Home Blog Page 508

CG: 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राजनांदगांव स्टेट हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में लखपति दीदीयों का सम्मान करेंगे।

0

राजनांदगांव : 5 नवंबर को देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में लखपति दीदीयों का सम्मान करेंगे। जिला प्रशासन की टीम उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी को लेकर जुटा हुआ है।

राजनांदगांव जिले में स्व सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन को लेकर बेहतर काम कर रही हैं। जिले में ऐसे सैकड़ों महिलाएं जो कि लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्वयं का रोजगार चलाने के साथ ही दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहीं हैं। जिले में लखपति दीदी की संख्या बढ़ने से अभियान को लेकर उत्साह बना हुआ है।

5 नवंबर को देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में लखपति दीदीयों का सम्मान करेंगे। जिला प्रशासन की टीम उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी को लेकर जुटा हुआ है। पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी हर एक व्यवस्था पर ध्यान रख रहे हैं।

उपराष्ट्रपति इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी लेने के लिए स्टॉल का जायजा लेंगे। प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही बेहतर कार्य करने वाली लखपति दीदीयों का सम्मान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

एसडीएम गौतम पाटिल ने बताया कि आयोजन की तैयारी चल रही है। जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने बताया कि जिले में लखपति दीदी अभियान बेहतर तरीके से संचालित हो रहा है। कई महिलाएं हैं जो कि अपने क्षेत्र में आर्थिक मजबूती के लिए कार्य कर रहीं हैं।

CG: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की अपनी यात्रा की कुछ और झलकियां साझा की…

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की अपनी यात्रा की कुछ और झलकियां साझा की हैं, जिनमें आदिवासी गौरव, विकास यात्रा और जन कल्याण पर प्रकाश डाला है।

“छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को समर्पित जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का आज नवा रायपुर अटल नगर में शुभारंभ किया। इस दौरान संग्रहालय का अवलोकन करने के साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक के उद्घाटन और उनकी प्रतिमा के अनावरण का भी सौभाग्य मिला।”

“नवा रायपुर अटल नगर में रजत महोत्सव की प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की ढाई दशक की विकास यात्रा का साक्षी बनकर बेहद खुशी हुई।”

“छत्तीसगढ़ में अपने उन गरीब भाई-बहनों से मिलकर बहुत संतोष का अनुभव हुआ, जिन्हें आज पक्का घर मिला है। अपने घर की चाबी पाकर उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी।”

“छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत महोत्सव में मुझे आशीर्वाद देने आए राज्य के मेरे परिवारजनों का कोटि-कोटि अभिनंदन!

“25 साल पहले छत्तीसगढ़ के निर्माण के साथ श्रद्धेय अटल जी ने जो बीज बोया था, वो आज विकास का वटवृक्ष बन चुका है। इस दौरान यहां के मेरे भाई-बहनों ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें देखकर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है!”

“छत्तीसगढ़ के हमारे आदिवासी समाज ने भारत की विरासत और विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। आज उन्हें समर्पित जिस शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का शुभारंभ हुआ है, वो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।”

“हमने 11 साल पहले छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत को नक्सलवाद-माओवादी आतंक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था, जिसके नतीजे आज पूरा देश देख रहा है। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ के उन इलाकों में भी आज विकास की धारा बह रही है, जो दशकों तक इस आतंक के गढ़ रहे थे।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे…

0

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री देश में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) इकोसिस्टम को प्रोत्साहन देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान विकास एवं नवाचार (आरडीआई) योजना कोष का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य देश में निजी क्षेत्र द्वारा संचालित अनुसंधान एवं विकास इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।

उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का आयोजन 3-5 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। इस सम्मेलन में शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत और सरकार के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, नवप्रवर्तक और नीति निर्माता भी शामिल होंगे। विचार-विमर्श 11 प्रमुख विषयगत क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें उन्नत सामग्री और विनिर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव-विनिर्माण, समुद्री अर्थव्यवस्था, डिजिटल संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण, उभरती कृषि प्रौद्योगिकियां, ऊर्जा, पर्यावरण और जलवायु, स्वास्थ्य और चिकित्सा प्रौद्योगिकियां, क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 में प्रमुख वैज्ञानिकों के व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, प्रस्तुतियां और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन शामिल होंगे, जो भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए शोधकर्ताओं, उद्योग जगत और युवा नवप्रवर्तकों के बीच सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करेंगे।

