Home Blog Page 416

कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन

0

बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 19-20 जनवरी को होगा. 19 जनवरी को नामांकन किया जाएगा और 20 जनवरी को चुनाव होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी और संगठन के 10 नेता प्रस्तावक बनेंगे.

नितिन नबीन की दावेदारी सबसे मजबूत

पार्टी सूत्रों से खबर है कि अध्यक्ष की रेस में नितिन नबीन का नाम सबसे आगे है. अगर नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा होंगे. उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा. 2029 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है.

इससे पहले 2020 में जेपी नड्डा को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद उन्हें ही स्थायी अध्यक्ष बना दिया गया.

29 राज्यों में आंतरिक चुनावों की फाइनल स्टेज

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पार्टी शासित आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी हो चुकी है. 37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनावों को अंतिम रूप दे दिया गया है. इन राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट जमा करेंगे. इसके अलावा बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी नितिन नबीन के पक्ष में एक अलग सेट में नामांकन दाखिल करेंगे.

अमेरिकी राजदूत के उम्मीद भरे बयान बीच अब यूएस-इंडिया ट्रेड डील को लेकर

0

India-US Trade Deal: भारत पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के उस बयान के उलट, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत मंगलवार से शुरू होगी, इस हफ्ते दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर किसी भी तरह की औपचारिक वार्ता तय नहीं है.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस तरह की कोई योजना पहले से निर्धारित नहीं की गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय को वॉशिंगटन की ओर से बातचीत को लेकर कोई औपचारिक संदेश नहीं मिला है. नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि भारत द्वारा हाल में दिए गए प्रस्तावों पर पहले अमेरिका में आंतरिक समीक्षा की जाएगी, उसके बाद ही आगे किसी तरह का फैसला लिया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि कम से कम इस महीने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर कोई बातचीत होने की संभावना नहीं है और न ही इस हफ्ते या निकट भविष्य के लिए कोई बैठक तय की गई है.

टल गई बातचीत

भारत-अमेरिका के बीच संभावित बातचीत ऐसे समय पर टली है, जब अमेरिका की ओर से एक नई चेतावनी दी गई है. अमेरिका ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है. इस बीच जहां अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के बीच संवाद जारी रहने की बात कही है, वहीं अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने किसी भी समझौते पर जल्द मुहर लगने को लेकर संदेह जताया है. उन्होंने इसके लिए संवाद में कमी और बड़े अवसरों के चूकने को जिम्मेदार बताया है.

भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ

फिलहाल अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा है. इसमें 25 प्रतिशत बेस टैरिफ शामिल है, जबकि रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदने के चलते भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ जुर्माने के रूप में लगाया गया है.

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से व्यापारिक बातचीत चल रही है, लेकिन कृषि क्षेत्र में किसानों को संरक्षण देने के मुद्दे पर भारत अपने बाजार खोलने को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए है. अब तक दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है. ऐसे में आगे व्यापारिक बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, हालांकि दोनों पक्षों के बीच किसी समझौते की उम्मीद अब भी बरकरार है.

US Visa: ट्रंप ने 1 लाख लोगों से छीन लिया उनका सपना, सबके वीजा कर दिए

0

अमेरिका में आपराधिक गतिविधि का हवाला देकर आप्रवासियों के खिलाफ की गई व्यापक कार्रवाई के तहत 2025 में 8,000 छात्र वीजा समेत एक लाख से अधिक वीजा रद्द कर दिए गए. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए हम इन ठगों को प्रत्यर्पित करते रहेंगे.’

पोस्ट में कहा गया है, ‘अमेरिका में आपराधिक गतिविधियों के लिए कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय ने 8,000 छात्र वीजा और 2,500 विशेष वीजा समेत 1,00,000 वीजा रद्द कर दिए हैं.’

