Home Blog Page 971

आम आदमी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत, सर्वोच्च अदालत ने राउज एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर को खाली करने की तय तारीख बढ़ा दी…

0

म आदमी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत, सर्वोच्च अदालत ने राउज एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर को खाली करने की तय तारीख बढ़ा दी…

म आदमी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने राउज एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर को खाली करने की तय तारीख बढ़ा दी है। ‘आप’ को अब करीब दो महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दफ्तर खाली करने के लिए 10 अगस्त की समय सीमा तय कर दी है। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि यह अंतिम मौका है।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘आप’ को यह राहत उसकी उस याचिका पर सुनवाई के बाद दी जिसमें पार्टी ने पूर्व निर्धारित समय सीमा में वृद्धि की मांग की थी। 4 मार्च को कोर्ट ने 15 जून तक दफ्तर खाली करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने ‘आप’ से कहा कि यह अंतिम बार मौका दिया जा रहा है और यह शपथ पत्र दिया जाए कि संपत्ति को 10 अगस्त तक हैंडओवर कर दिया जाएगा।

जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की अवकाशकालीन बेंच ने आम आदमी पार्टी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलों को स्वीकार कर लिया और समय सीमा 10 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश दिया। बेंच ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा, ‘तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए अंतिम मौके के रूप में हम 4 मार्च के आदेश में दिए गए समय को विस्तार दे रहे हैं।’ कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता (आप) को एक सप्ताह के भीतर कोर्ट की रजिस्ट्री को लिखकर देना है कि वे 10 अगस्त तक शांतिपूर्वक जमीन हैंडओवर कर देंगे।

गौरतलब है कि यह परिसर दिल्ली हाई कोर्ट को आवंटित किया गया है जहां जिला अदालतों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करना प्रस्तावित है। कोर्ट को यह जमीन 2020 में आवंटित की गई थी। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 10 अगस्त तक मोहलत मांगी जा रही है क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में केंद्र सरकार को आम आदमी पार्टी की अपील पर वैकल्पिक दफ्तर के लिए छह सप्ताह में स्थान देने को कहा है। बेंच ने यह बी कहा कि परिसर को 2020 में ही दिल्ली हाई कोर्ट को आवंटित किया गया था और आवदेक के कब्जे की वजह से इमारत की निर्माण लागत बढ़ गई है। दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से पेश हुए वकील के परमेश्वर ने कहा कि 4 साल बाद भी एचसी को कब्जा नहीं मिला है।

परमेश्वर ने कहा, ‘आवदेक और केंद्र के बीच खींचतान चलती रहेगी। क्योंकि उन्होंने राजधानी के केंद्रीय इलाके में जमीन मांगी है। हम नहीं चाहते कि इस वजह से देर हो। हम कोर्ट रूम्स की कमी के कारण गंभीर संकट में हैं। हम न्यायिक अधिकारियों के लिए जगह किराए पर लेने के लिए मजबूर हैं।’

मोदी सरकार के शपथ समारोह में बिन बुलाया मेहमान एक तेंदुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

0

मोदी सरकार के शपथ समारोह में बिन बुलाया मेहमान एक तेंदुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसके गवाह करीब 6 हजार से ज्यादा मेहमान बने। यही नहीं इस आयोजन के दौरान एक बिन बुलाया मेहमान भी पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक 12 सेकेंड का वीडियो वायरल है, जिसमें शपथ लेकर साइन करते हुए मंत्री दुर्गादास उइके दिख रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों के ऊपर से एक जंगली जानवर गुजरता दिख रहा है। अब तक साफ नहीं है कि वह कौन सा जंगली जानवर है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह तेंदुआ था।

यदि वह जानवर तेंदुआ ही था तो यह सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता की बात है। यदि वह तेंदुआ ही था तो एक राहत भरी बात यह रही कि वह मंच की ओर नहीं बढ़ा और ना ही मेहमानों की भीड़ की ओर गुजरा। इस वीडियो को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर यह कौन सा जानवर है, जो यूं खुलेआम और सहजता से राष्ट्रपति भवन में इतने अहम मौके पर घूम रहा है।

 

 

जानवर की आकृति से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: वह तेंदुआ ही था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शायद वह कोई पालतू जानवर है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह कौन सा जानवर था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस वीडियो की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि जब हमने शपथ समारोह के प्रसारण वाला डीडी नेशनल का पूरा वीडियो यूट्यूब पर देखा तो यह सही निकला।

