Home Blog Page 965

Baloda bazar Violence: बलौदा बाजार की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान…

0

Baloda bazar Violence: बलौदा बाजार की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान…

बलौदा बाजार की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बलौदा बाजार की घटना में कांग्रेस का बड़ा हाथ है। यह हम नहीं आम जनता कह रही है।

सोशल मीडिया में, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस नेता, कांग्रेस नेता के पूर्व मंत्री और विधायक जमावड़ा कर रहे हैंं। वहीं कांग्रेसी नेताओं का नाम लिए जाने और फंसाने का दबाव बनाने वाले आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुलिस कोई दबाव नहीं बना रही है।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 मंत्री बनाये जाने पर कहा कि भाजपा के सभी 42 विधायक मंत्री पद के योग्य हैं। हर विधायक चाहता है मंत्री बन जाऊं। पुरंदर मिश्रा ने अपनी इच्छा जताई है। पार्टी और सीएम के आंकलन के हिसाब से मंत्री बनेंगे। नए पुराने सभी का मंत्रिमंडल में समन्वय होता है।

छत्तीसगढ़ : बृजमोहन अग्रवाल के विष्णु देव साय कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेताओं में चर्चा…

0

छत्तीसगढ़ : बृजमोहन अग्रवाल के विष्णु देव साय कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेताओं में चर्चा…

रायपुर दक्षिण सीट से 8 बार तक विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल के विष्णु देव साय कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद छ्त्तीसगढ़ की सियासत में साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा तेज हो चुकी है. बीजेपी नेताओं में चर्चा है कि विधानसभा के मानसून सत्र के पहले कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.

दो बार से टल रहे सीेएम विष्णु देव साय सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर कवायद शुरू हो गई है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा के मानसून सत्र में साय कैबिनेट में विस्तार हो सकता है. मानसून सत्र में होने वाले कैबिनेट में विस्तार में दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया जा सकता है.

रायपुर दक्षिण सीट से 8 बार तक विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल के विष्णु देव साय कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद छ्त्तीसगढ़ की सियासत में साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा तेज हो चुकी है. बीजेपी नेताओं में चर्चा है कि विधानसभा के मानसून सत्र के पहले कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.

वर्तमान में साय कैबिनेट में मुख्यमत्री सहित 11 मंत्री हैं

वर्तमान में साय कैबिनेट में मुख्यमत्री सहित 11 मंत्री है. सदन संख्या की संख्या के आधार पर सत्तासीन सरकार को 15 प्रतिशत ही मंत्री बनने की बाध्यता है. इस हिसाब से दो मंत्रियों को कैबिनेट में और जगह मिल सकती है. बीजेपी सूत्रों की माने तो अनुभवी और नए विधायक को कैबिनेट में और शामिल किया जा सकता है.

विष्णु देव साय मंत्रिमंडल में किसे मिलेगी जगह?

बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद छोड़ने के बाद रायपुर संभाग से कैबिनेट में अभी एक ही मंत्री टंक राम वर्मा है, ऐसे में रायपुर संभाग से एक बीजेपी MLA का लगभग मंत्री बनना तय है. वहीं, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत को कैबिनेट में जगह पक्की है. राजेश मूणत रमन सरकार ने तीन बार मंत्री रह चुके है. रमन कैबिनेट में यहां के 4विधानसभा सीट में दो मंत्री रहे है.

कुरूद से विधायक अजय चंद्राकर भी मंत्री बनने की फेहरिस्त में शामिल है. अजय चंद्राकर कुर्मी समाज से आते हैं. रमन कैबिनेट में मंत्री रहे सरकार के कामकाज का अच्छा अनुभव है.

अजय चंद्राकर भी मंत्री बनने की फेहरिस्त में हैं शामिल

कुरूद से विधायक अजय चंद्राकर भी मंत्री बनने की फेहरिस्त में शामिल है. वहीं, बस्तर संभाग से अभी एक ही मंत्री हैं, ऐसे में ये भी चर्चा है क्षेत्रीय संतुलन बनाने एक और मंत्री बन सकता है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को कैबिनेट में लिया जा सकता है. किरण सिंह देव जगदलपुर से विधायक हैं.

रमन कैबिनेट में मंत्री रहे अमर अग्रवाल भी रेस में शामिल

बिलासपुर से अमर अग्रवाल भी मजबूत दावेदार है. अमर अग्रवाल रमन कैबिनेट में कद्दावर मंत्री रहे है. अमर अग्रवाल के पिता लखीराम अग्रवाल छ्त्तीसगढ़ में बीजेपी को स्थापित करने वालों में एक रहे हैं. बिलासपुर संभाग से अभी तीन मंत्री है उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायगढ़ से ओपी चौधरी, कोरबा से लखन देवांगन मंत्री है.

राजनांदगांव : आईबी के कर्मियों को एसी सहित मूलभूत जरूरतों की खरीदी पर मिलेगी 50 फीसदी की सब्सिडी…

0

राजनांदगांव : आईबी के कर्मियों को एसी सहित मूलभूत जरूरतों की खरीदी पर मिलेगी 50 फीसदी की सब्सिडी…

आईबी ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया उद्योगपति एमडी बहादुर अली का जन्म दिन
एमडी श्री अली ने कर्मियों के लिए की कई घोषणाएं

राजनांदगांव। प्रमुख उद्योगपति देश के इंटीग्रेटेड प्रोटीन लीडर आईबी ग्रुप के संस्थापक व प्रबंधक बहादुर अली के जन्मदिन 22 जून को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर श्री अली ने कंपनी के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुई कई घोषणा भी की जिससे कर्मचारियों में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।

इस खास मौक़े पर आईबी ग्रुप देश को प्रोटीन पोषण पहुँचाने की अपनी पहल को एक क़दम और आगे बढ़ाते हुए अपने नए ब्रांड एबीस प्रो लॉन्च किया। जिसका अनावरण सीएमडी सुल्तान अली और एमडी बहादुर अली, डायरेक्टर श्रीमती ज़ोया आफरीन ने किया। शनिवार को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में आईबी ग्रुप के डायरेक्टर जीशान अली, डायरेक्टर श्रीमती तनाज़ अज़ीज़ उपस्थित थे।

एमओयू रिन्यू

उक्त कार्यक्रम में आईबी ग्रुप देश की दो प्रतिष्ठित पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय नानाजी देशमुख वेटेनरी साइंस यूनिवर्सिटी और दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु यूनिवर्सिटी के साथ 2019 में हुए एमओयू को भी रिन्यू किया।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल

आईबी ग्रुप व्यवसायिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक क्रियाकलाप निरंतर संचालित करते रहता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की मिशन लाइफ योजना के तहत अज़ीज़ पब्लिक स्कूल देश का पहला एस्पिरेशनल लाइफ स्कूल बनने का गौरव हासिल किया है। इसकी पुष्टि यूनिसेफ की टीम ने की और समारोह में उपस्थित होकर अज़ीज़ पब्लिक स्कूल को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

कर्मियों को मिली कई सौगातें

इस उपलक्ष्य में आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीकेंड पर यहां आईबी समूह के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति ने अभिभूत कर दिया है। श्री अली ने इस अवसर पर कर्मचारियों को कई सौगातें देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपए से कम वेतन वाले कर्मियों को एसी सहित मूलभूत जरूरतों की खरीदी में आईबी ग्रुप द्वारा  50 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं एक लाख रुपए तक के वेतन वाले कर्मियों को 25 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी ताकि वे कड़ी मेहनत के बाद आरामदायक जीवन जी सके। प्रेरणा दिवस के मौके पर सौगातों की झड़ी लगाते हुए श्री अली ने कहा कि आईबी ग्रुप के एक लाख रूपए से ज्यादा वेतन पाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के घरो में काम करने वाले कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में भी एक प्रतिशत राशि का ऐलान किया है।

प्रॉफिट शेयरिंग प्लान भी लांच

आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने इस अवसर पर यह भी कहा कि कंपनी के डायरेक्ट श्रीमती जोया आफरीन की पहल पर कर्मचारियों के लिए प्रॉफिट शेयरिंग प्लान की भी घोषणा कर रहे है। उन्होने बताया कि आगामी तीन माह में कर्मचारियों को कंपनी के फायदे में हिस्सेदारी दी जाएगी। श्री अली ने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और लगन के कारण ही आईबी ग्रुप को यह बुलंदियां मिली है। उन्होने कहा कि इस प्लान से कर्मचारियो को कंपनी के मुनाफे का भी हिस्सा मिलेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 : ऑस्ट्रेलिया से ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूबा पूरा अफगानिस्तान, चैंपियन-चैंपियन गाने पर जमकर थिरके खिलाड़ी…

0

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 : ऑस्ट्रेलिया से ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूबा पूरा अफगानिस्तान, चैंपियन-चैंपियन गाने पर जमकर थिरके खिलाड़ी…

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 जून यानी रविवार को अफगानिस्तान ने एक यादगार जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह मुश्किल जरूर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 का अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ 24 जून को खेलना है।

अफगानिस्तान को मिली जीत

इस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, पहला विकेट गिरने के साथ ही अफगानिस्तान की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 148 रन ही बना सकी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 127 रनों पर सिमट गई।

सड़कों पर आतिशबाजी

अफगानिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस टीम को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अफगानिस्तानी खिलाड़ी के साथ फैंस भी जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अफगानी फैंस अपने अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आतिशबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जश्न में डूबे फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में अफगानी फैंस की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस समय खिलाड़ियों के अलावा फैंस भी अपने आप को जश्न मनाने से नहीं रोक पा रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट के दिग्गज अफगानिस्तान के दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। अफगानिस्तान को अब सुपर 8 का अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

कोच ड्वेन ब्रावो भी थिरके

अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज टीम के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को अपनी टीम का बॉलिंग कोच बनाया है। इस मुकाबले के दौरान ब्रावो काफी एक्टिव नडर आए। वहीं जीत के बाद वह टीम बस में खिलाड़ियों के साथ अपने हिट गाने चैंपियन-चैंपियन पर अफगान टीम के साथ थिरकते हुए नजर आए।

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना क्या है? महिलाओं को कैसे मिलता है लाभ, रजिस्ट्रेशन से फॉर्म भरने तक, जानें सबकुछ?

0

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना क्या है? महिलाओं को कैसे मिलता है लाभ, रजिस्ट्रेशन से फॉर्म भरने तक, जानें सबकुछ?

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 फरवरी 2024 से की है। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।

ये योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार, परिवार के फैसलों में उनकी भूमिका को बेहतर बनाने के लिए ‘महतारी वंदन योजना 2024’ की शुरुआत की है। इस लेख में हम महतारी वंदन योजना क्या है, महिलाओं को इससे कैसे लाभ मिलता है, रजिस्ट्रेशन कैसे करना है…हर जानकारी जानेंगे।

what is Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ में महिलाओ की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य “महतारी वंदन योजना” शुरू की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

महतारी वंदन योजना के पात्र कौन सी महिलाएं हैं?

महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए विवाहित/परित्यक्त/विधवा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की आयु की महिलाओं को मिलता है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए या आंगनवाड़ी केंद्र के जरिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

महतारी वंदना योजना में कितने पैसे मिलते हैं?

महतारी वंदना योजना में विवाहित महिलाओं को एक साल में 12,000 हजार रुपये मिलते हैं। यानी विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। हालांकि गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान 5000/- की राशि किश्‍तों मे DBT के जरिए बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है।

महतारी वंदन योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या चाहिए?

  • इसके लिए आपको आधार कार्ड (UIDAI द्वारा जारी फ़ोटो आईडी) चाहिए। इसके अलावा बैंक खाते मे दर्ज मोबाइल नंबर चाहिए होगा।
  • वहीं जो महिला इसके लिए आवेदन करना चाहती है, उसके लिए महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है। संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा।
  • महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

Mahtari Vandana Yojana Form: महतारी वंदन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले महतारी वंदन योजना की अधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • हितग्राही लॉगिन विकल्प को चुनें
  • दिए गए दिशा निर्देश पढ़कर सहमति दें
  • अपना मोबाइल नंबर डालें
  • ओटीपी कोड भरकर लॉगिन करें
  • हितग्राही की जानकारी भरे …
  • हितग्राही के पात्र और अपात्र की जानकारी दें।
  • आधार से लिंक बैंक की जानकारी दें।
  • सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करें (जैसे आधार कार्ड, आवेदिका का फोटो, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र)
  • इसके बाद सबमिट करें बटन पर क्लिक कीजिए। सबमिट करते ही महतारी वंदन योजना ऑनलाइन फॉर्म जमा हो जाएगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा।

महतारी वंदना योजना कैसे रजिस्टर करें?

अगर आपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे हुए हैं तो आप अधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं। अगर आपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भरे हुए हैं तो ऊपर दिए गए तरीके से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना कैसे पैसा चेक करें?

आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर ”आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर देखना है।

एसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। जहां आपको लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर सबमिट करना है। जिसके बाद आप चेक कर पाएंगे कि आपका पैसा आया या नहीं।

छत्तीसगढ़ : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, सीएम साय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि…

0

छत्तीसगढ़ : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, सीएम साय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि…

आज यानी रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। बीजेपी इसे बलिदान दिवस के तौर पर मना रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के निधन को 71 साल हो चुके हैं। देशभर में बीजेपी आज मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर रही है।

सीएम साय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है, उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है।

NEET ; नीट यूजी पुर्नपरीक्षा परीक्षा आज दोपहर 2 बजे, 1563 अभ्यर्थी होंगे शामिल, NEET UG पुनः परीक्षा 2024 के लिए दिशा-निर्देश…

0

NEET ; नीट यूजी पुर्नपरीक्षा परीक्षा आज दोपहर 2 बजे, 1563 अभ्यर्थी होंगे शामिल, NEET UG पुनः परीक्षा 2024 के लिए दिशा-निर्देश…

NEET UG की पुनः परीक्षा छत्तीसगढ़, मेघालय, हरियाणा, गुजरात और चंडीगढ़ के छह केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. दरअसल, इन केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने में देरी के कारण समय के नुकसान के लिए छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार, 23 जून को देश के 6 शहरों में NEET-UG की परीक्षा दोबारा से कराई जा रही है. ये परीक्षा सिर्फ 1,563 उम्मीदवारों के लिए है. परीक्षा केंद्रों पर एनटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी. NEET-UG री एग्जाम में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो रहें हैं, जिन्हें इस परीक्षा में ग्रेस मार्क्स मिले थे. परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे प्रवेश की अनुमति दी गई है.

NEET UG Re-exam 2024 Guidelines:
NEET UG की पुनः परीक्षा मेघालय, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात और चंडीगढ़ के छह केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. बता दें कि इन केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने में देरी के कारण समय के नुकसान के लिए छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिन्हें बाद में वापस लिया गया. अब पुनः मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित हो रही है.

बता दें कि NEET-UG परीक्षा 05 मई, 2024 को कराई गई थी. इस परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला सामने आया था. फिलहाल पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. पिछली बार की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स वापस लेने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है. नीट यूजी में एक साथ 67 छात्रों ने 720 में 720 अंक प्राप्त किए थे. इनमें से 6 छात्र एक ही सेंटर के थे. इसके बाद इस परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे.

छत्तीसगढ़ के बालोद में बनाए गए NEET-UG पुनः परीक्षा के लिए सेंटर

बता दें कि अब पुनः मेडिकल प्रवेश परीक्षा छत्तीसगढ़ में भी आयोजित हो रही है, इसके लिए बालोद में परीक्षा सेंटर बनाया गया है. हालांकि इस बार सेंटर बदल दिया गया है. दरअसल, पिछली बार बालोद जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र को परीक्षा सेंटर बनाया गया था, लेकिन अब दल्लीराजहरा के डीएवी स्कूल में नीट UG की परीक्षा आयोजित हो रही है.

NEET-UG पुनः परीक्षा में बालोद जिले के 185 बच्चे शामिल होंगे. पिछली बार इस सेंटर पर 192 परीक्षार्थी शामिल होने थे, जिसमें से कुछ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें. वहीं अनुपस्थित छात्रों को इस बार पुनः आयोजित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई  है.

NEET UG पुनः परीक्षा 2024 के लिए दिशा-निर्देश

1. NTA 23 जून, 2024 को दोपहर 2 बजे से  शाम 5:20 बजे तक 6 शहरों में NEET UG परीक्षा फिर से आयोजित करेगा.

2. परीक्षार्थियों को फिर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. इसके लिए एटीए की ऑफिशियल साइट exam.nta.ac.in पर जाना होगा और अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.

3. भारी कपड़े या लंबी आस्तीन वाले कपड़ों की अनुमति नहीं है.

4. पारंपरिक पोशाक की अनुमति है, लेकिन ऐसे परिधान में उम्मीदवारों को अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले रिपोर्ट करने को कहा गया है.

5. परीक्षार्थियों को जूते पहनकर सेंटर पर आने की अनुमति नहीं है.

6. परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, आईडी प्रूफ और अन्य प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स भी साथ लाने होंगे.

छत्तीसगढ़ : बजट पूर्व बैठक में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्यों को विशेष सहायता की राशि के साथ ही राज्यहित में कई प्रस्ताव और सुझाव…

0

छत्तीसगढ़ : बजट पूर्व बैठक में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्यों को विशेष सहायता की राशि के साथ ही राज्यहित में कई प्रस्ताव और सुझाव…

दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्यों को विशेष सहायता की राशि, स्टेट कैपिटल रीजन के विकास और राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार सहित राज्यहित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और सुझाव रखे। इस दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री उपस्थित रहे।

राज्यहित के मुद्दे पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता के रूप में वर्ष 2020-21 से 50 वर्षों के लिये ब्याज रहित ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अंतरिम बजट 2024-25 में इस योजना के लिये गत वर्ष के समान ही 1.30 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। पार्ट-1 अंतर्गत गत वर्ष के प्रावधान 1 लाख करोड़ को कम करते हुए 55 हजार करोड़ ही रखा गया है। उन्होंने इस योजना के लिए पूर्व की तरह राशि के प्रावधान का अनुरोध किया।

बैठक में स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत बताते हुए चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अटल नगर को देश के सबसे सुनियोजित और ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य के सीमित संसाधनों से सड़क, पेयजल, विद्युत सुविधा, आवास तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया गया है।

नई राजधानी को रायपुर और दुर्ग-भिलाई के साथ मिलाकर एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में आधुनिक नगरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जाना है। उन्होंने इसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, बैंकिंग और ग्रीन एनर्जी के हब के रूप में विकसित करने के लिए बजट में पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।

राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार की मांग करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों की प्रचुरता के कारण खदानों से खनिज का परिवहन पर्याप्त रेल नेटवर्क के अभाव में अधिकांशतः सड़क मार्ग से होता है। रेल से माल एवं यात्री परिवहन सड़क मार्ग की तुलना में सस्ता होने एवं औद्योगिक विकास के लिए कारण रेल नेटवर्क का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार कार्यों की स्वीकृति का अनुरोध किया।

बैठक में वित्तमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की एक भी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य से नहीं गुजरती है। उन्होंने नागपुर-रायपुर-विशाखापटनम नवीन इंडस्ट्रियल कॉरीडोर विकसित करने और वर्तमान प्रस्तावित कॉरिडोर से रायपुर को जोड़ने की जरूरत बताई। इसके अलावा उन्होंने राज्य में टेक्सटाइल पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना का भी अनुरोध किया।

वित्तमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुर्गम वन क्षेत्रों में निर्मित सड़कों के संधारण के लिए बजट में प्रावधान करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा केंद्रीय सुरक्षा बलों के कैंपों तक सड़क निर्माण के लिए भी बजट में प्रावधान किया जाए। वित्तमंत्री ने रायपुर में वृद्धजनों के लिए इंटीग्रेटेड जिरियाट्रिक हेल्थ सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बच्चों के लिए खाद्य सामग्री की दर और रसोइयों के मानदेय में वृद्धि का आग्रह किया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत प्रीमियम राशि में वृद्धि करने की मांग की। वित्त मंत्री चौधरी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से सातवें वेतनमान लागू करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय भार का 50 प्रतिशत केंद्रान्श की मांग की। वहीं उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया।

वित्तमंत्री ने डीएमएफ के नए नियमों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए डीएमएफ (जिला खनिज निधि) नियमों के अनुसार, डीएमएफ का उपयोग केवल खदान क्षेत्र के 15 किमी के भीतर या खदान से 25 किमी तक की दूरी पर रहने वाले लोगों पर ही किया जा सकता है।

पहले के नियमों के तहत, डीएमएफ का 75% तक धनराशि उसी जिले में खर्च की जा सकती थी जिसमें खदान स्थित है, जबकि शेष 25% धनराशि पास के जिलों में भी खर्च की जा सकती थी। छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में कई नए जिलों का गठन हुआ है, जिससे आसपास के जिलों में विकास कार्यों के लिए डीएमएफ के धन को मिलाकर आवश्यकता के आधार पर खर्च करने की अधिक जरूरत है। लेकिन नए डीएमएफ नियम इस पर प्रतिबंध लगाते हैं।

खनन क्षेत्रों से सटे जिलों में विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त राशि की उपलब्धता के लिए वित्त मंत्री चौधरी ने इस नियम को छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में बदलने का आग्रह किया है, ताकि खनिज समृद्ध जिलों के आसपास के क्षेत्रों का भी समान विकास सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ वित्तमंत्री ने सभी आदिवासी विकासखंडों में एकलव्य विद्यालय स्थापित करने व आकांक्षी जिलों में दो नवोदय विद्यालय खोले जाने का आग्रह किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुये राज्य के विकास और जन कल्याणकारी कार्यों के लिए अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री के साथ वित्त सचिव मुकेश बंसल भी शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ : बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर कांग्रेस पार्टी राज्य के भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास, अब कांग्रेस प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में है।

0

छत्तीसगढ़ : बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर कांग्रेस पार्टी राज्य के भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास, अब कांग्रेस प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में है।

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर कांग्रेस पार्टी राज्य के भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास की है। इसे बड़ा मुद्दा बनाकर पार्टी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है। वहीं अब कांग्रेस प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर पांच करते हुए कहा कि 6 महीने की सरकार में प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की 5 साल की सरकार में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। अब भाजपा की सरकार में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहरी और ग्रामीण सभी लोग परेशान हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कांग्रेस सरकार के दौरान गर्मी के दिनों में दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी की जाती थी। इससे प्रदेश में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने बताया कि बिजली पूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए थे। अब भाजपा की सरकार में छह महीने में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है।

बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह महीने में ही बिजली की अवस्था देखने को मिल रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जल्द ही जन आंदोलन करेगी।

दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से न तो सरकार संभल पा रही है और न ही प्रदेश की व्यवस्थाएं। भाजपा सरकार प्रदेश में पूरे समय बिजली पूर्ति नहीं कर पी रही है। ऊपर से बिजली बिल बढ़ाया जा रहा है। सरकार उपभोक्ताओं पर बोझ डाल रही है। बैज ने इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ : सरकारी विभागों में अब ढाई लाख से अधिक के भुगतान पर ठेकेदारों, कंपनियों से दो प्रतिशत जीएसटी-टीडीएस की कटौती अनिवार्य…

0

छत्तीसगढ़ : सरकारी विभागों में अब ढाई लाख से अधिक के भुगतान पर ठेकेदारों, कंपनियों से दो प्रतिशत जीएसटी-टीडीएस की कटौती अनिवार्य है।

अभी तक इस नियम का कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा था। वित्त विभाग ने पत्र जारी कर सभी सरकारी विभागों और स्थानीय प्राधिकारियों को जीएसटी के तहत कटौतीकर्ता के रूप में पंजीकृत होने का निर्देश दिया है!

सरकारी विभागों में अब ढाई लाख से अधिक के भुगतान पर ठेकेदारों, कंपनियों से दो प्रतिशत जीएसटी-टीडीएस की कटौती अनिवार्य है। अभी तक इस नियम का कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा था। यही वजह है कि ग्राम पंचायतों में ढाई लाख से अधिक काम होने के बाद भी राज्य सरकार को जीएसटी-टीडीएस की राशि नहीं मिल पा रही थी। इससे सरकार को राजस्व हानि हो रही थी।
मामले में वित्त विभाग ने सभी कलेक्टर-कमिश्नर, राजस्व मंडल, विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर केंद्रीय माल सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत सभी सरकारी विभागों और स्थानीय प्राधिकारियों को जीएसटी के तहत कटौतीकर्ता के रूप में पंजीकृत होने का निर्देश दिया है ताकि प्राधिकारी ठेकेदारों, फर्म या कंपनियों से जीएसटी-टीडीएस काट सकें।

ग्राम पंचायत समेत ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में लाखों रुपये के निर्माण कार्य व खरीदी हो रही है, लेकिन अधिकांश विभाग जीएसटी जमा नहीं कर रहे हैं। जीएसटी की चोरी से सरकार को लाखों रुपये के टैक्स का नुकसान हो रहा है। हर सरकारी विभागों में होने वाली खरीदी व निर्माण कार्यों पर दो प्रतिशत जीएसटी अनिवार्य कर दिया है।