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि एक साल से भी कम समय में ट्रंप प्रशासन ने एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं. उन्होंने कहा, ‘इनमें हमला, चोरी और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे अपराधों में आरोपी या दोषी हजारों विदेशी नागरिकों के वीजा शामिल हैं.’ फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम वर्ष यानी 2024 में 40 हजार वीजा रद्द किए गए थे, जिसकी तुलना में 2025 में दोगुने से भी अधिक वीजा रद्द किए गए. खबर में कहा गया है कि 2025 में जिन लोगों के वीजा रद्द किए गए, उनमें से ज़्यादातर कारोबारी और पर्यटक थे, जो वीजा की अवधि से ज़्यादा समय तक देश में ठहरे थे.

छात्र वीजा रद्द होना शिक्षा जगत में चिंता

8,000 छात्र वीजा का रद्द होना इस पूरी कार्रवाई का सबसे संवेदनशील पहलू माना जा रहा है. अमेरिका दुनिया भर के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां भारत, चीन, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका से लाखों छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं. छात्र वीजा रद्द होने की खबर ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विश्वविद्यालयों दोनों को चिंता में डाल दिया है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि केवल उन्हीं छात्रों के वीजा रद्द किए गए हैं जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए.

“Germany Transit Visa: भारत-जर्मनी के बीच 19 समझौते, एक ने कर दी भारतीय”

0

भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भारतीय यात्रियों के लिए एक अहम घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अब भारतीय नागरिकों को जर्मनी के एयरपोर्ट्स से होकर किसी तीसरे देश की यात्रा करने के लिए ट्रांजिट वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी.

इस फैसले से उन हजारों भारतीय यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी, जिन्हें यूरोप या अमेरिका जाते समय जर्मनी के एयरपोर्ट्स पर लेओवर के लिए अतिरिक्त वीजा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था. इस फैसले की औपचारिक घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रेडरिक मर्ज के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान की गई.

इस कदम को भारत और जर्मनी के बीच लोगों से लोगों के संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, इससे दोनों देशों के बीच यात्रा, शिक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा.

ट्रांजिट वीजा क्या होता है और क्यों जरूरी था?

ट्रांजिट वीजा एक अल्पकालिक अनुमति होती है, जिसकी जरूरत तब पड़ती है, जब कोई यात्री अपनी अंतिम मंज़िल तक पहुंचने से पहले किसी अन्य देश के एयरपोर्ट पर रुकता है. इस रुकावट को लेओवर कहा जाता है. अब तक भारतीय नागरिकों को जर्मनी या अन्य शेंगेन देशों के एयरपोर्ट्स से गुजरते समय शेंगेन एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा लेना अनिवार्य था, भले ही वे एयरपोर्ट से बाहर न निकलें. इसके लिए यात्रियों को आगे की यात्रा के टिकट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होते थे. जिससे पूरी प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली बन जाती थी. इस घोषणा के बाद अब भारतीय नागरिक जर्मनी के एयरपोर्ट्स के जरिए बिना ट्रांजिट वीजा यात्रा कर सकेंगे.वीजा आवेदन की लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी.यूरोप, अमेरिका और अन्य देशों की यात्रा आसान और किफायती होगी.

छूट केवल ट्रांजिट यात्रा तक सीमित

यह स्पष्ट किया गया है कि जर्मनी में प्रवेश करने के लिए अब भी टूरिस्ट, बिजनेस, स्टूडेंट या वर्क वीजा जरूरी होगा. यह छूट केवल ट्रांजिट यात्रा तक सीमित है. कुल मिलाकर, यह फैसला समय, पैसे और कागजी औपचारिकताओं तीनों की बचत करेगा.

भारत-जर्मनी के बीच 19 अहम समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मुलाकात के बाद भारत और जर्मनी के बीच लगभग 19 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. इनमें प्रमुख रूप से रक्षा औद्योगिक सहयोग शामिल हैं. दोनों देशों के बीचउच्च शिक्षा और रिसर्च सहयोग को बढ़ाने की योजना, दूरसंचार क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर सहमति बनी है. इसके अलावा, दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

एशिया की पहली यात्रा पर जर्मन चांसलर

जर्मन चांसलर बनने के बाद फ्रेडरिक मर्ज की यह पहली एशिया यात्रा है. वह सोमवार (12 जनवरी 2026) की सुबह एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ अहमदाबाद पहुंचे. उनकी दो दिवसीय यात्रा का फोकस आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देना है.

CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ और समुद्र से आ रही नमी के असर से आने वाले दिनों में भीषण ठंड की तीव्रता कम होने की संभावना…

0

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और समुद्र से आ रही नमी के असर से आने वाले दिनों में भीषण ठंड की तीव्रता कम होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और समुद्र से आ रही नमी के असर से आने वाले दिनों में भीषण ठंड की तीव्रता कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिसका प्रभाव खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में ज्यादा देखने को मिलेगा।

पिछले कुछ दिनों से दिन के समय बादल छाए रहने के कारण ठंडक का एहसास बना हुआ है, हालांकि तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। जनवरी के शुरुआती दस दिन कड़ाके की ठंड के साथ बीते, लेकिन अब मौसम में आए बदलाव से 18 जनवरी तक ठंड से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से मध्य स्तर पर नमी युक्त हवाएं प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर न्यूनतम तापमान पर पड़ सकता है, जिससे रातें अपेक्षाकृत कम ठंडी होंगी।

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में ठंड का प्रभाव अभी भी ज्यादा बना हुआ है। मैनपाट, बलरामपुर, जशपुर जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय बर्फ जमने जैसी स्थिति देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर इन्हीं इलाकों में पड़ेगा, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में भी नमी के चलते ठंड की तीव्रता घटेगी।

हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि ठंड का मौसम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद जनवरी के दूसरे पखवाड़े में एक बार फिर ठंड तेज हो सकती है। कई बार ऐसा देखा गया है कि महीने के आखिरी दिनों में सबसे सर्द रातें दर्ज होती हैं। राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सीएम एक्सीलेंस अवार्ड से जिले को मिली मान्यता, संवर्धित टेक होम राशन पहल से कुपोषण के खिलाफ बड़ी सफलता

0

मोहला। राज्य स्तर पर कुपोषण उन्मूलन के दिशा में की गई महत्वपूर्ण पहल के लिए जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (CM Excellence Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जिले को संवर्धित टेक होम राशन (ATHR) पहल के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्राप्त हुआ, जिसने कुपोषण और अति कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के लिए पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराकर उनका जीवन स्तर बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नया रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकासशील ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

यह सम्मान जिले को आदरणीया कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के कुशल नेतृत्व और विशेष प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि के पीछे डीपीओ महोदय, एबिस ग्रुप, यूनिसेफ, स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एम्स रायपुर और महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों का अहम योगदान रहा।

ATHR पहल के तहत जिले में कुपोषित बच्चों को संवर्धित पोषण आहार उपलब्ध कराए गए, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इस पहल ने न केवल बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि की, बल्कि समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता भी पैदा की है।

इस पुरस्कार से जिले की कुपोषण उन्मूलन के लिए की गई कोशिशों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह जिले के प्रशासन और संबंधित विभागों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जो आगे भी कुपोषण के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेंगे।

जल जीवन मिशन से पचपेड़ी में पेयजल संकट का हुआ समाधान, ग्रामीणों को मिली राहत

0

राजनांदगांव। जल जीवन मिशन के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत परसबोड़ के आश्रित ग्राम पचपेड़ी में अब प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा ग्राम पचपेड़ी में उच्चस्तरीय जलागार निर्माण किया गया है, जिससे नलों के माध्यम से घर-घर तक जल पहुंचाया जा रहा है।

ग्राम पचपेड़ी की निवासी श्रीमती हीराबाई साहू ने बताया कि पहले पचपेड़ी गांव की भूमि पथरीली होने के कारण पेयजल की भारी समस्या थी। यहां के कुछ ही स्रोत, जैसे हैण्डपंप, से पानी मिलता था, लेकिन गर्मी के दिनों में जल संकट और अधिक गंभीर हो जाता था। अब जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजना लागू होने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।