शपथ ग्रहण समारोह के कवरेज में भी यही वीडियो दिखता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी पूछा है कि क्या राष्ट्रपति भवन में जंगली जानवर इस तरह से खुलेआम घूम रहे हैं। आखिर सुरक्षाकर्मी कहां हैं और क्या कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के सुरक्षाकर्मी कहां हैं और क्या सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं हो रही है।

Bakrid 2024 ; बकरीद कब मनाई जाएगी? जानें इस दिन कुर्बानी क्यों दी जाती है और क्या है इसका धार्मिक महत्व’

0

Bakrid 2024 ; बकरीद कब मनाई जाएगी? जानें इस दिन कुर्बानी क्यों दी जाती है और क्या है इसका धार्मिक महत्व’

Bakrid 2024: बकरीद मुस्लिमों के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम धर्म में बकरीद के दिन को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। बकरीद को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है।

बकरीद के दिन सबसे पहले ईद-उल-अजहा की नमाज की अदा की जाती है उसके बाद बकरे की कुर्बादी दी जाती है। कुर्बानी के बकरे को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाता है। पहले भाग रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए होता है, वहीं दूसरा हिस्सा गरीब, जरूरतमंदों को दिया जाता है जबकि तीसरा हिस्सा परिवार के लिए होता है। तो आइए अब जानते हैं कि इस साल बकरीद कब मनाई जाएगी।

बकरीद पर कुर्बानी क्यों दी जाती है?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अल्लाह की इबादत में खुद को समर्पित कर दिया था। एक बार अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा ली और उनसे उनकी कीमती चीज की कुर्बानी मांगी। तब उन्होंने अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बानी देनी चाही। लेकिन तब अल्लाह ने पैगंबर हजरत इब्राहिम के बेटे की जगह वहां एक बकरे की कुर्बानी दिलवा दी। कहा जाता है कि तब से ही मुसलमानों में बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देनी की परंपरा शुरू हुई। तीन दिन चलने वाले इस त्यौहार में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी क्षमता के हिसाब से उन पशुओं की कुर्बानी देते हैं, जिन्हें भारतीय कानूनों के तहत प्रतिबंधित नहीं किया गया है।

साल 2024 में बकरीद कब है?

इस साल बकरीद का त्यौहार 17 जून 2024 को मनाया जाएगा। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने शनिवार को भाषा से बताया, दिल्ली के आसमान में शुक्रवार शाम बादल छाए रहने की वजह से चांद के दीदार नहीं हो सके। लेकिन देर रात गुजरात, तेलंगाना के हैदराबाद और तमिलनाडु के चेन्नई से इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने ‘ज़ुल हिज्जा’ का चांद दिखने की पुष्टि हो गई। लिहाजा ईद-उल-अजहा का त्यौहार 17 जून को मनाया जाएगा।

मुकर्रम अहमद ने कहा, ‘ईद उल फित्र के विपरीत बकरीद का त्यौहार चांद दिखने के 10वें दिन मनाया जाता है, इसलिए फौरन ऐलान करने की कोई तात्कालिकता नहीं थी और अलग-अलग जगहों से चांद नजर आने की पुष्टि होने का इंतजार किया गया।’ इस्लामी कैलेंडर में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करते हैं। ईद उल ज़ुहा या अजहा या बकरीद, ईद उल फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है।

मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया हिंद ने कहा कि आठ जून को इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने ‘जिल हिज्जा 1445 की पहली तारीख है और ईद उल जुहा 17 जून बरोज सोमवार को होगी।’ जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े संगठन ने एक बयान में बताया कि गुजरात समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बकरीद का चांद देखा गया है। जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी 17 जून को बकरीद का त्यौहार मनाए जाने की घोषणा की।

‘स्प्लिट AC के गिरे दाम, अमेजन लेकर आया 52% तक का डिस्काउंट’

0

‘स्प्लिट AC के गिरे दाम, अमेजन लेकर आया 52% तक का डिस्काउंट’

जून के महीने में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। तापमान इतना ऊपर पहुंच गया है कि पंखे और कूलर बेकार से लगने लगे हैं। अब सिर्फ एसी ही ऐसा उपाय है जो इस गर्मी से बचा सकती है। जितनी तेजी से गर्मी बढ़ रही है एसी (Air Conditioner) की डिमांड भी उतनी तेजी से बढ़ी है।

ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन मार्केट में जमकर एसी की खरीदारी हो रही है। अगर आप एक नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इस समय 1.5 टन स्प्लिट एसी में बड़ा डिस्काउंट ऑफर (Discount on 1.5 Ton Split AC) चल रहा है।

स्प्लिट एसी को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन दे रहा है। इस समय अमेजन पर आप एलजी, वोल्टास, सैमसंग, ब्लू स्टार, करियर जैसे टॉप ब्रैंड के 1.5 टन स्प्लिट एसी को डिस्काउंट ऑपर में बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। अमेजन ने स्प्लिट एसी के दाम में कटौती करके अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।

आपको बता दें कि 1.5 टन स्प्लिट एसी को सबसे आइडियल एसी माना जाता है। यह छोटे रूम से लेकर एक मीडियम साइज के हॉल तक के लिए एकदम परफेक्ट होता है। इसलिए अगर आप अपने घर के ड्राइंग रूम या फिर बेड रूम के लिए स्प्लिट एसी खरीदना चाहते हैं तो अमेजन के डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। आइए आपको अमेजन पर स्प्लिट एसी पर मिलने वाले कुछ खास डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

अमेजन पर Split AC पर 7 डिस्काउंट ऑफर’

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC की कीमत अमेजन पर 58,990 रुपये है। लेकिन, अभी इस स्प्लिट एसी पर ग्राहकों को 44% का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 32,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एसी Anti-Viral + PM 2.5 Filter फीचर के साथ आता है।

LG 1.5 Ton 3 Star DUAL Inverter Split AC की कीमत अमेजन पर 78,990 रुपये है लेकिन समर सेल में इसके दाम में भारी गिरावट आ चुकी है। अमेजन पर अभी इस स्प्लिट एसी पर 52% की छूट मिल रही है जिसके बाद आप एलजी के इस दमदार एसी को सिर्फ 37,690 रुपये में खरीद सकते हैं। LG का यह एसी AI Convertible 6-in-1 Cooling और Anti-Virus Protection के साथ आता है।

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC की कीमत अमेजन पर 67,200 रुपये है। इस एसी पर अमेजन ग्राहकों को 32% का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 45,490 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में आप इस एसी पर एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।

Voltas 1.5 ton 5 Star, Inverter Split AC पर भी धमाकेदार छूट मिल रही है। वोल्टास के इस एसी की कीमत 75,990 रुपये। अमेजन अपने बायर्स को अभी इस मॉडल पर 47% की छूट दे रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ Voltas 1.5 ton 5 Star एसी को आप सिर्फ 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Godrej 1.5 Ton 5 Star स्प्लिट एसी पर धांसू डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। गोदरेज की यह एसी 54,900 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है लेकिन अभी इस पर कंपनी 33% की बंपर छूट दे रही है। अमेजन के डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इस एसी को सिर्फ 36,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Blue Star 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC को सस्ते में खरीदने का सबसे अच्छा मौका है। अगर आपको ब्लू स्टार एसी पसंद है तो आपके लिए बढ़िया चांस हैं। अमेजन पर इस एसी की कीमत 61,250 रुपये है लेकिन इस पर 41% की छूट मिल रही है। इस ऑफर के बाद आप अभी वेबसाइट से इस एसी को सिर्फ 35,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Hitachi 1.5 Ton Class 3 Star एसी पर भी अमेजन बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इसकी कीमत 63,100 रुपये है लेकिन अभी आप इसे 41% की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आप इसे सिर्फ 37,490 रुपये में अपने घर ले जा सकते हैं। कंपनी स्प्लिट एसी पर ग्राहकों को 5 Year Comprehensive Warranty भी उपलब्ध कराती है।

”मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को डेरिवेटिव खंड में व्यक्तिगत शेयरों को शामिल करने के लिए सख्त मानदंडों का प्रस्ताव”

0

मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को डेरिवेटिव खंड में व्यक्तिगत शेयरों को शामिल करने के लिए सख्त मानदंडों का प्रस्ताव किया।

नए प्रस्ताव के मुताबिक शेयर बाजार के वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) खंड से लगातार कम कारोबार वाले शेयरों को बाहर किया जाएगा।

सेबी ने इस बारे में जारी परामर्श पत्र में बाजार नियामक ने कहा है कि अंडरलाइन कैश मार्केट में पर्याप्त गहराई के बिना बाजार में हेरफेर, अस्थिरता में वृद्धि और निवेशक सुरक्षा से समझौता होने का जोखिम बढ़ सकता है।

