Home Blog Page 957

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार हिंसा आगजनी केस में एक और गिरफ्तारी…

0

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार हिंसा आगजनी केस में एक और गिरफ्तारी…

बलौदाबाजार में हिंसा और आगजनी मामले में पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ कर रही है. आरोपी को जेल भेजने की भी तैयारी है. अब तक हिंसा और आगज़नी मामले में 155 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है.

छत्तीसगढ़ : वृक्षारोपण को लेकर नया आयोजन, जिसके तहत प्रदेश में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन 11 जुलाई को आयोजित किया गया है।

0

छत्तीसगढ़ : वृक्षारोपण को लेकर नया आयोजन, जिसके तहत प्रदेश में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन 11 जुलाई को आयोजित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश की जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील की है। इस अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। पूरे राज्य में 70 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्य वन संरक्षक एवं वनमण्डलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

समीक्षा बैठक में वन मंत्री कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि वन महोत्सव के मौके पर अधिकाधिक संख्या में लोग अपनी मां के नाम पेड़ लगाएं। प्रत्येक पौधरोपण क्षेत्र को स्थानीय देवी देवताओं के नाम से चिन्हांकित कर जन सामान्य में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आने वाली समस्त महिलाओं को शामिल किया जाए।

इसके अलावा माध्यमिक स्तर के छात्रों को भी इसमें भागीदार बनाया जाए। उन्होंने बताया कि निजी एवं शासकीय भूमियों जैसे आंगनबाड़ी, पुलिस चौंकी, उद्यान, अस्पताल, शमशान, शासकीय परिसर, छात्रावास आदि स्थानों में भी वृक्षा रोपण किया जायेगा। वनमंत्री ने निर्देश दिया है कि इनके फोटोग्राफ्स मिशन लाईफ की साईट पर अपलोड किए जायेंगे।

राज्य में विभिन्न योजनाओं अंतर्गत 3 करोड़ 95 लाख 85 हजार से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसमें 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मंत्री ने शेष कार्य जुलाई अंत तक व्यापक जन भागीदारी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

0

छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नितिन नबीन की नियुक्ति की अधिकृत घोषणा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। देव ने विश्वास व्यक्त किया कि नबीन के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी में व्यक्त संकल्पों की पूर्ति करके देश में मिसाल पेश करेगी।

भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नितिन नबीन को दी बधाई, नितिन नबीन के लोकसभा चुनाव में प्रभारी रहते हुए भाजपा ने दर्ज की जीत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, नबीन के नेतृत्व में भाजपा पेश करेगी मिसाल.

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यह नियुक्ति की है।

इसी प्रकार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ की कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को ओडिशा प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बतादें कि नितिन नबीन के प्रदेश सह प्रभारी रहते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी रहते हुए ऐतिहासिक विजय अर्जित की है। लिहाजा, पार्टी ने आगे भी उन्हें इस पद बरकरार रखा है। भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन नियुक्तियों के लिए नबीन और उसेंडी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

देव ने कहा कि नबीन की नियुक्ति की अधिकृत घोषणा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। देव ने विश्वास व्यक्त किया कि नबीन के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी में व्यक्त संकल्पों की पूर्ति करके देश में मिसाल पेश करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से हर परिवार, हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाएगी।

भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नबीन के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित करेंगे कि शासकीय योजनाओं के लाभ से कोई भी वंचित न रहे और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति व्यक्त जन-विश्वास और अधिक सुदृढ़ जनाधार में परिणत हो।

देव ने कहा कि उसेंडी की ओडिशा प्रदेश सह प्रभारी की नियुक्ति ओडिशा के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम व सहयोग का सम्मान है।

छत्तीसगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस  पार्टी की 9 और 10 जुलाई की बैठक…

0

छत्तीसगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस  पार्टी की 9 और 10 जुलाई की बैठक…

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की 9 और 10 जुलाई की बैठक को महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें संगठन में बदलाव सहित अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही रायपुर दक्षिण के उपचुनाव को कांग्रेस प्रत्याशी पर भी बात होगी।

नई दिल्ली से लौटे दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से कई विषयों पर हुई चर्चा। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की नौ और 10 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक। निकाय चुनाव के साथ रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी पर भी होगी बात।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का जल्द ही पुनर्गठन किया जा सकता है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले ब्लाक स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष व प्रदेश स्तर के संगठन में बदलाव के संकेत मिले हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को मंत्री बनाने के बाद पूर्व सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

बैज ने इक्का-दुक्का ही बदलाव किया और मोहन मरकाम की टीम अभी भी संगठन में कार्यरत है। ऐसे में जल्द ही कांग्रेस के संगठन में बदलाव हो सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस राष्ट्रीय संगठन में शामिल कर सकती है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश को बड़ी जिम्मेदारी देने के संकेत हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि आठ जुलाई को कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक होगी। नौ व 10 जुलाई को संगठन स्तर पर रणनीति, नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां व आवश्यक बदलाव पर चर्चा होगी। संगठनात्मक स्तर पर जरूरी परिवर्तन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से चर्चा हुई है।

दो दिन की महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की नौ और 10 जुलाई की बैठक को महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें संगठन में बदलाव सहित अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी पर भी बात होगी। नौ जुलाई को वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों की बैठक होगी, जबकि 10 जुलाई को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर चर्चा होगी। बैज ने कहा कि जो पद खाली हैं, उनमें भी नियुक्ति को लेकर इसी बैठक में चर्चा की जाएगी।

जिम्मेदारों पर हार की जिम्मेदारी तय होगी

विधानसभा-लोकसभा में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद जिम्मेदारों पर हार की जिम्मेदारी तय होगी। इसमें जिला प्रभारियों से लेकर अलग-अलग समितियों की संयोजकों पर भी गाज गिर सकती है।

वर्ष 2018 में 90 में से 69 सीट जीतकर सत्ता में आई कांग्रेस दिसंबर-2023 विधानसभा चुनाव में धराशायी हो गई। कांग्रेस को सिर्फ 35 सीट से संतोष करना पड़ा।विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता गंवाने के बाद लोकसभा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। 2019 में दो सीट जीतने वाली कांग्रेस 2024 के चुनाव में सिर्फ एक सीट पर सिमट गई।

फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सामने विवाद से खुली पोल

कांग्रेस के भीतर सब-कुछ ठीक नहीं होने की पोल भी खुल गई है। नईदिल्ली से हार के कारणों की पड़ताल करने पहुंची फैक्ट फाइडिंग टीम के सामने पदाधिकारियों पर आरोप-प्रत्यारोप से नईदिल्ली की टीम भी वाकिफ हो गई। टीम ने प्रदेश में 28 जून से एक जुलाई तक पांच संभागों का दौरा किया। दौरे के दौरान एक-एक गतिविधियों की रिपोर्ट एआइसीसी को सौंपी जाएगी।

छत्तीसगढ़ : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ‘बलौदाबाजार हिंसा’ मामले को संज्ञान में लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, जानिए पूरा मामला?

0

छत्तीसगढ़ : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ‘बलौदाबाजार हिंसा’ मामले को संज्ञान में लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, जानिए पूरा मामला?

भीम आर्मी प्रमुख और यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. चंद्रशेखर आजाद ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात कर बलौदाबाजार हिंसा मामले को संज्ञान में लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

इसके बाद आजाद दोपहर 2 बजे सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए.

वहीं इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “बलौदाबाजार हिंसा मामले में जो निर्दोष कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो रही है. जेल में बंद लोगों पर जुल्म हो रहा है, वह जुल्म बंद हो. इस जुल्म को हम लोग नहीं सहेंगे. जिस तरह से छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोगों पर जुल्म किया जा रहा है. सतनामी समाज बहुत न्यायप्रिय और हिंसा में विश्वास न करने वाला समाज है. जिस प्रकार से साजिश करके उनको टारगेट किया जा रहा है, मैं उसके खिलाफ हूं.”

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, “इतने लंबे समय से सतनामी समाज के आस्थाओं से खिलवाड़ हो रहा है. सतनामी समाज के लोग एक महीने पहले से वह ज्ञापन दे रहे हैं. सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. हमारे आस्था का सम्मान नहीं हो रहा है. इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए. किसी जाति, किसी धर्म का हो उस पर कार्रवाई हो. निर्दोष लोगों को पीटा जा रहा है. सतनामी समाज के जो नौजवान हैं. भीम आर्मी के जो नौजवान हैं, उनको पीटा जाएगा तो यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.”

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 10 जून को बलौदाबाजार में समाज विशेष के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई. इसके साथ ही आक्रोशित समाज के लोगों ने पुलिस के साथ पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर और वहां खड़ी सैकड़ों निजी और सार्वजनिक गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया.

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में भी आग लगा दी. काफी देर तक पूरे इलाके में तनाव का माहौल रहा. वहीं विवाद शांत होने के बाद आरोपियों की धड़पकड़ शुरू हुई. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 21 अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ रही है.

आगजनी मामले में पुलिस ने भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कठौतिया, भीम आर्मी प्रदेश महासचिव रामस्वरूप महिलांगे, सारंगढ़-बिलाईगढ़ भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सोनवानी समेत 153 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Adani Hindenburg : अडानी का विरोध, हिंडनबर्ग को सपोर्ट! भारत में रहकर चीन को फायदा पहुंचाने वाले कौन?

0

Adani Hindenburg : अडानी का विरोध, हिंडनबर्ग को सपोर्ट! भारत में रहकर चीन को फायदा पहुंचाने वाले कौन?

हिंडनबर्ग रिसर्च को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की ओर से 25 जनवरी, 2023 को उसकी रिपोर्ट के प्रकाशन से ठीक पहले और बाद में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की कथित शॉर्टिंग को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद इस मामले की नई-नई परतें खुलने लगी हैं।

सेबी ने कहा है, ‘शोध सेवाएं उपलब्ध करने के बदले में हिंडेनबर्ग को अडानी एंटरप्राइजेज की प्रतिभूतियों में व्यापार (अप्रत्याशित बिकवाली) के परिणामस्वरूप अर्जित लाभ (जिस प्रतिद्वंद्वी कंपनी को फायदा हुआ) से भुगतान किया गया।’

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने भारतीय व्यापार जगत में मचाया था हाहाकार

हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद 24 जनवरी, 2023 से लेकर 22 फरवरी, 2023 के बीच अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की कीमतें करीब 60% गिर गईं और इससे भारतीय कंपनियों में हाहाकार सा मच गया था।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से भारतीय राजनीति में मची थी खलबली

इस मुद्दे पर भारतीय राजनीति में भी कोहराम मच गया था। खासकर कांग्रेस को मोदी सरकार के खिलाफ अडानी वाले उसके हमले को और धार देने का मौका मिल गया और उसने इसका भरपूर सियासी लाभ लेने की कोशिश भी की थी।

वरिष्ठ वकील ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को जोड़ा है चीन से कनेक्शन

अब वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कई सारे तथ्यों के आधार पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कथित तौर पर ‘चीनी कनेक्शन’ की ओर इशारा किया है, ताकि इसका फायदा उठाकर अडानी ग्रुप को घुटनों पर लाया जा सके।

सेबी ने जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक किंग्डम कैपिटल मैनेजमेंट एलएलसी ने अडानी ग्रुप को टारगेट करने के लिए परोक्ष रूप से मदद की थी।

जेठमलानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को कहा चीन का ‘संविदा एजेंट’

जेठमलानी ने अडानी ग्रुप के खिलाफ इस कथित अंतराष्ट्रीय साजिश में चीन के हाथ होने की ओर तो इशारा किया ही है, कुछ ऐसे तथ्यों की ओर संकेत दिया है, जिससे भारतीय राजनीति में भूचाल आ सकता है।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव जयराम रमेश के इस साल जनवरी के एक एक्स पोस्ट को रिट्वीट करते हुए आरोप लगाया है, ‘कुल मिलाकर राहुल गांधी और उनके उस्ताद जयराम चीन के रणनीतिक हितों को बढ़ावा देने और भारत के भू-राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति करने वाले भारतीय कॉरपोरेट्स को नुकसान पहुंचाने के एक संविदा एजेंट (यदि मैं गलत हूं तो आइए जयराम इस एमओयू को सार्वजनिक डोमेन में रखें) हैं।’

चीन को फायदा पहुंचाने के लिए अडानी ग्रुप पर निशाना बनाने का आरोप

वे लिखते हैं, ‘जयराम रमेश एक बहुत ही झूठे आदमी हैं। अडानी ग्रुप पर कांग्रेस का हमला ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ पर हमला नहीं था, बल्कि एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी को कमजोर करने का अभियान था, जिसने अपनी योग्यता के दम पर चीन की वैश्विक पहुंच को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था।’

अडानी ग्रुप ने चीन को कहां-कहां हराया?

इसके लिए उन्होंने अडानी ग्रुप के श्रीलंका के जाफना के पास चीन को पीछे छोड़ कोयला प्रोजेक्ट का ठेका हासिल करने, ऑस्ट्रेलिया के गैलीली बेसिन में अडानी की अपनी कोयला परियोजना के पास चाइना स्टोन प्रोजेक्ट को अव्यवहारिक बना देने और इजरायल के हाइफा में बंदरगाह की खरीद में चीन को पछाड़ देने का उदाहरण रखा है।

भारत की कमर तोड़ने की अंतरराष्ट्रीय साजिश?

हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर सेबी की ओर से जो खुलासे किए गए हैं, वह निश्चित तौर पर बहुत ही गंभीर हैं। क्योंकि, इसमें भारत को आर्थिक तौर पर कमर तोड़ने की एक बहुत ही सोची-समझी अंतरराष्ट्रीय साजिश महसूस हो रही है। खासकर इसलिए, क्योंकि सेबी की छानबीन में तथ्यात्मक साक्ष्य सामने आने के बाद भी कथित भारत-विरोधी एक ग्लोबल लॉबी ने उसके लिए लामबंदी की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

ऐसे में महेश जेठमलानी ने जो मुद्दे उठाए हैं, वह तो और भी सनसनीखेज हैं और यह देखने वाली बात होगी कि यह मुद्दा आगे किस तरह का रंग लेता है। क्योंकि, ये सारी चीजें तफ्तीश के दायरे में होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात, नगरीय निकायों के लिए 200 करोड़ रुपए की मांग…

0

छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात, नगरीय निकायों के लिए 200 करोड़ रुपए की मांग…

उप मुख्यमंत्री साव ने भारत सरकार के नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन के अंतर्गत नगरीय निकायों की संपूर्ण कार्य प्रणाली को आईटी-इनेबल्ड बनाने 200 करोड़ रुपए के अनुदान की स्वीकृति का आग्रह केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री से किया।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरीय निकायों की बड़ी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने शहरों की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने विभिन्न कार्यों के लिए करीब 2000 करोड़ रुपए की मांग की। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साव की मांगों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उप मुख्यमंत्री साव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में हुई मुलाकात के दौरान वर्तमान में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत या आगामी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत बीएलसी घटक के अंतर्गत 19 हजार 906 नए आवास स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री खट्टर को बताया कि छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 516 करोड़ 20 लाख रुपए का एक्शन प्लान स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा गया है।

रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई निकायों के क्लस्टर तथा बिलासपुर, रतनपुर, बोदरी एवं मुंगेली में सूखे कचरे के निपटान के लिए 10 मेगावाट का वेस्ट-टू-इलेक्ट्रिसिटी प्लांट लगाने के लिए करीब 400 करोड़ रुपए की परियोजना का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

उन्होंने इन दोनों कार्यों के लिए राशि मंजूर करने के साथ ही रायपुर और बिलासपुर को छोड़कर शेष नगर निगमों में इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी की स्थापना के लिए लगभग 800 करोड़ रुपए की स्वीकृति का भी अनुरोध किया।

छत्तीसगढ़ में नगर निगमों द्वारा किए जाने वाले व्यय को दर्शाने वाला चार्ट हिंदी में है। इस चार्ट में नगर निगमों के नाम और उनके व्यय करोड़ों में दर्शाए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने भारत सरकार के नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन के अंतर्गत नगरीय निकायों की संपूर्ण कार्य प्रणाली को आईटी-इनेबल्ड बनाने 200 करोड़ रुपए के अनुदान की स्वीकृति का आग्रह केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री से किया।

उन्होंने राज्य के नवगठित 15 नगरीय निकायों को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शामिल कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं वेस्ट वाटर मैनेजमेंट परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि प्रदान करने का अनुरोध किया। साव ने मिशन अमृत तथा अमृत 2.0 में शामिल नगरीय निकायों के साथ ही अन्य नगरीय निकायों में भी जलप्रदाय योजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि मंजूर करने का आग्रह किया।

छत्तीसगढ़ : जांजगीर में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा, कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत…

0

छत्तीसगढ़ : जांजगीर में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा, कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत…

शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक कुएं में उतरे पांच लोगों की मौत हो गई। सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और उनका दम घुट गया।

हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। प्रथम दृष्टया कुएं में जहरीली गैस फैल गई जिसके कारण इन सभी की मौत होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में पिता व उसके दो बेटे व दो अन्य शामिल हैं। घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

यह देखने के बाद वहां चीख पुकार मच गई। कुएं में उतरे सभी की मौत हो चुकी थी। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र जायसवाल घर के पीछे कुएं में गिरी लकड़ी निकालने गया। इस दौरान कुएं में गैस रिसाव होने लगा। उसे बचाने पड़ोस के रमेश पटेल कुएं में उतरा तो उसका भी दम घुटने लगा। यह देख उसे बचाने उसके दोनों बेटे राजेंद्र पटेल और जितेंद्र पटेल भी कुएं अंदर चले गए। उसके बाद पड़ोसी टिकेश चंद्रा भी उन्हें बचाने कुएं में उतर गया। सभी का दम घुट गया और कोई बाहर निकल नहीं पाया।

यह देखने के बाद वहां चीख पुकार मच गई। कुएं में उतरे सभी की मौत हो चुकी थी। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक साथ पांच लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया की आज घटना सुबह 7.30 बजे की है। पति राजेंद्र जायसवाल को कुएं में गिरने के बाद पत्नी ने बचाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। जहां एक एक कर कुएं में कई लोग उतरे, गैस रिसाव से उनकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में गुरूवार को छग मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन किया गया, मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम साय का बयान…

0

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में गुरूवार को छग मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन किया गया, मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम साय का बयान…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरूवार को छग मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुस्लिम महासभा की ओर से गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने की मांग की गई और इसके साथ ही देश में सभी एक्सपोर्ट कंपनियो को बंद करने की मांग की है। गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने वाली मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं।

बता दें कि, रायपुर के बैजनाथपारा इलाके के मुस्लिम हॉल में आयोजित मुस्लिम महासभा में दिल्ली,मुंबई समेत पूरे प्रदेश के हर जिले से मुस्लिम समाज के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में सभी मस्जिद के मुतवल्ली, नायब मुतवल्ली सेक्ट्री, अंजुमन के सदर, दरगाहों के खादिम,उर्स कमेटी सहित बहुत बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, अधिवक्ता सहित हजारों लोग शामिल हुए।

आयोजनकर्ता सदस्य हुसैनी सेना प्रमुख राहिल रउफी ने बताया कि, इस ऐतिहासिक और देश की पहली मुस्लिम महासभा में 10 मुद्दो पर सभी लोगो ने अपनी राय रखी और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देश के प्राधानमंत्री “गाय” को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करे और जितनी भी बीफ एक्सपोर्ट कंपनियां है उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाए। इसके साथ ही पशु परिवहन और तस्करी पुरी तरह बंद हो। रायपुर के आरंग में तीन युवको की मौत मामले में हत्या की धारा लगाई जाए साथ ही इस पूरे मामले की न्यायिक जांच या सीबीआई जांच हो, बचे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो। इसके अलावा प्रशासन से मांग की गई कि शासन गौ रक्षक की आड़ में अवैध उगाही करने वाले गैंग द्वारा की जाने वाली मारपीट कर हत्या जैसे गंभीर घटनाओ को अंजाम देने वालो पर नकेल कसने की मांग की।

राहिल रउफी ने आगे कहा कि, आरंग में हुई घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है जिसका अब मुस्लिम समाज पूरे प्रदेश स्तर पर विरोध करेगा। छत्तीसगढ़ का भाईचारा बचाने के लिए सभी ने जोर दिया कि कैसे छत्तीसगढ़ का भाईचारा सद्भाव बचाया जाए। इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले से मुस्लिम समाज प्रमुख पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया कि शासन प्रशासन के द्वारा भय मुक्त वातावरण बनाने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। असामाजिक तत्वों को सरक्षण क्यों दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है उसे अब आरंग हत्याकांड से नफरत का कटोरा कहा जाने लगा है।

छत्तीसगढ़ : शराब घोटाले मामले में एसीबी की टीम ने नकली होलोग्राम के साथ 3 को किया गिरफ्तार…

0

छत्तीसगढ़ : शराब घोटाले मामले में एसीबी की टीम ने नकली होलोग्राम के साथ 3 को किया गिरफ्तार…

कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ACB की टीम ने नक़ली होलोग्राम को ज़ब्त किया है. टीम ने नकली होलोग्राम के साथ तीन लोगों को भी अपनी गिरफ्त में लिया है. इस कार्रवाई के बाद प्रदेश में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है.

दरअसल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि अनवर ढेबर के धनेली स्थित परिसर में अधजले हालत नकली होलोग्राम को गड्डा खोदकर छुपाकर रखा गया है. इसे खेत में गाड़ दिया गया है. इस सूचना के बाद एसीबी की टीम जेसीबी लेकर धनेली स्थित खेत में पहुंची और गड्डे को खोदकर पांच कार्टून अधजले नक़ली होलोग्राम बरामद कर लिए है.

एसीबी ने नक़ली होलोग्राम के साथ तीन आरोपी अमित सिंह, अनुराग द्विवेदी और दीपक दुआरी को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी है. अमित शराब घोटाले के प्रमुख आरोपी में एक अरविंद सिंह का भतीजा है.

शराब घोटाले में मनी लाउंड्रिंग की जांच कर रही ED ने रायपुर एसीबी में Fir दर्ज कराई थी. जिसमें दो हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा के घोटाले की बात कही गई थी. ED ने पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में सबसे ताकतवर IAS अफ़सर अनिल टूटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के ज़रिए घोटाले को अंजाम दिया गया था. ED द्वारा दर्ज कराई गई FIR की जांच एसीबी कर रही है. एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी. जिससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुक़सान हुआ है.