Home Blog Page 862

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

0

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ में ‘पदोन्नति में आरक्षण’ की मांग.. इस विभाग के कर्मचारियों की चेतावनी, 10 मार्च से सामूहिक अवकाश

0

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी संघ ने पदोन्नति में आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष आर.एल. ध्रुव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विद्युत कंपनी प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप

छत्तीसगढ़ में पदोन्नति में आरक्षण का मामला

संघ का कहना है कि पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विद्युत कंपनी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिया जाना चाहिए। लेकिन, प्रबंधन इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रहा है।

10 से सामूहिक अवकाश

Chhattisgarh Reservation in Promotion: संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 10 मार्च को प्रदेशभर में 10,000 से अधिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ तो 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि हड़ताल के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।

संघ ने सरकार और कंपनी प्रशासन से जल्द से जल्द मांगों को लेकर सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है, ताकि प्रदेश की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रायपुर में आवारा कुत्तोंं का आतंक, 6 साल के मासूम पर जानलेवा हमला, शरीर पर 200 जख्मों से हालत नाजुक

0

राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला दलदल सिवनी के आर्मी चौक का है, जहां 13 फरवरी की देर शाम एक 6 साल के बच्चे पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया.

इस हमले में कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ का मांस नोच लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. गंभीर हालत में बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

बच्चे की हालत नाजुक, शरीर में 200 से ज्यादा गहरे जख्म
घटना शाम करीब 7 बजे की है, जब कुछ बच्चे आर्मी चौक के पास खेल रहे थे. तभी अचानक तीन आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. कुत्ते बच्चे को करीब दस मिनट तक नोचते रहे, लेकिन आसपास कोई मदद के लिए नहीं आया. स दौरान बच्चे के दोस्तों ने हिम्मत दिखाई और दौड़कर उसके पिता को सूचना दी. पिता जब मौके पर पहुंचे, तब तक बच्चा बुरी तरह लहूलुहान हो चुका था. परिजनों ने तुरंत बच्चे को उठाया और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में 200 से ज्यादा गहरे जख्म हैं. कुत्तों ने उसके सिर और पीठ का मांस बुरी तरह से नोच लिया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल
इस हमले के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्मी चौक और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा. कई बार शिकायतें करने के बावजूद कुत्तों को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं हुई है. आवारा कुत्तों का झुंड हर समय गलियों में घूमता रहता है. घर वाले अपने बच्चों को बाहर भेजने से डरते हैं. इसके अलावा रात के समय राहगीरों पर भी हमला हो रहा है.

नगर निगम की लापरवाही पर सवाल
स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले रायपुर में आवारा कुत्तों की समस्या कोई नई नहीं है. शहर में हर महीने सैकड़ों लोग कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हो रहा है. नगर निगम का दावा है कि वे कुत्तों की नसबंदी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही नजर आते हैं. सवाल यह उठता है कि क्या केवल नसबंदी ही इस समस्या का समाधान है? जब कुत्तों का झुंड खतरनाक स्तर पर बढ़ चुका है और मासूमों की जान पर बन रही है, तब क्या निगम को इससे निपटने के लिए कोई नया तरीका अपनाने की जरूरत नहीं है?

भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची : नगरपालिका परिषद् में उपाध्यक्ष का करेंगे चयन

0

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरपालिका परिषद् में उपाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। जिसकी सूची भी जारी हो गई है। सूची में सभी जिले के लिए पर्यवेक्षकों के नाम शामिल है।

 

‘मुझे टूटी सीट पर बैठाया’… शिवराज सिंह के पोस्ट के बाद AI ने मांगी माफी, कांग्रेस का तंज- बात खुद पर आई तो अंदाजा हुआ

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की फ्लाइट का अपना अनुभव साझा करते हुए सेवाओं पर सवाल उठाए।

शिवराज सिंह ने एक्स पर लिखा पूरा घटनाक्रम

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा- ‘आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है।’

‘मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।’

‘जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।’

शिवराज से पोस्ट पर एयर इंडिया का जवाब

विमानन कंपनी ने लिखा- महोदय, आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं। हम आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे, कृपया हमें अपना सुविधाजनक समय बताएं।

कांग्रेस को भी मिला मौका, कुंभ को लेकर कसा तंज

यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव बीवी श्रीनिवास ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘मंत्री जी को विमान में टूटी कुर्सी मिलने का दर्द हुआ है।