उच्च गुणवत्ता वाले शेयर ही उपलब्ध हों

खबर के मुताबिक, इन सभी को ध्यान में रखते हुए सेबी के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि डेरिवेटिव खंड में सिर्फ आकार, नकदी और बाजार गहराई के संदर्भ में उच्च गुणवत्ता वाले शेयर ही उपलब्ध हों।

प्रस्ताव के तहत, किसी व्यक्तिगत शेयर को डेरिवेटिव कारोबार में शामिल करने के लिए उसका कुल में से कम से कम 75 प्रतिशत कारोबारी दिवसों में कारोबार होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम 15 प्रतिशत सक्रिय व्यापारियों या 200 सदस्यों (जो भी कम हो) ने इस शेयर में कारोबार किया हो और इसका औसत दैनिक कारोबार 500 करोड़ रुपये से 1,500 करोड़ रुपये के बीच होना चाहिए।

अनुबंधों की अधिकतम संख्या का भी प्रस्ताव

सेबी ने प्रस्ताव दिया है कि इसके अलावा अंडरलाइन शेयर के लिए खुले अनुबंधों की अधिकतम संख्या 1,250 करोड़ रुपये और 1,750 करोड़ रुपये होनी चाहिए। वर्तमान में यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये है। इन प्रस्तावों का मकसद संबंधित शेयर में पर्याप्त कारोबार सुनिश्चित करना है। सेबी ने इस प्रस्ताव पर 19 जून तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं।

बाजार नियामक की तरफ से डेरिवेटिव बाजार में शेयरों के प्रवेश और निकास के लिए सलेक्शन मानदंडों की समीक्षा करने का प्रस्ताव लागू हुआ तो एलआईसी, जोमैटो, यस बैंक, जियो फाइनेंशियल, पेटीएम, आरवीएनएल और अदानी ग्रीन जैसे कम से कम 78 शेयर एफएंडओ सूची में शामिल हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने 7 राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान…

0

लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने 7 राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके तहत मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर चुनाव होना है. यह सीट कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे के बाद रिक्त घोषित हुई थी. अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा. 21 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी. 24 तारीख को नामांकनों की स्क्रूटनी होगी और 26 जून को चुनावी पर्चा वापस लेने की अंतिम तिथि होगी. अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जून को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

”लोकसभा के बाद MP में एक और चुनाव, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में उपचुनाव की तारीख तय”

 बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ समर्थक कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद अमरवाड़ा सीट खाली हुई थी. कमलेश शाह ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी. जुलाई में मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और पंजाब की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही पश्चिम बंगाल के 4, उत्तराखंड में 2, और हिमाचल प्रदेश की 3 रिक्त विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है.

छत्तीसगढ़ : जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, मृतक महिला के परिजनों को छह लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

0

छत्तीसगढ़ : जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, मृतक महिला के परिजनों को छह लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

त्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को एक जंगली हाथी ने 50 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला. जब महिला अपने पति के साथ गिरारी गांव जा रही थी तभी उनका सामना एक हाथी से हुआ था. मृतक महिला के परिजनों को छह लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

एक वन अधिकारी ने बताया कि कोरबा जिले में एक जंगली हाथी ने 50 साल की महिला को कुचलकर मार डाला. यह हमला कुदमुरा वन क्षेत्र में सुबह हुआ. मृतका की पहचान यादव बाई कंवर के रूप में हुई है. वो अपने पति वृक्ष राम कंवर के साथ गिरारी गांव जा रही थी तभी उनका हाथी से सामना हुआ.

उन्होंने बताया कि पति भागने में सफल रहा, लेकिन हाथी ने पीड़िता को पकड़ लिया और उसे कुचलकर मार डाला. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने ग्रामीणों और अधिकारियों को सतर्क किया, जिसके बाद वन और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे.

परिजनों को मिलेगा छह लाख का मुआवजा

अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि दी गई और शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा.

इन जिलों में हो रहा मानव-हाथी संघर्ष

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में मानव-हाथी संघर्ष पिछले एक दशक से चिंता का विषय बना हुआ है. सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और बलरामपुर कुछ जिले हैं जो इस खतरे का सामना कर रहे हैं. वन विभाग के मुताबिक, पिछले तीन सालों में राज्य में हाथियों के हमले में करीब 260 लोगों की मौत हो चुकी है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, कोंकण और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश…

0

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, कोंकण और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश…

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, कोंकण और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के बाद भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में मानसून अपने सामान्य आगमन की तिथि 11 जून से दो दिन पहले आगे बढ़ गया है.

IMD ने 10 जून को दक्षिण कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में सोमवार तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है और आने वाले सप्ताह के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहेगी.

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान कम हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पड़ोसी पालघर जिले में सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिससे रविवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चार घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा.

पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि पाइपलाइन सहित मरम्मत कार्य जारी थे तभी भारी बारिश के कारण पालघर के मालजीपाड़ा इलाके में सड़क का एक हिस्सा धंस गया. उन्होंने बताया कि इससे यातायात ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर आवाजाही बाधित हो गई. रविवार सुबह 5.30 बजे से यातायाज जाम में फंसे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है.

ठाणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, सातारा और जलगांव सहित महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी पिछले एक दिन में अच्छी बारिश हुई. रविवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के अनुसार, दक्षिण मुंबई में स्थित कोलाबा वेधशाला, जहां राज्य सरकार के अधिकांश प्रशासनिक कार्यालय स्थित हैं, में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सांताक्रूज़ वेधशाला में इसी अवधि में 64 मिमी बारिश दर्ज की गई.

गर्मियों में किचन में चीटियों से हैं ज्यादा परेशान? तो करें सिर्फ ये तीन काम”

0

गर्मियों में किचन में चीटियों से हैं ज्यादा परेशान? तो करें सिर्फ ये तीन काम”

साबुन के पानी का इस्तेमाल : चीटियों से छुटकारा पाने के लिए आप साबुन के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए साबुन और पानी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. फिर एक कपड़े को इस मिश्रण में भिगोकर किचन काउंटर और फूड कंटेनर को साफ करें.

साबुन के पानी से साफ करने पर चीटियां फर्श और दीवारों पर भी नहीं दिखेंगी.

हल्दी का करें प्रयोग : हल्दी में प्राकृतिक गुण होते हैं जो चीटियों को भगाने में मदद करते हैं. अगर आपके किचन में कहीं भी लाल चीटियां दिख रही हैं, तो वहां हल्दी का पाउडर छिड़क दें. ऐसा करने से आपके घर और किचन में मौजूद चीटियां भाग जाएंगी.

विनेगर का इस्तेमाल करें : चीटियों को भगाने के लिए सफेद विनेगर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा विनेगर मिलाकर इस मिश्रण को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां चीटियां आती हैं. इससे चीटियां तुरंत भाग जाएंगी.

चीनी और बोरेक्स का मिश्रण : इस टिप्स के लिए एक कप पानी में एक चम्मच बोरेक्स पाउडर और दो चम्मच चीनी का पाउडर मिलाएं. एक कॉटन बॉल को इस मिश्रण में डिप करके एक प्लेट में रखें. चीटियां इस प्लेट में आकर फंस जाएंगी और आपकी किचन चीटियों से मुक्त हो जाएगी.

नींबू का करें इस्तेमाल : नींबू की खुशबू और उसका एसिडिक नेचर चीटियों को दूर रखने में बहुत मदद करता है. एक स्प्रे बॉटल में नींबू का रस और पानी मिलाएं और इसे किचन के उन जगहों पर स्प्रे करें जहां चीटियां ज्यादा आती हैं. इसके अलावा, नींबू के छिलके को किचन के कोनों में रख सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, जानें NDA सरकार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, जानें NDA सरकार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट…

लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली.

तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे. 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं.

