Home Blog Page 838

पीएम मोदी का श्रीलंका में तोपों की सलामी से स्वागत राष्ट्रपति दिसानायके से मिलने पहुंचे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के तीन दिन के दौरे पर हैं। शनिवार सुबह पीएम मोदी श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मिलने पहुंचे हैं। यहां उनका रेड कार्पेट पर तोपों से सलामी और स्वागत किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पहली बार श्रीलंका ने किसी मेहमान नेता को इस तरह से सम्मानित किया है। मोदी कल रात थाईलैंड दौरे के बाद श्रीलंका पहुंचे थे। श्रीलंका के 6 मंत्रियों ने उन्हें रिसीव किया । इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाए। मोदी और दिसानायके के बीच पहली बार रक्षा सौदे पर मुहर लगेगी। समुद्र में चीन के प्रभाव पर लगाम लगाने के लिहाज से ये डिफेंस डील काफी अहम हो सकती है।

यूपी के अलीगढ़ में रहने वाले मजदूरों और गरीबों को आयकर विभाग के नोटिस मिलने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब चौरोड़ों का नोटिथे व्यक्ति को आयकर का नोटिस मिला है. जबकि वह पेशे से मजदूर है.

0

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक गरीब मजदूर को करोड़ों का आयकर विभाग का नोटिस मिला, तो उसके तोते उड़ गए. वह महीने भर में मजदूरी करके मात्र 8500 रुपये कमाता था, जबकि उसके नाम पर दिल्ली में एक कंपनी चल रही थी. 3.87 करोड़ का नोटिस देख वह पुलिस के पास पहुंचा, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के गांव सांगौर के रहने वाले मोहित नाम के मजदूर को आयकर विभाग ने करोड़ों का नोटिस भेज दिया. ट्रांसपोर्ट पर मजदूरी करने वाले मोहित को 3.87 करोड़ का इन्कम टैक्स नोटिस थमाया. गभाना के मोहित की प्रतिमाह आमदनी मात्र 8500 रुपये है, लेकिन मोहित के पैन और आधार पर दिल्ली में एमके ट्रेडर्स नाम से कंपनी खोली गई है. रिटर्न फाइल नहीं करने पर आयकर विभाग ने 100 फीसदी पेनाल्टी लगाई.

कभी बंद होने वाला था ढाणी ढाका सरकारी स्कूल, अब प्राइवेट को भी दे रहा मात, ग्रामीणों ने ऐसे बदली तस्वीर

0

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव ढाणी ढाका का राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल छह साल पहले बंद होने की कगार पर था. स्कूल में सिर्फ 25 बच्चे थे और शिक्षा विभाग ने इसे कंडम घोषित कर दिया था. लेकिन गांव वालों ने हार नहीं मानी और खुद स्कूल की तस्वीर बदलने का बीड़ा उठाया. आज इस स्कूल में 400 बच्चे पढ़ रहे हैं.

ग्रामीणों के सहयोग से स्कूल में ऐसी सुविधाएं दी जा रही हैं, जो कई प्राइवेट स्कूलों को भी मात दे रही हैं. स्कूल में पहली से आठवीं तक की पढ़ाई होती है और पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में एसी लगे हैं. बच्चों को गर्मी में कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है. स्कूल में कंप्यूटर लैब है और ऑफिस रूम और कक्षाएं भी शानदार तरीके से बनाई गई हैं. ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी है.

युवती के हाथ में रखे मोबाईल को किया झपटमारी

0

युवती से किये झपटमारी के आरोपी एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

👉🏿युवती के हाथ में रखे मोबाईल को किया झपटमारी।

👉🏿 आरोपी एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक से एक नग विवो कंपनी का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एक्टिवा को पुलिस ने किया जप्त।

👉🏿 झपटमारी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

👉🏿 आरोपी मनीष पटेल आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना सोमनी में नकबजनी एवं मारपीट
के तहत् प्रकरण दर्ज है।

👉🏿 नाम आरोपी:- मनीष पटेल पिता रोहित पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिरेझर थाना सोमनी जिला राजनांदगांव

–00–

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 02.04.2024 को प्रातः 08ः30 बजे हाथ में मोबाईल को पकडकर अपनी सहेली के साथ कोचिंग से छूटकर गौरवपथ रोड पर पैदल जा रही थी तभी उर्जा पार्क के आगे पहुॅची थी कि 02 अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा काला रंग से आकर पीछे से प्रार्थिया के हाथ में रखे विवो कंपनी के मोबाईल को झपटमारी कर भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 304 भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी के पता तलाश हेतु थाना स्तर में टीम गठित कर टीम कर , घटना स्थल के क्षेत्रो में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया गया तथा संदेह के आधार पर मनीष पटेल पिता रोहित पटेल निवासी ग्राम बिरेझर एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी मनीष पटेल के कब्जे से झपटमारी किये एक नग विवों कंपनी का मोबाईल तथा विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 एक्टिवा काला रंग क्रमांक सी0जी0/08/एन0ए0/9289 जप्त कर आरोपी एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त होने उपरान्त आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।

