Home Blog Page 958

छत्तीसगढ़ : राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, नए राशन कार्ड के लिए अभी करे अप्लाई!

0

छत्तीसगढ़ : राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, नए राशन कार्ड के लिए अभी करे अप्लाई!

यदि आप फ्री राशन प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड आवेदन करना चाहते हैं तो फ्री राशन के तहत आने वाले राशन कार्ड की कुछ पात्रता निर्धारित की गई है, जिसको पूरा करने के बाद आप इस योजना में आवेदन कर पाएंगे।

राशन कार्ड के रजिस्ट्रेशन, नया नाम जोड़ना, काटना, भूल सुधार जैसे काम जो पिछले चार से पांच महीने से बंद था वह फिर शुरू हो चुका हैं। राशन कार्ड से जुड़ा सरकारी पोर्टल को फिर से एक्टिव कर दिया गया हैं और पंचायत, नगर पंचायत और निकायों को फिर से उनकी आईडी-पासवर्ड भेज दी गई हैं। इस तरह आचार संहिता के बाद आप अपने राशन कार्ड से जुड़े हुए काम पूरा करा सकते हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की वजह से राशन कार्ड के काम रुके हुए थे। करीब 6 महीने के बाद एक बार फिर से निकायों में आवेदन लिए जा रहे हैं।

नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई

सभी को पता है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब सभी गरीब परिवारों को 5 साल तक मुफ्त में राशन मिलेगा। अर्थात, जिन परिवारों के पास राशन कार्ड हैं, उन्हें 5 साल तक बिना किसी शुल्क के राशन प्राप्त होगा। पहले लोगों को राशन कार्ड के लिए पैसे देने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा मुफ्त हो गई है। अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो आपको भी यह लाभ मिलेगा। अगर नहीं है, तो आपको ऑनलाइन आवेदन करके राशन कार्ड बनवाना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया को इस लेख में विस्तार से बताया गया है।

राशन कार्ड के प्रकार

सरकार द्वारा मुख्यतः चार प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं

  1. एपीएल राशन कार्ड (APL Ration Card): यह राशन कार्ड सरकार द्वारा ऐसे परिवार को जारी किए जाते हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर की स्थिति में आते हैं| यानी इस राशन कार्ड पर किसी प्रकार की कोई भी खाद्य सामग्री नहीं दी जाती|
  2. बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card): यह राशन कार्ड सरकार उन परिवारों को जारी करती है जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं| ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम है|
  3. ए ए वाई राशन कार्ड (AAY Ration card): यह राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किए जाते हैं जो बहुत ही ज्यादा गरीब है| ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है|
  4. अन्नपूर्णा राशन कार्ड: यह राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किए जाते हैं जो अत्यंत ज्यादा गरीब हैं और जिनके पास आय के कोई भी स्रोत नहीं है।

बीपीएल राशन कार्ड के लिए पात्रता

यदि आप फ्री राशन प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड आवेदन करना चाहते हैं तो फ्री राशन के तहत आने वाले राशन कार्ड की कुछ पात्रता निर्धारित की गई है, जिसको पूरा करने के बाद आप इस योजना में आवेदन कर पाएंगे। राशन कार्ड के आवेदन करने के लिए आपका भारत में निवास होना चाहिए और आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। यदि आप आयकर दाता हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए। आपकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। तभी आप राशन कार्ड के लिए आवेदन पात्र माने जाएंगे। आवेदन करने के लिए आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज़ होने चाहिए।

राशन कार्ड आवेदन के लिए दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप राशन कार्ड बनवाने का आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:

  • पहले, राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहाँ, साइड कॉर्नर में “साइन इन और रजिस्टर” का विकल्प चुनें।
  • “पब्लिक लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना पेज खोलने के बाद, “न्यू यूजर साइन अप” पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और “सबमिट” बटन दबाएं।
  • अब आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • “न्यू राशन कार्ड के लिए आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • अंत में, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ : सरकार की नोनी बाबू मेधावी योजना श्रीफल के साथ दो-लाख रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जायेगा…

0

छत्तीसगढ़ : सरकार की नोनी बाबू मेधावी योजना श्रीफल के साथ दो-लाख रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जायेगा…

सीजी बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं का आज छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से सम्मान किया जाएगा। ऐसे टॉपर्स को सरकार की नोनी बाबू मेधावी योजना श्रीफल के साथ दो-दो लाख रुपये का चेक भी सौंपो जाएगा। इस दो लाख रूपये में एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि जबकि शेष एक लाख रुपये स्कूटी या बाइक खरीदने के लिए दिए जायेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 2024 के परिणाम में प्रदेश के 13 श्रमिक परिवार से आने वाले बच्चों ने टॉप किया हैं।

यह सम्मान कार्यक्रम सीएम हाउस में आयोजित होगा जहां स्वयं सीएम विष्णुदेव साय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। इस मौके पर विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन, विभाग के सचिव, जिला कलेक्टर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सम्मानित छात्र-छात्राओं के माता-पिता मौजूद होंगे।

क्या हैं नोनी-बाबू योजना?

बता दें कि श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत मजदूरों को सरकारी योजना से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाता है. खास तो यह है कि उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए भटकने की जरूरत नहीं है.

वे श्रम विभाग के माध्यम से बच्चों की छात्रवृत्ति सहायता योजना, कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप, दुर्घटना में मृत्यु और अपंगता की स्थिति में सहायता हासिल कर सकते हैं. इन तमाम योजनाओं की जानकारी श्रम विभाग की ओर से समय-समय पर शिविर आयोजित कर दी जा रही है. सभी श्रमिकों को अपना पंजीयन करवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए.

छत्तीसगढ़ : सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से इस वर्ष राजनांदगांव में 2600 छात्राओं को साइकिल वितरण किए जाने की तैयारी…

0

छत्तीसगढ़ : सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से इस वर्ष राजनांदगांव में 2600 छात्राओं को साइकिल वितरण किए जाने की तैयारी…

छत्तीसगढ़ शासन की योजना से छात्राओं को काफी लाभ हुआ है। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से इस वर्ष राजनांदगांव में 2600 छात्राओं को साइकिल वितरण किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राजनांदगांव शहर में कारीगरों के द्वारा युद्ध स्तर पर साइकिलों के पुर्जे फिट किए जाने का कार्य किया जा रहा है।

छग पुलिस विभाग में 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों की भर्ती, पुलिस मुख्यालय अटल नगर, नवा-रायपुर द्वारा यह जानकारी दी गई।

0

छग पुलिस विभाग में 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों की भर्ती, पुलिस मुख्यालय अटल नगर, नवा-रायपुर द्वारा यह जानकारी दी गई।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर के पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

पुलिस भर्ती में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चयनित 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई को किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय अटल नगर, नवा-रायपुर द्वारा यह जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर के पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के याचिका क्रमांक-डब्ल्यूपीएस-4378/2023 में दिनांक 20-05-24 को पारित आदेश अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा) हेतु 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

CG Police Recruitment 2021 इसी क्रम में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा सूबेदार/उपनिरीक्षक/उपनिरीक्षक(विशेष शाखा)/प्लाटून कमाण्डर के पदों हेतु चयनित 370 अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय के वेबसाईट www.cgpolice.gov.in पर दिनांक 11-06-2024 को प्रदर्शित की गयी है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 09-07-2024 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे, परशुराम चौक, कोटा-रायपुर में प्रातः 07:00 से आयोजित की जायेगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश-पत्र दिनांक 28-06-2024 से पुलिस मुख्यालय की वेबसाईट www.cgpolice.gov.in पर उपलब्ध कराये गये हैं।

चयनित अभ्यर्थी उपरोक्त वेबसाईट से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय में परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ : निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए सीएम विष्णु देव साय एक खास योजना…

0

छत्तीसगढ़ : निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए सीएम विष्णु देव साय एक खास योजना…

प्रदेश के सभी निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए सीएम विष्णु देव साय एक खास योजना की शुरूआत करने वाले है. इसको पहले 10 जिलों में लागू कराया जाएगा.

सीएम साय ने शुरू की फ्री कोचिंग की योजना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर जुलाई से प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है. इस योजना के तहत PCS, व्यापम और Banking प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी. इस खास योजना को सबसे पहले प्रदेश के 10 जिलों में निःशुल्क रूप से शुरू की जाएगी.

छत्तीसगढ़ श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ की गई है. सीएम साय के मंशानुरूप श्रमिक परिवार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ठोस कदम उठाएं जाएं. श्रमिक परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है.

इसी क्रम में पंजीकृत श्रमिक और पंजीकृत श्रमिक के बच्चों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिग, रेल्वे, पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 4 से 10 माह तक की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी. योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक और पात्र हितग्राही स्वयं, च्वाईस सेंटर या श्रम कार्यालय के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है.

अगर हितग्राही की मृत्यु दिनांक 09 जून 2020 से पहले हुई है, तो पुराने अधिसूचना के अनुसार योजना के लिए उनके बच्चे पात्र है. वे हितग्राही जो नवीन योजना मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े हुए हैं, वे भी आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. यह कोचिंग ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी मिलेगी. ताकि विभिन्न परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को दोनों का विकल्प मिल सके. बहुत से छात्र समय या फिर दूरी की वजह से ऑफलाइन ही कोचिंग लेना चाहते हैं, उनको ये सुविधा मिलेगी.

सीएम साय की खास निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और महासमुंद जिले में शुरू की जाएगी. निःशुल्क कोचिंग योजना के लिए छात्र छात्राओं मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रदेश के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कुल (50-50) चार बैच अब तक भरे जा चुके हैं. अन्य जिलों से आए आवेदन का परीक्षण कर बैच बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज एक दिवसीय प्रवास के दौरान यहां पुलिस लाईन पहुंचकर जिले के विभिन्न खेलों सहित तीरंदाजी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ों से मुलाकात की। आईबी ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रशिक्षण हेतु 10 लाख रूपए के आधुनिक तीर, कमान आदि सामग्री प्रदाय…

0

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज एक दिवसीय प्रवास के दौरान यहां पुलिस लाईन पहुंचकर जिले के विभिन्न खेलों सहित तीरंदाजी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ों से मुलाकात की। आईबी ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रशिक्षण हेतु 10 लाख रूपए के आधुनिक तीर, कमान आदि सामग्री प्रदाय…

इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों का हौसला आफजायी किया। उन्होंने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर टीम द्वारा 3 गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने जिले की खेल प्रतिभाओं से भेंट के दौरान कहा कि वे अपनी खेल प्रतिभा को और अधिक निखारें और प्रदेश सहित देश एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्प्रर्धाओं में शामिल होकर देश का नाम रौशन करें।

बताते चले कि आईबी ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए तथा जिले में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रूपए की राशि के आधुनिक तीर, कमान आदि सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, श्री खूबचंद पारख, श्री रमेश पटेल, समाज सेवी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आईबी ग्रुप श्री बहादुर अली, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू एवं भूमिका साहू ने भेंट की। अनिशा साहू ने नीदरलैण्ड में और भूमिका साहू ने जर्मनी में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

इस दौरान विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों ने भी विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। पुलिस विभाग एवं स्वर्गीय श्री अभिलेख अग्रहरि वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा तीरंदाजी में जिले के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

तीरंदाजी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 46 खिलाड़ी एवं उनके कोच भी विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर अपने प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीरंदाजों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष तीरंदाजी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इन तीरंदाजों की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें और बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए कहा, वहीं इन तीरंदाजों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाडिय़ों को लाने-ले जाने वाले 26 सीटर वाहन को भी हरी झंडी दिखाई।

इस वाहन से खिलाडिय़ों को अन्य स्थानों पर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने जाने के लिए सुविधा होगी। इस अवसर पर पुलिस चौकी मोहला क्षेत्र अंतर्गत पुलिस भर्ती, अग्निवीर, वनरक्षक तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, आरक्षक भर्ती प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों तथा व्हालीबॉल के कोच एवं खिलाडिय़ों ने भी विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपने प्रशिक्षण एवं खेल के संबंध में उन्हें अवगत कराया।

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश, कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

0

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश, कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई जगहों पर रुक-रुक बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने की वजह से कई जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान माना में दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्र में 6 जुलाई तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है। हालांकि इस बीच में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए मणिपुर तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। एक चक्रवती परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है वहीं बारिश की गतिविधि बनी हुई है। आज प्रदेश के कई इलाकों में गलत चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है।

बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान माना में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में 32.9, बिलासपुर, राजनांदगांव में 32, दुर्ग में 31.6, जगदलपुर में 30.2, अंबिकापुर में 28.5 और 15 रोड में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री निवास में प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन लगेगा। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम है।

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री निवास में प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन लगेगा। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम है।

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जनता की समस्या सुनेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन लगेगा। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जनता की समस्या सुनेंगे। समस्याओं का निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश देंगे।

छत्तीसगढ़ : एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर से 44 लाख की ठगी, वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर बनाया शिकार। साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज।

0

छत्तीसगढ़ : एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर से 44 लाख की ठगी, वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर बनाया शिकार। साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज।

संजय वर्मा एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर हैं। वाट्सएप के जरिए आइडी में पैसे डालने के लिए कहा गया। ग्रुप में कुछ लोगों ने मुनाफी की रकम के बारे में ग्रुप में डाला। इसके बाद प्रार्थी भी झांसे में आ गया। ठगों ने पैसे देरे से जमा करने के नाम पर 13 लाख रुपये की पेनाल्टी देने की बात कही।

वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर बनाया शिकार। साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला है।

आजकल हर तीसरा व्यक्ति शेयर मार्केट में पैसा लगाने की सलाह दे रहा है। अब साइबर ठग भी इसी आड़ में लोगों को झांसे दे रहे हैं। राजेंद्र नगर इलाके के एक बैंक कर्मचारी से शेयर मार्केट में पैसा लगाने से भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 44 लाख रुपये ठग लिया गया। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग एप और वाट्सएप ग्रुप के जरिए रकम जमा करवाया। इसके बाद ट्रेडिंग एप और वाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया। इसकी शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

राजेंद्र नगर थाने में गोल्डन टावर अमलीडीह में निवासी संजय वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वे एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि दो मई को एक वाट्एसएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद ऑनलाइन सर्वे के लिए लिंक भेजा गया। ग्रुप में 100 से ज्यादा लोग जुड़े हुए थे। इससे उन्हें भरोसा हो गया। 10 दिन बाद शेयर ट्रेडिंग और आइपीओ का लाभ बताते हुए एक आइडी बना दी गई। इसके बाद वाट्सएप के जरिए आइडी में पैसे डालने के लिए कहा गया। ग्रुप में कुछ लोगों ने मुनाफी की रकम के बारे में ग्रुप में डाला। इसके बाद प्रार्थी भी झांसे में आ गया और आइडी को रिचार्ज कर दिया। इसके बाद प्रार्थी ने अलग-अलग कंपनी में पैसा लगाया।

प्रार्थी को झांसे में लेते हुए वीआइपी सदस्य बता दिया। इससे प्रार्थी को भरोसा हो गया। उसे पैसे जमा करने के लिए कहा गया। प्रार्थी ने परिवार और दोस्तों से उधार लेकर 10 लाख 45 हजार रुपये जमा कर दिए। इससे आइडी में 68 लाख 48 हजार रुपये दिखने लगे। इसके बाद प्रार्थी ने पैसे निकालने के लिए कहा तो उन्हें कहा गया कि 18 लाख 40 हजार रुपये जमा करने होंगे। प्रार्थी ने पैसे जमा कर दिया। लेकिन ठगों ने पैसे देरे से जमा करने के नाम पर 13 लाख रुपये की पेनाल्टी देने की बात कही।
साइबर एक्सपर्ट मोहित साहू ने बताया कि शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी बढ़ी है। लोगों को इसमें सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ठग फर्जी एप का उपयोग करते हैं। ये एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के स्टोर में डाउनलोड नहीं होते हैं।

ठग फर्जी वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कराते हैं। किसी भी शेयर मार्केट में तुरंत मुनाफा नहीं होता। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है। सामान्य बैंक खाता या ई-वालेट से शेयर मार्केट में खरीदी नहीं होती है।

  • सेबी से रजिस्टर्ड ब्रोकर के जरिए निवेश करें।
  • बैंक में जाकर डिमैट अकाउंट खुलवाएं।
  • शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने के लिए बैंक अकाउंट लिंक करें।
  • अपने ट्रेडिंग या डीमैट अकाउंट में पैसा जमा करें।
  • किसी भी ब्रोकर को आईडी व पासवर्ड कभी शेयर न करें।
  • ब्रोकर भी बिना अनुमति शेयर खरीद-बेच नहीं सकता।

छत्तीसगढ़ : शराब घोटाला केस से जुड़े नकली होलोग्राम मामले में यूपी एसटीएफ की कार्रवाई…

0

छत्तीसगढ़ : शराब घोटाला केस से जुड़े नकली होलोग्राम मामले में यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है। यूपी एसटीएफ द्वारा शराब बनाने वाली कंपनियों पर दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन पूछताछ के लिए कोई सामने नहीं आया है।

मामले में यूपी एसटीएफ द्वारा भाटिया वाइन एंड मर्चेट प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज को नोटिस जारी किया गया है। अब इन कंपनियों पर जल्द एक्शन लिया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ ने भाटिया वाइन एंड मर्चेट प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज को 10 जून को दूसरा नोटिस जारी किया था। साथ ही नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया जाए, लेकिन तीनों कंपनियों के कोई भी अधिकारी यूपी एसटीएफ के ऑफिस नहीं पहुंचा है। ऐसे में इन कंपनियों के खिलाफ यूपी एसटीएफ जल्द एक्शन ले सकती है। सूत्रों का कहना है कि मामले में एक बार तीनों एजेंसियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

तीसरी बार नोटिस जारी होने के बाद अगर कोई भी पूछताछ के लिए शामिल नहीं होता है, तो एजेंसियों के संचालकों को हिरासत में लिया जा सकता है। इसके बाद पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में देरी होने की वजह से यूपी एसटीएफ के द्वारा तीनों एजेंसियों के खिलाफ नोटिस जारी कर सकती है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार अनवर और त्रिपाठी ने बताया कि घोटाले की सबसे बड़ी बेनिफिशियरी डिस्टलरी कंपनियां थीं। होलोग्राम बनाने का टेंडर विधु की कंपनी मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को मिला था। वहां से नकली होलोग्राम बनाकर इन डिस्टलीरज को भेजा जाता था। साथ ही वहां से अवैध शराब पर इन होलोग्राम को लगाया जाता था।