कुंभ जाने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को इनकी सरकार ट्रेनों में पैर रखने जगह नहीं दे पाई, उसका दर्द नहीं हुआ, इनकी सरकार की नाकामी की वजह से सैकड़ों लोगों के मरने का दर्द नहीं हुआ। बात खुद की कुर्सी पर आई तो एयरलाइंस की लूट का अंदाजा हुआ।’

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 2 मार्च को

0

राजनांदगांव 21 फरवरी 2025। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए रविवार 2 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिले में प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुजराती राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक शाला एवं जेएमजे उच्चतर माध्यमिक शाला कुल 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें 1009 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन विद्यार्थियों का फार्म स्वीकृत किया गया है, वे एकलव्य विद्यालय के वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

2 महीने बाद मारुति की यह कर हो जाएगी गायब, मार्केट को अलविदा कहने जा रही ये ‘आइकॉनिक’ सेडान

0

मारुति सुजुकी देश की सबसे लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी है. इस ब्रांड ने भारत में कई आइकॉनिक कारें लॉन्च की हैं. वर्तमान में मारुति का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा है. लेकिन, बीते कुछ वक्त में कंपनी का मार्केट शेयर घटा है जिसका सबसे बड़ा कारण है लगातार बढ़ता कॉम्पटिशन.

मौजूदा दौर में जब ऑटोमोबाइल मार्केट एसयूवी मॉडल्स की ओर तेजी से शिफ्ट हो रही है, कंपनी भी अपने पोर्टफोलियो बदलाव करने की तैयारी में है. ऐसे में मारुति की एक ‘आइकॉनिक’ कार अब भारतीय बाजार को अलविदा कहने वाली है. आइए जानते हैं इस कार के बारे में.

बिक्री में गिरावट और एसयूवी की ओर मार्केट शिफ्ट के बीच अप्रैल 2025 तक मारुति सुजुकी सियाज़ को मार्केट से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन मार्च 2025 तक बंद हो जाएगा, बिक्री अप्रैल तक बंद होने की उम्मीद है.

एसयूवी कारों का मार्केट शेयर बढ़ा
शायद बिक्री में गिरावट का सबसे महत्वपूर्ण योगदान बायर्स की पसंद में बदलाव है. 2015 में, भारत के कार बाजार में सेडान की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत थी; 2024 तक, यह हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से नीचे गिर गई थी, टोटल पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो गई थी.

FY 2018 में मिड साइज की सेडान की बिक्री 1,73,374 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो FY 24 में लगातार घटकर 97,466 हो गई. मंथली बेसिस पर, सियाज़ की अक्टूबर में 659 यूनिट्स, नवंबर में 597 और दिसंबर 2024 में 464 यूनिट्स की बिक्री देखी गई, जो कि वित्त वर्ष 2015 के पहले 9 महीनों के लिए कुल 5,861 यूनिट्स – सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की गिरावट है. Ciaz को 2014 में SX4 के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च किया गया था. इसे शुरुआती सफलता मिली और यह अक्सर अपने सेगमेंट में होंडा सिटी और हुंडई वरना के मुकाबले आगे रही.

राज्यपाल श्री डेका से विधानसभा सचिव श्री शर्मा ने की सौजन्य भेंट

0

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने सौजन्य भेंट की। श्री शर्मा ने 24 फरवरी 2025 से विधानसभा के बजट सत्र प्रारंभ होने की जानकारी दी।

23 फरवरी को सुबह 7 बजे से रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर में होगा मतदान

0
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत तीसरे एवं अंतिम चरण में 2 लाख 44 हजार 370 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
23 फरवरी को सुबह 7 बजे से  रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर में होगा मतदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत तीसरे एवं अंतिम चरण की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिसके अंतर्गत रामचन्द्रपुर एवं वाड्रफनगर में 23 फरवरी 2025 को मतदान होना है। मतदान के लिए मतदन दलों को मतदान सामग्री का वितरण क्रमशः शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वाड्रफनगर से  किया गया। तीसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायतों में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। गौरतलब है कि वाड्रफनगर में 95 और रामचंद्रपुर में 94 पंचायतों में मतदान होना है जिसके लिए क्रमशः 221 एवं 256 मतदान केंद्र कुल 477 मतदान केन्द्र बनाये गए है। जिसके लिए मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें रामचंद्रपुर में 1076 एवं वाड्रफनगर में 932 कुल 2008 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पंचायत निर्वाचन अंतर्गत दोनों जनपद क्षेत्र अंतर्गत कुल 2 लाख 44 हजार 370 मतदाता है। जनपद पंचायत क्षेत्र रामचंद्रपुर में मतदाताओं की संख्या 01 लाख 25 हजार 897 है। इसके अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 63 हजार 748 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 62 हजार 142 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 07 है। जनपद पंचायत क्षेत्र वाड्रफनगर में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 473 है। इसके अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 59 हजार 559 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 58 हजार 914 है। ज्ञातव्य है कि जिले में कुल 5 लाख 43 हजार 145 मतदाता हैं। जिसमें कुल 2 लाख 71 हजार 147 पुरुष एवं 2 लाख 71 हजार 990 महिला मतदाता हैं। तथा तृतीय लिंग के 08 मतदाता है। जिसमें से पहले एवं द्वितीय चरण में 2 लाख 98 हजार 775 मतदाताओं ने अपना मत दे चुके हैं।

