Home Blog Page 620

“सरकार का मास्टर स्ट्रोक: GST हटाकर इन चीज़ों को किया पूरी तरह टैक्स फ्री”

0

“सरकार का मास्टर स्ट्रोक: GST हटाकर इन चीज़ों को किया पूरी तरह टैक्स फ्री”

भारत सरकार ने 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाले नए GST ढांचे का ऐलान किया है। इस सुधार के तहत अब केवल दो प्रमुख GST स्लैब रहेंगे — 0% (जीरो टैक्स) और 5%, जबकि लग्ज़री वस्तुओं व महंगे सामानों पर 40% टैक्स लगेगा।

इस फैसले का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी चीजें अब टैक्स-फ्री या बेहद कम टैक्स पर मिलेंगी, जिससे घर का खर्च काफी कम हो जाएगा।

0% GST – पूरी तरह टैक्स फ्री अब कई जरूरी वस्तुएं और सेवाएं जीरो टैक्स स्लैब में आ गई हैं। यानी इन पर एक भी रुपया GST नहीं लगेगा।

खाद्य पदार्थ रोटी, पराठा, परोट्टा, खाखरा पिज़्ज़ा ब्रेड पैक्ड UHT दूध पैक्ड पनीर

स्वास्थ्य क्षेत्र 33 जीवनरक्षक दवाइयां गंभीर बीमारियों के लिए 3 विशेष दवाइयां स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शिक्षा व बच्चों का सामान पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र नोटबुक, कॉपियां, एक्सरसाइज बुक नक्शे, एटलस और ग्लोब बीमा सेवाएं जीवन बीमा (Life Insurance) पॉलिसी  इन चीज़ों पर जीरो टैक्स लगने से बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और खाने-पीने पर सीधा असर पड़ेगा और खर्च काफी कम होगा।

5% GST – अब केवल मामूली टैक्स पहले जिन सामानों पर 12%-18% GST देना पड़ता था, अब उन पर सिर्फ 5% टैक्स देना होगा।

पर्सनल केयर शैम्पू, साबुन टूथपेस्ट, टूथब्रश हेयर ऑयल, फेसवॉश, शेविंग क्रीम पैक्ड फूड और डेयरी प्रोडक्ट्स बटर, घी, चीज़ पैक्ड नमकीन, भुजिया इंस्टेंट नूडल्स, पास्ता सॉस, चॉकलेट कॉर्नफ्लेक्स, कॉफी पैक्ड मीट और मछली बच्चों से जुड़े उत्पाद फीडिंग बोतल नैपकिन और डायपर कृषि उपकरण ट्रैक्टर व उसके पार्ट्स ट्रैक्टर टायर ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम बायो-पेस्टिसाइड्स स्वास्थ्य उपकरण थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन डायग्नोस्टिक किट्स, टेस्ट स्ट्रिप्स चश्मा और लेंस अन्य सेवाएं व सामान साइकिल सिलाई मशीन बर्तन व किचनवेयर ₹7,500 तक के होटल रूम सोलर पैनल और अक्षय ऊर्जा उपकरण सारांश (नया GST स्लैब) GST दर प्रमुख वस्तुएं / सेवाएं 0% GST रोटी, दूध, पनीर, पिज़्ज़ा ब्रेड, जीवनरक्षक दवाइयां, हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस, स्कूल की किताबें, पेंसिल, ग्लोब 5% GST शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट, पैक्ड फूड, घी, बच्चों के प्रोडक्ट, कृषि उपकरण, मेडिकल डिवाइस, होटल सेवाएं, सोलर पैनल आम जनता पर असर खाने-पीने की चीज़ें और डेयरी उत्पाद पहले से सस्ते होंगे।

बच्चों की पढ़ाई का खर्च घटेगा क्योंकि स्टेशनरी अब टैक्स-फ्री है। किसानों को कम कीमत में आधुनिक उपकरण मिलेंगे। स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां सस्ती होंगी।

होटल और यात्रा खर्च भी कम होगा। कुल मिलाकर, यह GST सुधार सीधे तौर पर  आम आदमी की जेब हल्की और जीवन आसान बनाने वाला है।

होटल में रुकना हो गया सस्‍ता, जीएसटी रेट घटने से आम आदमी के साथ उद्योग जगत भी खुश, कहा- सस्‍ता बनाएंगे और सस्‍ता बेचेंगे

0

जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को 56वीं बैठक में तमाम वस्‍तुओं और सेवाओं पर जीएसटी की दरें घटा दी हैं. इस बार होटल इंडस्‍ट्री की मांग को पूरा करते हुए यहां भी जीएसटी की दरें घटा दी हैं. इसका मतलब है कि अब होटल में रुकना सस्‍ता हो जाएगा. जीएसटी परिषद ने होटल के कमरों पर पहले लगने वाली 4 तरह की दरों को खत्‍म करके अब सिर्फ 2 ही रेट कर दिए हैं. इसका फायदा सस्‍ते और महंगे दोनों ही तरह के होटलों पर मिलेगा.
फेडरेशन ऑफ होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के अध्यक्ष के श्यामा राजू ने होटल रूम पर 5 फीसदी और 12 फीसदी के दो स्लैब के जरिये सरल बनाने के निर्णय का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि 7,500 रुपये तक के कमरों पर जीएसटी घटाकर पांच फीसदी करने से भारतीय होटल घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों के लिए अधिक किफायती एवं आकर्षक बनेंगे. इस सुधार से पर्यटन की मांग में प्रत्यक्ष रूप से वृद्धि होगी और लोग सस्‍ते या महंगे किसी भी होटल में रुकेंगे, उन्‍हें फायदा होगा.

पहले कितना लगता था टैक्‍स
अभी तक होटल के कमरों पर जीएसटी की चार दरें लगती हैं. 1,000 रुपये से कम कीमत वाले होटल रूप पर शून्‍य जीएसटी है, जबकि 1,000 से 2,499 रुपये तक के होटल के कमरे पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था. ढाई हजार से लेकर 7,499 रुपये तक के होटल कमरे पर 18 फीसदी टैक्‍स लगता है. इससे ज्‍यादा कीमत का होटल रूम है तो उस पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है. लेकिन, अब होटल के कमरों पर सिर्फ 2 ही रेट लगाए जाएंगे. 7.5 हजार से कम कीमत वाला कमरा है तो 5 फीसदी और ज्‍यादा है तो 12 फीसदी जीएसटी देना होगा.€
उद्योग जगत ने क्‍या कहा
उद्योग जगत ने जीएसटी परिषद के फैसले को ‘दूरदर्शी’ करार देते हुए कहा कि इससे परिवारों को राहत मिलेगी और व्यवसायों के लिए भी कम्‍पलायंस आसान हो जाएगा. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि जीएसटी सुधारों का कदम बड़ी उपलब्धि है. इससे रोजमर्रा की वस्तुओं तथा जरूरी कच्चे माल पर दरें कम करके परिवारों को तत्काल राहत मिलेगी और ग्रोथ भी तेज होगी. फिक्की की महानिदेशक ज्योति विज ने कहा कि कर स्लैब कम करने से उपभोग बढ़ेगा और उत्‍पादन में भी तेजी आएगी. इसका फायदा अर्थव्‍यवस्‍था को भी मिलेगा. पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि 22 सितंबर 2025 से जीएसटी दरें घटने के बाद बाजार में तेजी आएगी और त्‍योहारी सीजन का फायदा मिलेगा.
कपड़ा और रियल एस्‍टेट उद्योग ने भी सराहा
भारतीय वस्त्र उद्योग परिसंघ (सीटी) के चेयरमैन राकेश मेहरा ने कहा कि रेशे एवं धागे पर जीएसटी दर को 18 और 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का स्वागत करते हैं. इससे हजारों कताई करने वालों और बुनकरों के लिए उद्योग शुरू करना आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत में 70-80 फीसदी से भी ज्‍यादा कपडे़ बनाने वाले उद्यम एमएसएमई सेक्‍टर के हैं. जीएसटी घटने से इन उद्योगों को भी राहत मिलेगी. रियल एस्टेट क्षेत्र के संगठन नारेडको के अध्यक्ष जी. हरि बाबू ने कहा कि मकान बनाने के कई जरूरी सामान पर जीएसटी घटा दिया गया है, जिसका फायदा आम आदमी के साथ रियल एस्‍टेट को भी मिलेगा.edc