आरोपी मनीष पटेल पिता रोहित पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिरेझर थाना सोमनी जिला राजनांदगांव का जो अपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना सोमनी अपराध क्रमांक 196/2023 धारा 294,323,506,34 भादवि0 एवं अपराध क्रमांक 204/2024 धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्व है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, म0प्र0आर0 मेनका साहू, आरक्षक रूपेन्द्र साहू, राजेश्वर बंदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र के शराब तस्करी मामले में, 8 फरार आरोपी गिरफ्तार

0

डोंगरगढ़ पुलिस को ग्राम करवारी लतमर्रा जाने वाली कच्ची रास्ते में स्थित रोहित नेताम उर्फ सोनू का फार्म हाउस में भारी मात्रा में मध्प्रदेश की शराब अवैध रूप से डंप कर रखा है एवं उसी शराब को शीशी में डालकर छ0ग0 का लेबल व सील लगाकर पौवे के रूप में अवैध रूप से विक्रय करने की नियत से अपने फार्म हाउस में डंप कर रखा है कि सूचना पर कार्यवाही करते हुये फार्म हाउस से कुल 3888 बल्क लीटर शराब कीमती 27,32670/- रूपये एवं घटना स्थल में स्थित मकान के अंदर बने तल घर से भारी मात्रा में खाली शीशी, गोवा व्हीस्की का स्टीकर, होलोग्राम का बण्डल एवं अन्य सामाग्री को जप्त किया गया था। आरोपी रोहित नेताम उर्फ सोनू अपने घर से फरार हो गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव श्री दीपक कुमार झा आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा प्रकरण के आरोपी के पता तलाश हेतु एक विषेष टीम का गठित कर आरोपी पता तलाश हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया जिस पर गठित विशेष टीम द्वारा श्रीमान अति0पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के दिशानिर्देशन पर कार्य करते हुये घटना स्थल से जप्त सीसीटीवी कैमरा के फुटेज का जांच किया। जांच पर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का भी इस घटना में संलिप्तता पाये जाने से गठित टीम द्वारा आरोपीगण के पता तलाश हेतु अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई जिस पर आरोपी रोहित नेताम उर्फ सोनू पिता स्व0 रमेश नेताम उम्र- 25 साल निवासी थाना चौक डोंगगरढ़, वार्ड न0- 21, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव छ0ग0, अन्य 07 आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया तो पता चला कि मोहारा निवासी छोटा कट्टी नन्द कुमार वर्मा एवं उसके साथी जिसको हड्डी के नाम से जाना जाता है

जप्त समाग्रीः- 432 पेटी शराब, गोवा व्हीस्की का स्टीकर, होलोग्राम का बण्डल।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी-
01.़ रोहित नेताम उर्फ सोनू पिता स्व0 रमेश नेताम उम्र- 25 साल निवासी थाना चौक डोंगगरढ़, वार्ड न0- 21, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव (छ0ग0)
दर्ज अपराधिक रिकार्ड – 01. थाना गातापार में अप0क्र0- 18/2019 धारा- 34-ए आब0एक्ट एवं थाना डोंगरगढ़ में 02. अप0क्र0- 424/2019 धारा- 34(ए) आबकारी एक्ट 03. अप0क्र0- 345/2019 धारा- 34(1) आबकारी एक्ट 04. अपराध क्र0- 258/2021 धारा- 294, 323, 506, 34 भादवि0 05. अप0क्र0- 315/2022 धारा- 36(सी) आबकारी एक्ट 06. अप0क्र0- 449/2022 धारा- 34(1) आबकारी एक्ट 07. अप0क्र0- 177/2023 धारा- 34(1) आबकारी एक्ट 08. अप0क्र0- 426/2023 धारा- 36(सी) आबकारी एक्ट 09. अप0क्र0- 56़/2024 धारा- 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है इसी तरह 01. ईस्तगासा क्र0- 112, 342/2019 धारा- 151, 107, 116(3) जा0फौ0 02. ईस्तगासा क्र0- 11/2023 धारा- 110 जा0फौ0 03. ईस्तगासा क्र0- 108, 445/2024 धारा- 170, 126, 135(3) बीएनएसएस 04. ईस्तगासा क्र0- 19/2024 धारा- 129 बीएनएसएस का प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
02. दलजीत सिंह उर्फ राजा पिता बलजीत सिंह लुद्दड़ उम्र- 28 साल साकिन वार्ड न0- 14 एकता चौक बुधवारी पारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव (छ0ग0)
दर्ज अपराधिक रिकार्ड- ं01. अप0क्र0- 190/2018 धारा- 34-ए आबकारी एक्ट, 02. अप0क्र0- 433/2020 धारा- 363, 366, 376 भादवि0 एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट, 03. अप0क्र0- 01/2023 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है।
03. मोहित कुर्रे पिता कुंवर दास कुर्रे उम्र- 22 साल साकिन कछेरी चौक, डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव (छ0ग0)
दर्ज अपराधिक प्रकरण- अप0 क्र0- 369/2021 धारा- 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है।
04. रवि कंडरा पिता स्व0 राजेन्द्र कंडरा उम्र- 35 साल साकिन कंडरापारा वार्ड न0- 22 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0
दर्ज अपराधिक प्रकरण- 01. अप0क्र0- 71/2014 धारा- 4(क) जुआ एक्ट 02.अप0क्र0- 323/2015 धारा- 36-सी आबकारी एक्ट, 03. 517/2023 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।
05. सिद्धार्थ फुले पिता स्व0 रूपचंद फुले उम्र- 35 साल, साकिन दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 02, डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव छ0ग0
दर्ज अपराधिक प्रकण- 01. अप0क्र0- 426/2022 धारा-36-सी आबकारी एक्ट, 02. अप0क्र0- 386/2023 धारा- 34-ए आबकारी एक्ट
06. सोनू यादव पिता दिनेश यादव उम्र 25 साल निवासी, कंडरापारा वार्ड न0- 21, डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव छ0ग0
दर्ज अपराधिक प्रकरण- अप0क्र0- 82/2021 धारा- 294, 323, 506, 34 भादवि0
07. विशाल मिश्रा पिता रमांकात मिश्रा उम्र- 23 साल साकिन भारत माता चौक, बुधवारी पारा, डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव छ0ग0
08. भुवन कंडरा पिता सुखेन्द्र कंडरा, उम्र- 21 साल निवासी, कंडरापारा वार्ड न0- 21, डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव छ0ग0