देखें मोदी 3.0 कैबिनेट की पूरी लिस्ट

1. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीतक सांसद बने हैं.
2. राजनाथ सिंह उम्र 72 साल, देश के गृह और रक्षा मंत्री रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं.
3. अमित शाह उम्र 59 साल, देश के गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं. लगातार गांधीनगर से दूसरी बार सांसद बने. चार बार गुजरात के विधायक रहे हैं. गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री भी हैं.
4. नितिन गडकरी उम्र 67 साल, 2014 से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं.
5. जेपी नड्डा उम्र 63 साल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. 2014 में मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे. हिमाचल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं.
6. शिवराज सिंह चौहान उम्र 65 साल, पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और मध्य प्रदेश की विदिशा से लोकसभा चुनाव जीते हैं.
7. निर्मला सीतारमन उम्र 64 साल, पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं. राज्यसभा से सांसद हैं.
8. एस जयशंकर उम्र 69 साल, विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद देश के विदेश मंत्री बने. 2 बार राज्यसभा से सांसद चुने गए हैं.
9. मनोहरलाल खट्टर उम्र 70 साल, पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. 9 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे. राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं और हरियाणा की करनाल से पहली बार सांसद चुने गए हैं.
10. एचडी कुमारस्वामी उम्र 65 साल, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं और वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं. तीसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं. एनडीए के सहयोगी जनता दल सेक्युलर के नेता हैं.
11. पीयूष गोयल उम्र 60 साल, राज्य सभा में नेता सदन रहे हैं, पहली बार लोकसभा से सांसद चुने गए हैं. इससे पहले राज्यसभा के सदस्य के तौर पर सांसद बन पिछली सरकारों में मंत्री रहे. महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से सांसद चुने गए हैं.
12. धर्मेंद्र प्रधान उम्र 54 साल, पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं. ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं.
13. जीतनराम मांझी उम्र 78 साल, एनडीए गठबंधन के सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता हैं. बिहार के पूर्व मुख्यंत्री रहे हैं. दलित समुदाय से आते हैं और पहली बार सांसद बने हैं.
14. ललन सिंह उम्र 69 साल, एनडीए के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं. जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भुमिहार समाज से आते हैं. मुंगेर से सांसद चुने गए हैं.
15. सर्बानंद सोनोवाल उम्र 62 साल, असम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं. पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं. असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते हैं.
16 वीरेंद्र खटीक उम्र 70 साल, पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं. आठवीं बार सांसद चुने गए हैं. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सीट से चुनकर इसबार संसद पहुंचे हैं. मध्य प्रदेश में बड़े दलित नेता माने जाते हैं.
17. के राममोहन नायडू उम्र 36 साल, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद हैं, पूर्व मंत्री येरेन नायडू के बेटे हैं. इसबार सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं.
18. प्रहलाद जोशी उम्र 61 साल, कर्नाटक के धारवाड़ से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं. कर्नाटक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं.
19. जुएल ओराम उम्र 63 साल, ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए हैं. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. छठी बार सांसद चुने गए हैं. बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं.
20. गिरिराज सिंह उम्र 71 साल, पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं. लगातार तीसरी बार बिहार के बेगूसराय से सांसद चुने गए हैं. बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं.
21. अश्विनी वैष्णव उम्र 54 साल, पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं. IAS से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री ली और फिलहाल ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं.
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्र 53 साल, 2020 में कांग्रेस से बीजेपी में आए और कैबिनेट मंत्री बनाए गए. 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं. मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं.
23. भूपेंद्र यादव उम्र 55 साल, राजस्थान के अलवर से पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीते हैं. पिछली सरकार में पर्यावरण मंत्री थे. बीजेपी के रणनीतिकार के तौर पर पहचाने जाते हैं.
24. गजेंद्र सिंह शेखावत उम्र 57 साल, दूसरी बार राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं. पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे.
25. अन्नपूर्णा देवी उम्र 54 साल, झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं और ओबीसी समुदाय से आती हैं. पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री थीं और दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीती हैं.
26. किरेन रिजिजू उम्र 52 साल, अरुणाचल वेस्ट सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं. पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं और नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी के बड़े चेहरों में शामिल हैं.
27. हरदीप पुरी उम्र 72 साल, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं. IFS से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आए.
28. मनसुख मांडविया उम्र 51 साल, गुजरात के पोरबंदर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं. पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे.
29. जी किशन रेड्डी उम्र 64 साल, तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं. पिछली सरकार में पर्यटन-संस्कृति मंत्री रहे.
30. चिराग पासवान उम्र 41 साल, बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं. एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के नेता हैं. पहली बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की.
31. सीआर पाटिल उम्र 59 साल, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं और नवसारी सीट से सांसद चुने गए हैं. लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं. 2019 में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था.

ये हैं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. राव इंद्रजीत सिंह उम्र 74 साल, हरियाणा के गुड़गांव से सांसद हैं. पिछली सरकार में योजना राज्यमंत्री थे. 2014 चुनाव के समय कांग्रेस से बीजेपी में आए
2. जीतेंद्र सिंह उम्र 67 साल, जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं. पिछली सरकार में भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे हैं.