सड़कों पर यमुना का पानी… डूब रही राजधानी, देखिए कैसे ‘दरियागंज’ बनी दिल्ली

0

दिल्ली में अब यमुना विकराल हो गई है. यमुना का पानी अब सड़कों पर आ गया है. ऐसा लग रहा है कि राजधानी डूबने लगी है. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 207.44 मीटर तक पहुंच गया है. इससे राजधानी पर जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है. भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना उफान पर है. दरियागंज, कश्मीरी गेट, मजनू का टीला, गीता कॉलोनी और रिंग रोड जैसे इलाके पानी में डूब गए हैं. सड़कों पर यमुना का पानी बह रहा है, जिससे यातायात ठप है. निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार रुक गए हैं. देखिए प्रियंका कांडपाल की खास रिपोर्ट.

आसमान से गुजर रही थी VVIP फ्लाइट, अचानक समुद्र से निकली एक तरंग, प्‍लेन का GPS सिस्‍टम हो गया जाम, समझें साजिश

0

बीते दिनों आमसान में एक ऐसी घटना घटी, जिसने फ्लाइट सेफ्टी पर बड़ा प्रश्‍नचिन्‍ह लगा दिया है. इस घटना में करीब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद एक वीवीआईपी प्‍लेन का जीपीएस (ग्‍लोबल पोजीशनिंग सिस्‍टम) अचानक जाम हो गया. गनीमत रही कि पायलट्स ने अपनी काब‍िलि‍यत से प्‍लेन को सुरक्षित प्लोवदीव एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया. आपको बता दें कि इस घटना में पायलट्स से छोटी सी भी चूक हो जाती तो शायद प्‍लेन को क्रैश होने से रोक पाना किसी के लिए भी संभव नहीं था.
दरअसल, साजिश के तौर पर देखी जा रही यह घटना यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से जुड़ी हुई है. जब उनका प्‍लेन बुल्गारिया के ऊपर गुजर रहा था, तभी उनके जीपीएस और रडार अचानक जाम हो गए. इस प्‍लेन की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यूरोपीय कमीशन के प्रवक्ता ने एरिआना पोडेस्टा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि पलेन के जीपीएस सिग्नल को इंटरफेयर किया गया. बुल्गारियाई अधिकारियों इस घटना को रूस की ओर से की गई ब्लेटेंट इंटरफेरेंस मान रहे हैं. अब बड़ा सवाल यह है कि आमसान में क्‍या इस तरह की कोई साजिश संभव है?
जीपीएस और रडार को कैसे किया जाता है जाम
एयर नेविगेशन सिस्‍टम से जुड़े सीनियर ऑफिसर ने बताया कि खास टेक्‍नोलॉजी की मदद से किसी प्‍लेन के जीपीएस और राडार सिस्‍टम को जाम किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना किसी आम आदमी के बस की बात नहीं है. ऐसा करने के लिए पानी के खास जहाजों की जरूरत होती है, जिसमें खास तरह के जैमर डिवाइस लगे होते हैं. इन जैमर डिवाइस के जरिए प्‍लेन के जीपीएस बैंड पर एक खास नॉइज पैदा की जाती है. यह नॉइज प्‍लेन के असली सिग्‍नल्‍स को ओवरपावर कर देती है. इस नॉइस की वजह से प्‍लेन के रिसीवर लॉक डिसेबल हो जाते हैं और जीपीएस सिस्‍टम पूरी तरह से जाम हो जाते हैं.963.*-

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिंगापुर ने भारत का साथ दिया- पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिंगापुर ने भारत का समर्थन किया है. इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सिंगापुर का यह सहयोग काफी अहम है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस समर्थन के लिए सिंगापुर का आभार जताया है. सिंगापुर के पीएम भारत दौरे पर आए हैं. उनके साथ जारी साझा बयान में पीएम मोदी ने यह बात कही है.
पीएम मोदी ने कहा है कि हम आतंकवाद को लेकर समान चिंता साझा करते हैं. हम मानते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना सभी मानवीय देशों का कर्तव्य है. पीएम मोदी ने कहा- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मैं प्रधानमंत्री वोंग और सिंगापुर सरकार का भारत की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करने और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. इसके साथ ही भारत और सिंगापुर ने संबंधों को बढ़ाने के लिए नए रोडमैप को मंजूरी दी. मुंबई कंटेनर टर्मिनल फेज-2 का उद्घाटन किया गया.
सिंगापुर के पीएम वोंग पहली बार भारत यात्रा पर आए हैं. उनका स्वागत करते हुए पीएम ने कहा कि ये यात्रा खास है क्योंकि हमारे आपसी संबंधों के 60 साल पूरे हो रहे हैं. पिछले एक वर्ष में दोनों देशों के सहयोग में गति और गहराई आई है. सिंगापुर दक्षिण पूर्व में हमारा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. सिंगापुर के साथ रक्षा संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. हमने भविष्य के लिए एक नया रोडमैप तैयार किया है. हमने आपसी व्यापार को गति देने के लिए व्यापार एग्रीमेंट की समीक्षा करने का फैसला किया है.Wsx8520/

नवरात्रि ही क्‍यों, जीएसटी गिफ्ट के लिए दिवाली का क्‍यों नहीं किया इंतजारUYJHMN

0

केंद्र सरकार ने 22 सितंबर से लागू होने वाले GST दरों में बड़े कटौती के फैसले को अर्थशास्त्री और राजनीतिक पर्यवेक्षक दोनों ही अहम मान रहे हैं. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की एक ऐसी पहल बताया जा रहा है जो न सिर्फ उपभोग और सार्वजनिक खर्च को बढ़ावा देगी, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी के लिए बड़ा तोहफा भी साबित होगी.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस बार त्योहारों के मौसम में उपभोक्ता खर्च रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है. जीएसटी कटौती नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से लागू होगी, जो दिवाली (20 अक्टूबर) से लगभग एक महीने पहले है. इससे उपभोक्ता खरीदारी को टालने की बजाय बढ़ाएंगे. बजट में नए टैक्स सिस्टम के तहत दी गई इनकम टैक्स राहत के बाद यह सरकार की तरफ से आम जनता के लिए इस साल का दूसरा बड़ा तोहफा है.

चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव
बीजेपी आगामी बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु चुनावों में इस कदम को अपने प्रचार अभियान का अहम हिस्सा बनाने जा रही है. पार्टी इस बात पर जोर देगी कि मोदी सरकार ने आम जनता की जेब में ज्यादा पैसा छोड़ा है और उनकी क्रय शक्ति को बढ़ाया है. सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में जीएसटी दरों के सरलीकरण को दिवाली गिफ्ट बताया था, लेकिन सरकार जानती थी कि अगर ये कटौती दिवाली के ठीक पहले की जाती तो उपभोक्ता खरीदारी को टाल सकते थे. इसलिए इसे समय से पहले लागू करने का फैसला किया गया.

आमलोगों को सीधा राहत
नई दरों के तहत रोजमर्रा की जरूरत की ज्यादातर वस्तुओं पर जीएसटी को घटाकर या तो 5% कर दिया गया है या शून्य. मेडिकल और जीवन बीमा पॉलिसी पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा. साथ ही जीवन रक्षक दवाओं और अधिकांश दवाओं पर कर दरें कम कर दी गई हैं. इससे आम आदमी को सीधी राहत मिलेगी.

UPA पर हमला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार जीएसटी लागू नहीं कर पाई थी क्योंकि राज्यों को केंद्र पर भरोसा नहीं था. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को तय करना होगा कि उसे इस कटौती का समर्थन करना है या विरोध. अगर वे विरोध करते हैं, तो जनता के सामने उनकी असलियत सामने आ जाएगी.’ बीजेपी को उम्मीद है कि कांग्रेस की आलोचना उसे जनता की नजर में ‘एंटी-पब्लिक’ साबित करेगी, जबकि मोदी सरकार का यह कदम चुनावी मैदान में पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल बनाएगा.

दुर्ग में बढ़ा क्राइम का ग्राफ, जुलाई 2025 तक 11 हत्या, नशा सबसे बड़ी वजह

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में संगीन अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसमें हत्या, हत्या की कोशिश जैसी अपराधिक घटनाएं शामिल है. इसकी मूल वजह नशाखोरी मानी जा रहा है. दुर्ग जिला पुलिस नशे के खिलाफ कई अभियान चला रही है, लेकिन आंकडे बता रहे है कि प्रयासों के बावजूद भी घटनाएं रुक नहीं पा रही है. दुर्ग जिले में पिछले साल यानी 2024 में 61 हत्याएं हुई हैं, जो 3 साल की तुलना में करीब-करीब दोगुनी है. जिले में औसतन हर हफ्ते एक हत्या की वारदात सामने आई है. हालांकि 2025 में इसका ग्राफ कुछ कम हुआ है.
जुलाई 2025 तक 11 हत्याएं हुई है. इन हत्याओं की मुख्य वजह नशाखोरी सामने आई है. 75 प्रतिशत में हत्या की वजह नशा या उसी से जुड़ा कारण सामने आई है.
पुलिस ने चलाया नशे के खिलाफ अभियान
दुर्ग-भिलाई में पिछले 3 साल में 960 किलो गांजा, 406 ग्राम ब्राउन शुगर और 497 ग्राम हेरोइन जब्त हो चुकी है. बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में आ रहे है. गांजा की सप्लाई ओडिशा और हेरोईन की सप्लाई मूल रूप से पंजाब जैसे प्रदेशों से हो रही है. जिला पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी पिछले साल हत्या के प्रयास के प्रकरणों में इजाफा हुआ. साल 2024 में 119 प्रकरण दर्ज किए गए.

इसके चलते चाकू और कटबाजी के प्रकरणों में ढाई गुना ज्यादा इजाफा हुआ. इससे पहले साल 2023 में 47 और साल 2022 में 57 हत्या के इरादे से हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुए. दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि पुलिस लगातार यह प्रयास कर रही है कि अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके. वहीं नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके.

रायपुर में कांग्रेस का महाभारत! BJP का कार्टून पोस्टर कर गया बवाल…किस खेमे में कौन है

0

रायपुर में राजनीति का पारा एक बार फिर चढ़ गया है. इस बार मामला कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर सामने आया, और मौका भुनाने में भाजपा ने कोई देरी नहीं की. भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्टर जारी किया है, जिसमें कांग्रेस की अंदरूनी कलह को मज़ाकिया अंदाज़ में दिखाया गया है.
इस पोस्टर में राजीव भवन और भूपेश कार्यालय को बैकड्रॉप में रखा गया है. मज़ेदार बात ये है कि इसमें साफ-साफ दो खेमे बनाए गए हैं. एक तरफ दीपक बैज का कैंप दिखाया गया है, जिसमें चरणदास महंत और टी एस सिंहदेव जैसे दिग्गज नज़र आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ भूपेश बघेल का खेमा़ दिखाया गया है, जिसमें रवींद्र चौबे समेत कई नेता खड़े नज़र आ रहे हैं.

भाजपा ने इस कार्टून के जरिए सीधा तंज कसा है कि कांग्रेस के भीतर असली लड़ाई सत्ता की कुर्सी को लेकर है, न कि जनता के मुद्दों पर. कार्टून में नेताओं को जिस तरह से अलग-अलग खेमों में खड़ा दिखाया गया है, उससे साफ झलकता है कि भाजपा कांग्रेस की एकता पर उंगली उठाना चाहती है.

इससे पहले भी भाजपा कई बार कांग्रेस के अंदरूनी विवादों को लेकर निशाना साध चुकी है, लेकिन इस बार कार्टून पोस्टर ने सोशल मीडिया पर खासा हलचल मचा दी है. लोग इसे शेयर कर मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं किसी ने लिखा “कांग्रेस का अपना ही महाभारत”, तो किसी ने कहा “भाजपा ने असली सियासी कॉमिक्स लॉन्च कर दिया है.”
दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से दो बड़े खेमे चर्चा में रहे हैं एक सीएम भूपेश बघेल का और दूसरा टी एस सिंहदेव का. समय-समय पर इन खेमों की खींचतान सुर्खियों में रहती है. ऐसे में भाजपा ने इसी गुटबाजी को हथियार बना लिया और उसे मज़ाकिया अंदाज़ में जनता के सामने रख दिया.

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। ऐसे पर्व और परंपराएँ समाज को एकजुट होने का अवसर देती हैं, जिससे स्नेह, सद्भाव एवं सौहार्द की भावना विकसित होती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि कंवर समाज के युवाओं द्वारा राजधानी रायपुर में करमा तिहार का आयोजन किया जा रहा है। हमारी आदिवासी संस्कृति में अनेक प्रकार के करमा तिहार मनाए जाते हैं। आज एकादशी का करमा तिहार है, जो हमारी कुंवारी बेटियों का पर्व है। इस करमा तिहार का उद्देश्य है कि हमारी बेटियों को उत्तम वर और उत्तम गृहस्थ जीवन मिले। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर बेटियाँ अच्छे वर और अच्छे घर की कामना करती हैं। इसके बाद दशहरा करमा का पर्व आता है, जिसमें विवाह के पश्चात पहली बार जब बेटी मायके आती है, तो वह उपवास रखकर विजयादशमी का पर्व मनाती है। इसी प्रकार जियुत पुत्रिका करमा मनाया जाता है, जिसमें माताएँ पुत्र-पुत्रियों के दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। यह एक कठिन व्रत होता है, जिसमें माताएँ चौबीस घंटे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास करती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यदि छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां अंग्रेजों के विरुद्ध 12 आदिवासी क्रांतियाँ हुईं। हमारी सरकार नया रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम में आदिवासी संस्कृति के महानायकों की छवि को आमजन की जागरूकता के लिए प्रदर्शित करने मॉडल के रूप में उकेरा जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया जा रहा है। उनके करकमलों से इस म्यूजियम का शुभारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देती रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आजादी के लगभग 40 वर्षों बाद आदिवासी विभाग का पृथक मंत्रालय बनाकर आदिवासी समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हीं के बताए मार्ग पर वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आदिवासी समाज के बेहतरी एवं समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लिए पीएम जनमन योजना का संचालन कर रहे हैं, जिससे हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने बस्तर, सरगुजा एवं मध्य क्षेत्र प्राधिकरण का गठन कर विकास को गति प्रदान करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि युवा आदिवासियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हमने नई उद्योग नीति बनाई है, जिसमें बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतें दी गई हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आदिवासी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना राज्य में ही की जा रही है।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली परंपरा रही है। इसी परंपरा के निर्वहन में आज हम करमा तिहार मना रहे हैं। हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साय जी के नेतृत्व में ही बस्तर संभाग में बस्तर पांडुम के नाम से ओलंपिक का आयोजन किया गया, जिसकी चर्चा पूरे भारत में हुई। श्री कश्यप ने इस अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

संरक्षक, अखिल भारतीय कंवर समाज विकास समिति पमशाला, जशपुर, श्रीमती कौशिल्या साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज और प्रकृति एक-दूसरे के अभिन्न अंग हैं। आदिवासी समाज के लिए प्रकृति सदैव आराध्य रही है। करमा पर्व प्रकृति प्रेम का पर्व है। हमारी संस्कृति अत्यंत गौरवशाली रही है और उसका संरक्षण तथा समय के साथ संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की महिलाएँ आगे आकर इस संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सभी को प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, विधायक श्री आशाराम नेताम, विधायक श्री प्रबोध मिंज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम श्री राम सेवक सिंह पैकरा, केशकला बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, सभापति जिला पंचायत धमतरी श्री टीकाराम कंवर, प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज श्री हरवंश सिंह मिरी, अध्यक्ष कंवर समाज रायपुर महानगर श्री मनोहर सिंह पैकरा सहित कंवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

600 रुपये हुई गैस सिलेंडर की कीमत, जानिये अपने शहर का लेटेस्ट LPG सिलेंडर का रेट!

0

600 रुपये हुई गैस सिलेंडर की कीमत, जानिये अपने शहर का लेटेस्ट LPG सिलेंडर का रेट!

आज के समय मे हर घर में LPG सिलेंडर मौजूद है। भारत सरकार के द्वारा भी भारतीय नागिरकों को मुफ्त में LPG सिलेंडर दिए गए। अकसर इनकी कीमतों में ऊतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। जिससे लोगों को कभी कभी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको 14.2 KG से लेकर 19 KG सिलेंडर के बारे में पूरी जानकारी देने वाली है।

क्या सस्सा हुआ है LPG सिलेंडर : LPG गैस सिलेडंर में बीते कुछ समय में लगातर कीमते बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बार फिर से हाल ही में LPG सिलेंडर पर 5 रुपये कि बढ़ोत्ती देखने को मिली है। यह बढ़ोत्ती कमर्शियल गैस सिलेंडर कि कीमते है। वही घरेलू गैस सिलेंडर कि कीमतों को बात करे तो उसमें 12 रुपये कि बढ़ोत्ती देखने को मिली है।

600 रुपये हुई गैस सिलेंडर की कीमत जैसा कि हमने आपको बताया कि आज के समय में लगभग देश के 80 प्रतिशत लोगों के घरो में गैस सिलेंडर मौजूद है। लेकिन लोगों को तब परेशानी होती है जब इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी होती है। ऐसे में लोगों कि जेब पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। लेकिन भारत सरकार ने उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को सब्सिडी देना का वादा किया। यानी कि इस हिसाब से महिलाओं को जो सिलेंडर 800 रुपये का मिलता है। वह उन महिलाओं को केवल 600 रुपये में मिल जाएगा। इसी के साथ ही 900 रुपये वाला 600 रुपये का मिल जाएगा। जिसमें लोगों को काफी राहत होने वाली है।

घरेलू LPG सिलेंडर कि कीमते : घरेल सिलेंडर कि कीमतों कि बात करें तो इसकी कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग अलग है। पटना में 14.2 KG के सिलेंडर कि कीमत 939 रुपये है वही दिल्ली में 853 रुपये, मेरठ में 855 रुपये में, बैगलुरु में 855 रुपये 55 पैसे में, हैदराबाद में 905.25 रुपये में, आगरा में 865.50 रुपये, गाजियाबाद में 855 रुपये 75 पैसे में, गुरुग्राम में 861 रुपये 25 पैसे में, वाराणसी में 926 रुपये 50 पैसे मं मुंबई में 852 रुपये 47 पैसे में, हैदराबाद में 905 रुपये 23 पैसे में गैस सिलेंडर मिल रहा हैं।