गर्मी में खेत खाली छोड़ने के बजाये यह 2 सब्जी लगाए, 10 हजार रु रोजाना होगी कमाई, 45 दिन में खेत होगा खाली!

0

गर्मी में अगर खाली पड़े खेत से पैसे कमाना चाहते हैं तो चलिए इस लेख में आपको दो ऐसे ही सब्जियों की जानकारी देंगे जिससे एक दिन में 5 से 10,000 रु की कमाई की जा सकती है-

रबी सीजन की फसलों की कटाई के बाद गर्मियों में खेत खाली रहता है ;कई किसान गर्मियों में खेत खाली ही छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आप उस खेत से पैसे कमाना चाहते हैं और गर्मियों में मालामाल होना चाहते हैं तो फरवरी-मार्च में कई सारी सब्जियों की खेती का सही समय माना जाता है। जिसमें आज आपको दो सब्जियों की खेती की जानकारी देने जा रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि दो-तीन साल से किसान फरवरी, मार्च में जिन सब्जियों की खेती करते हैं, उनका मंडी भाव अच्छा मिलता है, उत्पादन भी अच्छा मिलता है, और मुनाफा भी अधिक होता है।

पहली फसल में ये है अच्छा विकल्प

जिसमें आज हम आपको एक ऐसी सब्जी की खेती की जानकारी भी देंगे जो 45 से दिन में तैयार हो जाएगी और आपका खेत भी खाली हो जाएगा। यानी कि कम अवधि की फसल से अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। वही मंडी भाव ₹80 से लेकर के 150 रुपए तक किलोग्राम के हिसाब से मिल जाएंगे और लागत भी कम आती है। जी हां इसमें लागत ना के बराबर ही रहती है।

दरअसल हम हरी धनिया की खेती की बात कर रहे हैं। किसान फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी लगा सकते हैं। हरी धनिया की फसल 35 से 45 दिन की रहती है। जिससे किसान कम समय में अधिक कमाई कर लेते हैं और लागत सिर्फ बीज की आती है। हरी धनिया की कीमत गर्मी में बढ़िया मिलती है।

एक एकड़ में अगर हरी धनिया की खेती करते हैं तो 10 किलो तक बीज की आवश्यकता होती है। अगर ज्यादा बंपर उत्पादन देखना चाहते हैं तो बीजों को तीन-चार हिस्सों में तोड़े हाथों से रगड़कर भी तोड़ सकते हैं। बीज बोने के बाद सिंचाई करें। गर्मी में फसल को बचाने के लिए सात आठ दिन में सिंचाई करते रहे।

अगर किसान धनिया की फसल में किसी तरह के रोग बीमारी नहीं देखना चाहते हैं तो वह बुवाई से पहले बीजों का उपचार करें। हरी धनिया की खेती किसान अन्य फसलों के साथ भी कर सकते हैं। जैसे कि अगर बैगन, भिंडी आदि की सब्जी लगा रखी है तो बीच-बीच में हरी धनिया भी लगा सकते हैं।

देसी टिंडा की खेती

किसान गर्मियों में देसी टिंडा की खेती भी कर सकते हैं। इससे भी कम लागत में अधिक कमाई की जा सकती है। टिंडा की फसल में 40 से 45 दिन में तैयार हो जाती है। गर्मियों में इसकी डिमांड भी ज्यादा होती है। जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी। 1 एकड़ में किसान देसी ठंड की खेती करते हैं तो 300 से 500 ग्राम तक बीजों की आवश्यकता पड़ती है।

जिसमें दो कतारों के बीच की दूरी 5 फीट और दो पौधों के बीच की दूरी 3 फिट रख सकते हैं। अच्छा उत्पादन लेने के लिए किसान जैविक खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। देसी ठंडा की फसल को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए किसान कम पानी में इसकी खेती करें।