Home Blog Page 843

LPG के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा आदेश

0

केंद्र सरकार ने LPG ग्राहकों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने निर्देश दिया है कि गैस उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक पद्धति से ई-केवाईसी या आधार सत्यापन का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

यह प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी, लेकिन अब तक यह लगभग 40% बाकी है। सरकार ने कहा है कि 31 मार्च तक इसे पूरा करना जरूरी है।

इसके साथ ही, उन ग्राहकों को भी निर्देश दिए गए हैं जिन्हें गैस पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। उन्हें अपनी बैंक डिटेल्स डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास जमा करने की आवश्यकता है। इस कदम का उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना और उपभोक्ताओं की सही जानकारी सुनिश्चित करना है। सरकार की यह पहल LPG वितरण में सुधार लाने के लिए की गई है।

13,14 और 15 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे सभी स्कूल कॉलेज और दफ्तर

0

मार्च का महीना हमेशा से ही भारत में त्योहारों और उत्सवों के लिए विशेष रहा है. इस वर्ष भी मार्च महीना कई सार्वजनिक अवकाशों से सजा हुआ है. 13, 14 और 31 मार्च को मुख्य त्योहारों के चलते सरकारी दफ्तरों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश रहेगा. यह महीना खासकर नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिए एक राहत की सांस लेकर आया है.

मार्च में होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं, जो न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि ये त्योहार सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक हैं. होली, जो कि रंगों का त्योहार है, पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है. इसी तरह, ईद उल-फितर भी सामुदायिक सद्भाव और मिलन का पर्व है.

उत्तर प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों में अवकाश की स्थिति

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में भी मार्च महीने में कुछ विशेष अवकाश रहेंगे. शिक्षक संगठनों द्वारा 15 मार्च को भैया दूज और 28 मार्च को रमजान के अंतिम शुक्रवार के लिए अवकाश की मांग की गई है. यह सब त्योहारी मौसम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित किए बिना संभव हो सका है

इस साल मार्च में पड़ने वाली छुट्टियों का एक बड़ा फायदा यह है कि लोग लंबे वीकेंड का आनंद ले सकते हैं. विशेषकर, होली और ईद के बीच के दिनों में लगातार छुट्टियों से यह मौका मिलता है. कार्यालयी व्यक्ति और विद्यार्थी इस दौरान या तो परिवार के साथ समय बिता सकते हैं या फिर यात्रा की योजना बना सकते हैं

होली के दूसरे दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत, उछाल मारेगा करियर, हर काम में मिलेगी कामयाबी

0

इस महीने 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा, और इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। सूर्य भी गोचर करेंगे और अगले दिन से बुध वक्री होंगे। ये सारे ग्रह गोचर 4 राशियों को बहुत लाभ देंगे। ज्योतिष के अनुसार 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे, तो वहीं 15 मार्च को बुध की की वक्री चाल से कई राशियों में असर पड़ेगा। बुध ग्रह का उल्टी चाल और सूर्य गोचर वृष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए 15 मार्च से अच्‍छे दिनों की शुरुआत होगी। कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। निवेश के लिए समय ठीक है। आपके लिए इंवेस्‍टमेंट के लिए पैसा भी रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों को कई पुरानी समस्‍याओं से राहत मिलेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। सैलरी इंक्रीमेंट-प्रमोशन मिल सकता है। घर में अच्‍छा समय बीतेगा। कोई महत्‍वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि: सूर्य-बुध कुंभ राशि वालों को अनुकूल फल देंगे। आप लीडरशिप के रोल में रहेंगे। आपकी वाणी में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी। लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्‍छा रहेगा।

 

रायपुर से बड़ी खबर…भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

0

रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नेशनल हाईवे 53 पर भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एसयूव्ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। ये घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है।

इस भीषण हादसे को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि तेज रफ्तार एसयूव्ही कार का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ से आ रही ट्रक से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से कार के जहां परखच्चे उड़ गये।

वहीं कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। उधर इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नेशनल हाइवे पर दुर्घटना के बाद जाम लग गया। जिसे पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नही हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्ती (Road Accident on NH) का प्रयास कर रही है।

Personal Loan के मामले में कभी ना करें ये 6 गलतियां वरना पड़ेगा पछताना…जाने पूरी डिटेल्स

0

इस समय पर्सनल लोन लेना सबसे आसान हो गया है। अगर आप वेतनभोगी कर्मचारी हैं, तो आपको बैंक की तरफ से प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के ऑफर मिल जाते हैं। ऐसे में आप मोबाइल पर एक क्लिक से पर्सनल लोन ले सकते हैं और तुरंत पैसा आपके खाते में आ जाएगा। आजकल कम क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद बैंक पर्सनल लोन ऑफर कर देते हैं।

ऐसे में लोगों के लिए यह कर्ज लेना आसान हो गया है और वे धड़ल्ले से पर्सनल लोन ले रहे हैं। लेकिन क्या यह सही है? पर्सनल लोन सबसे अधिक ब्याज दर वाला लोन माना जाता है, इसलिए आपको यह तब ही लेना चाहिए, जब आपके पास और कोई विकल्प नहीं हो। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर पर्सलन लोन ग्राहक करते हैं और फिर बाद में पछताना पड़ता है।

बैंकों के ऑफर्स की तुलना किये बिना लोन ले लेना

कई बार लोग बिना सोचे-समझे जो ऑफर मिलता है, उसे एक्सेप्ट कर लेते हैं। पर्सनल लोन लेने से पहले ग्राहक को विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी के पर्सनल लोन ऑफर्स की तुलना कर लेना चाहिए। कई बैंक ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आते (Personal Loan Details)हैं। इनमें प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट या थोड़ी छूट, कम ब्याज दर, फोरक्लोजर फीस से छूट, गिफ्ट वाउचर आदि शामिल हैं। जहां आपको सबसे अधिक फायदा दिख रहा हो, वहां से पर्सनल लोन लें।

पर्सनल लोन की रकम का दुरुपयोग

आसानी से मिल जाने के कारण लोगों को पर्सनल लोन की रकम की कद्र नहीं होती है और वे इस पैसे का दुरुपयोग शुरू कर देते हैं। पर्सनल लोन की रकम का उपयोग कभी भी शेयर ट्रेडिंग, फैंटेसी स्पोर्ट्स गेम, सट्टेबाजी, जुआ आदि जैसे कामों में नहीं करना चाहिए। इन कामों में पैसा खोने की संभावना काफी अधिक होती है।

साथ ही आपको पर्सनल लोन की रकम से अनावश्यक खरीदारी करने से भी बचना चाहिए। पर्सनल लोग की रकम से जरूरत ना होने पर भी महंगे गैजेट्स और मोबाइल फोन्स खरीदना सही नहीं (Personal Loan Details)है। कुछ लोग ट्रिप पर जाने के लिए पर्सनल लोन ले लेते हैं। दरअसल यह एक ऐसा काम है जिसके लिए आपको पहले से बचत करनी चाहिए और प्लानिंग करनी चाहिए।

जरूरत से ज्यादा रकम का लोन लेना

बैंक या एनबीएफसी आपको आपकी कैपेसिटी के अनुसार पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप जरूरत से ज्यादा लोन ले लें। आपको जितनी रकम की जरूरत हो उतने का ही पर्सनल लोन लें, भले आपको कितनी भी अधिक रकम के लोन का ऑफर आया हो।

EMI में डिफॉल्ट करना

जब आपने कोई लोन लिया है, तो आप यह सुनिश्चित करें, की तय तारीख पर आपके अकाउंट में इतने पैसे हों, कि EMI कट जाए। आप उसी हिसाब से अपना बजट बनाकर चलें। पर्सनल लोन ईएमआई डिफॉल्ट होने से आपके ऊपर पेनल्टी लगती है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी गिर जाता (Personal Loan Details)है। अगर आप ईएमआई चुकाने में 90 दिनों से ज्यादा की देरी करते हैं, तो आपको डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा। आपके क्रेडिट स्टोर में यह डिफॉल्ट स्थिति वर्षों तक दिखाई देगी।

बिना जरूरत के लोन की अवधि को बढ़ाना

कभी-कभी ग्राहक अपने पर्सनल लोन रिपेमेंट्स को रिस्ट्रक्चर करवाते हैं। इसमें लोन की अवधि बढ़ाई जाती है, जिससे ईएमआई की रकम घट जाती है। इससे आपका लोन लंबे समय तक चलता रहता है। इसका नुकसान यह है कि आपको ब्याज के रूप में काफी अधिक रकम देनी पड़ जाएगी। ग्राहकों को इस ऑप्शन को केवल तभी चुनना चाहिए, जब आप वित्तीय संकट से जूझ रहे हों।

एक साथ कई पर्सनल लोन लेना

कुछ लोग छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पर्सनल लोन ले लेते हैं। ऐसे में उनके पास कई पर्सनल लोन हो जाते हैं और उन्हें एक बड़ी रकम ईएमआई के रूप में चुकानी होती है। इससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। अगर संभव हो तो नया लोन लेने से पहले मौजूदा लोन को खत्म करने की कोशिश करें।

जमीन विवाद में परिवार में चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती

0

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका गांव में आज दिन शुक्रवार की सुबह पैतृक जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार में जमकर लाठी-डंडे चले। गांव में हुई इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के आधा दर्जन महिला सहित पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई पक्ष पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है.

मिली जानकारी के अनुसार बरका चौकी के बरका गांव में एक ही परिवार के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, घटना में एक पक्ष से चंद्रिका प्रसाद जायसवाल और उनके परिजन घायल हुए हैं, वहीं दूसरे पक्ष से छोटे लाल जायसवाल और उनके घर वालों को चोटे आई हैं, दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक महिला सहित पुरूषों को चोटे आई हैं, दोनों परिवार के बीच में जमकर लाठी डंडे चले हैं.

वहीं परिवार के लोग इस हिंसक झड़प के बीच बरका पुलिस को सूचना दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस लड़ाई को शांत करते हुए घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले गई हैं, हालांकि अभी तक हिंसक झड़प होने के बाद कोई भी पक्ष शिकायत नही किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे. सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नही कराई है.पुलिस ने घायलों से अस्पताल में जाकर घटना की जानकारी ली है.

उन्होंने कहा कि, जैसे ही कोई पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराएगा उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भोपाल में आउटर पर खड़ी ट्रेन से उल्टी करने उतरा 11वीं का छात्र, तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर; मौत

0

सूखीसेवनिया के चौपड़ा कलां गांव के पास गुरुवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से पीएनटी कॉलोनी नेहरू नगर निवासी 11वीं के छात्र यश रघुवंशी की मौत हो गई। वह आउटर पर ट्रेन रुकते ही ट्रेन से नीचे उतरकर दूसरी तरफ के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। उसी समय ट्रेन आने से वह चपेट में आ गया।

एसआइ गयाराम शाक्य ने बताया कि यश रघुवंशी विदिशा में रहने वाली मौसी के घर गया था। शाम करीब पौने पांच बजे उसके पिता ने उसे फोन किया। फोन पर यश ने कहा कि वह भोपाल पहुंचने वाला है। यह सुनते ही पिता भोपाल रेलवे स्टेशन लेने पहुंच गए। यश के साथ उसके मामा नीरज रघुवंशी भी थे, लेकिन ट्रेन में भीड़ भाड़ होने से वह दूसरे कोच में बैठे थे

आउटर पर हुआ हादसा

सूखीसेवनिया आउटर पर ट्रेन रुकी और यश ट्रेन से नीचे उतर गया। उतरने के बाद दूसरी ट्रैक आ गया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही ट्रेन ने उसे चपेट में लेकर निकल गई। यश के साथ हादसे का दर्दनाक पहलु यह भी है, दूसरे डिब्बे में सवार यश के मामा को पता हीं नहीं चला और वह भोपाल स्टेशन पर पहुंच गए।

ट्रेन पहुंची पर यश नहीं

ट्रेन भोपाल स्टेशन पर पहुंची तो यश के मामा नीरज तो उसके पिता को मिल गए, लेकिन यश का पता नहीं था। नीरज से पूछा गया तो उसने बताया कि वह दूसरे कोच में बैठा था। पिता ने यश को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल पर कॉल नहीं लग रहा था।

वह जीआरपी थाने पहुंचे। यश के गुम होने की बात बताई। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो पता चला कि वह ट्रेन से भोपाल पहुंचा ही नहीं था।

इस बीच आरपीएफ को सूचना मिली कि सूखीसेवनिया में चौपड़ा में थ्रू ट्रेन की चपेट में आने से किसी बच्चे की मौत हो गई। आरपीएफ की सूचना यश के परिजन मरचुरी पहुंचे और उसकी शिनाख्त कर ली। यश के पिता सुनील रघुवंशी निजी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है। यश इकलौता बेटा था

राजस्थान उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीडन के आरोपियों के खिलाफ प्रस्तावित बुल्डोज़र कार्यवाही पर लगाया रोक

0

राजस्थान उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीडन के आरोपियों के खिलाफ प्रस्तावित बुल्डोज़र कार्यवाही पर लगाया रोक, नगर पालिका ने जारी किया था मस्जिद सहित इलाके के कई संपत्तियों के ध्वस्तीकरण का नोटिस

राजस्थान उच्च न्यायालय ने गुरुवार को विजयनगर नगरपालिका को पांच नाबालिग लड़कियों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में आरोपियों की संपत्तियों को ढहाने से रोक दिया है। बताते चले कि विजय नगर नगरपालिका ने एक 100 साल पुरानी मस्जिद सहित पूरे मोहल्ले को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया था, क्योंकि पिछले महीने मुस्लिम पुरुषों के एक समूह पर नाबालिग हिंदू लड़कियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बाद ये ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किए गए थे। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस ने पिछले महीने मुस्लिम पुरुषों के एक समूह को गिरफ़्तार किया था, जिसमें सात वयस्क और तीन नाबालिग शामिल थे। इन पर कथित तौर से हिंदू समुदाय की पांच नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। इस मामले में दक्षिणपंथी समूहों ने इन लोगों के ख़िलाफ़ बुलडोज़र कार्रवाई की मांग की थी।

जिसके बाद आरोपियों को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम की धारा 194 और 245 के कथित उल्लंघन के लिए 20 फरवरी को ध्वस्तीकरण नोटिस दिया गया था। इस संबंध में शहर के राजनगर क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद के प्रशासन को भी एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उनसे तीन दिन के भीतर मस्जिद के स्वामित्व के प्रमाण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था।

इस मामले में अभियुक्तों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सैयद सआदत अली ने कहा कि प्रशासन ध्वस्तीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहा है और नोटिसों के जवाब को नजरअंदाज कर रहा है। किसी भी ध्वस्तीकरण से पहले पालन की जाने वाली उचित प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी संपत्ति को ढहाने से पहले अनिवार्य निरीक्षण और दो निर्वाचित प्रतिनिधियों का उस कार्रवाई के समर्थन में हस्ताक्षर जरूर होते हैं।

उन्होंने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल अनधिकृत और गैर-समझौता योग्य निर्माणों को ही कार्रवाई के दायरे में लिया जाए। अदालत ने इस संबंध में अली को अतिरिक्त महाधिवक्ता जीएस गिल को रिट याचिका की एक प्रति देने का निर्देश दिया और प्रतिवादियों से 11 मार्च को अगली सुनवाई से पहले अपने जवाब दाखिल करने को का निर्देश दिया है। अदालत ने राजस्थान सरकार के बुल्डोज़र पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।

इस स्टाइलिश 5-सीटर कार बच गया पुराना स्टॉक, अब मिल रहा ₹73000 का डिस्काउंट; कीमत ₹4.70 लाख

0

रेनो इंडिया के पोर्टफोलियो में क्विड (Kwid) सबसे सस्ती कार है। ये देश की सबसे सस्ती कारों में भी शामिल है। कम कीमत और अपने स्टाइलिश डिजाइन के चलते ये ग्राहकों को खींचने में कामयाब रहती है।

हालांकि, अभी भी इसकी सेल्स में तगड़ी ग्रोथ देखने को नहीं मिली है। ऐसे में कंपनी इस महीने इसकी बिक्री में इजाफा करने के लिए 73,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत भी 4.70 लाख रुपए है। कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2024 पर ज्यादा और मॉडल ईयर 2025 पर कम डिस्काउंट दे रही है।

रेनो क्विड के 2024 वर्जन पर ग्राहकों को 73,000 रुपए और 2025 वर्जन पर 43,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्कीम में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। क्विड के बेसिक RXE और RXL (O) मॉडल के लिए कैश और एक्सचेंज बेनिफिट उपलब्ध नहीं है। ये मॉडल केवल लॉयल्टी बोनस के लिए एलिजिबल है। कंपनी 3,000 रुपए का रेफरल बोनस भी दे रही है।

रेनो क्विड के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस

क्विड में 999cc का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 68 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 91 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की लंबाई 3731mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184mm है। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस कार को 5 डुअल-टोन कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। क्विड के बेस वैरिएंट RXE MT की एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है।

क्विड के RXL (O) वैरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन मीडिया NAV सिस्टम दिया गया है, जो इसे ऑटो इंडस्ट्री में टचस्क्रीन मीडिया NAV के साथ सबसे किफायती हैचबैक बनाता है। बाजार में ऑटोमैटिक कारों की बंपर बिक्री को देखते हुए रेनो इंडिया ने 2024 क्विड रेंज का RXL (O) ईजी-आर AMT वैरिएंट पेश किया है। इस तरह के भारतीय बाजार सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार बन रही है।

नई क्विड में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाते हुए अब सभी वैरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है। स्‍टैंडर्ड तौर पर 14 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ क्विड अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सुरक्षा के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल (TC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सभी पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट रिमायंडर और ABS के साथ EBD मिलता है।

2024 क्विड में डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं। इसमें ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ यलो बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ रेड बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर बॉडी और ब्लैक रूफ के साथ ब्लू बॉडी शामिल है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबाल मारुति ऑल्टो K10 के साथ टाटा टियागो से होता है। हालांकि, अपने सेगमेंट में ये सबसे कम बिकने वाली हैचबैक भी है।

 

1 अप्रैल से इन मोबाइल नंबरों पर नहीं चलेगा GPay-Phonepe, जानें नए नियम

0

अगर आप Google Pay (GPay) या PhonePe का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 अप्रैल 2025 से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर यूपीआई (UPI) यूजर्स पर पड़ेगा। 1 अप्रैल 2025 से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नए नियम लागू होने जा रहे हैं।

कई मोबाइल नंबर्स को हटा देंगे बैंक

NPCI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि 1 अप्रैल 2025 से ऐसे मोबाइल नंबर को हटा दिया जाए जो किसी और को जारी कर दिए गए हैं या फिर बंद हो चुके हैं ताकि यूपीआई लेनदेन को और ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके और गलत लेनदेनों पर रोक लग सके।

सिस्टम अपडेट होगा अनिवार्य

गलत यूपीआई ट्रांजैक्शन रोकने के लिए एनपीसीआई ने बैंकों और यूपीआई पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने सिस्टम को नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया है। 16 जुलाई 2024 को हुई एनपीसीआई बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसे 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा।

हर सप्ताह मोबाइल नंबरों की होगी अपडेटेड लिस्ट

गलत या असफल यूपीआई लेनदेन को रोकने के लिए बैंकों और यूपीआई सेवा प्रदाताओं को हर सप्ताह मोबाइल नंबरों की अपडेटेड लिस्ट तैयार करनी होगी।

यूजर्स को देना होगा ध्यान

मोबाइल नंबर्स को अपडेट तभी किया जाएगा जब यूजर्स के द्वारा स्वीकृति दी जाएगी। UPI ऐप के माध्यम से ही यह सहमति देने का विकल्प मिलेगा यदि यूजर्स के द्वारा सहमति नहीं दी जाती है और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होता है तो उस मोबाइल नंबर के जरिये कोई भी यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएंगे।

बैंकों और यूपीआई ऐप्स को इन नियमों का करना होगा पालन

1 अप्रैल 2025 से बैंकों और यूपीआई ऐप्स को हर महीने एनपीसीआई को रिपोर्ट पेश करनी होगी जिनमें मोबाइल नंबरों से जुड़ी यूपीआई आईडी की संख्या, एक्टिव यूजर्स की संख्या, यूपीआई बेस्ड ट्रांजैक्शन की संख्या के बारे में जानकारी देनी होगी।

और सुरक्षित होगा यूपीआई लेनदेन

यूपीआई सुविधा को ग्राहकों के लिए और सुरक्षित हो, इसके लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं। यदि आप चाहते हैं आपके मोबाइल नंबर से लिंक यूपीआई ऐप्स का आप आसानी से इस्तेमाल करते रहे तो इसके लिए सभी अपडेट्स करते रहें।