Home Blog Page 841

पूर्व सीएम बघेल के घर ED की रेड : शराब घोटाले पर एक्शन, बेटे से पूछताछ जारी

0

ईडी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई। भिलाई में चैतन्य बघेल के ठिकानों के अलावा, राज्य में अन्य व्यक्तियों से जुड़े ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की गई।

भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी

बताया गया है कि केंद्रीय एजेंसी ने भूपेश बघेल के घर पर सुबह-सुबह छापेमारी की। इस दौरान उनके ऑफिस की ओर से एक ट्वीट भी किया गया जिसमें लिखा गया, “सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।”

राज्य के खजाने को भारी नुकसान

ईडी ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ, जबकि शराब सिंडिकेट ने कथित तौर पर अपराध की आय के रूप में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की। इस मामले में राज्य सरकार के अधिकारियों और व्यापारियों सहित कई व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

घोटाले की विस्तृत जांच

ईडी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में जांच कर रही है और इस मामले में ईडी व एसीबी में FIR भी दर्ज कराई गई है। FIR में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की बात कही गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

अब विदेशों में भी मिलेगी मुकेश अंबानी की 10 रुपए वाली कैम्पा, पेप्सी और कोका-कोला के छूटेंगे पसीने

0

70 के दशक में जो सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड लोगों का फेवरेट था, उसका एक बार फिर भारत के मार्केट में दबदबा दिख रहा है. हम बात कर रहे हैं रिलायंस के कैंपा कोला की, जिसे मुकेश अंबानी ने नए अवतार में पेश किया है, जिसने कोका कोला और पेप्सी जैसे बड़े ब्रांड्स के पसीने छुड़ा रखे हैं.

भारत में दिग्गजों को पसीने छुड़ाने के बाद अब रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने इस सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड को इंटरनेशनल बनाने जा रहे हैं और विदेश ले जाना चाहते हैं.

■ रिलायंस इंडस्ट्रीज कैम्पा कोला को मिडल ईस्ट में ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

■ मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली यह कंपनी मिडल ईस्ट में भारतीय बाजार के लिए अपनी रणनीति को ऐसे समय में दोहराने की संभावना है, जब कोका-कोला और पेप्सिको कथित तौर पर अमेरिकी उत्पादों को छोड़ने के आह्वान का खामियाजा भुगत रहे हैं, क्योंकि अमेरिका ने इजरायल को विशेष रूप से गाजा में युद्ध में समर्थन दिया है.

■ भारत से कैम्पा कोला की खेप पहले ही बहरीन के खुदरा स्टोरों तक पहुंच चुकी है और कंपनी चरणों में ओमान और सऊदी अरब जैसे और देशों को जोड़ेगी।

■ रिलायंस को उम्मीद है कि मिडल ईस्ट में स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार के आह्वान से उसे लाभ होगा, क्योंकि इजरायल को अमेरिका का समर्थन मिल रहा है.

■ कई खाड़ी देशों में कोका-कोला और पेप्सिको की बिक्री प्रभावित हुई है, क्योंकि वहां के उपभोक्ता स्थानीय कोला या अन्य देशों के ब्रांड की ओर रुख कर रहे हैं.

■ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, जो समूह के एफएमसीजी और खुदरा कारोबार का नेतृत्व करती हैं, ने 2023 की AGM के दौरान कंपनी के शेयरधारकों से कहा था कि ग्रुप की योजना कैंपा को “एशिया और अफ्रीका से शुरू करके ग्लोबल लेवल पर ले जाने की है. यानी वो कैम्पा कोला को इंटरनेशनल खिलाडी बनाना चाहते हैं.

भारतीय उपभोक्ता मूल्य-केंद्रित है और कैम्पा की ₹10 की कठोर कीमत, उच्च व्यापार कमीशन और सिर्फ PET बोतल स्ट्रैटेजी उनके प्रतिद्वंदियों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर रही है. डाबर, टाटा कंज्यूमर और वरुण बेवरेज जैसी लिस्टेड FMCG ड्रिंकिंग कंपनियां कैम्पा से दबाव भी महसूस कर रही हैं

टोयोटा की इस कार को खरीदने के लिए ‘पागल’ हुए लोग, घंटे भर में बुकिंग सिस्टम क्रैश

0

टोयोटा ने चीन में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Toyota bZ3X लॉन्च की, जिसे पहले घंटे में 10,000 से अधिक बुकिंग मिली. इस कार की रेंज 430 किमी से 610 किमी तक है और कीमत 13 लाख रुपये से शुरू होती है.

भारत समेत दुनिया भर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. ग्लोबल मार्केट में कई ब्रांड्स लगातार अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रहें हैं और ग्राहक भी इनमें से कई कारों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. ऐसा ही कुछ हुआ टोयोटा की एक ऑल न्यू इलेक्ट्रिक कार के साथ. टोयोटा ने हाल ही में अपनी Toyota bZ3X कार लॉन्च की है और लॉन्च होते ही इस कार को खरीदने की होड़ ग्राहकों के बीच मच गई है

टोयोटा ने इस कार को चीन के बाजार में लॉन्च किया है. GAC Toyota पार्टनरशिप के तहत लॉन्च की गई bZ3X इलेक्ट्रिक SUV हाल ही में चीन में बिक्री के लिए आई और पहले घंटे में ही 10,000 से अधिक बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही. बुकिंग के लिए ट्रैफिक का इतना ज्यादा दबाव था कि इसने Toyota का बुकिंग सिस्टम क्रैश कर दिया. Toyota bZ3X को 430 Air और 430 Air+ ट्रिम्स में पेश किया गया है, जिसमें 50.03 kWh बैटरी से 430 किमी की रेंज मिलती है.

जबरदस्त रेंज
520 Pro और 520 Pro+ ट्रिम्स में 58.37 kWh बैटरी से 520 किमी की रेंज मिलती है. सबसे अधिक 610 किमी की रेंज टॉप-स्पेक 610 Max ट्रिम से मिलती है, जिसमें 67.92 kWh बैटरी होती है. कीमतें बेस 430 Air के लिए CNY 109,800 (लगभग 13 लाख रुपये) से शुरू होती हैं और CNY 159,800 (लगभग 19 लाख रुपये) तक जाती हैं. Air और Pro मॉडल में 204 bhp का सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जबकि Max मॉडल में 224 bhp का सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है.

गेहूं का आटा क्यों बन रहा बीमारियों का कारण? डायटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

0

भारत में गेहूं के आटे की रोटियां सबसे ज्यादा खाई जाती हैं। इसका कारण यह है कि यह आटा आसानी से हर जगह मिल जाता है। गेहूं का आटा ग्लूटेन युक्त होता है, जो कुछ लोगों के लिए बीमारियों का कारण बन जाता है। गेहूं के आटे की रोटियां एक सामान्य फूड हैं, मगर कुछ स्थितियों में यह नुकसानदायक भी हो जाता है। हालांकि, यह बात बहुत लोग जानते हैं कि इस आटे की रोटी नुकसानदायक होती है, लेकिन इसका कारण क्या है? चलिए जानते हैं इस पर डायटीशियन की राय।

निधी शुक्ला पांडे सोशल मीडिया पर मशहूर एक डायटीशियन हैं, जो एक पॉडकास्ट शो में बताती हैं कि लोग गेहूं के आटे को नुकसानदायक और ग्लूटेन वाला मानते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। मगर इस आटे की रोटियां पहले के जमाने के लोग भी खूब खाते थे, मगर कभी बीमार नहीं पड़ते थे, तो इसका कारण क्या है?

डायटीशियन बताती हैं कि पहले के समय में लोग आटा गूंथकर उस पर पानी की छींटे या तेल से मसाज करके उसे कपड़े से ढकते थे और कुछ समय के लिए आटे को आराम देते थे। इस प्रक्रिया को फॉलो करने से आटे में ग्लूटेन से बनने वाली इलास्टिक जैसी स्थिति होती है, वह जो आपके शरीर को लाभ देगी और आपका शरीर उसे अब्जोर्ब भी करेगा। मगर आजकल की लाइफस्टाइल में लोग तुरंत आटा गूंथते हैं और फिर रोटियां बनाने लगते हैं। वे कहती हैं कि हम लोग आटे को सही से सेट होने का समय भी नहीं देते हैं, जिससे रोटियां सेहतमंद बन सकें। इसके अलावा, आटा गूंथकर फ्रिज में रखना और उस आटे की रोटियां खाना भी नुकसानदायक होता है।

क्या CG में निर्विरोध सरपंचों और पंचों को मिलती है प्रोत्साहन राशि? : सदन में जब विधायक ने किया सवाल, तो पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने दिया जवाब? पढ़िए इस खबर में

0

छत्तीसगढ़ में क्या निर्विरोध सरपंच और पंच बनने पर कोई प्रोत्साहन राशि मिलती है? यह सवाल कई बार छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है । हम आपको बताते हैं कि इस प्रश्न का वास्तविक जवाब क्या है? दरअसल, 07 मार्च को इसी विषय पर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने सदन में डिप्टी CM के साथ पंचायत मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा से सवाल किया कि राज्य में कितनी पंचायतों में 2019 में सरपंच व पंच निर्विरोध चुने गए थे? उनमें से कितने को निर्विरोध सरपंच व पंच चुने जाने के पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दे दी गई है, हां तो और कितनी दी गई है? यदि नहीं दी गई है तो कब तक दी जाएगी?

जवाब में विजय शर्मा के तरफ से जवाब आया कि राज्य में 302 पंचायतों में 2019 में सरपंच व पंच निर्विरोध चुने गये थे। निर्विरोध सरपंच व पंच चुने जाने पश्चात प्रोत्साहन राशि दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। शेष प्रश्नांश उद्भुत नहीं होता है।

ऐसे में एक बात स्पष्ट हो गई कि छत्तीसगढ़ में निर्विरोध सरपंच और पंच चुने जाने पर कोई भी प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती है ।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में अभी – अभी पंचायत के चुनाव संपन्न हुए हैं और कई जगहों पर पंच और सरपंच निर्विरोध बनकर आए हैं, उनमें जिज्ञासा रहती थी कि क्या कोई प्रोत्साहन राशि दी जाती है?, तो यह बात साफ हो गई कि छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई भी योजना नहीं है और कोई प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती है । 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ी, एम्स में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर

0

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बीते शनिवार देर रात अस्पताल लाया गया। उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय धनखड़ को बीते शनिवार रात अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर है और और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति को देर रात को बेचैनी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें देर रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है।

धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।

केजरीवाल के विशेष झूठ का पर्दाफाश

0

आम आदमी के मासिक खर्च से तीन गुना ‘शीशमहल’ का रोजाना का बिजली बिल, मंत्री भी पीछे नहीं, AAP की बोलती बंद…

आम आदमी पार्टी सिर्फ झूठ बोलने वाली मशीन –अमित शाह

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने AAP को अवैध आमदनी पार्टी और झूठ बोलने वाली मशीन बताया। उन्होंने नरेला में रैली के दौरान कहा- AAP ने झूठ बोलकर वोट बटोरे और आगे बढ़ने का काम किया है। AAP का मतलब है- अवैध आमदनी वाली पार्टी। दिल्ली के पैसों से ये पंजाब, गुजरात, गोवा का चुनाव लड़ते हैं। शाह ने कहा कि AAP नेताओं ने कहा था कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन लोगों ने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था हम कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे, कांग्रेस का समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीशमहल बनवाया।

वायरल वीडियो से शीशमहल में मौजूद चीजों का रेट भी ओपन

यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर होने के साथ ही शीशमहल में मौजूद चीजों का रेट भी ओपन हो गया है। वीडियो के मुताबिक, केजरीवाल के घर में 4 करोड़ से 5.6 करोड़ के बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दे लगे हैं, 64 लाख रुपए के 16 टीवी, 10-12 लाख रुपए की टॉयलेट सीट, 36 लाख रुपए के सजावटी खंभे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि खुद को आम आदमी कहने वाले केजरीवाल ने अपने रहने के लिए ‘शीशमहल’ बनवाया था। केजरीवाल कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन रहने के लिए 7 स्टार रिसॉर्ट बना डाला। इस महल में 1.9 करोड़ रुपए से मार्बल ग्रेनाइट, लाइटिंग, 1.5 करोड़ रुपए से मरम्मत और 35 लाख रुपए से जिम और स्पा बनवाया है। सचदेवा के मुताबिक केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने किस अधिकार से अपने बंगले की सजावट पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जबकि कोविड में जनता के विकास कार्य ठप थे।

आप ने पंजाब-दिल्ली में जनता से किए वादे पूरे नहीं किए

आप ने पंजाब में भी वादा किया था कि 1 हजार रुपए महीना देंगे। दिया तो नहीं। पंजाब की महिलाएं दिल्ली आकर अरविंद केजरीवाल का पुतला जला रही हैं। दिल्ली में उन्होंने 1 हजार रुपए देने के लिए फॉर्म भरवाया था। घोषणा करके नहीं देना आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की फितरत है। हम तो हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पहले से दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को अब तक दूसरी पार्टियों ने भ्रमित करके रखा है कि BJP आपके लिए कुछ नहीं करेगी। BJP से डर कर रहो। हमने प्रधानमंत्री आवास दिया तो मुस्लिमों को भी दिया। फ्री गैस कनेक्शन दिया, तो मुस्लिमों को भी दिया। अब मुसलमानों को भरोसा हो गया कि विपक्षी पार्टियां BJP के खिलाफ भड़काती हैं। कांग्रेस के तो मेनिफेस्टो में था कि हिंदुओं की प्रॉपर्टी मुस्लिमों में बांट देंगे। उन्होंने कहा था कि हम बैंक में जमा संपत्ति अल्पसंख्यकों को बराबर-बराबर बांटेंगे। समाज में किसी से छीनकर किसी को देने की कोई बात करेगा, तो हम विरोध करेंगे।

अवैध घुसपैठियों-रोहिंग्या के फर्जी वोट बनवा रहे केजरीवाल

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से BJP सांसद मनोज तिवारी साफ-साफ कहते हैं कि आप अवैध घुसपैठियों-रोहिंग्या का फर्जी वोट बचाने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली में घुसपेठिया वोटर के सवाल पर मीडिया से बातचीत में तिवारी कहते हैं कि करीब ढाई लाख के आसपास वोट कटे हैं। ये अवैध घुसपैठिए थे। मुझे लगता है 3-4 लाख घुसपैठिए अब भी हैं। दरअसल, आप ने सही वोट कटवाए थे और गलत वोट जुड़वाए थे। अब चुनाव आयोग ने गलत वोट कटवा दिए और जो गलत वोट काटे गए थे, आप वाले उन्हें फिर से जुड़वा रहे हैं। लेकिन अवैध घुसपैठिया वोटर तो नहीं बन पाएगा। हमने उन्हें पकड़ा। इनकी संख्या 7 लाख के आसपास हो गई है। हमने जगह-जगह ऐसे लोग चिह्नित किए। एक पते पर हमें 67 वोट मिले। हमने वहां लोग भेजे। पता चला, वहां कोई नहीं रहता है। फिर हमने शिकायत की। सरकार के बूथ लेवल ऑफिसर ने जांच की। कहा गया कि ये लोग यहां रहते ही नहीं थे, सिर्फ चुनाव के वक्त आते थे। कमरा भी किसी और का है। उनका वोट हमने कटवा दिया।

मामा-भांजी ठग रहे थे किसानों को दोनों गिरफ्तार

0

जिले के राजपुर में पुलिस ने मामा-भांजी को गिरफ्तार किया है। दोनों की जोड़ी ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। मामा-भांजी की यह जोड़ी लगातार भोले-भाले किसानों से पहले रिश्ता बनाते थे, फिर बैंक में पैसे निकालना में मदद करने की बात करने के बाद उनसे लूट की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कुसुम अगरिया है और उसके मामा का नाम अर्जुन लोहार है। दोनों सरगुजा जिले के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ सरगुजा संभाग के अलग-अलग स्थान में लूट के विभिन्न मामले दर्ज हैं। पिछले लगभग 2 महीने से राजपुर थाना की पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

मामा-भांजी की यह जोड़ी सहकारी बैंक में पैसा निकालने आए भोले-भाले व बुजुर्ग किसानों को अपना निशाना बनाते थे। बैंक में पहुंचकर बाहर खड़े किसानों से यह पहले अपना रिश्ता बनाते थे और फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर बैंक से पैसा निकालने में मदद करते थे। किसान जैसे ही बैंक से पैसा निकालते थे, उन्हें अपनी बातों में फंसा कर पैसों की लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बता दें कि आरोपियों ने राजपुर थाना क्षेत्र में तीन से चार वारदातों का अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज से इनका वीडियो निकला उसके बाद बैंक के पास ही पुलिस की टीम ने सादे कपड़े में इन्हें गिरफ्तार किया है।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा, हर गेंद पर लग रहे दांव

