Home Blog Page 847

शादी के बाद ससुराल जा रही थी दुल्हन, बीच रास्ते एसयूवी में आए बदमाश और जबरन दुल्हन का कर लिया अपहरण

0

एक नवविवाहिता महिला को कुछ लोगों ने उस समय अगवा कर लिया जब वह अपने पति के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर में अपने ससुराल जा रही थी। यह चौंकाने वाली घटना रविवार सुबह गुना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रुठियाई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर हुई।

अपहरण कैसे हुआ?

दूल्हा-दुल्हन ने शनिवार रात को अशोकनगर में शादी की थी और वे राजस्थान जा रहे थे, तभी हमलावरों ने सुबह साढ़े नौ बजे उनकी कार को रोक लिया।

पुलिस उपविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) दीपा डुडवे ने संवाददाताओं को बताया, “आरोपियों ने चाकुओं से कार की खिड़कियां तोड़ दीं, दूल्हे पर हमला किया और दुल्हन को जबरन अपनी एसयूवी में ले गए।”सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और दुल्हन को सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया। डुडवे ने बताया, “सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को इंदौर में और एक को देवास में पकड़ा गया। सभी संदिग्ध 20 वर्ष की उम्र के आसपास के हैं और देवास के निवासी हैं।” हालांकि, दो आरोपी अभी भी फरार हैं। अपहरण का सटीक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, तथा पुलिस गिरफ्तार संदिग्धों से गुना वापस लाए जाने के बाद पूछताछ करेगी।

डिलीवरी के बाद महिलाओं की याददाश्त गायब, MP के इस अस्पताल में हड़कंप

0

मध्य प्रदेश के रीवा स्थित गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गायनी विभाग में सीजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी कराने के बाद पांच महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि होश में आने के बाद ये महिलाएं अपने परिवार वालों को पहचान नहीं पा रही थीं। इस अप्रत्याशित स्थिति को देखते ही उनके परिजन घबरा गए और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और डॉक्टरों की टीम ने इन मरीजों के इलाज के लिए विशेष निगरानी शुरू कर दी। इनमें से तीन महिलाओं की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

सीजेरियन के बाद बेहोशी और याददाश्त खोने का रहस्य

मामले की जानकारी के अनुसार, गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल के गायनी विभाग में इन पांच महिलाओं का सीजेरियन ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद इन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन इसके बाद हालात अप्रत्याशित रूप से बिगड़ गए। महिलाओं को होश नहीं आया और जब वे होश में आईं तो उन्होंने अपने परिवार के किसी भी सदस्य को पहचानने से इंकार कर दिया। यह देखकर उनके परिजन घबराकर डॉक्टरों के पास पहुंचे।

5th-8th Board Exam: छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा पर रोक… हाई कोर्ट के फैसले के बाद आगे क्या होगा

0

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्देश जारी किया था। निजी स्कूल इसका विरोध कर रहे थे। उनकी दलील थी कि वे पहले ही सीजी समग्र एवं मूल्यांकन पैटर्न पर पढ़ा रहे हैं और अब बोर्ड परीक्षा लागू करना अनुचित है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य शासन के निजी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा कराने के आदेश को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट के इस फैसले से निजी स्कूल संचालकों, पालकों और विद्यार्थियों को राहत मिली है।

कोर्ट ने कहा कि अनुदान प्राप्त अशासकीय और अन्य निजी स्कूलों में इस तरह की केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली लागू नहीं होगी। यानी अब ये स्कूल अपने होम एग्जाम ही लेंगे।

 

गांजा रखने में पकड़े गए IIT बाबा, सुसाइड की धमकी के बाद होटल से उठा ले गई पुलिस

0

सोशल मीडिया पर आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह को जयपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया है अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी दी थी जिसके बाद शिप्रा पथ थाना पुलिस रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल पहुंची और आईआईटी बाबा को हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक अभय सिंह के पास से गांजा बरामद हुआ है. उन पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है फिलहाल पुलिस आईआईटी बाबा से पूछताछ कर रही है

धोखाधड़ी, हेराफेरी, नियमों को ताख पर रखकर किया काम…कुर्सी जाते ही मुश्किल में फंसी माधबी पुरी बुच, अब दर्ज होगी FIR

0

धोखाधड़ी, हेराफेरी, नियमों को ताख पर रखकर किया काम…कुर्सी जाते ही मुश्किल में फंसी माधबी पुरी बुच, अब दर्ज होगी FIR

कुर्सी जाते ही बाजार नियामक सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ने लगी है. मुंबई की एक स्पेशल एंटी-करप्शन कोर्ट ने SEBI की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. माधवी पुरी पर गंभीर आरोप लगे हैं

कुर्सी जाते ही बाजार नियामक सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ने लगी है. मुंबई की एक स्पेशल एंटी-करप्शन कोर्ट ने SEBI की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. माधवी पुरी पर गंभीर आरोप लगे हैं. उनके खिलाफ शेयर मार्केट फ्रॉड और नियामक के नियमों के उल्लंघन मामले में कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.

याचिकाकर्ता के आदेश पर स्पेशल जज एसई बांगर ये आदेश जारी किया है. माधवी पुरी के अलावा कोर्ट ने पांच और लोगों के खिलाफ केस कर्ज करने के आदेश दिए हैं, जिसमें सेबी के होल टाइम मेंबर अश्वनी भाटिया, सेबी के होल टाइम मेंबर अनंत नारायण, सेबी के होल टाइम मेंबर कमलेश चंद्र वार्ष्णेय, BSE के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल, BSE के सीईओ सुंदररमन राममूर्ति का नाम शामिल है

याचिकाकर्ता की ओर से माधवी पुरी बुच पर स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी की लिस्टिंग में बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल फ्रॉड और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. उनपर पद का रहते हुए सेबी और कॉर्पोरेट संस्थाओं के बीच मिलीभगत, इनसाइडर ट्रेडिंग और लिस्टिंग के बाद पब्लिक फंड की हेराफेरी के आरोप भी लगाए गए हैं.   उनपर आरोप लगे हैं कि वो अपने वैधानिक कर्तव्य को निभाने में विफल रही हैं. माधवी पुरी पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने बाजार में हेराफेरी करने दी, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ. नियमों को पूरा नहीं करने वाली कंपनी को भी लिस्टिंग की अनुमति दी गई

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का ‘डिजिटल’ बजट, जानें क्या होगा खास

0

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ओपो चौधरी दूसरी बार बजट पेश करेंगे।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ओपो चौधरी दूसरी बार 3 मार्च 2025 को दोपहर साढ़े बारह बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। वो पिछले साल की तरह इस बार भी डिजिटल माध्यम से टैबलेट से बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ के तीसरे वित्त मंत्री चौधरी ने 9 फरवरी 2024 को पेपरलेस बजट सदन में प्रस्तुत किया था जिसे लेकर तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने सवाल खड़े किये थे। बाद में बीजेपी के सीनियर मंत्रियों की ओर से चौधरी के बचाव में आने पर मामला किसी तरह से शांत हुआ था। पिछला बजट 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का था, जिसमें पीएम मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का वादा किया गया था।

इस बार बजट का आकार बढ़ेगा और यह विकसित छत्तीसगढ़ की ओर ले जाने वाला होगा। यह प्रदेश का 24वां बजट होगा। इस बार का बजट लगभग 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। पिछले साल के 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ की तुलना में लगभग 10 फीसदी ज्यादा हो सकता है।

ये है उम्मीद
उम्मीद है कि साय सरकार इस बजट में महिलाओं, युवाओं, छात्रों के लिए नालंदा परिसर, किसानों और आदिवासी वर्ग के लिए खास एलान कर सकती है। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के विकास, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार फोकस कर सकती है। महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ सकता है।

वर्ष 2000 में पेश हुआ था छत्तीसगढ़ का पहला बजट
छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहला बजट साल 2000 में पेश किया गया था। उस समय बजट का आकार सिर्फ 5 हजार 700 करोड़ रुपये था।

‘छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाला होगा इस बार का बजट’
बजट जारी होने से पहले रविवार को वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाला होगा। विकसित राष्ट्र, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला बजट होगा। GYAN का अगला स्टेप कल पेश होगा। यह बजट सभी वर्गों के लिए रहेगा। प्रेसवार्ता में मंत्री चौधरी ने कहा कि सरकार को लगभग सवा साल हो गया है। 3 मार्च को साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला होगा। पिछली बार की तुलना में इस बार का बजट बड़ा होगा।

विकासोन्मुखी होगा बजट: चौधरी
वित्त मंत्री ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री साय की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री साय भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस साल छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह अटलजी की जन्मशताब्दी का वर्ष भी है, ऐसे में बजट विकासोन्मुखी होगा। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि किसानों को बोनस दिया गया, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई और कई अन्य योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गईं। इस बार का बजट पिछले साल के बजट का अगला चरण होगा और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

