Home Blog Page 837

वक्फ बिल पर अब RLD में खलबली, प्रदेश महासचिव ने छोड़ी पार्टी, कहा- जयंत चौधरी भटक चुके

0

वक्फ संशोधन विधेयक कल यानी गुरुवार को संसद से पास हो गया है। एनडीए की सहयोगी दलों ने इस विधेयक का समर्थन किया, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के जाट नेता माने जाने वाले जयंत चौधरी शामिल हैं। विधेयक के पास होने के बाद जहां कल जेडीयू में घमासान देखने को मिला तो वहीं आज राष्ट्रीय लोकदल में भी मुस्लिम नेताओं में नाराजगी दिखाई दी। रालोद के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने जयंत चौधरी की नीतियों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये नीतियां मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हैं। शाहजेब रिजवी ने आरोप लगाया कि जयंत चौधरी ने वक्फ विधेयक का समर्थन करके मुसलमानों को धोखा दिया है। शाहजेब रिजवी ने कहा कि मुसलमानों ने जयंत चौधरी को खूब वोट दिए, लेकिन उन्होंने वक्फ विधेयक का समर्थन किया। यह मुसलमानों की भावनाओं और अधिकारों के खिलाफ है।

477 स्कूल, 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स, एकदम फ्री में होती है पढ़ाई, नहीं लगता है 1 भी रुपया

0

देश के टॉप सरकारी स्कूलों में सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नाम शामिल हैं. इन स्कूलों में मुफ्त में या कम फीस में पढ़ाई होती है. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भारत सरकार की पहल है. इनकी शुरुआत अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) के बच्चों को हाई क्वॉलिटी शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है.

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल विशेष रूप से दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए बनाए गए हैं (Eklavya Adarsh Awasiya Vidyalaya). इससे उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा और अवसरों से जुड़ने का अवसर मिलता है. भारत में कुल 721 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति है. इनमें से 477 सरकारी स्कूल फंक्शनल हैं.

लखपति बनना चाहता था लड़का, कमरे के अंदर खेलता था लाखों का खेल

0

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साइबर ठगी का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में लगातार ठगी के नए मामले सामने आ रहे हैं. ताजा ठगी का मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय नजर अली इलाके में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल के बेटे के साथ सामने आया है.

साइबर ठगों ने फर्जी गेमिंग ऐप के जरिये हेड कांस्टेबल के बेटे से 10 लाख रुपये ठग लिए. ठगों ने ये रकम 11 खातों में ट्रांसफर कराई. आरोप है कि शातिरों ने फर्जी गेमिंग ऐप की एपीके फाइल का लिंक भेजा, जिसपर क्लिक करने के बाद मोबाइल का एक्सीस ले लिया.

मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी JDU, सीएम नीतीश की पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

0

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश होने के बाद जेडीयू में इस्तीफे की होड़ मच गई है. अल्पसंख्यक समाज के पार्टी नेता और पदाधिकारी इस्तीफा देते जा रहे हैं. अब अल्पसंख्यक समाज के नेताओं को एकजुट रखने के लिए जेडीयू ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रेस वार्ता रखी है. वक्फ बोर्ड के ख़िलाफ़ लगातार बोलने वाले जेडीयू नेता और एमएलसी गुलाम गौस 5 अप्रैल को प्रेस वार्ता करेंगे.

पटना में जेडीयू दफ्तर में 1 बजे से प्रेस वार्ता है. इसमें अशफाक करीम, कहकशां परवीन और अफजल अब्बास जैसे नेता मौजूद रहेंगे. वक्फ विधेयक को लेकर जेडीयू के मुस्लिम नेताओं में नाराजगी है. कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. इसी बीच प्रेस वार्ता कर यह मैसेज देने की कोशिश है कि पार्टी में सब कुछ ठीक है. विरोध जताने वाले नेताओं से मैसेज दिलाया जा सकता है कि हम पार्टी के साथ हैं. विधेयक का समर्थन कर पार्टी ने सही किया.

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता होगा 60 प्रतिशत, सैलरी में 19 हजार रुपये का इजाफा

0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय कैबिनेट बैठक मे सरकार की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स का महंगाई से राहत आखिरी इस बार बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब महंगाई भत्ता 50 फीसदी से बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया था. अब 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है,