0

राजधानी के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले मैच के साथ ही सट्टेबाजी का खेल भी तेज हो गया। जांच में सामने आया कि दर्जनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस लीग में सट्टा खिलाने में सक्रिय हैं। मैच शुरू होने से पहले ही महादेव सट्टा एप समेत कई अन्य एप्स पर दांव लगाए जाने लगे। टॉस से पहले ही भारत या वेस्टइंडीज की जीत पर हजार रुपए लगाने पर दो हजार तक का ऑफर दिया जा रहा था।

जैसे ही मैच शुरू हुआ, हर रन, चौका और छक्के पर सट्टेबाजी तीव्र हो गई। मुंबई में लीग की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन सट्टा बाजार भी गरम हो गया था, जिसका असर रायपुर में भी दिखा। लोकल और ऑनलाइन सट्टेबाज दोनों ही इस लीग पर पैनी नजर रख रहे हैं। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी ने सट्टा बाजार को और भी सक्रिय कर दिया।

जांच में सामने आया कि मैच से पहले भारत का भाव 1.38 था, जबकि वेस्टइंडीज का 3.55। मैच शुरू होते ही इन भावों में तेजी से बदलाव आने लगा। पहले पांच ओवरों के दौरान वेस्टइंडीज पर 100 रुपये लगाने पर 150 से 170 रुपये तक का मुनाफा होने की संभावना जताई गई। टॉस के समय तो 1000 रुपये लगाने पर सीधे 2000 रुपये तक की पेशकश की गई। हर ओवर में रन, विकेट, चौकों और छक्कों पर दांव लगते रहे, जिससे इस अवैध गतिविधि का बड़ा पैमाना साफ नजर आया।

16th March तक चलेगा लीग, सट्टेबाजों ने लगाए जमकर दांव
16 मार्च तक रायपुर में इस लीग के 6 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं। इस आयोजन के कारण शहर में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए यह समय संदिग्ध हो सकता है

 

अपनी आकर्षक लोग और बेहतरीन फीचर से यूथ को दीवाना बनाने भारतीय मार्केट में लॉन्च हो रही है New Kia Carens 7 सीटर suv कार

0

New Kia Carens 7 सीटर suv कार जिसमें आपको कई आधुनिक फीचर्स और पावरफुल इंजन देखने को मिलेगा। यदि आप भी अपनी फैमिली के लिए कोई नई भरोसेमंद और बेहतरीन कार खरीदने की सोच रहे हैं तो New Kia Carens car आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस कार की संपूर्ण जानकारी।

 

New Kia Carens के आधुनिक फीचर्स

अब बात की जाए फीचर्स को लेकर तो आपको इसमें टच स्क्रीन एनफोर्समेंट सिस्टम, एयर कंडीशन, ड्राइवर एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, क्रूस कंट्रोल, पावर विंडो, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम जैसे कोई सुरक्षा फीचर्स

New Kia Carens का इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

सबसे पहले बात करें पावरफुल इंजन को लेकर तो आपको किया कानिवास कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। जो 17. Bhp की पॉवर और 360 nm का पिक टॉक जनरेट करता है। इसके अलावा आपको इसमें पांच ऑटोमेटिक और 6 मैन्युअल ट्रांसमिशन देखने को मिल जाएंगे।

New Kia Carens का माइलेज

अब बात करें माइलेज को लेकर तो किया की यह कार 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने की क्षमता रखती है और इसकी टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है। यह कार आपको भारतीय मार्केट में 9 कलर ऑप्शन और 5 वेरिएंट पर खरीदने को मिल जाएगी।

New Kia Carens की कीमत

अब अगर बात करें कीमत को लेकर तो आपको यह कार भारतीय मार्केट में लगभग 10.56 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीदने को मिल जाएगी। इस कार की एक टेस्ट ड्राइव जरूर लें और इसका अनुभव करें।