यातायात बाधित करने के आरोप में रायपुर महापौर के बेटे समेत पांच गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में यातायात बाधित कर केक काटने और पटाखे जलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के बेटे एवं चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार एवं शनिवार की रात लगभग 12:30 बजे दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंगोराभाटा इलाके में महापौर के घर के सामने हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महापौर के बेटे मृणक चौबे उर्फ ​​मेहुल, अविनाश चंदेल उर्फ ​​चिंटू, मनोज गौतम, छगन देवांगन और रोशन कुमार देवांगन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

कॉन्ग्रेस नेता हिमानी नरवाल बॉयफ्रेंड को करती थी ब्लैकमेल, मार कर सूटकेस में भर दिया: गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को बताया, मृतका का मोबाइल और ज्वेलरी भी बरामद

0

हरियाणा के रोहतक में कॉन्ग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित सचिन बहादुरगढ़़ का रहने वाला है और खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड बताया है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। आरोपित के पास से हिमानी का सामान भी बरामद हुआ है। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया था।

भास्कर ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि हत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग मुख्य कारण है। कहा जा रहा है कि हिमानी आरोपित को ब्लैकमेल कर रही थी। इससे तंग आकर आरोपित ने उसकी हत्या की। आरोपित के पास से हिमानी नरवाल का मोबाइल फोन और ज्वैलरी भी बरामद की गई है। हत्यारा बहादुरगढ़ के नजदीक के एक गाँव का रहने वाला है। आरोपित ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जाँच में आरोपित सचिन ने पुलिस को बताया है कि उसने हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की थी। इसके बाद शव को सूटकेस में डालकर ले गया था और सांपला बस स्टैंड के पास सुनसान देखकर फेंक दिया था। बता दें कि जिस जगह पर सूटकेस फेंका गया था, वहाँ से कुछ ही दूरी पर पुलिस का थाना भी है।

गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही वैन में लगी आग, दूसरे वाहन में हुआ बच्चे का जन्म

0

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम लब्ज़ी खजूरी ढोडी में रविवार शाम के समय गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर निजी वैन के माध्यम से प्रसव हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। इसी दौरान लखनपुर नगर के संजय वस्त्रालय के पास वैन का इंजन गर्म होकर आग लग गई । इधर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने वैन में बच्चे को जन्म दे दिया । जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला अंजू कुजूर पति जयप्रकाश एक्का (20) ग्राम लवजी खजूरी ढोडी मायका में रहने गई रविवार 2 मार्च की शाम शाम करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने गांव के मितानिन से संपर्क कर महतारी एक्सप्रेस वाहन को बुलाने संपर्क किया गया, किन्तु महतारी एक्सप्रेस वाहन की सुविधा नहीं मिलने पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला अंजू कुजूर को परिजनों ने कांवर के सहारे लगभग 500 मीटर सड़क तक लाए। उसके बाद वैन के माध्यम से प्रसव हेतु गर्भवती महिला को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, जैसे ही लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप संजय वस्त्रालय के पास वहां पहुंची वैन में आग लग गई । इधर प्रशव पीड़ा से तड़प रही महिला को मितानिन और परिजनों की मदद से दूसरी वैन में सुरक्षित प्रसव कराया गया। स्थानीय नगरवासी संजय गुप्ता और जितेंद्र गुप्ता की मदद से लखनपुर अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

मछली को बीयर पिलाने का वीडियो वायरल

0

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को रोहू मछली को बीयर पिलाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है।

वीडियो में व्यक्ति मछली को मजबूती से पकड़ता है और उसके मुंह की ओर बीयर की बोतल झुकाता है, जिससे मछली घूंट भरती नजर आती है। इस दृश्य को देखकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। जहां कुछ लोगों को यह हरकत मजेदार लगी, वहीं कई यूजर्स ने इसे पशु क्रूरता बताते हुए कड़ी आलोचना की।

Video of feeding beer to a fish goes viral, वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने मजाक में मछली को ‘किंगफिशर’ कहकर संबोधित किया, जबकि कई अन्य ने इस कृत्य की निंदा की। एक यूजर ने व्यंग्यात्मक रूप से लिखा, “PETA कोने में रो रहा है।” कई यूजर्स ने पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) को टैग कर कार्रवाई की मांग की।

https://www.instagram.com/reel/DGchojiSz7n/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b981e6c8-8aa3-4d82-9549-9c5736324d6e