Home Blog Page 825

यूपी का जलवा! बांग्‍लादेश के बाद आ रहा ऐपल का भी कारोबार, फॉक्सकॉन लगाने जा रही दूसरी सबसे बड़ी फैक्‍ट्री

0

उत्‍तर प्रदेश अब देश का मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है. नोएडा में धड़ाधड़ फैक्‍टरियां लग रही हैं. बांग्‍लादेश का कपड़ा व्‍यापार यूपी शिफ्ट हो रहा है. ऐपल के लिए आईफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन ने भी उत्‍तर भारत में अपना पहला प्‍लांट लगाने के लिए यूपी को ही चुना है. कंपनी ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा प्‍लांट लगाने की तैयारी में है. यह प्‍लांट यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 300 एकड़ जमीन पर बबनाने की योजना है. फॉक्‍सकॉन की ग्रेटर नोएडा यूनिट कंपनी की बेंगलुरु फैक्‍टरी से भी बड़ी हो सकती है. बेंगलुरु फैक्‍टरी फॉक्‍सकॉन की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फैक्‍टरी है. फॉक्सकॉन इस समय तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में सक्रिय है. नोएडा का क्लस्टर आज चेन्नई की तरह तेजी से बढ़ता हुआ मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है, जहां मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, स्थानीय प्रतिभा और कई सप्लायर्स की मौजूदगी है. इस वजह से ही फॉक्‍सकॉन की इस पर नजर है.

मेहुल चोकसी के गले की फांस बनी अंग्रेजों के जमाने की संधि

0

पंजाब नेशनल बैंक को 13500 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोपी मेहुल चौकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. भारत से भागे मेहुल चैकसी की गिरफ्तारी बेल्जियम से हुई है. प्राप्त जानकारी के सीबीआई और ईडी की अपिल पर बेल्जियम पुलिस ने चौकसी को गिरफ्तार किया है. हीरा कारोबारी चोकसी गीतांजलि ग्रुप का मालिक है. वह 2011 से ही पीएनबी को लोन के नाम पर धोखा दे रहा था. हालांकि इस घोटाले का खुलासा 2018 में हुआ था,

देश से भागने के बाद वह वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था. हालांकि आखिरकार वह खुद ही उस देश में पहुंच गया, जहां से उसे भारत लाना काफी आसान माना जा रहा है. बेल्जियम की एक अस्पताल से गिरफ्तारी के बाद अब चोकसी भारतीय एजेंसियों की पकड़ में आ सकता है.

शेख हसीना, शेख रेहाना और बच्चों को गिरफ्तार करने का आदेश, बांग्लादेशी अदालत ने पुलिस को पेश करने को कहा

0

बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, रेहाना के बच्चों रादवान मुजीब सिद्दीक बॉबी और अजमीना सिद्दीक, ब्रिटेन की सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक और 48 अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं। राजधानी ढाका की एक अदालत ने इन सभी लोगों के खिलाफ राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग करके RAJUK से 30 कट्ठा जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाका मेट्रोपोलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन गालिब ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (ACC) की तरफ से दायर तीन अलग-अलग आरोपपत्रों पर संज्ञान लिया और आरोपियों के अदालत से गैर-हाजिर रहने की वजह से गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

ट्रंप के ट्रेड वार जाल में फंस गये शी जिनपिंग? चीन की महाशक्ति बनने का सपना हो जाएगा चकनाचूर

0

चीन के खिलाफ 145 प्रतिशत टैरिफ लगाकर डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के बाकी देशों के खिलाफ लगाए गये टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक लिया है। यानि जियो-पॉलिटिक्स और ग्लोबल इकोनॉमिक्स के केंद्र में एक बार फिर अमेरिका और चीन ट्रेड वॉर आ गया है। लेकिन इस बार हालात थोड़े अलग हैं, क्योंकि अब अमेरिका के व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप हैं और उनके एजेंडे का मुख्य केंद्र है, “चीन को झुका दो और अमेरिका को फिर से महान बनाओ।” इस बार युद्ध सिर्फ टैरिफ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ट्रंप प्रशासन के नेतृत्व में अमेरिकी रणनीति का बदलाव है, जिसका आखिरी और एकमात्र मकसद चीन की तकनीकी महाशक्ति बनने की महत्वाकांक्षा को रोकने का एक गहरा खेल है।

