Home Blog Page 751

मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली समीक्षा बैठक

0

मुख्यमंत्री साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आंनद, एन आर डी ए के सी.ई.ओ श्री चंदन कुमार, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त अवनीश शरण, रायपुर विकास प्राधिकरण के सी.ई.ओ. श्री आकाश छिकारा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर का सुव्यवस्थित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास किया जायेगा। नवा रायपुर देश की सबसे आधुनिक व खुबसूरत राजधानी है। देश के आई.आई.एम., ट्रिपल आई.टी., नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थान यहां स्थापित किए गए हैं। भविष्य में नवा रायपुर में बसाहट और बढ़ेगी इसलिए यह आवश्यक है कि आगमाी जरूरतों के हिसाब से यहां नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भारत सरकार द्वारा परमालकसा – खरसिया नई रेलवे लाईन का निर्माण बलौदाबाजार जिले से होकर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस रेल लाईन को नवा रायपुर से जोड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इससे नवा रायपुर में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिको को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने भारत माला परियोजना के अंतर्गत विशाखापट्टनम को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण विकास के साथ आयात और निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु नवा रायपुर अटल नगर में एक लॉजिस्टीक हब की निर्माण आवश्यकता पर बल दिया। अधिकाारियों ने बाताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके बनने से रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी 100 कि.मी. कम हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कि नई औद्योगिक नीति से बड़ी संख्या में निवेशक आकर्षित हो रहे है। इससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में ऑक्सीजोन निर्माण के अंतर्गत पीपल, बरगद, करंज, नीम, अशोक, अमलतास, गुलमोहर आदि पौधों के रोपण एवं ग्रोथ कि जानकारी ली। बैठक मे अधिकरियों ने बताया कि नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य में राज्य सरकार के विभिन्न आयोग-बोर्ड-निगम आदि के लिए आयोग बिडिंग कॉम्पलेक्स तैयार करने की योजना है। इसके अलावा काम-काजी महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल, 100 बिस्तर अस्पताल, नवा रायपुर में एक और नवीन थाना की स्थापना का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर क्षेत्र में नवीन भवनों के निर्माण के लिए आबंटित भू-खण्डों का समूचित उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत शामिल – छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नगर तथा ग्राम निवेश, छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण (रेरा), रायपुर विकास प्राधिकरण के काम-काज की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा

0

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संकल्पों को जमीन पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर सुशासन की स्थापना की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत ढाँचे और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं को तेज़ी से क्रियान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंडरिया क्षेत्र को समृद्ध, सशक्त और विकसित बनाने की पहल प्रारंभ हो चुकी है। इस दिशा में अनेक योजनाओं और विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने रणवीरपुर में नवीन उप तहसील की स्थापना, आगामी शिक्षा सत्र से बिरेंद्र नगर में महाविद्यालय प्रारंभ करने, पंडरिया में 250 सीटर नवीन नालंदा परिसर, कुण्डा में महाविद्यालय के लिए नवीन भवन और पंडरिया में नवीन नगर पालिका भवन के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-130 ए के 2.1 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण कर इसे 4 लेन में उन्नत किया जाएगा।

कार्यक्रम में 72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री के करकमलों से सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र अब तक 1,460 ग्राम पंचायतों में स्थापित किए जा चुके हैं और आगामी एक वर्ष में यह सुविधा सभी पंचायतों तक पहुँचाई जाएगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और कम खर्चीला बनाया गया है ताकि आम नागरिकों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बस सेवाओं की शुरुआत केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे अब छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पंडरिया के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, जब 72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा बेटियों के लिए 5 निःशुल्क बसों की शुरुआत हो रही है। यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की अनूठी पहल है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विकास अब केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर गाँव और क्षेत्र में समान रूप से पहुँच रहा है। आने वाला समय छत्तीसगढ़ की प्रगति का नया अध्याय होगा।

लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह पहल बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए महत्त्वपूर्ण साबित होगी। निःशुल्क बस सुविधा से छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने में और अधिक संबल मिलेगा।

क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पहले 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा था, जिन्हें अब बढ़ाकर 8 कर दिया गया है। यह सेवा पंडरिया, पांडातराई, पिपरिया, सहसपुर लोहारा एवं कवर्धा के महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए संबल बनेगी। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले डेढ़ वर्षों में लगभग 600 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है। हरिनाला पुल, बाईपास और अनेक बहुप्रतीक्षित कार्य अब गति पकड़ चुके हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा वर्चुअल रूप से जुड़े। पंडरिया के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक भावना बोहरा तथा अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

UGC NET 2025 आंसर की ugcnet.nta.ac.in पर जारी, आसानी से ऐसे करें डाउनलोड

0

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 जून सेशन की प्रोविजनल आसंर की जारी कर दी है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं. साथ ही अपने प्रश्न पत्र, आंसर की और पर्सनल रिस्पॉन्सशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
इस बार की UGC NET परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच दो पालियों में आयोजित की गई थी. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई. परीक्षा में दो खंड शामिल थे, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के थे. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnetjun2025.ntaonline.in/answer-key के जरिए भी आंसर की देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर की चेक कर सकते हैं.

UGC NET Answer Key 2025 ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
“Provisional Answer Key” लिंक पर क्लिक करें.
अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि से लॉगिन करें.
आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ लिए इसे सेव करें.
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया

यदि कोई उम्मीदवार आंसर की में किसी उत्तर से असहमति रखते हैं, तो वे प्रति प्रश्न 200 के शुल्क पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. यह शुल्क गैर-वापसी योग्य हैं. आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा 6 जुलाई से 8 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक) तक है. NTA उम्मीदवारों द्वारा दी गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा.
नवीनतम अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट चेक करते रहें.

बॉयकॉट तुर्की की मांग के बीच इंडिगो का बड़ा ऐलान, जारी रहेगी टर्किश एयरलाइंस के साथ कोड शेयरिंग

0

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो अपनी कोडशेयर साझेदारी को तुर्की एयरलाइंस के साथ जारी रखेगी और इस्तांबुल के लिए उड़ानों को बरकरार रखने के लिए नए समाधानों पर काम कर रही है. यह घोषणा तब आई है जब तुर्की एयरलाइंस से लीज पर लिए गए दो बोइंग 777 विमानों की मौजूदा अवधि 31 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि वे इस्तांबुल के लिए ए321 विमानों के उपयोग सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं ताकि सेवाएं निर्बाध रहें.
30 मई 2025 को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने तुर्की एयरलाइंस से “डैम्प लीज़” (चालक दल और रखरखाव सहित) पर लिए गए दो बोइंग 777-300 ईआर विमानों के लिए तीन महीने की अंतिम विस्तार अवधि मंजूर की, जो 31 अगस्त 2025 तक प्रभावी है. इंडिगो ने छह महीने का विस्तार मांगा था, लेकिन डीजीसीए ने राष्ट्रीय हितों और नियामक दबाव को देखते हुए इसे सीमित कर दिया. यह कदम तब उठाया गया जब भारत और तुर्की के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ा, खासकर मई में भारत के पड़ोसी देश में आतंकी शिविरों पर हमले के बाद तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया और भारत की निंदा की. इस तनाव ने विमानन साझेदारी पर सवाल खड़े किए, जिसके चलते डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया.

कोडशेयर साझेदारी और इस्तांबुल मार्ग
कोडशेयर साझेदारी के तहत इंडिगो अपने यात्रियों को तुर्की एयरलाइंस की उड़ानों पर एक ही टिकट के जरिए बुक कर सकती है, जो दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानों को संभव बनाती है. एल्बर्स ने पीटीआई से आम्सटर्डम में बातचीत में कहा, “हम इस्तांबुल तक उड़ानें जारी रखेंगे और इसके लिए अलग-अलग समाधानों पर काम कर रहे हैं.” कोडशेयर साझेदारी के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया, “इसके जारी रहने का कोई कारण नहीं है.” यह साझेदारी दोनों देशों के बीच कारोबारी और पर्यटन कनेक्टिविटी को बढ़ावा देती रही है.
आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियां

एल्बर्स ने स्वीकार किया कि कोविड-19 के बाद से वैश्विक सप्लाई चेन की समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे नए विमानों की डिलीवरी में देरी और रख-रखाव में दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह समस्या जल्दी खत्म होगी, लेकिन हमने लीज एक्सपेंशन और अन्य उपायों से अपनी क्षमता बनाए रखी है.” इन कदमों से ग्राउंडेड विमानों की संख्या में भी कमी आई है, जो इंडिगो के लिए राहत की बात है.

5 मिनट में 43000 से 7 रुपये पर आ गया मेरा बैंक बैलेंस’, शख्स ने दिखाई मिडल क्लास की लाचारी

0

भारत के मिडल क्लास की माली हालत कितनी नाज़ुक हो चुकी है, इसकी एक बानगी हाल ही में Reddit पर देखने को मिली. एक नौकरीपेशा व्यक्ति ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि महीने की शुरुआत में उसके बैंक अकाउंट में ₹43,000 आए, लेकिन महज़ 5 मिनट में वो बैलेंस घटकर सिर्फ ₹7 रह गया. उसने लिखा कि ₹19,000 किराया, ₹15,000 क्रेडिट कार्ड का मिनिमम पेमेंट (कुल ₹60,000 के बकाया में से), ₹10,000 की दो EMIs और ₹3,700 इंटरनेट-मोबाइल बिल में ही पूरी सैलरी चली गई. खाने-पीने या किसी आकस्मिक खर्च के लिए कुछ भी नहीं बचा.
ये एक व्यक्ति की तकलीफ जरूर है, लेकिन कहानी पूरे शहरी मध्यम वर्ग की है. Reddit पोस्ट वायरल हो गई, क्योंकि हजारों लोगों को उसमें अपना ही चेहरा नजर आया. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि EMI पर आधारित और महीने-दर-महीने सैलरी से जिंदगी चलाने की आदत अब एक ट्रेंड नहीं, संकट बन चुकी है.RBI के डेटा के मुताबिक, बीते तीन सालों में पर्सनल लोन में 75% की बढ़ोतरी हुई है. अब हर तीसरा सैलरीड व्यक्ति अपनी इनकम का 33% से ज्यादा हिस्सा सिर्फ EMIs में चुका रहा है, वो भी रेंट और खाने के खर्च से पहले. कुछ लोगों के लिए यह आंकड़ा 45% तक पहुंच चुका है.

“ये ग्रोथ के लिए नहीं, जीने के लिए उधारी है”
बिजनेस टुडे की एक खबर के अनुसार, मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के सौरभ मुखर्जी के कहते हैं, “मिडल क्लास के 5–10% परिवार पहले ही कर्ज के दलदल में फंस चुके हैं. ये उधारी घर खरीदने या निवेश के लिए नहीं, सिर्फ सर्वाइव करने के लिए ली जा रही है.” विशेषज्ञ मानते हैं कि इस संकट की जड़ में कई वजहें हैं, डिजिटल लोन की आसान उपलब्धता, सैलरी का न बढ़ना और दिखावे के लिए खर्च करने की आदत. पर्फियोस के सुजय यू कहते हैं, “EMI पर बनी ये लाइफस्टाइल फौरन सुख देती है, नए फोन, गाड़ियां, ब्रांडेड कपड़े लेकिन लंबे वक्त में ये फाइनेंशियल तबाही है.”

“बैंक ने औजार दिए, हमने खुद फंदा बना लिया”अर्थशास्त्री आरपी गुप्ता ने इसे “एक संभावित आर्थिक आपदा” बताया है, जो न सिर्फ उपभोग आधारित विकास को खतरे में डालती है, बल्कि समाज में आर्थिक असमानता को और बढ़ा सकती है. डेटा वैज्ञानिक मोनिश गोसर ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “बैंक ने हमें टूल्स दिए, लेकिन हमने उनसे अपना ही फंदा बना लिया.”

कर्ज में डूबता भारत
भारत का घरेलू कर्ज अब GDP का 41.9% हो चुका है, जिसमें से आधे से ज्यादा हिस्सा क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन और “खरीदें अब, भुगतान बाद में” स्कीम्स का है. ये कर्ज संपत्ति नहीं, उपभोग के लिए लिए जा रहे हैं. प्रति व्यक्ति कर्ज अब ₹4.8 लाख तक पहुंच चुका है, जबकि घरेलू बचत दर 47 साल के न्यूनतम स्तर पर है.

350 करोड़ रुपए की बड़ी ऑनलाइन ठगी का खुलासा, मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में दर्ज है शिकायत

0

शेयर बाजार में 7 से फीसदी मासिक रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए ठगने वाले एक बड़े oneline ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ठगी गिरोह से जुड़े 3 आरोपियों को सूरत व राजकोट से पकड़ा है. 350 करोड़ रुपए की बड़ी ठगी करने वाले गिरोह को सूरत साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है.

ठग गिरोह ने लोगों के साथ 235 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक लेन-देन और लगभग 100 करोड़ रुपए के ‘अंगड़िया’ लेन-देन के जरिए ठगी की. इस धोखाधड़ी का दायरा इतना बड़ा है कि मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में इनके बैंक खातों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं.

ठग गिरोह ने लोगों के साथ 235 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक लेन-देन और लगभग 100 करोड़ रुपए के ‘अंगड़िया’ लेन-देन के जरिए ठगी की. इस धोखाधड़ी का दायरा इतना बड़ा है कि मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में इनके बैंक खातों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं.ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है. इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता हि क मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में इनके बैंक खातों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं

फर्जी कंपनियां बनाकर निवेशकों को आकर्षित करते थे गिरोह के सदस्य
सूरत क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि गिरोह ने ‘आईवी ट्रेड (इनोवेटिव ट्रेड)’ और ‘स्काई ग्रोथ वेल्थ मैनेजमेंट’ जैसी फर्जी कंपनियां बनाकर निवेशकों को आकर्षित किया. यह स्कीम मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) पिरामिड मॉडल पर आधारित थी.

पिता नवीनभाई व भाई दीपेन के साथ गिरोह चलाता था मुख्य आरोपी दानिश
क्राइम ब्रांच के डीसीपी रोजिया ने बताया कि पुलिस ने सूरत और राजकोट में छापेमारी कर 3 आरोपी दानिश, जयसुख पटोलिया और यश पटोलिया को गिरफ्तार किया. पिता नवीनभाई व भाई दीपेन के साथ गिरोह चलाने वाले मुख्य आरोपी दानिश के पास से 40 लाख कैश, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, राउटर व चेकबुक समेत कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में दर्ज हुई हैं ठग गिरोह के खिलाफ शिकायतें
अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जांच में पता चला कि इन खातों के खिलाफ बिहार, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, मणिपुर और मध्य प्रदेश में शिकायतें दर्ज हैं. क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि इस स्कीम में अधिक लोगों ने निवेश किया था.

पुलिस दुबई भागे मुख्य साजिशकर्ता की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर रही है तलाश
डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मुख्य साजिशकर्ता दुबई भाग गए हैं. पुलिस अब उनकी तलाश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जांच कर रही है. इस मामले ने निवेशकों को सतर्क रहने और आकर्षक रिटर्न के वादों पर सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है.

छत्तीसगढ़ में कहर बनकर बरस रहा मॉनसून, कहीं डैम के गेट खोलने से बाढ़ जैसे हालात

0

मॉनसून का विकराल रूप दिखने लगा है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में तो बारिश लगातार 24 घंटे और 48 घंटे से हो रहा है. ऐसे में लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी आफत बना हुआ है. अगर बात करें मध्य प्रदेश की, तो कई जिलों में बारिश का पानी नदी और नालों से निकलकर सड़कों पर बह रहा है, पुल जलमग्न हो गए हैं और नर्मदा नदी अपने पूरे उफान पर है. इसको देखते हुए बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है. बारिश के पानी से प्रभावित निचले इलाकों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.

दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ में भी बारिश का कहर जारी है. बिलासपुर में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश ने शहर का हाल बेहाल कर दिया है. बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के कारण अरपा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है. बलरामपुर में नदी का पानी पुल पर बहने के कारण एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें ट्रक नदी में गिर गया. बारिश का कहर देखते हुए बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

शहडोल-कटनी रूट के मुड़ना पुल पर आवागमन बंद
शहडोल में शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है. सड़कें पानी में डूब गई हैं, नदी-नाले उफान पर हैं. इसके बाद, शहडोल-कटनी मार्ग का मुड़ना पल बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है. पोंडा नाला में भी पानी बढ़ जाने से शहडोल-सिंहपुर मार्ग बंद है. पोंडा नाले में तेज बहाव में कार बह गयी है, हालांकि चालक इससे सुरक्षित निकल आया है.

खोला गया बरगी बांध
जबलपुर में लगातार बारिश और जलस्तर बढ़ने के कारण बरगी बांध के 9 गेट खोल दिए गए हैं. आज, रविवार दोपहर 12 बजे से इन गेटों से लगभग 52 हजार 195 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. बांध से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने निचले क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और नर्मदा तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है. कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह गौंड ने बताया कि बरगी बांध के 21 में से 9 गेट 1.33 मीटर औसत ऊंचाई तक खोले गए हैं. बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है, जबकि ऑपरेशनल मैन्युअल के अनुसार 31 जुलाई तक बांध का जलस्तर 417.50 मीटर बनाए रखने का लक्ष्य है.

छत्तीसगढ़ के अरपा नदी का जलस्तर भी बढ़ा
बिलासपुर में मॉनसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश ने शहर का हाल-बेहाल कर दिया है. बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के कारण अरपा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है. दोमुहानी एनीकट पर नदी का पानी अब ऊपर से बहने लगा है, जो इस मानसून की पहली बाढ़ जैसी चेतावनी मानी जा रही है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि अरपा नदी अपनी पूरी रफ्तार से बह रही है. जल संसाधन विभाग के मुताबिक, भैसाझार बैराज में जल स्तर 70% से अधिक हो चुका है, जिससे बैराज का गेट खोलकर अरपा में पानी छोड़ा गया. यह स्थिति जुलाई के पहले सप्ताह में वर्षों बाद बनी है, जिससे निचले इलाकों में खतरा और बढ़ गया है.

मॉनसून ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, रेल गाड़ियों के 3-8 घंटे तक लेट होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

0

भारत के निचले और सेंट्रल राज्यों में मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है. इन इलाकों में कई घंटों से लगातार बारिश जारी है. ऐसे में, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ में मॉनसून (Monsoon 2025) किसी आफत की तरह बरस रही है. कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसी बीच, बिलासपुर-पेंड्रा में जारी बारिश के कारण रेल यातायात पर भी असर दिख रहा है. बिलासपुर-कटनी रूट से गुजरने वाली कई सवारी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बिलासपुर-कटनी रूट पर लेट ट्रेनें
(22910) पूरी-वलसाड़ एक्सप्रेस – 03 घंटे 35 मिनट देरी से
(68739) शहडोल-बिलासपुर मेमू – 01 घंटा 54 मिनट देरी से
(18234) बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस – 18 मिनट देरी से
(22830) शालीमार-भुज एक्सप्रेस – 08 घंटे 24 मिनट देरी से
(18233) इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस – 01 घंटा 23 मिनट देरी से
पूरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – 05 घंटे 36 मिनट देरी से

घर भी नहीं जा सकते वापस
इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेंड्रा रोड स्टेशन पर बैठे ट्रेन का इंतजार करने वाले लोगों का कहना है कि भारी बारिश के बीच किसी तरह स्टेशन पहुंचते हैं और पता चलता है कि ट्रेन लेट है. ऐसे में घर वापस भी नहीं जा सकते हैं. कई घंटों तक ट्रेन का इंतजार करने के लिए रेलवे स्टेशन पर ही बैठना पड़ता है.

शिक्षक नशे में धूत होकर, स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

0

शराबी शिक्षकों का मामला आए दिन सामने आता रहता है. इसी का एक ताजा मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक से सामने आया है. यहां के सरकारी प्राथमिक स्कूल, करेली छोटी स्कूल से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शिक्षक नशे में धूत होकर स्कूल में बैठे हुए नजर आ रहा हैं. यही नहीं, शिक्षक के हौसले इतने बुलंद है कि उसे किसी का खौफ नहीं है. वो खुद अपने मुंह से कहता हुआ नजर आ रहा है कि इस हरकत के लिए उसे ज्यादा से ज्यादा निलंबित किया जाएगा. लेकिन, घर पर बैठकर भी आधी तनख्वाह तो लेता रहूंगा. स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

घमंड में नजर आया सरकारी शिक्षक
नशे की हालत में शिक्षक यह कहते हुए नजर आ रहा है कि शराब पीकर स्कूल आने से ज्यादा से ज्यादा उसे निलंबित ही किया जाएगा. इससे ज्यादा क्या किया जा सकता है और मैं अपने घर पर ही बैठा रहूंगा. शिक्षक कहता है कि उसे आधा तनख्वाह तो जरूर मिलेगा. शिक्षक नशे में धूत होकर कई तरह की बातें भी करते हुए नजर आ रहा है.

विद्यार्थियों ने की शिकायत
इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का कहना है कि ये शिक्षक नशे में धूत होकर जबरदस्ती बच्चों को मारता-पिटता भी है. शराब के नशे में आए दिन ये स्कूल आते हैं और बच्चों को ठीक तरह से पढ़ाते भी नहीं है.

फर्जी आईडी बनाकर हैंडसम लड़कों की प्रोफाइल फोटो लगाता,फिर लड़कियों से दोस्ती के बाद की लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) से एक ऑनलाइन ठगी का आश्चर्यचकित करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, यहां एक नाबालिग लड़का फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले लड़कियों से दोस्ती करता था. इसके बाद वह उनको लूट का शिकार बनाता था. अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

आरोपी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर हैंडसम लड़कों की प्रोफाइल फोटो लगाता था. इसके बाद वह नाबालिग लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें मिलने के बहाने बुलाता था. जब लड़कियां मिलने के लिए आती थी तो वह उनका मोबाइल और पैसे लूटकर फरार हो जाता था.

ऐसे खुली साजिश की परतें
एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि थाना कुनकुरी और नारायणपुर में दो नाबालिग लड़कियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्हें एक अजनबी की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. चैटिंग के बाद आरोपी ने दोनों को अलग-अलग दिन मिलने के लिए बुलाया, फिर उन से उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गया.

पहली घटना
दिनांक 26.06.25 को आरोपी ने कुनकुरी क्षेत्र की एक लड़की को झांसे में लेकर मिलने के लिए बुलाया. आरोपी नकाब लगाकर बाइक से पहुंचा. आरोपी जब लड़की के पास पहुंचा, तो उसने चेहरे से नकाब हटाया, जिसे देखकर पीड़िता घबरा गई. जैसे ही वह भागने लगी, तो आरोपी ने धमकाकर उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया.

दूसरी घटना
30.06.25 को नारायणपुर की एक पीड़िता को आरोपी ने पिकनिक स्पॉट घुमाने के बहाने बाइक पर बिठाया. उसने गमछे से चेहरा ढका हुआ था. मंजिल पर पहुंचकर जब उसने चेहरा दिखाया, तो लड़की पहचान नहीं पाई और डरकर भागने लगी. आरोपी ने फिर से धमकाकर उसका मोबाइल और ₹2000 नकद लूट कर फरार हो गया.

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से किया ठगी का खेल
पीड़िता का मोबाइल छीनने के बाद आरोपी ने उसमें पासवर्ड रीसेट कर ₹25,000 की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर ली. साथ ही, ₹5,000 एक दोस्त के खाते में भी ट्रांसफर कर दिए. आरोपी ने पीड़िता के फेसबुक से उसकी सहेलियों से भी चैट कर बीमारी का बहाना बनाकर रुपये ऐंठे.

यूपीआई आईडी से मिला सुराग
जैसे ही पुलिस को लूट के दोनों मामलों में एक जैसा पैटर्न नजर आया, एसपी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष तकनीकी टीम गठित की गई. जांच में फेसबुक प्रोफाइल फर्जी पाई गई. इसके बाद ट्रांजेक्शन की यूपीआई आईडी ट्रेस की गई, तो पता चला कि यह अकाउंट कुनकुरी क्षेत्र के 17 वर्षीय नाबालिग के जरिए संचालित हो रहा था.

आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने लूटे गए मोबाइल, बाइक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त कर लिए हैं. आरोपी को बाल संप्रेषण गृह, जशपुर भेज दिया गया है.