Home Blog Page 961

IND VS ZIM: T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर…

0

IND VS ZIM: T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर…

T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गई है। शुभनम गिल के नेतृत्व में युवा क्रिकेटरों से सजी हुई टीम आज सुबह ही जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई है।

जिम्बाब्वे में भारतीय टीम को 5 टी20 मैच की सीरीज खेलना है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जाने वाली इस सीरीज में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में पहले 2 मैचों के लिए बदलाव किया गया है।

क्या हुआ है बदलाव

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों के लिए संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है। संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल अभी बारबाडोस में ही खराब मौसम में फंसे हुए हैं। उनके भारत न लौट पाने के चलते बीसीसीआई ने उन तीनों खिलाड़ियों की जगह 3 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

पहले 2 मैच के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा

– मुझे नहीं पता ये क्या हुआ है…खिताब जीतने के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

आखिर के 3 मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, आवेश खान, खलील अहमद और मुकेश कुमार

– T20 WC 2024 में खेलने के लिए तरस गए ये 11 खिलाड़ी, शानदार फॉर्म में होने के बाद भी Playing 11 में नहीं मिला मौका

जिम्बाब्वे की टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेविरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, अंतुम नकवी, रिचर्ड नगारवा और मिल्टन शुम्बा

कब खेले जाएंगे मैच

पहला मैच – 6 जुलाई
दूसरा मैच – 7 जुलाई
तीसरा मैच – 10 जुलाई
चौथा मैच – 13 जुलाई

पांचवां मैच – 14 जुलाई

– दिग्गजों ने जीता जहां, अब नए लड़ाकों की बारी…जिम्बाब्वे के सामने आसान नहीं होगी राह.

Gold-Silver Price Today: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी की बढ़ी कीमत, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट…

0

Gold-Silver Price Today: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी की बढ़ी कीमत, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट…

भारतीय सर्राफा बाजार में आज (मंगलवार), 02 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. जबकि चांदी की कीमत में उछाल आया है. हालांकि, सोने की कीमत अभी भी 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है.

वहीं, चांदी का भाव 88 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold) 71858 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) के भाव 88085 रुपये किलो है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बीते दिन यानी 1 जुलाई की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate) 71586 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 02 जुलाई की सुबह गिरावट के साथ 71570 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोने की कीमच में गिरावट जबकि चांदी की कीमत में उछाल आया है.

2 July 2024 Gold-Silver Price: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

शुद्धता सोमवार शाम का रेट मंगलवार सुबह का भाव कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 71874 71858 16 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 71586 71570 16 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 65837 65822 15 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 53906 53894 12 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 42046 42037 9 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 87802 88085 283 रुपये किलो महंगी

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

 Gold-Silver Price

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

छत्तीसगढ़ : बलौदा बाजार हिंसा में 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर ख़ाक…

0

छत्तीसगढ़ : बलौदा बाजार हिंसा में 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर ख़ाक…

पिछले महीने सतनामी समाज के आंदोलन और धरना प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उग्र रूप ले लिया था और फिर पूरे परिसर में जमकर उत्पात मचाया गया था।
भीड़ में शामिल तत्वों ने न सिर्फ वहां मौजूदा वाहनों में तोड़फोड़ की बल्कि जिला कलेक्टर और एसपी दफतर को भी आग के हवाले कर दिया था।

उन्होंने परिसर में खड़े चारपहिया और दुपहिया वाहनों में भी आग लगा दी थी। हालाँकि इसके बाद हरकत में आये पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को खदेड़ा और घटना के कुछ दिनों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। बहरहाल इस पूरे घटना की गूँज न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में सुनाई दी।

मामले में सत्ताधारी पक्ष भाजपा ने जहाँ कांग्रेस पर भीड़ को उकसाने और हिंसा कराने का आरोप लगाया तो वही विपक्ष ने इसकी जिम्मेदारी सरकार पर मढ़ते हुए उन्हें कानून-व्यवस्था सँभालने में नाकाम बताया। दोनों ही तरफ से जाँच दल का भी गठन किया गया था।

वही अब इस पूरे मामले पर राज्य के खेल, युवा कल्याण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक टंकराम वर्मा का बड़ा बयान आया हैं। उन्होंने बताया हैं कि इस हिंसा और आगजनी में करीब 12 करोड़ रु से ज्यादा की संपत्तियों को नुकसान पहुँच हैं। मंत्री वर्मा ने कहा हैं कि, इस नुकसान की भरपाई उपद्रवी लोगों से होना चाहिए, एक ऐसा प्रावधान होना चाहिए की उपद्रवियों से भरपाई हो।

मंत्री टांकराम वर्मा ने कहा कि वह इस पर अपनी बात राज्य सरकार के सामने रखेंगे। दरअसल, बीते 15 मई की देर रात धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया था। इसके विरोध में लोग कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जैतखाम को नुकसान पहुंचाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहले ही न्यायिक जांच के निर्देश दे चुके थे।

हालांकि समाज के लोगों का आरोप था कि पकड़े गए लोग असली आरोपी नहीं हैं। इस लेकर समाज की तरफ से विरोध प्रदर्शन और घेराव का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन, भीड़ एकाएक उग्र हो गई और फिर इसने आगजनी और हिंसा का रूप ले लिया।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक जुलाई ‘सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक जुलाई ‘सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अयोध्या के सांसद को डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार क्यों बनाना चाहता है विपक्ष? मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकाउंटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। चाटर्ड एकाउंटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने सभी सी.ए. से छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग की अपील की है।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि मानवता की सेवा का प्रण लिए एवं चिकित्सा क्षेत्र को अपने प्रयासों से समृद्ध करने वाले चिकित्सकों को “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में उनके जन्मदिन एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

साय ने कहा कि मरीजों को नया जीवन देने के कारण डॉक्टर धरती के भगवान माने जाते हैं। इस दिन हम चिकित्सकों की अमूल्य सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।

छत्तीसगढ़ : नए कानून लागू होने के बाद अब लोग घर बैठे एफआईआर करा सकेंगे।

0

छत्तीसगढ़ : नए कानून लागू होने के बाद अब लोग घर बैठे एफआईआर करा सकेंगे।

नए कानून लागू होने के बाद अब लोग घर बैठे एफआईआर करा सकेंगे। इसके अलवा पीड़ितों की उपस्थिति, गवाहों, एक्सपर्ट, आरोपियों के लिए ई-अपीरियेंस की सुविधा होगी। इसमें थाना आने की जरूरत नहीं रहेंगी, बल्कि ई-अपीरियेंस के जरिए अपनी उपिस्थति दर्ज करा सकेंगे।
इसके लिए फिलहाल सिविल लाइन के सी-4 और कलेक्ट्रेट में ऑनलाइन सेटअप तैयार किया गया है। इसके अलावा सबूत के तौर पर मैसेज, वॉयस सैंपल, सर्वर व अन्य इलेक्ट्रानिक चीजें भी न्यायालय में मान्य होगी। रायपुर जिले में नए कानून को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। इससे पहले कई वर्कशॉप हुए हैँ, जिसमें पुलिस और आम लोगों को जानकारी दी गई है।

रात 12.1 बजे अर्थात 1 जुलाई से राजधानी के 32 थानों से 376, 302, 420, 498 ए, 304बी, 379 जैसी धाराएं खत्म हो गई हैं। सोमवार को सभी थानों में उत्सव होगा। इसमें राष्ट्रगान बजेगा। इसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों को शामिल किया जाएगा। उन्हें अंग्रेजों के बनाए कानूनों से मुक्ति और नए कानून से आम लोगों को होने वाले फायदे की जानकारी दी जाएगी। रायपुर में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के सभी विधायकों को शामिल होने आमंत्रण भेजा गया है।

अब मोबाइल में एक मैसेज भेजकर भी थाने में एफआईआर कराया जा सकेगा। इससे महिलाओं और युवतियों को काफी फायदा होगा। अधिकांश महिलाओं और युवतियां थाना आने से कतराती हैं, जिससे एफआईआर कराने में काफी समय लगता है। अब मोबाइल के एक मैसेज से ही एफआईआर हो जाएगी। इससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। महिलाएं ही नहीं, इसमें कोई भी किसी भी थाने में मैसेज, वाट्सऐप के जरिए एफआईआर करवा सकेगा।

यह भारत में नए आपराधिक कानून के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डालने वाला चार्ट दिया गया है। विवरण साइबर अपराधों के लिए बढ़ी हुई सज़ा, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कड़े उपाय, महिलाओं और बच्चों के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा, सुव्यवस्थित न्यायिक प्रक्रिया और पीड़ित मुआवज़ा योजनाओं की शुरूआत का अवलोकन प्रदान करते हैं।

भारतीय दंड संहिता 1860 के स्थान पर अब भारतीय न्याय संहिता 2023, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 को अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 कर दिया गया है। इसके तहत 376 के स्थान पर धारा 64, 302 के स्थान पर 103, 420 के स्थान पर 318, 498 ए के स्थान पर 85, 304 बी के स्थान पर 80 और 379 के स्थान पर धारा 303 लगेगी। इसके अलावा इसमें और काफी बदलाव हुए हैं।

सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। आमलोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। इसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। सभी थानों में इसकी तैयारी कर ली गई है।

छत्तीसगढ़ : विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू, आज से विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन…

0

छत्तीसगढ़ : विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू, आज से विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन…

गत वर्षों में उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण प्रवेशार्थी स्नातक स्तर पर बीए, बी.कॉम., बीबीए, बीएससी (गणित) तथा बी. लिब. एंड आईएससी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।

प्रदेश के एकमात्र ए+ ग्रेड प्राप्त राजकीय पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविधालय छग. बिलासपुर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में जून-जुलाई 2024-25 के लिए ऑनलाईन प्रवेश 1 जुलाई से आरंभ होगें।

गत वर्षों में उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण प्रवेशार्थी स्नातक स्तर पर बीए, बी.कॉम., बीबीए, बीएससी (गणित) तथा बी. लिब. एंड आईएससी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। स्नातक उपाधि प्राप्त अभ्यर्थी स्नातकोत्तर स्तर पर हिन्दी साहित्य, संस्कृत साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, राजनीति, छत्तीसगढ़ी व शिक्षा जैसे विषयों में एमए. पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। एमकॉम, एमएससी (कम्प्यूटर साइंस) व एमए, एमएससी (गणित) जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। रोजगार मूलक दो वर्षीय पाठ्यक्रम एमएस डब्ल्यू व पीजीडीसीए में भी प्रवेश आरंभ रहेगा।

विश्वविद्यालय द्वारा संचालित डिप्लोमा इन योग साइॅस, डिप्लोमा इन साईकलोजिकल गाइडेन्स एण्ड काउन्सलिंग व रामचरितमानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में एक वर्षीय डिप्लोमा में भी विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। वाणिज्य के स्नातक के लिए विशेष रूप से संचालित छ: माह के जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स में भी शिक्षार्थी प्रवेश ले सकते है।

क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. डीएन. शर्मा ने बतलाया कि विश्वविद्यालय द्वारा दूरवर्ती शिक्षा प्रणाली अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्र की कोई अधिकतम सीमा नहीं है तथा कोई भी अहर्ता प्राप्त विद्यार्थी, गृहणी और सेवारत या व्यवसायी अपनी रूचि व आवश्यकता के अनुसार प्रवेश ले सकता है। प्रवेश ऑनलाइन ही होंगे तथा शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा ।

प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत विवरण देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ : नगरीय निकायों में वित्तीय अनुशासन में कसावट लाने उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी आय एवं व्ययों के प्री- ऑडिट के निर्देश दिए हैं।

0

छत्तीसगढ़ : नगरीय निकायों में वित्तीय अनुशासन में कसावट लाने उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी आय एवं व्ययों के प्री- ऑडिट के निर्देश दिए हैं।

नगरीय निकायों में वित्तीय अनुशासन में कसावट लाने उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी आय एवं व्ययों के प्री- ऑडिट के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पिछली सरकार द्वारा ऑडिट प्रक्रिया बंद कर दिए जाने के कारण ऑडिट से रह गए विगत चार वर्षों की नस्तियों के पोस्ट ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने प्रदेश की सभी 184 नगरीय निकायों के साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के यांत्रिकी प्रकोष्ठ तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) का भी ऑडिट कराने को कहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्री-अंकेक्षण-सह- आंतरिक अंकेक्षण की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा, नगरीय निकायों में अंकेक्षण प्रारंभ होने से सभी भुगतान नस्तियों का परीक्षण प्री- ऑडिट के माध्यम से सीए फर्म द्वारा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में नगर निगमों द्वारा किए जाने वाले व्यय को दर्शाने वाला चार्ट हिंदी में है। इस चार्ट में नगर निगमों के नाम और उनके व्यय करोड़ों में दर्शाए गए हैं।

100 करोड़ रुपए से अधिक की बचत’ प्रदेश के नगरीय निकायों में पूर्व में कराए गए आंतरिक अंकेक्षण से कड़े वित्तीय अनुशासन को लागू करने में बहुत मदद मिली थी। प्री- ऑडिट कराए जाने से निकायों में बजट के मद परिवर्तन को रोका गया। विभिन्न निर्माण एवं प्रदाय कार्यों से संबंधित भुगतान पर नियंत्रण होने से निकायों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 100 करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई।

छत्तीसगढ़ : झमाझम मानसूनी बारिश का दौर शुरू, प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना… 

0

छत्तीसगढ़ : झमाझम मानसूनी बारिश का दौर शुरू, प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर झमाझम मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मानसूनी बादलों ने अपना रास्ता बदला है, जिसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश के आसार बताए हैं। बारिश की वजह से गर्मी से परेशान लोगों को सुकून मिला है।

बारिश की बूंदों के बीच रायपुर में साइंस कॉलेज के निकट खुद को भीगने से बचाने का प्रयास करते लोग। मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश के आसार। आज सरगुजा संभाग के जिलों में हो सकती है तेज बारिश। रविवार को भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बरसे बादल।

मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं।

इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई। जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने विभिन्न इलाकों का दौरा करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के “मन की बात”

0

छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने विभिन्न इलाकों का दौरा करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के “मन की बात”

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने विभिन्न इलाकों का दौरा करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शीतला मंदिर परिसर खपरा भट्टी में “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ” मन की बात” का प्रसारण सुना।

”कार्यक्रम के बाद मूणत ने कहा कि शनिवार की रात भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 विश्वकप जीतकर पूरे देश को खुशियों से भर दिया है।”

”अगले ही दिन ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने जनभावना को मजबूती प्रदान करके खुशियों को दोगुना कर दिया है।”

”मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार रेडियों के माध्यम से जनसंवाद किया है।”

”यह पल भारतीय लोकतंत्र की आत्मा में समाहित सत्य की जीत का प्रतीक है और संविधान विरोधी ताक़तों के खिलाफ भारत सरकार का संदेश हैं।”

”पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर जनता के अटूट विश्वास को दोहराने का ज़िक्र था |”

”पीएम मोदी ने बताया कि 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था | इसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं। यह अद्भुत है।”

”मूणत ने कहा कि भारत की जनता इस बात से अच्छी तरह परिचित है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के संविधान की भावना के अनुरूप कार्य हो रहे हैं। 2024 का जनादेश उसी सत्य का प्रमाण हैं।’