PM Modi LIVE:  पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता, विधानसभा के लोकार्पण पर कह दी बड़ी बात…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा के लोकार्पण पर कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता है. उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में यहां समय बिताया और राज्य के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि 2025 भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष है. उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना साकार हो रहा है और छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन किया. यह म्यूजियम 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हुआ है. इसमें 14 सेक्टरों में आदिवासी विरोध की कहानियां बताई गई हैं. छत्तीसगढ़ की प्रमुख आदिवासी कहानियों का भी उल्लेख किया गया है. म्यूजियम में 1400 वर्ष पुराने साल, महुआ और साजा वृक्ष की प्रतिकृतियां स्थापित की गई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे आदिवासी संग्रहालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे आदिवासी संग्रहालय. देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का करेंगे लोकार्पण. यह संग्रहालय लगभग 10 एकड़ में तैयार हुआ है. डिजिटल म्यूजियम के निर्माण में 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. म्यूजियम में 12 आदिवासी विद्रोह और दो सत्याग्रह की जीवंत झांकी तैयार की गई है. यहां ऑडियो-वीडियो डिजिटल स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध है. क्यूआर कोड के माध्यम से आदिवासी संघर्षों की गाथा देख और सुन सकते हैं.

PM Modi: भारत आतंक की कमर तोड़ रहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो राज्य पहले नक्सलवाद और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, आज वह समृद्धि और सुरक्षा के लिए जाना जाता है. बस्तर ओलंपिक पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है, और बस्तर में विकास तेजी से हो रहा है. जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा, तब विकसित भारत के योगदान में छत्तीसगढ़ अग्रणी होगा. सबका लक्ष्य है कि विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत का निर्माण हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीजन बाई का जाना हालचाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री तीजन बाई से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना. तीजन बाई की बहू वेणु ने प्रधानमंत्री से बातचीत करवाई. लंबे समय से बीमार चल रहीं तीजन बाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पंडवानी गायिका हैं और उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण, और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है.

बस्तर की कला हमारी संस्कृति का प्रतीक

कुछ महीने पहले मैंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को बस्तर आर्ट भेंट किया था. बस्तर की कला हमारी संस्कृति का प्रतीक है. इस भवन की इमारत में बाबा गुरु घासीदास का “मनखे मनखे एक समान” का संदेश है. इस विधानसभा को रमन सिंह जी जैसा अनुभवी नेतृत्व मिला, यह सौभाग्य की बात है. विधानसभा में ऐसा हो कि सरकार का न अभाव हो, न अनावश्यक प्रभाव हो.

 सीमित संसाधनों से शुरू हुआ विधानसभा आज एक भव्य इमारत में परिवर्तित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमित संसाधनों से शुरू हुआ विधानसभा आज एक भव्य इमारत में परिवर्तित हो गया है. 25 वर्षों बाद जनता और लोकतंत्र इस भव्य विधानसभा भवन का उद्घाटन कर रहे हैं. यह भवन लोकतंत्र का तीर्थ है और इसका हर गलियारा जवाबदेही की याद दिलाता है. यहां लिए गए निर्णय छत्तीसगढ़ के भाग्य को दिशा देंगे. यह भवन आने वाले दशकों के लिए नीति और निर्णय निर्धारण का केंद्र बनेगा. मुझे प्रसन्नता है कि भारत की सोच और भावना छत्तीसगढ़ के विधानसभा में झलकती है.

