Home Blog Page 818

कभी वक्‍त लेकर भी PM से मिलने नहीं पहुंचे थे मस्‍क, अब खुद फोन मिलाया

0

 पिछले साल टेस्‍ला और स्‍पेस एक्‍स जैसी दुनिया की टॉप कंपनियों के मालिक एलन मस्‍क ने पीएम मोदी से मिलने का वक्‍त मांगा था. 21 अप्रैल 2024 को पीएम मोदी और मस्‍क के बीच नई दिल्‍ली में मुलाकात तय भी हुई. मीटिंग से ठीक पहले व्‍यस्‍तता का कारण बताते हुए मस्‍क पीछे हट गए. माना गया कि मस्‍क भारत में ईवी प्‍लांट लगाने के लिए जो स्‍पेशल छूट चाह रहे थे, वो उन्‍हें नहीं मिलती देख यह कदम उठाया गया. साल बदला तो अमेरिका में सरकार भी बदली. अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप चीन से ट्रेड वॉर छेड़े बैठे हैं. ऐसे में इसका सबसे ज्‍यादा नुकसान एलन मस्‍क को ही होता दिख रहा है. उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल नजर आ रही है. इसी कड़ी में अब उन्‍होंने शुक्रवार को खुद पीएम मोदी को फोन मिलाया और निवेश पर बातचीत भी की.

पीएम मोदी ने एलन मस्‍क से फोन पर बातचीत की जानकारी एक्‍स पर दी. इसके बाद एलन मस्‍क ने इसे रीपोस्‍ट करते हुए कहा कि वो इस साल के अंत में भारत आने की योजना बना रहे हैं, जो देश और उनकी कंपनियों के बीच मजबूत होते संबंधों का संकेत है. मस्‍क ने पीएम मोदी से बात करने के इस मौके की सराहना करते हुए कहा, “पीएम मोदी से बात करना सम्मान की बात थी. मैं इस साल के अंत में भारत आने का इंतजार कर रहा हूं!” इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर कहा था कि भारत इनोवेशन और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अमेरिका के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने आखिरी बार इस साल फरवरी में अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान एलन मस्क से मुलाकात की थी. उस समय मस्क अपने तीन बच्चों के साथ पीएम से मिले थे.

बैंक क्लर्क से बना सबसे बड़ा डॉन, जिस तरह बना था बेंगुलरु का भाई

0

कभी कर्नाटक के सबसे बड़े अंडरवर्ल्ड डॉन रहे एन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर हमला हुआ है. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के रामनगर में बिदादी स्थित राय के घर के पास अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी. मुथप्पा राय की 2020 में मौत हो गई थी.

पुलिस ने बताया कि मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. यह घटना शुक्रवार देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच उस समय हुई, जब रिकी अपनी कार से बिदादी से बेंगलुरु जा रहा था. तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने बताया कि रिकी अपने गनमैन के साथ पीछे की सीट पर बैठा था, तभी गोली कार ड्राइवर की सीट को भेदती हुई निकल गई, जिससे ड्राइवर और रिकी दोनों घायल हो गए.

बैंक क्लर्क से कैसे बना डॉन
कर्नाटक में क्राइम की दुनिया में कभी मुथप्पा राय की तूती बोलती थी. वह शुरुआत में विजय बैंक में बतौर क्लर्क काम किया करता था. इसके बाद उसने बेंगलुरु के ब्रिगेड रोड पर उमर खैयाम नाम से कैबरे बार शुरू किया. बताया जाता है कि उसके बार पर तब बेंगलुरु रहे एमपी जयराज की नजर पड़ गई. जयराय इसे हथियाना चाहता था. मुथप्पा का दावा है कि अपने कारोबार को बचाने के लिए ही उसे क्राइम की दुनिया में कदम रखना पड़ा.

बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, अमेरिका ने कसा शिकंजा

0

बांग्लादेश में एक हिंदू नेता की हत्या का मामला वैश्विक मुद्दा बन गया है. हिंदू अल्पसंख्यक नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और हत्या मामले में भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के पैटर्न के अनुसार है. पिछली ऐसी घटनाओं के अपराधी दंड से बचकर घूम रहे हैं. भारत इस घटना की कड़ी निंदा करता है. हम बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को याद दिलाते हैं कि वह बिना किसी बहाने या भेदभाव के हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करे.

उधर, इस घटना के बाद अमेरिका ने बांग्लादेश जाने वाले अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है. इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश में अशांति, अपराध और आतंकवाद का जोखिम काफी बढ़ गया है. अमेरिका नागरिक चटगांव हिल ट्रैक्ट्स क्षेत्र की यात्रा न करें. इस क्षेत्र के लिए अमेरिका ने लेवल 4 की यात्रा सलाह जारी की है. बांग्लादेश के इन इलाकों में साम्प्रदायिक हिंसा, अपराध, आतंकवाद, अपहरण और अन्य सुरक्षा जोखिमों की आशंका है.

पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, चलती गाड़ी पर हुई फायरिंग

0
 पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने रिकी राय की गाड़ी को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। इस हमले में रिकी राय और उनका ड्राइवर घायल हैं, दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बेंगलुरु जा रहे थे रिकी

यह घटना शुक्रवार की रात 1 बजे की बताई जा रही है। रिकी कर्नाटक के बिदादी में रहते हैं। बीती रात वो अपनी काले रंग की कार से बेंगलुरु के लिए निकल रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। रिकी और उनके ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। दोनों को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल, हिंसा पीड़ितों से मिल रही NWC की टीम

0
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद शरण ले चुके परिवारों से मुलाकात की। यह मुलाकात एक राहत शिविर में हुई। इसके बाद महिला आयोग की टीम शनिवार को मुर्शिदाबाद पहुंची। यहां हिंसा प्रभावित परिवारों से महिला आयोग की जांच समिति ने बातचीत की। उधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी मुर्शिदाबाद पहुंच चुके हैं। वे हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

 

मैं पत्नी से… दोस्तों को युवक ने लेटर में भेजा सीक्रेट, पढ़ते ही फूट-फूटकर रोए

0

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अतुल सुभाष जैसा एक और मामला सामने आया है. पत्नी की प्रताड़ना और मनमानी से तंग आकर IT इंजीनियर ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. अतुल सुभाष ने जहां आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया था वहीं शख्स ने अपने दोस्तों को सुसाइड नोट भेजा है. अब मृतक के भाई ने मोदीनगर थाने में शिकायत दी है. उसने भाभी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. भाई का कहना है कि भाभी पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी. बेटे से भी बात नहीं करने देती थी. इससे भाई डिप्रेशन में था. पुलिस केस दर्ज करते हुए मामले में जुट गई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह है मामला
मोदीनगर की कृष्णपुरा कॉलोनी में रहने वाले मोहित त्यागी (32 साल) आईटी इंजीनियर थे. प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे थे. मोहित त्यागी की शादी 10 दिसंबर, 2020 को संभल जिले के गांव सतपुरा निवासी प्रियंका त्यागी के साथ हुई थी. मंगलवार को सुबह 10 बजे संभल जिले के अजरौड़ा थाने से मोहित के पिता जयप्रकाश त्यागी के पास एक फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को दरोगा बताया और कहा कि मोहित और आपके परिवार के खिलाफ दहेज मांगने और परेशान करने की प्रियंका ने शिकायत दी है. थाने में आकर आमने सामने बैठकर बात कर लेना.

डोनाल्ड ट्रंप तो हाथ धोकर चीन के पीछे पड़ गए… खोदकर निकाला 5 साल पुराना जिन्न

0

डोनाल्ड ट्रंप जबसे दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तभी से उन्होंने चीन को लेकर सख्त रवैया अपना रखा है. इस बार उन्होंने 5 साल पहले दुनियाभर में तबाही मचाने वाले जिन्न को एक बार फिर बाहर निकाला है और ड्रैगन पर हमला किया है. अमेरिकी सरकार ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति का मुद्दा फिर से बाहर निकालकर चीन को कटघरे में खड़ा कर दिया है. ट्रंप प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब इस मामले को दबाया नहीं जाएगा, बल्कि दुनिया को ‘कोविड का सच’ बताया जाएगा.

दरअसल व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक नई कोविड-19 वेबसाइट लॉन्च की है, जिसमें सीधे तौर पर चीन और वुहान की लैब को कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. वेबसाइट के मुताबिक, वायरस की उत्पत्ति वुहान की उस लैब से हुई है, जो पहले से ही संदिग्ध रिसर्च और सुरक्षा खामियों के लिए जानी जाती है.

मुर्शिदाबाद हिंसा में फंसते ही जा रहे यूसुफ पठान

0

ए वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग अब भले शांत हो गई है, लेकिन इसकी राख से धुआं अब भी उठ रहा है. इस हिंसा मामले पर बहरमपुर से टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान लगातार सवालों के घेरे में हैं. मुर्शिदाबाद हिंसा के समय सोशल मीडिया पर किए उनके पोस्ट ने मानो जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया था. वहीं अपने संसदीय क्षेत्र से उनकी गैरमौजूदगी पर विपक्ष और पार्टी के भीतर से ही तीखी आलोचना हो रही है. स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने बताया है कि यूसुफ पठान फोन पर संपर्क में हैं, और उन्हें जल्द जिले का दौरा करने के लिए कहा गया है.

मैं केंद्र में नहीं रहना चाहता, मेरा प्रदेश मुझे बुला रहा…क्या चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका का संकेत दे रहे

0

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है और बिहार की राजनीति में अपनी अहम भूमिका को लेकर इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह ज्यादा समय में केंद्र की राजनीति में नहीं रहना चाहते और उनको बिहार बुला रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चिराग पासवान का यह बयान बहुत महत्वपूर्ण है. बता दें कि चिराग पासवान लगातार ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का अभियान चलाते रहे हैं ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि क्या चिराग पासवान बिहार चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं? क्या वह बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं?

बता दें कि चिराग पासवान ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा, मेरा प्रदेश मुझे बुला रहा है, ”मेरे पिता केंद्र की राजनीति में ज्यादा सक्रिय रहे थे, लेकिन मेरी प्राथमिकता बिहार है और मैं ज्यादा समय तक केंद्र में नहीं रहना चाहता.” बता दें कि चिराग पासवान बार-बार बिहार को लेकर अपना प्रेम हमेशा जाहिर करते रहे हैं. यहां यह भी बता दें कि चिराग पासवान का राजनीति में पदार्पण वर्ष 2013 में हुआ था तब उन्होंने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का स्लोगन दिया था और उन्होंने बिहार में कई युवाओं से मुलाकात की थी. पटना में शिक्षकों से मिले थे और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाते रहे थे.

ईरान से तूफान, 60 KM की रफ्तार और 48 घंटे तक भारी बारिश…क्या हिमाचल प्रदेश में फिर उड़ेंगी घरों की छतें

0

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दो दिन प्रदेश में आंधी तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार हैं. गौरतलब है कि बीते बुधवार रात को भी प्रदेश में भयंकर आंधी आई थी और दो लोगों की मौत हो गई थी. अब दोबारा लोगों के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है. शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल और धूप के बीच आंख मिचौली देखने को मिलती रही.

शिमला के मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के रूप में उत्तरी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान आएगा और इसका असर उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने बताया कि 18 से 20 अप्रैल 2025 के दौरान हिमचाल में मध्य पहाड़ियों और ऊंची पहाड़ियों के कई हिस्सों और कुछ निचली पहाड़ियों/मैदानों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. 18 अप्रैल को मध्य पर्वतीय इलाकों भारी वर्षा होने के आसार है. जबकि 19 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ेगा.