मनोकामना पूरी करने वाली देवी मां के इस मंदिर में अब से नहीं चढ़ेगी कोई बलि

0

जमुई जिले के खैरागढ़ के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में वर्ष 1838 से प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती चली आ रही है। इस मंदिर में आज से 186 वर्ष पूर्व राजा रामनारायण सिंह ने विधिवत तरीके से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया था। आसपास के लोगों की मानें तो इस दुर्गा मंदिर की महिमा अपरंपार है। इस मंदिर में जो भी मुराद सच्चे मन से मांगी जाती है। वह हर हाल में पूरी होती है। इस दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना से लेकर नवमी के दिन तक श्रद्धालुओं द्वारा अपने इच्छित मनोकामना की पूर्ति होने को लेकर और मनोकामना की पूर्ति होने के पश्चात पहले सुबह रानी तालाब से लेकर दुर्गा मंदिर और दुर्गा मंदिर से लेकर गढ़ के भीतर स्थित गहवर तब दंडवत दिया जाता है। प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान प्रत्येक दिन लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालु महिला और पुरुषों के द्वारा अपने इच्छित मनोकामना की पूर्ति को लेकर अहले सुबह से ही दंडवत दिया जाता है। इस दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा सदियों से दंडवत देने की परंपरा चली आ रही है। राजतंत्र समाप्त होने के पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा समिति का निर्माण करके विधि-विधान पूर्वक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके पूजा-अर्चना की जा रही है। इस दुर्गा मंदिर के समीप प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। आसपास के लोगों की भारी भीड़ अष्टमी के दिन माता को खोइछा देने और नवमी के दिन माता के दर्शन को लेकर उमड़ती है। कई श्रद्धालुओं द्वारा तो अपनी मनोकामना की पूर्ति के पश्चात मां दुर्गा को अष्टमी की रात्रि में अथवा नवमी की सुबह में बकरे के बलि भी चढ़ाने आ रहे हैं।

पर्चा देखते ही चकराया 12वीं कक्षा के छात्रों का माथा, , अब केंद्राध्यक्ष सहित इन लोगों पर हुआ एक्शन

0

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओपन परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। लोहरसी परीक्षा केंद्र में 12वीं कक्षा के छात्रों को 10वीं कक्षा का पर्चा थमा दिया गया। इस गड़बड़ी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए केंद्राध्यक्ष समेत तीन जिम्मेदारों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

दरअसल जिले के लोहरसी परीक्षा केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को गृह विज्ञान का पेपर देने के लिए बैठाया गया, लेकिन उनके हाथों में 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का पर्चा थमा दिया गया। 15-20 मिनट बाद गलती का पता चलते ही केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने पर्चा बच्चों से ले लिया। केंद्राध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह एक भूल थी। लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि 5 अप्रैल को होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा का पर्चा एक दिन पहले ही लीक हो गया। इस घटना ने न सिर्फ परीक्षा की गोपनीयता को भंग किया, बल्कि छात्रों और अभिभावकों में भी नाराजगी पैदा कर दी है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: सीएम साय समेत इन सीनियर नेताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार अप्रैल की देर रात को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका गमजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज शनिवार को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिले जगदलपुर और दंतेवाड़ा जाएंगे। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का दर्शन करेंगे। इसके बाद ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पद्मश्री, नेशलन अवार्डी भी शामिल होंगे।

तीन से पांच अप्रैल तक होने वाले बस्तर पंडुम में सुकमा दंतेवाड़ा, नारायणपुर के दस-दस गांव के सरपंचों को बुलाया गया है, जो गृहमंत्री के साथ भोजन के बाद चर्चा करेंगे। उसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री फोर्स के कमांडर्स के साथ बैठक लेंगे। फिर वापस रायपुर में आकर नक्सल मामले पर प्रशासनिक बैठक लेंगे। इसमें फोर्सेस प्रमुख और इंटेलिजेंस भी शामिल होंगे।

इंडियन नेवी को आंख दिखाने से पहले 100 बार सोचेंगे दुश्मन… जानें कैसे मोदी सरकार का ये फैसला देगा मजबूती

0

केंद्र सरकार इस महीने 26 राफेल-मैरीटाइम स्ट्राइक फाइटर्स को हरी झंडी देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार डिफेंस खरीद के ट्रेंड को बरकरार रखे हुए है। 2024-25 में एनडीए सरकार डिफेंस इक्यूपमेंट की खरीद 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। राफेल मरीन विमान इतने खतरनाक और क्षमताओं से लैस हैं कि यह चीन के पास मौजूद F-16 और चीन के पास मौजूद J-20 से बेहतर है। ऐसे में दुश्मन नेवी की तरफ आंख उठाने से पहले कई बार सोचेंगे।

7.6 अरब डॉलर के फाइटर प्लेन डील को इस महीने के अंत में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) के समक्ष रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी हितधारकों को एकमत करने के बाद तीन अतिरिक्त डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के लिए सरकार की मंजूरी मिल जाएगी।

छत्तीसगढ़ में 8 अप्रैल से शुरू होगा सुशासन तिहार, CM साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश, लोगों की समस्याओं का होगा हल

0

राज्य में सरकार द्वारा सुशासन तिहार मनाया जाएगा। यह आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस तिहार को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए सुशासन तिहार-2025 के आयोजन के निर्देश दिए हैं। यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा