Home Blog Page 828

विकास हो तो ऐसा! मछली पकड़ने वाला गांव बना सिलिकॉन सिटी, दुनिया में शेन्जेन का नाम

0

भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब लक्ष्य तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने का है. इसके लिए सरकार से लेकर बिजनेसमैन तक सब कोशिश में लगे हुए हैं. हर उद्योगपति ने इस सपने को पूरा करने के लिए अलग-अलग तर्क दिए. किसी ने सप्ताह में 70 घंटे काम काम करने की जरूरत बताई तो किसी ने 90 घंटे काम करने पर जोर दिया. हालांकि, इन सबसे अलग महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत में शेन्जेन जैसे शहरों की जरूरत है.

भारत में भी शेन्ज़ेन के जैसा एक शहर बनाया जाए. शायद देश के करोड़ों लोग इस सिटी के बारे में नहीं जानते हैं. दरअसल, दुनिया में आज सिलिकॉन सिटी के तौर पर मशहूर यह शहर कभी मछली पकड़ने के कारोबार के लिए जाना जाता था. लेकिन, सरकार की नीतियों ने इसे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के ग्लोबल हब के तौर पर तब्दील कर दिया. आइये आपको बताते हैं गांव से सिलिकॉन सिटी बने इस शहर की कहानी

ग्वालियर में किसने रोका पीएम मोदी का रास्ता? एक घंटे तक प्लेन में बैठे रहे प्रधानमंत्री

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दूसरे सबसे बड़े एयरबेस महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर शुक्रवार को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ गया। दिल्ली में खराब मौसम होने के कारण पीएम मोदी के विमान को क्लियरेंस नहीं मिल सका था, इस वजह से पीएम मोदी काफी देर तक प्लेन में बैठे रहें।
अलर्ट पर रही पुलिस व सुरक्षा एजेंसिया
पीएम मोदी अशोकनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और इस दौरान ग्वालियर में उनकी ट्रांजिट विजिट थी। दोपहर दो बजे के करीब उनका विशेष विमान महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा था।

पत्नी का मर्डर कर नाले में फेंका, लाश देख पुलिस हैरान पर नोज पिन से खुल गया राज

0

कातिल कितना भी चालाक क्यों न हो, अपने पीछे कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है. दिल्ली में भी यह बात सच साबित हुई है. दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला की हत्या हुई. मगर एक चीज ने उसके कातिल का रास्ता बता दिया. जी हां, दिल्ली में नाक की नोज पिन यानी लौंग एक महिला की हत्या के राज से पर्दाफाश करने में अहम सबूत साबित हुई. महिला की हत्या तार से गला घोंटकर कर दी गई थी. उसके शव को चादर में लपेटकर नाले में बहा दिया गया था.

पुलिस के सामने यह पहेली थी कि उसके कातिल को कैसे पकड़ा जाए. महिला का नाम सीमा सिंह है और उसकी उम्र 47 साल थी. उसका शव 15 मार्च को बरामद किया गया. महिला के शव को चादर में लपेटकर, केबल वाले तार और भारी पत्थर से बांधकर नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया था. पुलिस को जब यह शव मिला तो माथा ठनक गया. उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. मगर पुलिस की चीम को शव के साथ दिखी एक चीज पर नजर पड़ गई. बस वही एक चीज कातिल तक पहुंचाने में सफल रही.

अगर ईडी के पास मौलिक अधिकार है तो, उसे…’, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को क्यों लगाई फटकार

0
 सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को लोगों के मौलिक अधिकारों के बारे में भी सोचना चाहिए। कोर्ट ने ये टिप्पणी करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम (एनएएन) घोटाला मामले को छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली स्थानांतरित करने की एजेंसी को याचिका पर नाराजगी जताई।
मामले की सुनवाई का दौरान न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यामूर्ति उज्जल भुयान की पीठ ने एजेंसी से सवाल किया कि व्यक्तियों के लिए संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत रिट याचिका कैसे दायर की।
पीठ की टिप्पणी के बाद अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान कहा कि जांच एजेंसी के पास भी मौलिक अधिकार है। इसपर पीठ ने हल्के अंदाज में कहा कि अगर ईडी के पास मौलिक अधिकार हैं, तो उसे लोगों के मौलिक अधिकारों के बारे में भी सोचना चाहिए। हालांकि, पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP पर कसा शिकंजा

0

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी जंग छिड़ी है। इस बीच दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के पीडब्‍ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान स्कूलों में कराए गए सभी कामों की विजिलेंस से जांच कराई जाएगी। इसमें टेंडर, रखरखाव का अनुबंध समेत तत्कालीन सरकार द्वारा कराए गए सभी कार्यों का विवरण शामिल होगा। इससे पहले भी पीडब्‍ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कई मामलों में जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा शुक्रवार को पालम और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षण पर थे। इस दौरान एक स्कूल में वित्तीय अनियमितता देखने के बाद PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह निर्णय लिया है। पालम इलाके में सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान एक स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि बारिश के समय क्लासरूम की छत से पानी टपकता है। जिससे पढ़ाई बाधित होती है।

कोटा में मर्डर पर मचा बवाल, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर बोला धावा, पुलिस प्रशासन की फूली सांसें

0

कोचिंग सिटी कोटा में अहिंसा सर्किल के पास देर रात एक मैकेनिक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने वर्कशॉप मालिक पर भी हमला कर घायल कर दिया. गाड़ी साइड में हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और मैकेनिक की जान ले ली. मर्डर की इस वारदात के बाद आज कोटा में बवाल मच गया. परिजनों ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है.

मृतक के आक्रोशित परिजनों और समाज के लोगों ने शुक्रवार को सुबह आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और अपनी मांगों को लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के आगे डेरा डाल दिया. परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया. उन्होंने अस्पताल के गेट का शीशा तोड़ दिया. हालात को देखते हुए एडिशनल एसपी, एडीएम सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. उन्होंने लोगों से समझाइश की कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए. इसके चलते अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों की छूट वापस लेकर पांच साल में 8,913 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की

0
रेलवे ने बुजुर्गों की सब्सिडी या रियायत वापस लेकर पांच वर्षों में लगभग 8,913 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में रेलवे ने यह जानकारी दी है। 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और ट्रांसजेंडर और 58 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 20 मार्च, 2020 से पहले सभी वर्गों के लिए ट्रेन टिकटों पर क्रमश: 40 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण रेल मंत्रालय ने इसे वापस ले लिया था।

 

रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआइएस) ने डाटा उपलब्ध कराया है। सीआरआइएस रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है तथा विभिन्न अन्य सेवाएं प्रदान करने के अलावा टिक¨टग और यात्रियों के डाटा का रखरखाव भी करता है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की चेतावनी, धूल भरी आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

0

उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से लोगों के मारे जाने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक दोनों राज्यों में बीते 48 घंटों में बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 22 लोगों की मौत यूपी में और आंधी-बारिश व ठनका गिरने से 61 लोग बिहार में असामयिक कल का ग्रास बने हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 22 मौतें 10 अप्रैल को नालंदा में हुईं। मृतकों में सबसे अधिक बच्चे शामिल हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बिहार में अब भी खराब मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। राज्य में शनिवार तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी है। 10 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास : सीएम साय बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

0

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का सीएम विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद हैं। 1143 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्लांट नवा रायपुर के सेक्टर 5 में यह प्लांट स्थापित होगा। इससे प्रदेश को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

प्लांट की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधारशिला रखी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में उद्योग क्रांति की शुरुआत हो गई है, नया रायपुर में अलग- अलग सेक्टरों के प्लांट स्थापित होंगे। सरकार को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पॉलिमैटेक कंपनी ने 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की है। EV उद्योग आधारित कंपनी होगी।

मुख्यमंत्री साय ने श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर पहुंचे थे

0

सीएम विष्णुदेव साय से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सौजन्य मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।सीएम श्री साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकस्वरूप, जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग – मधेश्वर पहाड़ का छायाचित्र एवं बस्तर आर्ट शैली में निर्मित नंदी की प्रतिकृति भेंट कर श्री श्री रविशंकर का अभिनंदन किया।

श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि इस बार वे अपने साथ 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक शिवलिंग के अवशेष को सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार द्वारा सुरक्षित रखा गया था। अब वे इसे पूरे देश में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का पावन कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने खंडित शिवलिंग के दर्शन किए और आस्था प्रकट की।