Home Blog Page 845

चुनाव का दिखा गजब परिणाम! 7 महिलाओं ने की जीत हासिल पर शपथ ग्रहण के समय हो गया खेला

0

छत्तीसगढ़ में हुए पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण का लाभ मिला, जिससे कई महिलाएं पंच और अन्य पदों पर निर्वाचित हुईं। लेकिन जैसे ही वे चुनी गईं, उनके अधिकार छिनने की कोशिशें भी शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार, पंडरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसवारा में 7 महिलाओं को पंच बनने का अवसर मिला, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली।

छत्तीसगढ़ में हुए पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण का लाभ मिला, जिससे कई महिलाएं पंच और अन्य पदों पर निर्वाचित हुईं। लेकिन जैसे ही वे चुनी गईं, उनके अधिकार छिनने की कोशिशें भी शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार, पंडरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसवारा में 7 महिलाओं को पंच बनने का अवसर मिला, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली।

महिला पंचों को पढ़ाई का दिया बहाना

बता दें, सोमवार को आयोजित पंचायत प्रथम सम्मेलन में ग्राम पंचायत सरपंच और पंचों को सचिव द्वारा शपथ दिलाई गई। लेकिन महिला पंचों को यह कहकर शपथ नहीं दिलाई गई कि उन्हें पढ़ना नहीं आता। इस वजह से सचिव ने उनके पतियों को ही शपथ दिला दी। इस घटना से यह साफ होता है कि महिलाओं को आरक्षण तो मिला, लेकिन अधिकार नहीं।

 

सदन में उठा भारतमाला प्रोजेक्ट का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कही ये बात

0

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि उन्हें आज सुबह 10:30 बजे इस प्रोजेक्ट से जुड़ा जवाब दिया गया। इसके बाद बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने असंतोष जताते हुए कहा कि यह परंपरा उचित नहीं है, और उन्होंने सदन से उचित व्यवस्था की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रश्नकाल से पहले ही जवाब मिलना सही नहीं है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री को निर्देश दिया कि प्रश्नों के जवाब पूरी गंभीरता से और समय पर दिए जाएं। इसके बाद रमन सिंह ने यह भी कहा कि अगले हफ्ते भारतमाला प्रोजेक्ट पर सदन में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश हुआ वायरल, लिस्ट में शामिल हैं ये नाम, शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम

0

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर 6 शिक्षकों के फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने का मामला सामने आया है। इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद अवर सचिव आरपी वर्मा ने रायपुर के राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1 मार्च 2025 को 6 व्याख्याताओं/शिक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ। जब शिक्षा विभाग ने आदेश की सत्यता जांची तो यह पूरी तरह फर्जी निकला। इस फर्जी आदेश की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिकायत दर्ज कराई।

राखी थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और शासकीय आदेशों में गड़बड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी ट्रांसफर आदेश किसने और किस उद्देश्य से जारी किए। शिक्षा विभाग ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई कर सकती है। शिक्षा विभाग ने सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को आधिकारिक आदेशों की सत्यता जांचने और किसी भी संदिग्ध दस्तावेज की जानकारी तत्काल अधिकारियों को देने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

0

पत्रकारों ने बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पत्रकार सम्मान निधि को दो गुना करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बजट में नए प्रावधान करने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को श्री विष्णुपुराण की प्रति भी भेंट की।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बजट में पत्रकार सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए करने, पत्रकारों एक्सपोजर विजिट के लिए 1 करोड़ रूपए और रायपुर के प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रूपए करने का प्रावधान किया गया है।

पत्रकारों के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी और मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा के प्रति भी आभार जताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री अरविन्द अवस्थी, संयोजक श्री राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय श्री भरत योगी एवं श्री मोहन तिवारी और जिला अध्यक्ष श्री राम साहू भी उपस्थित थे।

चुनाव में जीतीं महिला पंचों की जगह उनके पतियों को दिलाई गई शपथ… बड़ी चूक उजागर

0

कबीरधाम जिले की परसवाड़ा ग्राम पंचायत में नव निर्वाचित 11 वार्ड पंचों में से छह महिलाएं थीं, जबकि सरपंच एक पुरुष था. इन 6 महिला पंचों की जगह उनके पतिय.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां एक गांव की नवनिर्वाचित महिला पंचों के पतियों ने अपनी पत्नियों के स्थान पर शपथ …

