्वमान्य नेता की है. उत्तर छत्तीसगढ़ की कई सीटों पर उनका प्रभाव माना जाता है.

शिव डहरिया (पूर्व मंत्री)

एसटी समुदाय से आने वाले डेहरिया को आदिवासी इलाकों में प्रभावशाली माना जाता है. प्रदेश में एसटी आबादी का बड़ा हिस्सा होने से उनका नाम समीकरण में फिट बैठता है.

उमेश पटेल (पूर्व मंत्री)

युवा चेहरे के रूप में देखे जाने वाले उमेश पटेल ओबीसी वर्ग से हैं. उनके पिता नंद कुमार पटेल झीरम नक्सली हमले में शहीद हुए थे, जिससे उनकी राजनीतिक पहचान और मजबूत मानी जाती है.

कांग्रेस की आधिकारिक प्रतिक्रिया

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि PCC अध्यक्ष के चयन का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा. उन्होंने कहा कि सभी नेता पार्टी के अनुशासन में रहकर निर्णय का सम्मान करेंगे और संगठन को मजबूत करने पर फोकस रहेगा.

बीजेपी का तंज

कांग्रेस में चल रही इस हलचल पर बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान चल रही है. हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने इसे आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनेगा, इसका अंतिम निर्णय आलाकमान करेगा. लेकिन यह साफ है कि चुनावी रणनीति, जातीय संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर ही नया चेहरा सामने लाया जाएगा. फिलहाल, छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस मुद्दे पर सुगबुगाहट तेज है और नेताओं की सक्रियता भी बढ़ गई है.

छत्तीसगढ़ में रोजगार मेला शुरू, निजी क्षेत्र के 15 हजार पदों पर होगा चयन, इन दस्तावेज़ों को साथ लाना जरूरी…

0

CG Job Fair 2026: इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी और गैर-तकनीकी लगभग 15 हजार पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी और गैर-तकनीकी लगभग 15 हजार पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिए जाएंगे।

CG Job Fair 2026: सारंगढ़बिलाईगढ़ के आवेदकों का इंटरव्यू

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के अंतर्गत 30 जनवरी 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 1513 आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन अनिवार्य है।

पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज़

जिन आवेदकों ने अभी तक ऑनलाइन पंजीयन नहीं किया है, वे संबंधित पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। रोजगार मेला में साक्षात्कार के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की मूल प्रति और फोटोकॉपी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 पर संपर्क किया जा सकता है।

CG: रायपुर में CM साय की अहम बैठकें, विभागीय प्रगति और ई-प्रगति पर चर्चा…

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। सुबह 11 बजे के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में विभागीय कार्यों और प्रगति का जायजा लिया जाएगा और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। सुबह 11 बजे के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में विभागीय कार्यों और प्रगति का जायजा लिया जाएगा और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी।

शाम को प्रेस वार्ता

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे रायपुर न्यू सर्किट हाउस में ई-प्रगति के संबंध में प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विवाद

इसके अलावा, प्रदेश में धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। आम आदमी पार्टी ने इसे बढ़ाकर 28 फरवरी तक करने की मांग की है। पार्टी के नेताओं का दावा है कि करीब 5 लाख किसान अभी तक धान नहीं बेच पाए हैं, जिसका मुख्य कारण ऑनलाइन पोर्टल में टोकन न मिलना बताया गया है।

इस मुद्दे को लेकर AAP के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने आज, 29 जनवरी को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम का ऐलान किया है। राजधानी रायपुर सहित जिला मुख्यालयों और नेशनल हाईवे-30 पर अभनपुर के मोहन ढाबा के पास दोपहर 12 बजे प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

CG: विष्णुदेव साय कैबिनेट की अगली बैठक चार फरवरी को, कई अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर…

0

छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

CG: रायपुर एयरपोर्ट पर कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, DRI ने विदेशी नागरिक को दबोचा…

0

राजधानी रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। DRI की टीम ने 270 ग्राम कोकीन के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है।

राजधानी रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। DRI की टीम ने 270 ग्राम कोकीन के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक नाइजीरियन मूल का बताया जा रहा है, जो दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था।

सूत्रों के अनुसार, DRI को पहले ही इस यात्री के रायपुर आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई। जैसे ही संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं, यात्री को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने मादक पदार्थ को छिपाकर लाने की कोशिश की थी, लेकिन DRI की सतर्कता के चलते वह एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही पकड़ लिया गया। बरामदगी के बाद उसे DRI कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है।

इस मामले में DRI अब आगे और पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कोकीन कहां से लाई गई, रायपुर में किसे दी जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। अधिकारियों को आशंका है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा हो सकता है।

DRI ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और खुलासे होने के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, यहां रहेगी तीन दिन कंपकंपी, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट…

0

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. रायपुर में धुंध रहने और तापमान 31°C अधिकतम व 15°C न्यूनतम के आसपास रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान को लेकर अलग स्थिति देखने को मिलेगी. उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की जा सकती है. वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा.

उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक ठंड का असर बढ़ सकता है. न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.

मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में स्थिर रहेगा तापमान
मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना रहेगा. अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. इन इलाकों में ठंड और गर्मी का संतुलन बना रहेगा.

सड़क सुरक्षा माह के तहत संयुक्त जांच अभियान

0

राजनांदगांव। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के सामने जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों को उनके पालकों से फोन पर चर्चा कर सड़क सुरक्षा के प्रति समझाइश दी गई। साथ ही छात्रों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने के लिए कहा।

जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल, अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1811737.50 क्विंटल धान का उठाव

0

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 120320 पंजीकृत किसानों से 1431 करोड़ 24 लाख 85 हजार रूपए मूल्य का 6028832.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1811737.50 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

रायपुर साहित्य महोत्सव में गूंजता रहा राजनांदगांव जिले का नाम, राजनांदगांव के रचनाकारों ने की रेखांकनीय भागीदारी

0

राजनांदगांव। राजधानी रायपुर में जनसंपर्क विभाग एवं साहित्य अकादमी-रायपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव के बहुरंगी विमर्शमयी वातावरण में राजनांदगांव जिले ने भी रेखांकनीय भागीदारी निभाकर यहां कि सृजनधर्मी परम्पराओं का सफल निर्वाहन किया। 23 से 25 जनवरी 2026 तक अटल नगर नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित इस साहित्योत्सव में एक ओर विशाल पंडालों में अलग अलग विषयों पर ख्यातिनाम लेखकों, साहित्यकारों, कवियों और संस्कृतिकर्मियों द्वारा विमर्श होते रहे, तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ लोकसंस्कृति, पुस्तक प्रदर्शनी, ओपन माइक, पारम्परिक व्यंजन के स्टॉल जनमानस के आकर्षण का केन्द्र रहे। संस्कारधानी राजनांदगांव के रचनाकारों ने इसमें शिरकत कर उत्सव का न केवल आनंद उठाया बल्कि संस्कारधानी का प्रतिनिधित्व भी किया।
राजनांदगांव की साहित्यिक विरासत के प्रकाश स्तंभ त्रिवेणी परिसर स्थित मुक्तिबोध स्मारक व संग्रहालय पर केंद्रित विशाल झांकी पूरे उत्सव में आकर्षण का केंद्र रही। जनसम्पर्क विभाग द्वारा बनाई गई यह कृति प्रवेश द्वार पर राजनांदगांव के साहित्य वैभव के साथ स्वागत-बिंदु थी। एक विशाल किताब के आकार में बनी इस झांकी के एक भाग में चित्रित मुक्तिबोध संग्रहालय और उसके दूसरे भाग में लिखे विवरण ने हजारों आने वाले को प्रेरित किया।
साहित्य उत्सव के प्रथम दिन राजनांदगांव के प्रख्यात इतिहासकार व साहित्यकार डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा को छत्तीसगढ़ के साहित्यिक अवदान पर केन्दि्रत एक महत्वपूर्ण सत्र में अभिभाषण हेतु आमंत्रित किया गया था। डॉ. शर्मा ने हिंदी साहित्य के व्योम में छत्तीसगढ़ के नक्षत्र विषय पर श्याम लाल चतुर्वेदी पंडाल में अपना वक्तव्य दिया। इस सत्र में उन्होंने सूत्रधार की महती भूमिका भी निभाई। सत्र में कहानीकार डॉ. सरला शर्मा, कवि माणिक विश्वकर्मा, आलोचक डॉ. मनिकेतन प्रधान व छंद विशेषज्ञ अरूण कुमार निगम ने सहभागिता की। संस्कारधानी के डॉ. चंद्र शेखर शर्मा ने अपने वक्तव्य में राजनांदगांव के साहित्यिक योगदान के अलावा यहां के साहित्य सेवियों पर चर्चा कर पूरे पंडाल के समक्ष राजनांदगांव की मजबूत नींव का रहस्य बताया। अपने प्रवर्तन विषय हिंदी साहित्य के व्योम में छत्तीसगढ़ के नक्षत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी भाषाओं के प्रति उदार रही है। छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ हिंदी भाषा और साहित्य में छतीसगढ़ और उसमें भी राजनांदगांव का योगदान उल्लेखनीय है। राजनांदगांव साहित्य की तीन अलग-अलग धाराओं के संगम के कारण हिंदी साहित्य की त्रिवेणी है। यह डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध एवं डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की प्रिय कर्मस्थली रही। गजानन माधव मुक्तिबोध ने अपने जीवन का स्वर्णिम सृजन राजनांदगांव में ही कर पाए, क्योंकि यहां उनको उनके अनुकूल परिस्थितियां मिलीं। इसी प्रकार बिलासपुर में लोचन प्रसाद पाण्डेय ने छायावाद का प्रवर्तन किया। वे छायावाद के प्रवर्तक हैं। इसी श्रृंखला में हिंदी की पहली कहानी लिखने की प्रेरणा भी इसी धरती से माधवराव सप्रे को मिली। छतीसगढ़ का योगदान हिंदी साहित्य में विशेष उल्लेखनीय है।
दूसरे दिन राजनांदगांव जिले के आमंत्रित कवियों ने सुरजीत नवदीप मंडप के मंच पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के कवियों हेतु सरस काव्य पाठ कर प्रशंसा बटोरी। इस कवि सम्मेलन का संयोजन डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा ने किया था। संस्कारधानी राजनांदगांव के साहित्यकारों की सक्रिय भागीदारी रही। डॉ. चंद्रशेखर शर्मा के मंच संचालन में राजनांदगांव के दर्जनभर कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मुग्ध किया। काव्य पाठ करने वालो में डॉ. शंकर मुनि राय, अब्दुस्सलाम कौसर, प्रभात तिवारी, शत्रुघ्न सिंह राजपूत, नीलम तिवारी, डा. चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. नीलम तिवारी, वीरेन्द्र कुमार तिवारी वीरू, अनुराग सक्सेना, ओमप्रकाश साहू अंकुर, महेन्द्र कुमार बघेल मधु, राज कुमार चौधरी रौना, डॉ. इकबाल खान, डी.आर.सिन्हा, फक¸ीर साहू शामिल थे। इस महती आयोजन में राजनांदगांव से अखिलेश तिवारी, डॉ. प्रवीण साव, सचिन निषाद, जितेंद्र कुमार पटेल, फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, हेमलाल सहारे, लखन लाल कलामे, जसवंत मंडावी, चंचल साहू, लीलाधर सिन्हा सम्मिलित हुए।
सम्मेलन के तीसरे दिन भी नगर के रचनाकारों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दिन आत्माराम कोसा, अखिलेश मिश्रा, मैन सिंह मौलिक, प्रभास गुप्ता आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई। राजनांदगांव जिले की भागीदारी पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त कर आयोजन को सफल करने हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।