श्रीमती साहू ने कहा, “अब नलों से घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, जिससे हमारे दैनिक कार्यों में बहुत सहुलियत हो रही है। महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती।” उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत इस महत्वपूर्ण पहल को लागू करने के लिए शासन का आभार व्यक्त किया।

जल जीवन मिशन के तहत इस तरह की योजनाएं ग्रामीण जीवन में सुधार और महिलाओं के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही हैं। पचपेड़ी गांव में पेयजल की समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है, और वे अब स्वस्थ एवं सुविधाजनक जीवन जी रहे हैं।

बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ा नाली और सड़क

0

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में एसडीएम राजनांदगांव, गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर पालिक निगम राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया। जेसीबी मशीन के माध्यम से नाली और सड़क को तोड़ते हुए अवैध कॉलोनी की गतिविधियों पर रोक लगाई गई। इस कार्रवाई में खसरा नंबर 213/112 से लेकर 213/119 तक विभिन्न खसरा नंबरों में किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। इसके साथ ही मोरजध्वज देवांगन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को भी नष्ट कर दिया गया।

जिला प्रशासन ने मौके पर उपस्थित अवैध प्लाटिंग करने वालों को चेतावनी दी कि भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं किया जाए। इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में राहत की भावना है, और यह सुनिश्चित किया गया है कि शासकीय भूमि को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा।

प्रयास आवासीय विद्यालय में स्टोन आर्ट गतिविधि : बच्चों ने रंगों से सजाए पत्थर, दिखाया कलात्मक कौशल

0

राजनांदगांव। प्रयास आवासीय विद्यालय, राजनांदगांव में इस वर्ष अपने पहले शैक्षिक सत्र में एक विशेष और रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय में कक्षा 9वीं के 112 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके। इसी क्रम में स्टोन आर्ट गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस गतिविधि में बच्चों ने साधारण पत्थरों को रंगों और डिजाइनों के जरिए आकर्षक कलाकृतियों में बदल दिया। रंगीन पत्थरों पर बनाए गए विभिन्न डिजाइनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से न केवल रचनात्मकता, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और सृजनशील सोच जैसे महत्वपूर्ण गुण भी प्रदर्शित किए।

विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और विभिन्न क्षमताओं को विकसित करने में मदद करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय भविष्य में भी शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ-साथ रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों के आयोजन के प्रति प्रतिबद्ध है।

इस आयोजन ने विद्यालय में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की है, जो छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने का मौका देती है।

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का विजय अभियान जारी

0

राजनांदगांव। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में 11 से 15 जनवरी तक हो रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 27 राज्यों और 9 शैक्षणिक संस्थानों की 36 बास्केटबॉल टीमों (बालक-बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग) ने हिस्सा लिया है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी मेज़बान राज्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। छत्तीसगढ़ के बालक और बालिका दोनों वर्गों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं।

दिग्विजय स्टेडियम सहित 6 बास्केटबॉल इण्डोर और आउटडोर कोर्ट में खेली जा रही इस स्पर्धा में बालिका वर्ग के मैचों में मध्यप्रदेश ने आईएसओ को 54-34 अंकों से, दिल्ली ने तेलंगाना को 40-07 अंकों से, और छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को 32-21 अंकों से हराया। वहीं, बालक वर्ग में भी छत्तीसगढ़ ने मणिपुर को 38-8 अंकों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

अन्य मुकाबलों में भी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, सीबीएसई (डीपीएस राजनांदगांव), और सीबीएससीडब्लूएसओ जैसी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीबीएसई (डीपीएस राजनांदगांव) ने देव कॉलेज को 58-12 अंकों से हराया, जबकि महाराष्ट्र ने पंजाब को 62-33 अंकों से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता का स्तर बहुत ही ऊंचा है और खेल प्रेमी यहां उमड़ी भीड़ के बीच खेल का आनंद ले रहे हैं। मेज़बान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अभी भी विजय अभियान के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिससे पूरे राज्य में उत्साह का माहौल बना हुआ है।