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन हटाने से किया इनकार, कहा- दिल्ली में खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण हो रही है

0

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि लंबे समय से यहां वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अभय एस ओका और उज्जल भुइंया की बेंच ने कहा कि सड़कों पर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रदूषण से प्रभावित होते हैं। हर किसी के पास अपने घर या कार्यस्थल पर वायु शुद्धिकरण यंत्र लगाने की सुविधा नहीं होती है |सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘पिछले छह महीनों में इस अदालत ने कई आदेश दिए हैं, जो दिखाते हैं कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब रही है। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वास्थ्य का अधिकार हर नागरिक का हक है, जिसमें स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण में जीने का अधिकार भी शामिल है।’

यहां के लोग गड्ढे में भरकर पीते है पानी, तीन-तीन दिन बाद नहाते हैं, जानें ऐसी क्या है मजबूरी

0

अभी गर्मियां ठीक से शुरू ही नहीं हुई है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. लेकिन इस बढ़ते तापमान के कारण कई इलाके ऐसे हैं, जहां भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है. जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत में एक गांव ऐसा भी है, जहां गर्मी की शुरुआती दौर में ही लोगों के समक्ष भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है.

लोग उसी पानी से खाना बनाते हैं और घर के अन्य काम करते हैं. स्थिति ऐसी हो गई है कि गांव के लोग सप्ताह में केवल दो बार ही नहा पाते हैं. दरअसल उनके पास पीने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं है. ऐसे में नहाने के पानी के बारे में सोचना भी उनके लिए संभव नहीं है. यह स्थिति जमुई जिले के कोल्हुआ पंचायत के धोबघट सिमरिया महादलित बस्ती में सामने आई है,

 

रायगढ़ में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। किरोड़ीमल नगर के उच्चभीटी के कोकड़ीतराई जलाशय में बीते कई सालों से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। जिसे हटाने के लिए सुबह करीब 5 बजे प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 20-25 अवैध निर्माण है और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रहे थे। इसके लिए एक दिन पहले कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया।

नवरात्रि में बढ़ी हवन कप की मांग, गोरखपुर समेत 4 जिलों में हो रही सप्लाई

0

नवरात्रि के अवसर पर हवन सामग्री की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार खासतौर पर ‘हवन कप’ की डिमांड तेजी से बढ़ी है. इस मांग को पूरा करने में गोरखपुर की महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं. वे घर पर ही हवन कप तैयार कर स्थानीय बल्कि आसपास के जिलों तक इसकी आपूर्ति कर रही हैं.

हवन कप को गाय के गोबर और हवन में उपयोग होने वाली विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया जाता है. यह एक इको-फ्रेंडली उत्पाद है, जिसे जलाने पर शुद्धता और धार्मिक वातावरण बना रहता है. यह विशेष रूप से नवरात्रि, पूजन, यज्ञ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ये कप कम लागत में बनते हैं और अच्छी कीमत पर बिकते हैं. इनकी कीमत 5 से 15 रुपए के बीच होती है. एक महिला महीने में 10 से 20 हजार रुपये तक की कमाई कर रही है. इस काम के लिए किसी बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती है