Home Blog Page 789

कोयला घोटाला…सौम्या, रानू समेत 6 आरोपी जेल से रिहा:छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे, पासपोर्ट जमा करेंगे, हफ्तेभर के अंदर नया पता देना होगा

0

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी, वीरेन्द्र जायसवाल और संदीप नायक को आज सुबह जेल से रिहा कर दिया गया है। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। वहीं रानू साहू की जुलाई 20

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया, आईएएस रानू साहू और समीर बिश्नोई आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं। शुक्रवार की रात तक ये बाहर आ जाएंगे। इन तीनों अफसरों सहित 6 लोगों को इन मामलों में जमानत मिल गई है। ये तीनों अफसर भूपेश बघेल की सरकार के समय से ही जेल में थे। तीनों अफसरों के अलावा रजनीकांत तिवारी, संदीप नायक और वीरेंद्र जायसवाल को भी जमानत मिली है।

बता दें कि कोल लेवी घोटाले और डीएमएफ घोटाले में ईडी और ईओडब्ल्यू के केस में सभी को जमानत मिली है। डीएमएफ में दो दिन पहले ही ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी।

पहले इन सभी के शुक्रवार रात को जेल से बाहर आने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने की वजह से शनिवार सुबह ये लोग जेल से बाहर निकल पाएंगे। हालांकि शुक्रवार रात में ही सभी कार्रवाई पूरी करने की कोशिश में इन सभी की लीगल टीम लगी हुई है।

राज्य से बाहर रहने की शर्त पर जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने 6 लोगों को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को प्रदेश से बाहर रहने की शर्त पर जमानत दी गई है। कोर्ट ने यह आशंका जताई है कि यदि आरोपी प्रदेश में रहते हैं तो वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकार दत्ता की डबल बेंच ने इस जमानत याचिका पर सुनवाई की है। लेकिन अन्य मामलों में आरोपी होने के चलते इन्हें जेल में रहना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को कड़ी शर्तों के साथ जमानत दी है। आरोपियों को अपनी रिहाई के 1 सप्ताह के भीतर राज्य के बाहर अपने रहने के पते को पेश करना होगा। उन्हें अपने रहने के स्थान की जानकारी भी अधिकार क्षेत्र के थाने में देना होगा। अपने पासपोर्ट को विशेष अदालतों जमा करना होगा। इसके साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अगले आदेश तक छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं रहेंगे। वे आवश्यकतानुसार जांच एजेंसी या ट्रायल कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना होगा। आरोपियों को जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करना होगा।

रात को सोने से पहले दही में मिलाकर पी लीजिए ये चीज, सुबह उठते ही पेट हो जाएगा बिल्कुल साफ

0

पेट अगर सुबह सही से साफ नहीं होता है तो इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है. इसकी वजह से पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्या भी हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से पेट सही तरीके से साफ होगा और कब्ज की समस्या दूर करने में भी मदद मिल सकती है.

पेट अगर सुबह सही से साफ नहीं होता है तो इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है. इसकी वजह से पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्या भी हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से पेट सही तरीके से साफ होगा और कब्ज की समस्या दूर करने में भी मदद मिल सकती है. इस हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी डाइटिशियन मनप्रीत ने शेयर की है.

आज के समय में लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है जिसकी वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ता है. खासतौर से पेट से जुड़ी परेशानियां, जिसमें सबसे कॉमन है पेट का सही तरीके से साफ ना होना, अपच या इनडाइजेशन की समस्या होना. पेट से जुड़ी इस तरह की अलग-अलग परेशानियों से लोग जूझ रहे हैं. बता दें कि हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आपका पेट पूरी तरह से हेल्दी हो और सही तरीके से साफ हो. आज के समय में कब्ज की समस्या बेहद कॉमन हो गई है.

पाकिस्तान ने गिराए भारत के 5 लड़ाकू विमान! राफेल घोटाले पर पीएम मोदी को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का सनसनीखेज दावा

0

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने भारत के 5 विमान मार गिराए हैं। पाकिस्तान ने अपना जहाज भेजकर भारत ने 5 जेट विमान को मार गिराया था।

सुब्रमण्यम स्वामी ने चाइना के हाथ होने पर कहा की प्लेन चाइना के ही थे पर चाइना के लोगों ने नहीं किया था। चाइना ने जो हवाई जहाज दी थी वो बहुत बढ़िया हवाई जहाज थी और जो फ़्रांस के थे वो इतना बढ़िया नहीं थे।

सुब्रमण्यम स्वामी ने आगे कहा की राफेल भारत की जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। इसमें क्या क्या भ्रष्टाचार हुआ है ये दूसरी बात है राफेल में भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी जांच मोदी के प्रधानमंत्री रहने तक नहीं होगी क्योंकि होने नहीं देगा वो बात दे की पिछले दिनों सिर्फ राहुल गांधी जी ने राफेल में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था।

 

 

पत्नी-बेटे के नाम 3 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बनाई, ऑडिट डिपार्टमेंट में थी पोस्टिंग

0

छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार जमीन संबंधी मामलों में विवादों पर अंकुश लगाने के लिए कई तरह के योजनाएं लागू कर रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार के ही कुछ अधिकारी के लालच और लापरवाही की वजह से सरकार के इन योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं.ताजा मामला सूरजपुर के भैयाथान इलाके का है जहां एक बुजुर्ग महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत की है कि उसके सौतेले बेटे के द्वारा तहसीलदार से मिलीभगत कर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी करोड़ों की जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया है.

वृद्ध महिला की शिकायत पर अब जिला प्रशासन के द्वारा जांच टीम गठित की गई और  जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात की जा रही है.

दरअसल यह पूरा मामला भैयाथान इलाके के करकोटी गांव का है. जहां पीड़ित वृद्ध महिला शैल कुमारी का आरोप है कि उसके सौतेले बेटे वीरेंद्र दुबे ने भैयाथान तहसीलदार संजय राठौर के साथ मिली भगत कर पीड़ित का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी एक एकड़ जमीन को बेच दिया है. आरोप यह भी है कि इस फर्जीवाड़ा के एवज में आरोपियों के द्वारा तहसीलदार संजय राठौर को सम्मलित खाते कि 40 डिसमिल जमीन दी है. जिनकी रजिस्ट्री तहसीलदार की पत्नी के नाम से की गई है.

सुबह पियो तो दवा, शाम को बन जाती है दारू, जानिये ताड़ी से जुड़े अनोखे राज

0

ताड़ी’ एक ऐसा पेय पदार्थ है, जो दवा और दारू दोनों के रूप में काम करता है. सूर्योदय के पहले वाली ताड़ी बेहद ही लाभदायक होती है, जो कई बिमारियों का रामबाण इलाज है. इसके विपरीत दोपहर वाली ताड़ी दारू का काम करती है. औषधीय गुणों के कारण पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं, बच्चे और बूढ़े भी ताड़ी का सेवन करते हैं.

महिलाएं, बच्चे और बूढ़े सभी करते हैं ताड़ी का सेवन

औषधीय गुणों के कारण पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं, बच्चे और बूढ़े भी ताड़ी का सेवन करते हैं. कई तरह की छोटी और बड़ी बीमारियों से मुक्ति दिलाने के लिए यह प्राकृतिक पेय पदार्थ रामबाण साबित होता है. इसके स्वाद की बात करें, तो सुबह ताड़ी का स्वाद मीठा होता है. जबकि दोपहर में ताड़ी का स्वाद खट्टा होता है.

गांवों में खूब बिक रहा ताड़ी

इन दिनों बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में ताड़ी की खूब बिक्री हो रही है. तारी के अड्डों में सुबह-शाम लोगों की भीड़ जुटी रहती है. इसके कीमत की बात करें तो यहां ताड़ी 20-40 रुपये प्रति कुल्हड़ के भाव से मिलता है. प्रखंड के बड़कागांव, झरिवा, लंगातू, चोरका, पंडरिया, खैरातरी, लौकुरा, चंदौल, पुंदोल, केरेडारी के पतरा और पगार में मुख्य रूप से ताड़ी का उत्पादन होता है. ताड़ी के व्यवसाय से कई लोग आत्मनिर्भर हुए है. मुख्य रूप से पांसी जाति के लोग इस व्यवसाय से जुड़े होते हैं.

कैसे बनता है ताड़ी?

ताड़ी खजूर के पेड़ो के रस से बनाया जाता है. बड़कागांव के सुरेंद्र चौधरी और सरजू चौधरी ने बताया कि खजूर के पेड़ो पर चढ़कर टहनियों के शाखा के पास तेज चाकू से पेड़ की छाल को छिला जाता है और उस जगह पर एक मिट्टी का या कोई अन्य बर्तन टांग दिया जाता है. जिस जगह पर पेड़ की छाल को छिला जाता है, वहां से लगातार रस निकलता है और बर्त्तन में जमा होता जाता है. इसी रस को ताड़ी कहा जाता है.

ताड़ी के अनोखे फायदे

बड़कागांव के वैद्य अरुण कुमार ने बताया कि सुबह की ताड़ी में विटामिन-ए, बी और सी पाया जाता है. यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके निरंतर सेवन से हड्डियां मजबूत होती है. इसके अलावा इम्युनिटी क्षमता बढ़ना, जौंडिस, पेट दर्द कम होना, कब्ज से राहत, और वजन बढ़ाने में भी यह लाभदायक होता है.

राजभवन में पीएम मोदी को परोसे गए लजीज व्यंजन, प्रधानमंत्री ने चखा बिहारी खाने का स्वाद, जानिए क्या क्या रहा खास

0

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। पीएम मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम किए। जहां उनको लजीज बिहारी व्यंजन सौंपे गए। पीएम मोदी आज बिहार को कई सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम पटना पहुंचे। जहां सीएम नीतीश, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम सहित तमाम मंत्री और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और बिहटा एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया। जिसके बाद 45 मिनट तक पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट स बीजेपी दफ्तर तक रोड शो किया। वहीं बीजेपी दफ्तर में बैठक के बाद पीएम मोदी सीधे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पहुंचे। पीएम वहां विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में हिस्सा लिए। जिसके बाद पीएम मोदी रात 9 बजे राजभवन पहुंचे।

राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत और रात्रि विश्राम को लेकर राजभवन में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को सील कर दिया गया था और सिर्फ आवश्यक कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। अन्य अधिकारियों और कर्मियों को दिन में ही अवकाश दे दिया गया था।

बिहारी स्वाद से सजी प्रधानमंत्री की थाली

राजभवन में प्रधानमंत्री के लिए पारंपरिक बिहारी व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया था। मेनू दो दिन पहले ही तय कर लिया गया था, जिसमें हल्के तेल-मसालों के साथ ताजा हरी सब्जियां, सलाद और स्थानीय पकवान शामिल थे। पीएम मोदी के स्वाद और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खास सतर्कता बरती गई।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। राजभवन, एयरपोर्ट और शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती रही। प्रधानमंत्री बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं और शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तोंगापाल पहुंचे

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के विकासखंड तोंगापाल में आयोजित शिविर में अचानक पहुंचे। अपने मुख्या का इस तरह अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का संचार हुआ। वे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पारंपरिक नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री समाधान शिविर में लोगों से योजनाओं की फीडबैक लेकर 16 करोड़ 25 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।  उन्होंने कुकानार  से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम  4.50 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 52 लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है । इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण हेतु 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्ममंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस, कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे ।

एक टाइम पानी नहीं मिला तो छटपटा जाएंगे आपलोग…” मंत्री ने भरी सभा में अफसरों को लगाई फटकार

0

छत्तीसगढ़ की महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भरी सभा में अफसरों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि आपलोगों को अगर एक टाइम भी पानी नहीं मिला तो छटपटा जाएंगे. ग्रामीणों की तकलीफों का एहसास क्यों नहीं हो रहा है? वे बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने को क्यों मजबूर हो रहे हैं. लापरवाही और काम में ढिलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी.

ये भी पढ़ें पहली बार ससुराल आईं मंत्री तो क्या हुआ था उनके साथ? NDTV से बातचीत में किया बड़ा खुलासा

इसलिए भड़कीं मंत्री 

ये तब हुआ जब मंत्री राजवाड़े सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड के ग्राम पंचायत खोड़ में  “संवाद से समाधान” कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रही थीं. इस मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि नल-जल योजना के तहत बिछाए गए कनेक्शन आज तक इन क्षेत्रों में शुरू नहीं हुए, तो लंबे समय से खराब पड़े सोलर लाइट की और उसकी बैटरी वजह से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है.

समस्याओं का हो रहा है समाधान 

मंत्री राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई “संवाद से समाधान” पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बना रहा है.उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से जनता को सीधे अपनी बात कहने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है.

शिविर के दौरान ग्रामीणों की कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया और नए आवेदन भी प्राप्त हुए.नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने का प्रभावी मंच मिला है.

इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच महिलाओं को देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में साड़ी और नारियल देकर सम्मानित किया गया. समाधान शिविर न केवल समस्याओं के समाधान का जरिया बना, बल्कि शासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास की नई शुरुआत भी साबित हुआ.

गरीबाें को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छग सरकार : मुख्यमंत्री साय

0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले \’विकसित कृषि संकल्प अभियान\’ के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
 
शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 110 पक्के मकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी, और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में न रहे। हमारी सरकार इस संकल्प को साकार करने हेतु छत्तीसगढ़ में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बचे हुए पात्र परिवारों को ‘आवास प्लस प्लस’ योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने ग्राम भैंसा और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न कार्यों की घोषणा की। इसमें ग्राम भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 75 लाख रुपये, हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये, पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार हेतु 55 लाख रुपए, हायर सेकेंडरी स्कूल निर्माण हेतु 50 लाख रुपये, अहाता एवं शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, ग्राम अमोड़ी में पाइपलाइन विस्तार हेतु 42 लाख रुपये, हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 24 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने भैंसा में नवीन पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की।
 
मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर के दौरान विभिन्न हितग्राहियों से योजनाओं के फीडबैक भी लिए। चंदन ने \’महतारी वंदन योजना\’ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वे इस योजना की राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और आवश्यक जरूरतों में करती हैं।
 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तभी सार्थक होता है जब उसकी गूंज गांव-गांव और घर-घर तक सुनाई दे। आज प्रधानमंत्री आवास की चाबियाँ सिर्फ मकान की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की चाबियाँ हैं।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मॉडल ग्राम विकसित करने हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह- कार्यशाला का हुआ आयोजन

0

राजनांदगांव 29 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के चयनित 5 ग्राम को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किए जाने की योजना बनाई गई है। इसी कड़ी में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह- कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चयनित ग्राम को स्वच्छता के अंतर्गत, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाये रखने, सामुदायिक सहभागिता और अन्य स्वच्छता मानकों पर खरा उतरते हुए आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है। प्रशिक्षण में प्रत्येक चयनित ग्राम से सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं महिला स्वच्छाग्रही को प्रतिभागी के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यशाला में विकासखण्ड राजनांदगांव के ग्राम पंचायत कुसमी, बरगा, फरहद, जंगलेशर एवं ढोढिया, छुरिया विकासखंड के साल्हे, करमरी, मातेखेड़ा, गर्रापार एवं भण्डारपुर, डोंगरगांव विकासखंड के अर्जुनी, तुमड़ीबोड़, बड़ा चारभांठा, किरगी (ब) एवं बनभेड़ी तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के बेलगांव, भानपुरी, मुसराकला, मुरमुंदा एवं टप्पा के प्रतिभागीयों ने भाग लिया।

सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि ग्रामों को मॉडल के रूप में विकसित करना केवल ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए सामुदायिक भागीदारी, जन-जागरूकता और निरंतर प्रयासों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि वे इस प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने ग्रामों में लागू करें और स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करें। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों जिला समन्वयक द्वारा मॉडल ग्राम की विस्तृत कार्ययोजना, स्वच्छता के विविध मानकों, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, महिला स्वच्छाग्रहियों की सक्रिय भागीदारी तथा सामुदायिक निगरानी की पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी जिज्ञासाएं साझा की और मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यशाला मॉडल ग्राम पंचायतों के निर्माण की दिशा में एक पहल रही, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह एवं स्पष्टता दोनों ही देखने को मिला। जिला प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कटिबद्ध है और जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
क्रमांक 221