Home Blog Page 513

“कहां हैं 12 हजार स्पेशल ट्रेनें? दरवाजों और छतों तक लटके हैं लोग; राहुल गांधी ने सरकार को घेरा”

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्योहारों के मौसम में कई रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। शनिवार को उन्होंने आरोप लगाया कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं।

यह सवाल भी किया कि 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं? रेल मंत्रालय ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक निर्धारित 12,011 रेल यात्राओं की सूची पिछले दिनों जारी की थी। इसमें बताया गया कि त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिदिन औसतन 196 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। अब तक एक दिन में संचालित विशेष रेलगाड़ियों की सबसे अधिक संख्या 18 अक्टूबर को लगभग 280 थी, जबकि सबसे कम 8 अक्टूबर को लगभग 166 थी।

राहुल गांधी ने कुछ रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ से जुड़े वीडियो साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘त्योहारों का महीना है – दिवाली, भाईदूज, छठ। बिहार में इन त्यौहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है – मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन। लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है।’ राहुल गांधी ने कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं। टिकट मिलना असंभव है और सफर अमानवीय हो गया है। कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार हैं। लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं।

राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस नेता गांधी ने सवाल किया, ‘कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं। क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं?’ राहुल गांधी ने कहा कि अगर राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि ये सिर्फ मजबूर यात्री नहीं, राजग की धोखेबाज नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

“रूस ने यूक्रेन पर दागीं ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें, इमारतों में लगी आग; कई मौतें”

0

यूक्रेन में बीती रात रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। कीव के नगर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि राजधानी कीव में शनिवार तड़के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपातकालीन सेवा ने ‘टेलीग्राम’ पर लिखा कि एक स्थान पर एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई, जबकि दूसरे स्थान पर मिसाइलों का मलबा खुले क्षेत्र में गिर गया, जिससे आस-पास की इमारतों की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने हमले के दौरान टेलीग्राम पर लिखा, “राजधानी में विस्फोट। शहर बैलिस्टिक हमले की चपेट में है।” द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर व्लादिस्लाव हैवानेंको ने बताया कि क्षेत्र में रूसी हमलों में दो लोग मारे गए और सात घायल हो गए।

इससे पहले रूस ने दावा किया था कि उसने शुक्रवार रात में 121 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। मंत्रालय ने कहा, “पिछली रात, ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 121 यूक्रेनी मनावरहित विमानों को आसमान में रोका और उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया।”

मंत्रालय के अनुसार, ड्रोन कई क्षेत्रों में मार गिराए गए। जिसमें रोस्तोव में 20, वोल्गोग्राड में 19, ब्रांस्क में 17, कलुगा में 12, स्मोलेंस्क में 11, बेलगोरोड और मॉस्को में नौ-नौ, वोरोनिश और लेनिनग्राद में आठ-आठ, नोवगोरोड, रियाज़ान और तांबोव में दो-दो, और त्वेर और तुला में एक-एक ड्रोन को हवा में मार गिरया।

इस बीच, विदेशी देशों के साथ आर्थिक सहयोग के लिए रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दिमित्रिव ने कहा कि रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच शिखर सम्मेलन होगा, लेकिन अभी नहीं वह बाद में होगा।

“पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और सप्लाई, अमित शाह ने एनडीए का एजेंडा सेट किया;  लालू, राहुल को घेरा”

0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खगड़िया के बाद मुंगेर में चुनावी रैली को संबोधित किया। मुंगेर की जनसभा में उन्होंने स्कूलों में पढ़ाई, अस्पतालों में वक्त पर दवाई, खेतों की समय पर सिंचाई और हर घर में शुद्ध जल की सप्लाई को एनडीए का लक्ष्य करार दिया।

अमित शाह ने राहुल गांधी, लालू यादव और रबड़ी देवी पर बिहार को विकास की दौर में पीछे धकेलने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस के समर्थन से चल रही लालू-रबड़ी की सरकार ने अनेक सालों तक बिहार में जंगलराज कायम रखा। यह चुनाव फिर से जंगलराज को रोकने के लिए है। लालू-रबड़ी ने राज्य का काफी नुकसान किया। 2005 में जब बिहार की जनता ने उनके राज को समाप्त कर दिया तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा। अगर वे फिर वापस आए तो जंगलराज आने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए हर हाल में नीतीश और मोदी जी की सरकार बनाना है।

अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार ने काफी काम किया। इसका लाभ बिहार के किसानों को भी मिला। इससे फसलों के उत्पादन में बिहार का पूरे देश में स्थान बना। इसे आगे भी कायम रखना है तो फिर से एनडीए का डबल इंजन सरकार बनाना पड़ेगा क्योंकि उनके पास(महागठबंथन) न नेता है और ना नीयत।

अमित शाह ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं तो सोनिया गांधी राहुल गांधी को पीएम बनाने में लगे हैं। दूसरी ओर मोदी जी बिहार के युवाओं का भविष्य संवारने में लगे हैं। उन्हें पूरे बिहार की चिंता है। 11 सालों में लगभग 19 लाख करोड़ देकर बिहार को आगे बढ़ाया। मोदी जी और नीतीश जी की जोड़ी ने पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के लोगों के लिए बहुत काम किया जबकि राजद और कांग्रेस खुद को बनाने में लगे रहे।

“एक्टर सतीश शाह का निधन, 74 की उम्र में ली आखिरी सांस”

0

बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। 74 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वह काफी समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से परेशान थे। हाल ही में उनका ट्रांसप्लांट भी हुआ था।

रविवार को अंतिम संस्कार

सतीश उनके शो साराभाई वर्सेस साराभाई, जाने दो यारों और मैं हूं ना से काफी पॉपुलर थे। सतीश के मैनेजर ने इस खबर को इंडिया टुडे से बात करते हुए कन्फर्म किया है। रविवार को एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।

अशोक पंडित ने क्या कहा

सतीश शाह ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे दोस्त और शानदार एक्टर सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेलियर की वजह से निधन हो गया है। उन्हें तुरंत हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। हमारी इंडस्ट्री का ये बड़ा नुकसान है। आम शांति।

पॉपुलर शोज में किया काम

सतीश ने लगभग 4 दशक तक काम किया और वह फिल्मों और टीवी शोज के जरिए घर-घर फेमस थे। उनकी प्यारी मुस्कान सबका दिल जीत लेती थी। सतीश को सबसे बड़ी सक्सेस 1983 में जाने भी दो यारों से मिली जिसमें उन्होंने कई किरदार निभाए थे।

इन हिट फिल्मों में भी थे शामिल

सतीश ने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है जैसे हम साथ साथ हैं, मैं हूं ना, कल हो ना हो, कभी हां कभी ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और ओम शांति ओम।

CG: राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी…

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगा।

एनएसई पर पंजीकृत निवेशकों की संख्या 12 करोड़ के पार पहुंची

प्रत्येक नर्सिंग महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 8 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ये नवीन नर्सिंग कॉलेज दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, धमतरी, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर (अटल नगर) में स्थापित किए जाएंगे। इन संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता और सुदृढ़ होगी।

“हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा मिले और हर जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुशल मानव संसाधन भी तैयार हो। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी बढ़ाएगी।” -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ⁠

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण की स्वीकृति से प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के साथ ही रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में मदद करेगी।” – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही है। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की स्वीकृति इस बात का प्रतीक है कि सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए अवसर सृजन और सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” – वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

CG: पूर्व-मध्य अरब सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव से मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

0

पूर्व-मध्य अरब सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।

इन वेदर सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ तक देखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम बदलने की संभावना है। IMD ने 28 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गरियाबंद, धमतरी, बालोद, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 अक्टूबर को रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 28 अक्टूबर को भी मौसम कमोबेश बारिश वाला ही रहेगा। 26 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। झारखंड में 29 अक्टूबर को मौसम खराब रहेगा। 24 और 25 अक्टूबर को कोंकण और गोवा और 24 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र में जबकि 25 से 27 अक्टूबर के दौरान गुजरात के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

CG: निष्क्रिय खातों के सक्रियकरण एवं बिना दावा किये गए जमा राशि को वापस करने जिला स्तरीय जागरूकता एवं समाधान शिविर संपन्न…

0

अब तक 89 खातों में 73 लाख 87  हजार रूपए खाताधारकों एवं खाताधारकों के उत्तराधिकारियों को किया गया भुगतान

”भारतीय जीवन बीमा की दावा नहीं किये गए बीमा पालिसी के क्लेम प्रक्रिया की दी गई जानकारी, शिविर में जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना सहित अन्य बैंकिंग योजनाओं का किया गया पंजीकरण, 2 हितग्राहियों को किया गया दावा प्रमाण पत्र का वितरण”

वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार गांधी सभागृह राजनांदगांव में सभी बैंकों एवं जीवन बीमा कंपनियों द्वारा विशेष अभियान आपकी पूंजी आपका अधिकार अंतर्गत निष्क्रिय खातों के सक्रियकरण एवं बिना दावा किये गए जमा राशि को वापस करने के लिए जिला स्तरीय जागरूकता एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक संचालित विशेष अभियान अंतर्गत किया गया।

लीड बैंक अधिकारी जिला अग्रणी बैंक श्री मुनीश शर्मा ने बताया कि अभियान अंतर्गत बैंक द्वारा अब तक 89 खातों में 73 लाख 87  हजार रूपए खाताधारकों एवं खाताधारकों के उत्तराधिकारियों को भुगतान किया गया है।

इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा की दावा नहीं किये गए बीमा पालिसी के क्लेम प्रक्रिया की जानकारी भी दी गयी।

शिविर में भारत सरकार द्वारा संचालित जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना सहित अन्य बैंकिंग योजनाओं का पंजीकरण भी शिविर में किया गया।

शिविर में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी भी दी गयी। खातों की पुन: केवाईसी कार्य मौके पर पूर्ण किया गया। जिले में 89 हजार 367 खातों में 26 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि देय है।

शिविर में बैंक ऑफ इंडिया रायपुर जोनल ऑफिस से उप-मंडल प्रबंधक श्री नागेन्द्र चौरसिया द्वारा 12 हितग्राहियों को दावा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।  शिविर में लगभग 15 बैंकों एवं जीवन बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया गया।

CG : धान खरीदी के संबंध में बैठक सह प्रशिक्षण, समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक…

0

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में 25 अक्टूबर 2025 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दो पालियों में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे राजनांदगांव एवं डोंगरगांव विकासखंड तथा द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे छुरिया एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।

ग्राम चवेली में खनिज चूना पत्थर के अवैध उत्खनन प्रकरण के संबंध में शिकायतकर्ता श्री विवेक कुमार शर्मा को न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश.

न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव में 30 अक्टूबर 2025 सुबह 11 बजे राजनांदगांव तहसील के ग्राम चवेली में खनिज चूना पत्थर के अवैध उत्खनन प्रकरण के संबंध में शिकायतकर्ता श्री विवेक कुमार शर्मा को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगांव तहसील के ग्राम चवेली पटवारी हलका नंबर 22 में मनिन्दर सिंह गरचा द्वारा खनिज चूना पत्थर का अवैध उत्खनन प्रतिवेदन खनि अधिकारी राजनांदगांव के माध्यम से प्राप्त हुआ है।

प्रस्तुत प्रकरण में शिकायतकर्ता के साथ-साथ पंचनामा के साक्ष्य भी है।  न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा प्रकरण के संबंध में श्री विवेक कुमार शर्मा की उपस्थिति हेतु उचित माध्यम से नोटिस तामिली हेतु भेजा गया है, किन्तु प्रतिवेदन में उल्लेखित कारणों से नोटिस की तामिली नहीं हुई है। सुनवाई तिथि में उपस्थित नहीं होने पर प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी ऊर्जा सशक्तिकरण की दिशा में मील पत्थर…

0

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी ऊर्जा सशक्तिकरण की दिशा में मील पत्थर
– श्री रामलाल पालीवाल को बिजली के बिल से मिली मुक्ति, बिजली की बचत एवं उत्पादन से मिली राहत

”प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का सभी को लेना चाहिए लाभ”

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लोकहित में कारगर साबित हो रही है। सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली उत्पादन करने की यह योजना ऊर्जा सशक्तिकरण की दिशा में मील पत्थर साबित हो रही है।

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर वार्ड नंबर 43 के निवासी श्री रामलाल पालीवाल ने बताया कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी मिली।

जिसके बाद उन्होंने विद्युत विभाग एवं वेंडर से संपर्क किया एवं अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है। जिसकी लागत 1 लाख 75 हजार रूपए है।

शासन की ओर से 78 हजार रूपए अनुदान राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पहले बिजली के बिल से परेशान थे। 1200 से 1500 रूपए तक बिजली बिल आता था। वही गर्मियों में बढ़कर 2000 रूपए से अधिक बिजली का बिल देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब बिजली के बिल से मुक्ति मिल गई है और अतिरिक्त बिजली 446 यूनिट जमा है। प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 10 यूनिट बिजली का उपयोग होता है। श्री रामलाल पालीवाल ने बताया कि अब बिजली बिल से राहत मिली है और बिजली की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत उपयोगी है। इसका लाभ सभी को लेना चाहिए। रूफ टॉप सोलर प्लांट पर्यावरण मित्र होने के साथ ही ऊर्जा के संरक्षण की दिशा में उपयोगी है। उन्होंने बताया कि बैंक से ऋण लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई 1 लाख 75 हजार रूपए बैंक से तत्काल ऋण मिल गया। ईएमआईके माध्यम से आसान किस्तों में ऋण का भुगतान कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लाभदायक साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है।

शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है।

स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

CG: प्रदेश में 6 सरकारी फिजियोथैरेपी कॉलेज, प्रत्येक कॉलेज 13 करोड़ 93 लाख 71 हजार रुपए की लागत से बनाया जाएगा, सभी कॉलेजों के लिए 83 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपए की राशि मंजूर…

0

प्रदेश में 6 सरकारी फिजियोथैरेपी कॉलेज बनेगा। प्रत्येक कॉलेज 13 करोड़ 93 लाख 71 हजार रुपए की लागत से बनाया जाएगा। हालांकि पढ़ाई अगले साल से शुरू होने की संभावना है। ये कॉलेज मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग एवं जगदलपुर में खुलेंगे। सभी कॉलेजों के लिए 83 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है।

अभी रायपुर में एकमात्र सरकारी फिजियोथैरेपी कॉलेज है। जबकि प्रदेश में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। कायदे से सभी मेडिकल कॉलेज वाले स्थानों पर फिजियोथैरेपी कॉलेज होना चाहिए। दरअसल अब हड्डी के अलावा ज्यादातर बीमारियों में इलाज के पहले या बाद में फिजियोथैरेपी कराने की जरूरत पड़ती है।

इसके लिए बीपीटी या एमपीटी डिग्रीधारी फिजियोथैरेपिस्ट की जरूरत होती है। न्यूरो सर्जरी के मरीज यानी लकवा, ऑब्स एंड गायनी में डिलीवरी के पहले व बाद में फिजियो का सुझाव दिया जाता है।