Home Blog Page 952

छत्तीसगढ़ : मुहर्रम त्योहार में आवागमन के लिए आम लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। 

0

छत्तीसगढ़ : मुहर्रम त्योहार में आवागमन के लिए आम लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज यातायात बाधित रहेगा। मुस्लिम समाज के लोग मुहर्रम का त्योहार मनाएंगे। समाज के लोग ताजिया निकालेंगे। इस वहज से प्रदेश कई जिलों में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया गया है। इस त्योहार में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। विशेष कर मुस्लिम बस्तियों में अधिक भीड़ रहेगी। इन रास्तों पर आवागमन बाधित रहेगा। मुहर्रम का त्योहार के वजह से आवागमन में आम लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।

रायपुर ट्राफिक पुलिस ने ताजिया के लिए रूट तैयार किया है। रायपुर में अन्जुम-ए-अलमदारे हुसैनी इरानी जमात दोपहर दो बजे इमामबाड़ा राजातालाब से मोहर्रम जुलूस निकालेगी।

पंडरी बस स्टैंड, खालसा स्कूल से शास्त्री चौंक, मरहीमाता चौक, मौदहापारा थाना के सामने से होकर, एमजी रोड होते हुए आमापारा चौक से जीई रोड होकर करबला तालाब तक जाएगा। मोहर्रम जुलूस के पहुंचने से 100 मीटर पहले रूट डायवर्ट किया जाएगा। जुलूस निकलने के 100 मीटर आगे बढ़ने के बाद रोड को खोली जाएगी।

शास्त्री चौक से जीई रोड होकर टाटीबंध के लिए शास्त्री चौक से महिला थाना चौक-बूढ़ापारा बिजली आफिस चौक से बूढ़ा तालाब मार्ग होकर पुरानी बस्ती से लाखे नगर, आश्रम तिराहा होकर चल सकते हैं। शास्त्री चौक से रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक्सप्रेस वे और कैनाल लिंकिंग रोड का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन से होकर जीई रोड, कालीबाड़ी की ओर आने वाले वाहन चालक इसी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया”

0

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया”

आज बुधवार को चक्रवती परिसंचरण की वजह से प्रदेश के दक्षिणी भागों में भारी बारिश के आसार हैं। बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम के समय में अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, लेकिन तापमान में कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री जा पहुंचा है। आगामी दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मंगलवार को डोंगरगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर में नगर निगम के जन समस्याओ के लिए अभियान आरंभ किया गया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए।

0

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर में नगर निगम के जन समस्याओ के लिए अभियान आरंभ किया गया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए।

जगदलपुर में नगर निगम के द्वारा जन समस्याओं के मौके पर तत्काल निवारण के लिये वार्ड वार महापौर चौपाल लगाने के लिए अभियान आरंभ किया गया है। मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन विजय वार्ड क्र. दो में महापौर चौपाल का आयोजन श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में किया गया।

जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आये लोगों से चर्चा की उनकी समस्याओं से अवगत हुए और महापौर चौपाल के माध्यम से जनसमस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों को कहा।देव ने महापौर चौपाल अभियान की सराहना भी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने कहा कि महापौर चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य निगम प्रशासन के द्वारा प्रारंभ किया गया है। वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है और जनता से सीधे संवाद का माध्यम है।

जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना महत्वपूर्ण कार्य है। नगर निगम की वर्तमान सरकार संवेदनशील है, महापौर चौपाल में जनता की जो समस्यायें आ रही है, उसका उपयुक्त समाधान किया जाए।

देव ने कहा कि जगदलपुर शहर विकास को लेकर किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी, हम सब मिलकर चौमुखी विकास कार्य करेंगे, जनता के द्वारा चुनी गई सरकार जनता के बीच जाएं। महापौर चौपाल के लिए महापौर की पूरी टीम साधुवाद एवं बधाई की पात्र है।

महापौर सफीरा साहू एवं जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे है, महापौर चौपाल में लोगों के सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं, जिनका समाधान भी तत्काल रूप से चौपाल में किया जा रहा है। महापौर चौपाल में वार्ड में शिविर के माध्यम से लोगों को मूलभूत सुविधा देने को लेकर चौपाल लगाया जा रहा है। चौपाल प्रतिदिन वार्डवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लगाया जा रहा है।

महापौर चौपाल शहर के 48 वार्डो में लगाया जाएगा, वार्डों में लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास संबंधी समस्या ,राशन कार्ड संबंधी , पेयजल, वार्ड की साफ सफाई, वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य पेंशन योजना ,एवं अन्य नगर निगम के कार्य वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया अन्य कार्यों का निराकरण चौपाल के माध्यम से किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा…

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी दिल्ली रवाना हो रहे हैं. यहां उनकी आलाकमान से मीटिंग तय मानी जा रही है. सीएम साय के दौरे की खबर के बीच फिर से प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार की चर्चा की शुरू हो गई है.

लोकसभा चुनाव निपटते ही छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार की प्रतीक्षा की जा रही है. सीएम साय के दिल्ली दौरे की खबर के बीच कैबिनेट विस्तार पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

आज 17 जुलाई को एक बार फिर से सीएम साय का दिल्ली बुलावा आया है. यहां हाई लेवल के साथ मीटिंग तय मानी जा रही है. सीएम साय BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी रात की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे. वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी दिल्ली जा सकते हैं.

सीएम साय कल 18 जुलाई को सीनियर जर्नलिस्टों के साथ सेशन में शामिल होंगे. ऐसे में गुरुवार को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. दरअसल विष्णु कैबिनेट में दो विधायकों को शामिल किया जाना लगभग तय है. इसमें नए -पुराने कई चेहरे मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ : राज्य स्थापना दिवस पर नई औद्योगिक नीति जारी करेंगे मुख्यमत्री विष्णुदेव साय…

0

छत्तीसगढ़ : राज्य स्थापना दिवस पर नई औद्योगिक नीति जारी करेंगे मुख्यमत्री विष्णुदेव साय…

मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने विकसित छत्तीसगढ़ पर जोर दिया है. छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर वे ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ और नई औद्योगिक नीति 2024-29 जारी करेंगे.

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने है कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर को ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ जनता को समर्पित किया जाएगा और इसी दिन राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-29 भी जारी होगी.

अधिकारियों ने बताया कि साय मंगलवार को यहां न्यू सर्किट हाउस में ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ तैयार करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ (मेरा सपना मेरा विकसित छत्तीसगढ़)’ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा, “विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए ‘विजन डॉक्यूमेंट’ सभी की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, इसे पूरा करने के लिए हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे.

” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. प्रधानमंत्री ने अगले पांच साल में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का आह्वान किया है. इस उद्देश्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा.”

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है, जहां प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन, वन संपदा और मानव संसाधन हैं. उन्होंने कहा, “यहां के संसाधनों का मूल्यवर्धन करके हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं. इसमें सभी का सहयोग आवश्यक होगा.

” साय ने कहा, ”छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश है, हमने नई शिक्षा नीति लागू की गई है. हमारी सरकार हर क्षेत्र में सबके सहयोग से सुधार ला रही है. कामकाज में भी पारदर्शिता लाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. हमारी सरकार की नीति भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की है.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का ‘विजन डॉक्यूमेंट’ और नई उद्योग नीति राज्य स्थापना दिवस पर एक नवम्बर 2024 को आम जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है.

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के 11.74 लाख किसानों को बांटा गया 5250 करोड़ रुपए का कृषि ऋण, CM साय ने दिए योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश…

0

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के 11.74 लाख किसानों को बांटा गया 5250 करोड़ रुपए का कृषि ऋण, CM साय ने दिए योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश…

प्रदेश में अब तक 11.74 लाख किसानों को राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 5250 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 11.74 लाख किसानों को राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 5250 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है।

इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक वितरित कुल राशि लक्ष्य का लगभग 72 प्रतिशत है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 5 हजार करोड़ रुपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए थे। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था।

वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को प्रारंभिक जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि हो रही है।

छत्तीसगढ़ :राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति…

0

छत्तीसगढ़ :राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति…

विष्णुदेव साय सरकार ने राजस्थान को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दी। राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए परसा ईस्ट और कांटा बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दे दी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘अपना अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प. के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

राजस्थान सरकार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट और कांटा बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए करने की छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुमति दे दी है। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ : आज शुक्रवार से दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो सकता है। इससे कई भागों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

0

छत्तीसगढ़ : आज शुक्रवार से दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो सकता है। इससे कई भागों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई है। इसके वजह से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि में कमी आई है। हालांकि की कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है।

आज शुक्रवार से दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो सकता है। इससे कई भागों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश रुकने की वजह से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही लोग उमस से परेशान हो रहे है, लेकिन इसी बीच मौसम का रुख बदल कर हल्की बूंदाबांदी कर मौसम को ठंडा बना रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रदेश के दक्षिण भागों के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज शुक्रवार को अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और वज्रपात के साथ ही बारिश के आसार हैं।

बात दें कि इन दिनों बारिश की गतिविधि में कमी आई है, हालांकि प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की या उससे ज्यादा बारिश हुई है।

प्रदेश में मानसून कमजोर होने से एक बार फिर उमस का दौर चल रहा है। सुबह के समय बादल छाए हुए हैं। इसके बाद दोपहर में तेज धूप से लोगों को परेशानी होने लगी है। इसके वजह से उमस बढ़ने लगी है।

साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज किया गया है। अक्सर शाम के समय मौसम का रुख बदल रहा है, बादल छाने के बाद हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस से राहत मिल रही है। मौसम ठंडा हो रहा है।

आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। यहां गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। रायपुर के साथ ही प्रदेश के दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ वज्रपात और गरज चमक होने की संभावना है।

यह गतिविधि आज से दो दिनों तक दक्षिण भागों में जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने की वजह से बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी रायपुर में 33.2, माना एयरपोर्ट में 33, बिलासपुर में 35.2, पेंड्रा रोड में 31, अंबिकापुर में 32 और जगदलपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि इन दिनों बारिश की गतिविधि में कमी आने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

छत्‍तीसगढ़ : मानसून सत्र में विधानसभा घेरेंगे कांग्रेसी, मैराथन बैठक में दिग्‍गजों ने बनाई ये रणनीति…

0

छत्‍तीसगढ़ : मानसून सत्र में विधानसभा घेरेंगे कांग्रेसी, मैराथन बैठक में दिग्‍गजों ने बनाई ये रणनीति…

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र पांच दिन यानि 26 जुलाई तक चलेगा। मानसून सत्र में प्रदेश कांग्रेस साय सरकार को घेरने हरसंभव प्रयास करेगी। इसी को ध्‍यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य स्तरीय बैठक में साय सरकार को विभिन्‍न मुद्दों पर घेरने रणनीति तैयार की गई।

राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

बलौदाबाजार आगजनी, खाद-बीज, कानून अव्यवस्था पर प्रदेशभर से जुटेंगे, कांग्रेस की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव सहित महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा, तारीख तय होने से पहले कांग्रेस में टिकट के लिए शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू.

बलौदाबाजार आगजनी, खाद-बीज, कानून अव्यवस्था के मामले में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के पदाधिकारी व प्रदेशभर के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। 24 जुलाई को यह तारीख तय की गई है। कांग्रेस की मैराथन बैठक के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य स्तरीय बैठक में नगरीय निकाय चुनाव सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही विधानसभा घेराव पर रणनीति बनी। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पदाधिकारियों से चर्चा की।

बैज ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अब हमको दक्षिण का चुनाव जीतना है भाजपा सरकार की छह माह का वादा खिलाफी दक्षिण के चुनाव में बड़ा मुद्दा है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धनेंद्र साहू, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

ढेबर समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन, मांगी टिकट

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस में माहौल गरमाने लगा है। तारीख तय होने से पहले कांग्रेस में टिकट पाने शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उपचुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले ही राजीव भवन प्रत्याशी बनाने के नारे से गूंज उठा। ढेबर समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

छत्‍तीसगढ़ : किसानों को खेती के लिए बारिश का इंतजार, अब तक 29 प्रतिशत कम हुई बारिश…

0

छत्‍तीसगढ़ : किसानों को खेती के लिए बारिश का इंतजार, अब तक 29 प्रतिशत कम हुई बारिश…

छत्‍तीसगढ़ में बीते पांच वर्षों की स्थिति पर गौर करें तो ऐसी स्थिति बन रही है कि 15 जुलाई के बाद ही प्रदेश में अच्छी बारिश होती है। 13 जुलाई से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सिस्टम बनेगा, जिसके बाद समय-समय पर बारिश होती रहेगी।

छत्‍तीसगढ़ के किसानों को खेती के लिए बारिश का इंतजार, पिछले वर्ष केंद्रीय पुल में जमा हुआ था 100 लाख टन चावल, मौसम विभाग ने कहा- 15 जुलाई के बाद होगी झमाझम बारिश.

छत्तीसगढ़ में अब तक 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कम बारिश के कारण अब तक 50 लाख हेक्टेयर के कुल रकबे में से 23 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई है। कम बारिश के कारण किसान बुआई करने से घबरा रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश में ज्यादा देरी फसल को प्रभावित कर सकती है। इसका असर केंद्रीय पूल को बेचे वाले चावल पर भी पड़ सकता है। खाद्य सुरक्षा के सामने चुनौती हो सकती है। प्रदेश के 11 जिलों में ही सामान्य वर्षा हुई है। इसमें से सरगुजा-बेमेतरा की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां सबसे कम बारिश हुई है। 17 जिलों औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है, जिसकी वजह से किसानों की चिंता ज्यादा बढ़ चुकी है।

प्रदेश के कई ऐसे भी जिले हैं, जहां अच्छी वर्षा दर्ज की गई है, वहीं सामान्य वर्षा व वास्तविक वर्षा के बीच अंतर 10 प्रतिशत से कम हैं। ऐसे जिलों में बीजापुर में एक प्रतिशत, बलौदाबाजार में दो प्रतिशत कम वर्षा हुई है,वहीं बलरामपुर में सात प्रतिशत व कोरबा में छह प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023-24 में 100 लाख टन चावल केंद्रीय पूल में जमा करने पर सहमति बनी थी। जो वर्ष 2022-23 से 25 लाख टन ज्यादा था। देश में चावल उत्पादन वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अग्रिम पंक्ति में शामिल हैं।

इधर, मौसम विभाग के विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में बीते पांच वर्षों की स्थिति पर गौर करें तो ऐसी स्थिति बन रही है कि 15 जुलाई के बाद ही प्रदेश में अच्छी बारिश होती है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 जुलाई के बाद से ही अच्छी बारिश हो रही है। पांच वर्षों से यह स्थिति बन रही है। 13 जुलाई से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सिस्टम बनेगा, जिसके बाद समय-समय पर बारिश होती रहेगी। इधर कम बारिश की वजह से खरीफ सीजन में भी किसानों को मोटर पंप से खेत भरते देखा जा रहा है।

वर्षा की स्थिति देखें तो प्रदेश के कई जिलों में हालांकि कम बारिश हुई है, लेकिन इससे धान के उत्पादन में विपरीत असर पड़ने की संभावना नहीं है। बुआई के लिए इतना पानी पर्याप्त हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के संकेत मिले हैं। इससे भरपाई हो जाएगी। 11 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है।

बालोद, बस्तर,दंतेवाड़ा, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मनेंद्रगढ़, मोहला-मानपुर चौकी,राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़,सूरजपुर

इन जिलों में सामान्य वर्षा : बलौबाजार, बलरामपुर, बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर, खैरागढ़-छुईखदान, मुंगेली,नारायणपुर, रायगढ़, सुकमा।

यहां सबसे कम वर्षा : बेमेतरा, सरगुजा”

एक जून से 10 जुलाई की स्थिति में : सामान्य वर्षा- 309.7 मिमी. , वास्तविक वर्षा-218.6 मिमी. , अंतर- 29 प्रतिशत”