छत्तीसगढ़ से मेरा गहरा नाता… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा के लोकार्पण पर कही बड़ी बात;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा के लोकार्पण पर कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता है. उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में यहां समय बिताया और राज्य के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि 2025 भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष है. उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना साकार हो रहा है और छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में आदिवासी संग्रहालय पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में आदिवासी संग्रहालय पहुंचेंगे. वह देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. यह संग्रहालय लगभग 10 एकड़ भूमि पर बनाया गया है और इसके निर्माण में 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. म्यूजियम में 12 आदिवासी विद्रोह और दो सत्याग्रह की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गई है. यहां ऑडियो-वीडियो डिजिटल स्क्रीन की भी सुविधा है और क्यूआर कोड से आदिवासी संघर्षों की गाथाएं देखी और सुनी जा सकती हैं.

पीएम मोदी ने नवीन विधानसभा का निरीक्षण किया

पीएम मोदी ने नवीन विधानसभा का निरीक्षण किया और जल्द ही विधानसभा में संबोधित करेंगे. मंच पर डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं.

PM मोदी ने विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

PM मोदी विधानसभा पहुंचे, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया.

प्राधानमंत्री ने ब्रह्मकुमारीस के लिए जताया आभार

प्रधानमंत्री बनने के बाद, जब भी मैं दुनिया के विभिन्न देशों में गया हूं, मुझे हर जगह ब्रम्ह कुमारिस के लोग मिले हैं. इससे मुझे न केवल अपनेपन का अहसास होता है, बल्कि शक्ति का भी अनुभव होता है. मैं शक्ति का पुजारी हूं और यह अनुभव मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

हम वही लोग हैं जो जीव में शिव को देखते हैं…PM का बयान

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम वही लोग हैं जो जीव में शिव को देखते हैं और स्व का विस्तार सर्वस्व तक करते हैं. हमारे यहां धार्मिक अनुष्ठान विश्व कल्याण की भावना से होते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को स्थापना दिवस की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि वह कई दशकों से ब्रम्ह कुमारी से जुड़े हुए हैं और खुद को उनका ही मानते हैं. उन्होंने बताया कि चाहे आबू जाना हो या गुजरात, वह हमेशा वहां जाते रहे हैं. जब भी वह उनके बीच आए, उन्होंने उनके प्रयासों को हमेशा महसूस किया है। यहां शब्दों की बजाय काम अधिक होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रम्ह कुमारी के शांति शिखर पहुंचे

रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रम्ह कुमारी के शांति शिखर पहुंचे हैं, जहाँ वह शांति शिखर का उद्घाटन करेंगे. यह शिखर शांति और योग के साधकों के लिए एक भव्य स्थल है.

रायपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत

रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत.

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार तीजन बाई के परिवार से की बात

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उन्होंने पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल, प्रसिद्ध साहित्यकार, से भी फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य व कुशलक्षेम की जानकारी ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रम्हकुमारी के शांति शिखर का उद्घाटन करेंगे

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रम्हकुमारी के शांति शिखर का उद्घाटन करेंगे. वे पौने 11 बजे शांति शिखर पहुंचेंगे और 11.30 बजे तक वहां उपस्थित रहेंगे. माउंट आबू के अलावा यह ब्रम्हकुमारी का पहला सेंटर है जहां प्रधानमंत्री आ रहे हैं. शांति शिखर शांति की चाह रखने वालों के लिए बनाया गया है. बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं.

कुछ देर में सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचेंगे PM मोदी

कुछ देर में PM मोदी सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचेंगे. अस्पताल में प्रधानमंत्री 2500 बच्चों से बात करेंगे, जिनके हार्ट का सफल ऑपरेशन हुआ है. ये बच्चे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी आए हैं. अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस अस्पताल में कोई बिल काउंटर नहीं है और बच्चों के हार्ट का मुफ्त इलाज होता है. सीएम साय, राज्यपाल रमेन ढेका और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अस्पताल पहुंचे हैं.

“छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 14 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की देंगे सौगात”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ समेत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ समेत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री इस दौरान सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य देखभाल और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वायु सेना के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे और वहां से नवा रायपुर में स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। विमानतल से अस्पताल के मार्ग पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे जिनका प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान रास्ते में बने मंचों पर कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों से भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने इसके बाद ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन किया, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक आधुनिक केंद्र है प्रधानमंत्री इसके बाद लगभग नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया और त्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया।

यह भवन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाया गया है। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे।

यह संग्रहालय राज्य के जनजातीय समुदायों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित करेगा। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में संग्रहालय पोर्टल और ई-बुक “आदि शौर्य” की शुरुआत करेंगे और स्मारक स्थल पर शहीद वीर नारायण सिंह की घुड़सवार प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

CG: छुरिया विकासखंड के तीन ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

0

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत छुरिया विकासखंड के तीन ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम भोलापुर के वार्ड नंबर 2 में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 3 लाख रूपए, ग्राम हालेकोसा में पूर्व माध्यमिक शाला के कलामंच में शेड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए एवं ग्राम भण्डारपुर में शीतला मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 4 शेड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए है।

CG: कलेक्टर ने ईवीएम वेयरहाऊस का किया मासिक निरीक्षण…

0

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट स्थित ईवीएम वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाऊस में मौजूद ईव्हीएम एवं वीवीपैट का अवलोकन किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन श्री अंकित चौहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CG: कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में सतर्कता : हजारी साझा जिम्मेदारी थीम पर 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक जागरूकता सप्ताह का हो रहा आयोजन…

0

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में सतर्कता : हजारी साझा जिम्मेदारी थीम पर 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।  कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचने वाले कृषकों, विद्यार्थियों एवं आमजनों को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निषेध के संबंध में शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता सप्ताह के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। जागरूकता सप्ताह के तहत केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, डॉ. नूतन रामटेके, श्रीमती अंजली घृतलहरे, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, श्री जितेंद्र मेश्राम, श्री आशीष गौरव शुक्ला एवं श्रीमती मंजुलता मेरावी द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी एवं सोशल मीडिया सतर्कता के संबंध में व्याख्यान, सतर्कता दिवस, सतर्कता प्रश्नोत्तरी एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

CG: राज्योत्सव 2025 का आयोजन 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को म्यूनिसिपल स्कूल में किया जाएगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे।

0

राजनांदगांव । राज्योत्सव 2025 का आयोजन 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम अुनसार 2 नवम्बर 2025 को मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव श्री संतोष पाण्डेय करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी श्री भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, महापौर नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्योत्सव 2025 के अवसर पर प्रथम दिवस 2 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से विभिन्न विकास विभाग की विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

इसी दिन शाम 6 बजे से शाम 6.15 बजे तक मुख्य अतिथि का आगमन होगा एवं उनके द्वारा विभागीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। शाम 6.15 बजे से शाम 6.30 बजे तक मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन एवं दीप प्रज्वलन किया जाएगा। शाम 6.30 बजे से शाम 7 बजे तक अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा। शाम 7 बजे से शाम 7.30 बजे तक विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत शाम 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक लोक गायिका आरू साहू द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।

राज्योत्सव 2025 के अवसर पर 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से विभिन्न विकास विभाग की विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा तथा शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

CG: धान खरीदी खरीफ वर्ष 2025-26: सभी नोडल अधिकारी पारदर्शितापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे – कलेक्टर’

0

”धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए होनी चाहिए सभी आवश्यक सुविधाएं कलेक्टर ने धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की ली बैठक”

राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि धान खरीदी शासन की महती योजना है। 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को पारदर्शितापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज की खरीदी करना है। धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए और किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आद्र्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पीवी एप से तैयारी का भौतिक सत्यापन करने कहा।

धान का किस्मवार स्टेकिंग करने कहा। उन्होंने लघु व सीमांत किसानों का प्राथमिकता से टोकन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान अपने मोबाईल से सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक टोकन प्राप्त कर सकते हैं। सावधानी एवं सजगता के साथ उपार्जन केन्द्रों में धान व बारदाना का साप्ताहिक भौतिक सत्यापन  करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने जिले के सभी चेकपोस्ट पर 1 नवम्बर से ही जांच शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को परेशानी नहीं चाहिए। धान खरीदी के दौरान धान उपार्जन केन्द्रों में सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ ही समय पर उनके खाते में समय पर राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री सुधीर सोनी सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।