 

हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी बैठक: खरगे-राहुल करेंगे मंथन; हुड्डा और सैलजा की होगी मौजूदगी, चुना जाएगा विधायक दल का नेता

0

हरियाणा कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होगी। 7 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले होने वाली यह बैठक राजनीतिक रूप से काफी अहम है।

हरियाणा कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होगी। 7 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले होने वाली यह बैठक राजनीतिक रूप से काफी अहम है। माना जा रहा है कि बैठक में सीएलपी लीडर यानी कांग्रेस विधायक दल के नेता पर फैसला हो सकता है। साथ ही बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा संभव है।

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह पहला मौका होगा जब हरियाणा कांग्रेस नेताओं की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होगी। बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में हरियाणा मामलों के नए प्रभारी बीके हरिप्रसाद और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल व प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी शैलजा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल होंगे।

इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हिसार सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’, अंबाला सांसद वरुण चौधरी और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के अलावा तीनों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों जितेंद्र कुमार भारद्वाज, रामकिशन गुर्जर और सुरेश गुप्ता को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।

सीएलपी पर फैसला संभव

विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को घोषित हुए थे। तब से अभी कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं हो सका है। सीएलपी नेता विधानसभा में विपक्ष का नेता बनेगा। इसी तरह पार्टी के मुख्य सचेतक समेत अन्य पदों पर भी फैसला होना है। 2019 से 2024 तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता और विपक्ष के नेता थे। कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्कलह के चलते सीएलपी नेता पर फैसला लंबित है।

राहुल की मौजूदगी अहम

चूंकि इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे, इसलिए इस बैठक के बड़े राजनीतिक मायने हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं की बैठक में गुटबाजी पर अपना सख्त रुख दिखाया है। लंबे संघर्ष और कांग्रेस में बड़े पैमाने पर बदलाव का संकेत दे चुके राहुल गांधी के रुख के चलते हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की टेंशन भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि बुधवार को होने वाली बैठक में निर्णायक फैसले लिए जा सकते हैं।

Jio यूजर्स को बड़ा झटका, चुपके से हटाया सभी Plans में मिलने वाला ये खास फायदा

0

अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम है। क्योंकि यहां हम आपको जियो के उन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें मिलने वाले बेनेफिट्स बदल गए हैं।

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने कई प्लान्स में बड़े बदलाव किए हैं, जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। बता दें कि जियो ने अपने 4 प्लान्स में मिलने वाले फायदों को पूरी तरह से बदल दिया है। जियो ने 69 रुपये, 139 रुपये, 448 रुपये, 445 रुपये वाले प्लान्स में बदलाव किया है। जानिए किस प्लान में जियो ने क्या चेंज किया है। आइए समझते हैं कि इन प्लान्स से अब यूजर्स को क्या मिलेगा।

Jio ने अब डेटा बूस्टर प्लान्स की वैधता को बदल दिया है और उन्हें स्टैंडअलोन वैधता दे दी है। जियो के 69 रुपये वाले डेटा प्लान के साथ अब यूजर्स को 6GB डेटा के साथ केवल 7 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। यह प्लान तभी काम करेगा जब यूजर के पास Jio का बेस एक्टिव प्रीपेड प्लान होगा।

रिलायंस जियो का 139 रुपये वाला डेटा प्लान 12GB डेटा के साथ आता है और इसकी वैधता 69 रुपये वाले प्लान जितनी ही यानी 7 दिन है। पहले इन प्लान्स में यूजर्स को पहले एक्टिव प्लान जितनी वैलिडिटी मिलती थी लेकिन अब इस प्लान में लिमिटेड वैलिडिटी मिल रही है। उदाहरण के लिए, यदि यूजर्स के बेस प्लान की वैधता 42 दिनों की है तो ये डेटा बूस्टर प्लान 42 दिनों तक एक्टिव रहते थे, लेकिन अब यह फायदा नहीं मिलेगा।

जियो के नए 448 रुपये वाले प्लान में अब डेटा नहीं मिलता है सिर्फ कॉल और SMS के लिए फोन दिए जाते हैं। जियो के इस प्लान में 84 दिन वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में पूरे 84 दिन के लिए 1000 SMS मिलते हैं।

बिहार में भाजपा ने खत्म की टेंशन, NDA के सीएम उम्मीदवार का किया एलान, जाने किसे दिया वफादारी का इनाम

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक नया बयान सामने आया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। यह बयान खासकर बिहार में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

नीतीश कुमार, जो पहले राजद (राजद, राष्ट्रीय जनता दल) के साथ गठबंधन में थे, बाद में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के साथ गठबंधन में शामिल हो गए थे। उनके नेतृत्व में बिहार में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं और उनकी राजनीतिक यात्रा काफी लंबी रही है।

इस तरह के बयान आमतौर पर गठबंधन की सियासी स्थिति और चुनावी रणनीतियों को प्रभावित करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसले का बिहार के चुनावों पर क्या असर पड़ता है और विपक्ष के द्वारा इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया आती है।

गौरक्षकों ने ट्रक से मवेशी ले जा रहे 2 लोगों को नहर में फेंका, एक की मौत दूसरा

0

 गौतस्कर लगातार अपने अवैध कामों को अंजाम दे रहे है वहीं गौरक्षक भी बड़ी ही मुस्तैदी से जुटे हुये है, ऐसे में कई बार बड़ी घटनायें भी सामने आ जाती है, ऐसे ही हरियाणा के पलवल जिले में कथित तौर पर कुछ गौरक्षकों ने 2 लोगों की जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद उन्हें नहर में फेंक दिया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इनमें से एक शख्स तो किसी तरह तैरकर नहर से बाहर आ गया था, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले के 11 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से ट्रक ड्राइवर रास्ता भूल गया था और गौरक्षकों के हत्थे चढ़ गया था। जिसके बाद गौरक्षकों ने उनकी पिटाई कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने 22 फरवरी को गौ तस्करी के संदेह में पलवल जिले में एक ट्रक को रोका था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक मवेशियों को राजस्थान से लखनऊ लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सफर के दौरान रात के अंधेरे में ट्रक का ड्राईवर रास्ता भूल गया और हरियाणा के पलवल पहुंच गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पलवल में ही घटी जहां बाइक सवार आरोपियों ने ट्रक चालक और हेल्पर को रोककर उनकी बुरी तरह पिटाई की। उन्होंने बताया कि ड्राइवर और हेल्पर को पीटने के बाद आरोपियों ने उन्हें नहर में फेंक दिया। गौरक्षकों का आरोप था कि ये तस्करी करने के नाम पर गौवंश ले जा रहे है। वहीँ इस मामले में आरोपी गौरक्षकों पर पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।

पलवल के पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम) मनोज वर्मा ने मंगलवार को बताया, ‘ट्रक ड्राइवर बालकिशन तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन हेल्पर संदीप का शव रविवार को नहर से निकाला गया है।’ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवराज, निखिल, नरेश, पवन और पंकज के रूप में हुई है जो पलवल, गुरुग्राम और नूंह जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि संदीप की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसे कई गंभीर चोटें आई थीं। वर्मा ने बताया कि ड्राइवर ने गायों के परिवहन से जुड़े कुछ दस्तावेज दिखाए हैं जिनका सत्यापन किया जा रहा है। वहीँ गौरक्षकों के आरोप कितने सही है इसकी भी जाँच की जायेगी।

 

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह, विराट कोहली बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

0

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम के लिए यह जीत एक शानदार रन चेज के साथ आई, जहां विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई।

विराट कोहली ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। कोहली ने इस पारी के दौरान तीन बड़ी साझेदारियां की, जिनमें श्रेयस अय्यर (91 रन), अक्षर पटेल (44 रन) और केएल राहुल (47 रन) के साथ मिलकर भारतीय पारी को मजबूती दी। इन साझेदारियों ने रन चेज को काफी आसान बना दिया।

आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद केएल राहुल ने छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई, वे 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखा था। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेली। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजी की धाक जमा दी।

अब भारत 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना चुका है, जहां उसकी नजरें खिताब पर होंगी।