फायदा ही फायदा… रेलवे की कमाई बढ़ी, खर्चे में कमी आई, ऑपरेटिंग रेश्यो बेहतर हुआ, माल ढुलाई में बनाया रेकॉर्ड

0

भारतीय रेलवे ने अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर किया है। रेलवे ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपना ऑपरेटिंग रेश्यो (OR) सुधारा है। OR एक महत्वपूर्ण पैमाना है जिससे पता चलता है कि रेलवे का वित्तीय प्रदर्शन कैसा है। यह 98.32% रहा, जो कि 2023-24 में 98.43% था। इसका मतलब है कि 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए साल में रेलवे बोर्ड ने 100 रुपये कमाने के लिए 98.32 रुपये खर्च किए। भारतीय रेलवे का कुल खर्च वित्त वर्ष 2024-25 में 2.63 लाख करोड़ रुपये रहा। यह 2023-24 में 2.52 लाख करोड़ रुपये था। कुल कमाई वित्त वर्ष 2024-25 में 2.65 लाख करोड़ रुपये रही। यह पिछले साल 2.56 लाख करोड़ रुपये थी। रेलवे की बिना किराये वाली कमाई भी 11,000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। यह कमाई टिकटों से नहीं, बल्कि दूसरी चीजों से हुई है, जैसे विज्ञापन और पार्सल सेवा।

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत

0

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इसे सुना। इस विस्फोट में फैक्ट्री में काम करने वाले 8 मजदूरों की मौत हो गई नाकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए घटना की पुष्टि की। मामले में अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।

सीएम ने घटना पर जताया दुख

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 8 श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से फोन पर बात की। 

क्या ‘दो पत्तियों’ के सहारे तमिलनाडु में खिलेगा ‘कमल

0

2026 के विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर दिलचस्प मोड़ आया है। लगभग दो साल की कड़वी जुदाई के बाद बीजेपी और एआईएडीएमके (AIADMK) की फिर से जोड़ी बनना केवल चुनावी गणित नहीं, बल्कि तमिलनाडु की राजनीतिक दिशा को बदलने की कोशिश मानी जा रही है। अब चर्चा यही हो रही है कि क्या ‘दो पत्तियों’ (AIADMK के चुनाव चिह्न) के सहारे बीजेपी का ‘कमल’ तमिल भूमि पर खिल सकेगा AIADMK और बीजेपी के नेताओं की मानें तो उनका गठबंधन एक ‘अजेय गठजोड़’ के रूप में सामने आएगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव एपी मुरुगानंदम के अनुसार, ‘बीजेपी का 18% और AIADMK का 25% वोट शेयर अपने आप 43% तक पहुंचता है। इसमें अगर 7-8% एंटी-DMK वोट जुड़ जाएं, तो ये गठबंधन स्पष्ट रूप से विजयी हो सकता है।’

गुना में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस में पथराव, पुलिस ने नौ उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

0

मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस के दौरान पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। उधर, पत्थरबाजी से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बाजार बंद करवा उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने थाने का घेराव किया और सड़क पर जाम लगा दिया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उपद्रवियों के खिलाफ मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हत्या की कोशिश जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

‘पंजाब में 50 बम आए, 18 फट चुके…’, बयान पर फंसे प्रताप सिंह बाजवा

0

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) ने बयान दिया था कि पंजाब में 50 बम आए हैं, जिसमें से 18 चल चुके हैं और 32 चलाए जाने हैं। बाजवा की इस जानकारी का सूत्र जानने के लिए पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उनसे पूछताछ करने के लिए सेक्टर 8 स्थित उनके आवास पर पहुंची। टीम की अगुवाई नवजोत ग्रेवाल कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक काउंटर इंटेलिजेंस बाजवा से उनकी जानकारी का आधार जानना चाहती थी, लेकिन उन्होंने यह बताने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि पंजाब में 18 जगह पर बम धमाके हो चुके हैं।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का वॉन्टेड जीशान बना ISI का मोहरा

0

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जीशान अख्तर अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में है और भारत में आतंक फैलाने के षड्यंत्र में अहम भूमिका निभा रहा है.

पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के पीछे भी आईएसआई का हाथ होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टरों के जरिए आईएसआई ने भारत में छोटे-छोटे स्लीपर सेल मॉड्यूल तैयार किए हैं, जो पंजाब में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं.