Home Blog Page 788

भारत का सबसे शुद्ध शाकाहारी राज्य, जहां खाने की थाली से नॉनवेज गायब, तब भी दुनिया है यहां के स्वाद की दीवानी!

0

भारत में एक ऐसा शहर भी है, जहां नॉनवेज खाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यहां आने वाले सैलानियों को भी भोजन में शुद्ध शाकाहारी भोजन ही परोसा जाता है।

भारत में एक ऐसा शहर भी है, जहां नॉनवेज खाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यहां आने वाले सैलानियों को भी भोजन में शुद्ध शाकाहारी भोजन ही परोसा जाता है।

भारत का शुद्ध शाकाहारी राज्य

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 (2019-21) की रिपोर्ट के अनुसार, 57.3% पुरुष और 45.1 प्रतिशत महिलाएं हफ्ते में कम से कम एक बार नॉनवेज अवश्य खाते हैं। यह उनके जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गांव के मुकाबले शहर के लोग नॉनवेज खाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वैसे सभी के खाने की पसंद अलग-अलग होती है। कुछ लोग वेज खाने को शरीर के लिए लाभदायक बताते हैं, तो कुछ लोग नॉनवेज को भी शरीर के लिए स्वास्थ्य मानते हैं।

दुनिया में खान-पान के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। लोग शाकाहारी से लेकर नॉनवेज व्यंजन का स्वाद चखने के लिए दूर-दराज से चलकर आ जाते हैं। उन्हें नई-नई तरह की डिशेज ट्राई करना पसंद होता है। विश्वभर में हर प्रकार का भोजन मिलता है। वेज से लेकर नॉनवेज में एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स लोगों के स्वाद में चार चांद लगाते हैं। शायद ही कोई ऐसा देश हो, जहां पर सिर्फ वेज खाना खाया जाता है। नॉनवेज खाने वाले लोग अमूमन सभी देशों में पाए जाते हैं। कुछ देश तो ऐसे भी है, जहां शाकाहारी भोजन मिलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। वहीं, जब वेज खाने की बात होती है, तो भारत का नाम लिया जाता है, क्योंकि यहां वेज फूड आइटम्स में बहुत सारी वैराइटीज मिलती हैं।

सरकार का अलर्ट जारी, इन पैन कार्ड धारकों पर लगेगा 10000 रुपये का जुर्माना

0

अगर आपके पास PAN कार्ड है, तो सतर्क हो जाइए! क्योंकि आयकर विभाग ऐसे पैन कार्ड धारकों पर ₹10,000 तक का जुर्माना ठोक सकता है, जिनका कार्ड इनएक्टिव हो चुका है। पैन कार्ड न सिर्फ एक टैक्स पहचान पत्र है, बल्कि बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी डील और लोन जैसे हर आर्थिक काम के लिए जरूरी दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में यदि आपका कार्ड इनएक्टिव हो गया और आपने ध्यान नहीं दिया, तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है, तो यह डीएक्टिवेट हो सकता है। डुप्लीकेट पैन कार्ड रखने या दो बार आवेदन देने पर भी कार्ड को इनएक्टिव कर दिया जाता है। जिनके पास एक से अधिक पैन कार्ड हैं और उन्होंने इसकी सूचना नहीं दी है। इन सभी मामलों में पैन कार्डधारक पर आयकर विभाग ₹10,000 तक की पेनल्टी लगा सकता है।

डिएक्टिवेट पैन को कैसे करें फिर से एक्टिव?

सबसे पहले अपने आधार से पैन लिंक करें। यदि लिंक पहले ही किया है, तब भी चेक करें कि यह वैध है या नहीं। यदि आपके पास डुप्लीकेट पैन कार्ड है, तो उसमें से एक को सरेंडर करना जरूरी है। इनकम टैक्स विभाग से संपर्क कर सकते हैं या NSDL या UTIITSL की वेबसाइट के माध्यम से रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।

युक्तियुक्तकरण मामला: हजारों स्कूल नहीं होंगे बंद, अफसर बोले- सिर्फ इतने का ही होगा समायोजन

0

शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि सरकार की मंशा साफ है, हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. शिक्षकों की तैनाती सिर्फ संख्या के हिसाब से नहीं बल्कि जरूरत के हिसाब से हो. छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का मानना है कि यह कदम सिर्फ एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक ठोस बदलाव है, जिससे आने वाली पीढ़ी को मजबूत नींव मिलेगी.

इससे किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह से चालू रहेंगे. उनमें केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर आवश्यक समायोजन किया जा रहा है. स्कूल भवनों का उपयोग पहले की तरह ही जारी रहेगा और जहां आवश्यकता होगी, वहां शिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे.

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है. इस बीच शिक्षा विभाग के अफसरों ने एक बयान जारी कर बताया है कि युक्तियुक्तकरण से हजारों की संख्या में स्कूलों के बंद होने की बात कही जा रही है जो कि पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है. स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि असलियत इससे बिलकुल अलग है. प्रदेश सरकार की ओर से जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का उद्देश्य किसी की पढ़ाई रोकना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है.

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति में बड़ा बदलाव : अब 15 एकड़ जमीन वाले औद्योगिक पार्क कर सकेंगे स्थापित, सरकार देगी 20 लाख रुपए प्रति एकड़ अनुदान

0

नई नीति के तहत अगर कोई व्यक्ति या निजी संस्था 15 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करना चाहती है, तो उन्हें कुल 3 करोड़ रुपए तक का अनुदान मिल सकता है. राज्य की साय सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के प्रत्येक जिले में कम से कम एक निजी औद्योगिक पार्क स्थापित हो, जिससे रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिल सके.

यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में सीएसआईडीसी (छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी औद्योगिक पार्क स्थापित करने का अवसर दिया जा रहा है. सरकार इस पहल के माध्यम से प्रदेश को औद्योगिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है.

तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, खेल मंत्री साइकिल रैली में होंगे शामिल, आज से शुरू होगा ‘चावल उत्सव’, जरिता लैतफलांग आएंगे छग, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी….

0

जरिता लैतफलांग आएंगी छग:

कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग तीन दिवसीय प्रवास में छत्तीसगढ़ आएंगे।  इस बीच वह तीन दिवसीय प्रवास में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी,  बतादें कि  जरिता लैतफलांग 3 जून को रायपुर आयेगीं और 5 जून तक छत्तीसगढ़ में ही रहेंगी। इस दौरान वह विधानसभा एवं जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगी।

 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी: 

छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी मिल सकती है। जिसके लिए पहले चरण में करीब 60 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की जल्द घोषणा की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी के सवाल पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा,उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा के लिए 15 दिन के भीतर प्रक्रियाएं पूरी होने की उम्मीद है। 4 जून के बाद की कैबिनेट में फैसला हो सकता है।अभी करीब 60 खिलाड़ी इसमें शामिल रह सकते हैं।

विश्व सायकल दिवस रैली कार्यक्रम:

विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष पर आज सायकल रैली कार्यक्रम हुआ। जिसमें खेल मंत्री टैंक राम वर्मा, विधायक खुशवंत साहब और मोतीलाल साहू कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि सायकल दिवस 3 जून को हर साल मनाया जाता है, और इसे रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली रखने प्रेरित किया गया है। ये रैली तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से निकली गई। जिसमें 300 लोगों ने साइकिल चलाकर हिस्सा लिया।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार आज से 7 जून तक चावल उत्सव का आयोजन करेगी।कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग छत्तीसगढ़ आएंगे। विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष पर आज सायकल रैली कार्यक्रम हुआ। छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी मिल सकती है।

आज से चावल उत्सव का आयोजन:

छत्तीसगढ़ सरकार आज से 7 जून तक चावल उत्सव का आयोजन करेगी। जिसके तहत 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त चावल मिलेगा। इस दौरान जून, जुलाई, अगस्त माह का चावल एकमुश्त वितरित होगा। इस कार्य के लिए 13 हजार 928 उचित मूल्य दुकानों को शासन ने चावल आबंटन का निर्देश दिया।

विभिन्न कार्यक्रम के शामिल होंगे सीएम साय: 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस बीच सीएम रायपुर, दुर्ग और कोंडागांव का दौरा करेंगे। जिसके लिए सुबह 11:00 रायपुर हेलीपैड से रवाना होंगे। सुबह 11:30 चंद्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय महा अधिवेशन कार्यक्रम दुर्ग में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 1:30 भोंगपाल बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम कोंडागांव में शिरकत करेंगे। आईएसएम कार्यक्रम के बाद वह दोपहर 2:15 पर कोंडागांव से वापस रायपुर आएंगे। फिर दोपहर 3 बजे देवांगन महाकुंभ 2025 कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में आज भी गरज चमक के साथ होगी बारिश, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

0

छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून का आगमन हो गया है। इस बार मानसून तय समय से 15 दिन पहले छत्तीसगढ़ में पहुंचा है। इसके वजह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज रविवार को सुबह एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है।

आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ है। हालांकि शाम होते ही मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके बाद यहां बौछारें पड़ सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रारोड में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

क्या कयामत आने वाली है? तमिलनाडु में मछुआरों के जाल में फंसी रहस्यमयी मछली से मचा हड़कंप!

0

तमिलनाडु के समुद्री तट पर मछुआरों ने हाल ही में एक बेहद दुर्लभ समुद्री जीव को पकड़ा है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘Oarfish’ कहा जाता है। यह मछली आमतौर पर समुद्र की गहराइयों में पाई जाती है, लेकिन इसका सतह पर दिखना बेहद असामान्य घटना है। यही कारण है कि इस मछली के मिलने की खबर ने सभी का ध्यान खींचा है और लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

कई देशों में इसे ‘डूम्सडे फिश’ या ‘प्रलय की मछली’ के नाम से जाना जाता है, खासतौर पर जापानी संस्कृति में। वहां मान्यता है कि जब यह मछली सतह पर नजर आती है, तो उसके बाद किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा – जैसे भूकंप या सुनामी – की संभावना रहती है। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय इस धारणा को प्रमाणित नहीं मानता, लेकिन यह रहस्य आज भी लोगों की जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, ओरफिश का सतह पर आना संभवतः समुद्री पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों का संकेत हो सकता है, लेकिन इससे किसी आपदा की भविष्यवाणी करना उचित नहीं है। समुद्र की गहराई में रहने वाले जीव कभी-कभी बीमार होने या दिशा भ्रम के कारण भी सतह पर आ जाते हैं। ओरफिश का तमिलनाडु के तट पर दिखना न सिर्फ दुर्लभ है, बल्कि यह समुद्र के अनजाने रहस्यों की एक झलक भी पेश करता है। वैज्ञानिक नजरिए से यह घटना रोमांचक जरूर है, लेकिन इससे जुड़ी पुरानी मान्यताओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं होगा।

बदल गए नियम! फ्लाइट में अब नहीं ले जा सकेंगे ये सामान! केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट

0

अब हवाई यात्रा करने जा रहे है तो फ्लाइट से सफर करने से पहले जरूरी गाइड लाइन आप जान ले। क्योंकि नागरिक विमानन मंत्रालय ने इन प्रतिबंधित वस्तुओं की एक पूरी लिस्ट जारी की है, जिसमें लिखा है कि आप फ्लाइट में यात्रा करते समय कौन सी घरेलू चीजें साथ नहीं ले जा सकते हैं और कौन सी चीजें नहीं ले सकते हैं।

आपको बताते चले कि नागरिक विमानन मंत्रालय ने जो लिस्ट जारी की उसका उद्देश्य है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे में अगर आप ट्रैवल की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार इस लिस्ट को जरूर से ही चेक करें ताकि बिना किसी रुकावट के यात्रा आप सुरक्षित कर सकें। बताते चले कि नागरिक विमानन मंत्रालय ने लिस्ट ट्वीट के जरिए जारी की है।

नागरिक विमानन मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए जारी किया कि फ्लाइट से सफर करते समय सभी नागरिकों को ध्यान देना है कि वे ऐसी कोई भी घरेलू चीज साथ न लाए जो सुरक्षा नियमों के विरुद्ध हों। घरेलू चीजों में कैंची, नाइट स्टिक, रस्सी, सेलो या मेजर टेप, सूखा नारियल, ब्लेड, छाता, सलाई जैसी चीजें शामिल हैं। अगर आप भी हवाई जहाज से यात्रा करने वाले हैं तो ध्यान दें, कुछ चीजें जैसे-मिर्च का अचार, नारियल, नारियल पावडर आप नहीं ले जा सकते हैं।

अगर आप फ्लाइट में यात्रा करने जा रहें हैं तो आप अपने सामान को अच्छी तरह से चेक जरूर कर लें कि कहीं आपने सामान में कोई ऐसी चीज न हो, जिससे आपको कोई परेशानी हो। इन चीजों के अलावा फ्लाइट में माचिस, थिनर, लाइटर जैसी चीजें भी बैन हैं। इसी के साथ खेल से जुड़ी चीजों को फ्लाइट में लाने से मना करते हैं। फ्लाइट नियम के अनुसार, एक लीटर लिक्विड ले जाने की इजाजत है इससे ज्यादा नहीं ले जाया जा सकता है। इसके अलावा जो वस्तुओं को आठ श्रेणियों में विभाजित करता है, जैसे- हथियार और प्रतिकृतियां, विस्फोटक, खतरनाक पदार्थ, खतरनाक लेख, उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कुछ घरेलू सामान और खेल के सामान

6 लाख रुपये में घर के सामने खड़ी Maruti की फैमिली कार, स्मार्ट फीचर्स के साथ 40kmpl का माइलेज

0

6 लाख रुपये में घर के सामने खड़ी Maruti की फैमिली कार, स्मार्ट फीचर्स के साथ 40kmpl का माइलेज भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लगातार हाई माइलेज गाड़ियों की मांग बढ़ती जा रही है. इसी ग्राहक डिमांड को पूरा करने के लिए तमाम वाहन निर्माता कंपनियां लगातार अपने हाई माइलेज और दमदार इंजन वाली गाड़ियों को बाजार में उतार रही हैं. इसी कड़ी में मारुति सुजुकी कंपनी ने अपनी बेहतरीन और आधुनिक Maruti Suzuki Swift Hybrid कार को बाजार में उतारने का फैसला किया है. ये हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली है, जो भारतीय बाजार में मौजूद अन्य कारों की तुलना में सबसे ज़्यादा आधुनिक और बेहतर विकल्प के रूप में उभर कर रही है. तो चलिए जानते हैं इस Maruti Suzuki Swift Hybrid कार के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में.

Maruti Suzuki Swift Hybrid का आकर्षक लुक

लुक की बात करें तो नई Maruti Suzuki Swift कार के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी कई सारे अपडेट देखने को मिलेंगे. इसकी एक्सटीरियर में अब नया LED टेल लैंप और हेडलैंप का सेट होगा. 2024 Suzuki Swift को क्लैमशेल बोनट के साथ पेश किया जा सकता है, जो कि इन दिनों SUV गाड़ियों में काफी कॉमन है. इस हैचबैक में नए स्टाइल वाले LED हेडलैंप और नए फॉग लैंप हाउसिंग होंगे. इसका डिजाइन पुराने मॉडल से ज्यादा शार्प और एयरोडायनामिक होगा.

फीचर्स की बात करें तो इस Maruti Suzuki Swift कार में आपको ऑटो AC, पावर विंडो, बड़ी टच स्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, एयर प्यूरीफायर और 10.25 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले, ट्यूबलेस टायर, 19 इंच मेटल अलॉय व्हील्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, GPS सिस्टम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, आकर्षक लुक वाली बॉडी, फॉग लाइट, LED लाइट लैंप, हेलोजन लैंप, डिजिटल अपडेटेड फीचर्स जैसे इंडिकेटर्स, साइड मिरर और ऑटो पुश बटन स्टार्ट मिलने वाले हैं.

अब बात करें दमदार इंजन की तो Maruti Suzuki Swift कार में 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन होगा जो कि दमदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. ये 81bhp की अधिकतम पावर और 107Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. आपको बता दें कि Maruti Suzuki Swift में आपको करीब 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है. बढ़े हुए माइलेज के कारण ये भारतीय बाजार में ग्राहकों को काफी आकर्षित करती है. ये एक बेहतरीन और आधुनिक विकल्प के रूप में देखी जा रही है.

अगर इस कार की संभावित कीमत की बात करें तो Maruti Suzuki Swift कार को मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा भारतीय बाजार में ₹ 6 लाख की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है, वैसे भी ये कीमत साल 2025 में एक बेहतर विकल्प साबित होगी.

Categories

रायपुर नाका दुर्ग में चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण, पुलिस ने दो पास्टर सहित नौ को किया गिरफ्तार

0

रायपुर नाका स्थित एक मकान में गुरुवार देर रात एक कथित चंगाई सभा के दौरान मतांतरण का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बजरंग दल की सूचना पर पद्मनाभपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और दो पास्टर सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया, वहीं अदालत में पेशी के दौरान अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने आरोपितों की जमानत का विरोध भी किया।

घटना गुरुवार रात लगभग 10:15 बजे की है। रायपुर नाका निवासी मधु तांडी के घर में चंगाई सभा आयोजित की गई थी। बजरंग दल के सदस्य सौरभ देवांगन और बलदाऊ साहू को इस आयोजन की जानकारी मिली, जिसके बाद वे अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।

उनके अनुसार सभा में हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक बातें कही जा रही थीं और उपस्थित लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

 

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले घर के बाहर खड़े होकर सभा में हो रही गतिविधियों को सुना। बाद में वे भीतर घुस गए, जहां उन्होंने पास्टर और अन्य लोगों को धार्मिक प्रचार करते पाया। उनके अनुसार, कुछ महिलाएं बजरंग दल के सदस्यों को देखकर मौके से भाग गईं।

बजरंग दल के सदस्यों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पद्मनाभपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने नयापारा निवासी बलदाऊ साहू की शिकायत पर बीएनएस की धारा 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मधु तांडी, पास्टर ममता दीक्षित, पास्टर रिबैरो विलियम्स, सुमन दीप, नीता बघेल, देवंती बघेल, बिन्नी तांडी, सपन द्वीप और राजेश पटेल शामिल हैं। इन्हें शुक्रवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया।