Home Blog Page 979

छत्तीसगढ़ : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी…

0

छत्तीसगढ़ : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी…

रायपुर छोड़कर दुर्ग, जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया है। हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है..

छत्तीसगढ़ में नौतपा ने खूब तपाया है। दिन और रात में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है। वहीं आज नौतपा के अंतिम दिन अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। रायपुर छोड़कर दुर्ग, जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ है। हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इधर रायपुर में भी बादल छाए हुए है। संभवता: देर शाम तक बारिश हो सकती है।

पिछले 20 वर्षों में इस बार का नौतपा सबसे ज्यादा तपा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट ही बारिश हुई है। यही नहीं, राजधानी में तो बूंदाबांदी भी नहीं हुई। इस कारण न केवल दिन, बल्कि रात भी काफी गर्म रहे हैं। दिन में तो लू जैसे हालात रहे।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 2 जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ अंधड़ चलेगी। वज्रपात होने की भी आशंका है। आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। प्रदेश में मानसून 15 जून को दस्तक दे सकता है।

राजधानी शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रहा। वहीं, रात का तापमान 31.9 डिग्री रहा। यानी दिन व रात काफी गर्म रहे। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा के कारण न केवल राजधानी, बल्कि पूरा प्रदेश तप रहा है। नाैतपा 25 मई से शुरू होने के बाद दिन व रात काफी गर्म होने से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। पंखे, कूलर तो काम ही नहीं कर रहे हैं। उमस के कारण चिपचिपी गर्मी भी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 7.3 डिग्री तक अधिक है। बिलासपुर में दोपहर का तापमान 44.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा है। यानी यहां भीषण लू चल रही है। वहीं रात का तापमान भी 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक रहा।

पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर व पेंड्रारोड में हल्की बारिश हुई। अगले दो दिन बाद बस्तर संभाग के कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़ चल सकती है। गाज गिरने की भी आशंका है।

छत्तीसगढ़ : राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) ने सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा…

0

छत्तीसगढ़ : राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) ने सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा…

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) ने शनिवार को सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) ने शनिवार को सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें एक जून से प्रभावी हो गई हैं। सीएसईआरसी ने पिछले साल बिजली दरों में संशोधन नहीं किया था।

सीएसईआरसी के सचिव एसपी शुक्ला ने बताया कि सभी उपभोक्ता श्रेणियों में पिछली दरों की तुलना में बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। राज्य में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण के लिए तीन सरकारी कंपनियों द्वारा बिजली सेवाओं का प्रबंधन किया जाता है। शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने वितरण कंपनी के सकल राजस्व घाटे को कम करने के लिए 2024-25 के लिए एक हजार करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति करने का फैसला किया है। नतीजतन, वितरण कंपनी को 2024-25 के लिए मौजूदा दर पर 1819 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा होने का अनुमान है।

आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि घरेलू और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली खपत की सभी श्रेणियों में 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से वृद्धि की गई है। कृषि पंप कनेक्शन के लिए टैरिफ में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। गैर-सब्सिडी वाले कृषि पंप कनेक्शन के लिए ऊर्जा शुल्क पर 20 प्रतिशत की रियायत जारी रहेगी। एलवी-पांच और एचवी-पांच श्रेणियों के तहत पोहा और मुरमुरा मिलों के लिए ऊर्जा शुल्क पर पांच प्रतिशत की छूट लागू रहेगी। उच्च वोल्टेज स्टील उद्योगों की बिजली दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

बयान में कहा गया है कि राज्य में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इकाइयों के लिए टैरिफ 6.92 रुपये प्रति यूनिट रखा गया है। ग्रामीण और आदिवासी बहुल सरगुजा (उत्तर छत्तीसगढ़) और बस्तर (दक्षिण छत्तीसगढ़) क्षेत्रों में अस्पतालों, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए पांच प्रतिशत की छूट जारी रहेगी।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक अप्रैल, 2019 के बाद मोबाइल टावरों की स्थापना पर ऊर्जा शुल्क पर दी जा रही 50 प्रतिशत छूट को घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को ऊर्जा शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए ऊर्जा शुल्क पर 15 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी।

राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई ‘बिजली बिल हाफ’ योजना में आधी छूट का लाभ मिलता है। बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए सत्ताधारी दल भाजपा की आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत के दामों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दिया है, यह अनुचित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ का आम आदमी परेशान हो गया है। साय सरकार नागरिकों को हर तरफ से परेशान करने की नीयत से काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान के बाद अब लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार है। कुछ ही देर बाद एग्जिट पोल के परिणाम…

0

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान के बाद अब लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार है। कुछ ही देर बाद एग्जिट पोल के परिणाम…

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुई जिसमें पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान हुए।

दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हुए। वही छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए जिनमें रायपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हुए।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में साल 2024 में 72 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच छत्तीसगढ़ की राजनंदगांव लोकसभा सीट काफी चर्चा में रही। यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव लड़ा है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों की बात करें तो यहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार 4-5 कई सीटों पर कांटो की टक्कर मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट में कांग्रेस पार्टी ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनाव के मैदान में उतारा है तो वही भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद संतोष पांडे को टिकट दिया है।

वहीं दूसरी तरफ कोरबा लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने ज्योत्सना चरणदास महंत और वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सरोज पांडे को चुनाव के मैदान में उतारा है।

रायपुर लोकसभा सीट से बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का टिकट दिया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा है।

वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर लोकसभा सीट की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने तोखन साहू और कांग्रेस पार्टी ने विधायक विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा दुर्ग लोकसभा सीट की बात करें तो दुर्ग में भाजपा ने मौजूदा सांसद विजय बघेल और कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा बस्तर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महेश कश्यप को मैदान में उतारा है।‌

इस बार छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों ने ही नए प्रयोग किए हैं जहां एक तरफ भाजपा ने नए शहरों को मौका दिया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने दिग्गजों को मैदान में उतारा है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सभी 11 सीटों पर आज तक के एक्सिस माय इंडिया ने सर्वे में भाजपा को 10-11 सीटें मिल रही है। इसके साथ ही काग्रेस को 0-1 सीट मिलने की बात की जा रहे हैं। यानी की एग्जिट पोल को लेकर यह साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा रिकार्ड तोड़ने वाली है।

C वोटर ने छत्तीसगढ़ में दिए भाजपा को 11 सीटें

छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट पर सी वोटर सर्वे ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी करते हुए प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जाते हुए बता रही है। सी वोटर सर्वे ने काग्रेस को एक भी सीट नहीं दी है। यानी की इस बार सी वोटर ने भी कांग्रेस को जीरो सीट दी है। इसके अलावा वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 61 परसेंट वोट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी-CNX ने एग्जिट पोल जारी करते हुए प्रदेश की सभी 11 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 10-11 सीट, और कांग्रेस पार्टी को जीरो से एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जान की बात एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में से 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पहले में जाती हुई दिख रही है। जान की बात ने कांग्रेस पार्टी को एक भी सीटें नहीं दी है। यानी एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा के चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने वाली है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आ रहे एग्जिट पोल के परिणाम चौकाने वाले है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटे भाजपा के खाते में जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। चाणक्या ने एग्जिट पोल में बताया कि भाजपा सभी सीटने जीतने जा रही है। यानी की छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी चुनाव हार सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मे लोकसभा की 11 सीटें आती हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को दो और भारतीय जनता पार्टी को 9 सीटों पर जीत मिली थी।

1. सरगुजा लोक सभा सीट से रेणुका सिंह, बीजेपी
2. जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से गुहाराम आजगले, भाजपा
3. रायगढ़ सीट से गोमती शाय, बीजेपी
4. बिलासपुर लोकसभा सीट से अरुण साव, भाजपा
5. राजनांदगांव लोकसभा सीट से संतोष पांडे, भाजपा
6. दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल, भाजपा
7. रायपुर लोकसभा सीट से सुनील कुमार सोनी, भाजपा
8. महासमुंद लोकसभा सीट से चुन्नी साहू, भाजपा
9. कांकेर लोकसभा सीट से मोहन मांडवी, भाजपा
10. कोरबा लोकसभा सीट से ज्योत्सना चरणदास महंत, कांग्रेस
11. बस्तर लोकसभा सीट से दीपक बैज, कांग्रेस

400 पार का लक्ष्य भी करेंगे अचीव- विष्णु देव साय,सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह सीटें जीतने और फिर एक बार मोदी सरकार बनने का दावा किया है। सीएम साय 400 पार के लक्ष्य को अचीव करने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं।  साय ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा छत्तीसगढ़ के अलावा और दूसरे प्रदेशों में जाना हुआ है। मैं ओडिशा, झारखंड, मध्यप्रदेश भी गया। सभी जगह भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है। सभी लोग तीसरी बार आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मेरा पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में हम लोग सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताकर दे रहे हैं। हमारी पार्टी और एनडीए गठबंधन का “अब की बार चार सौ पार” का जो नारा है, इसको हम निश्चित रूप से अचीव करेंगे।

इन लोकसभा में देखी गई काटे की टक्कर : छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में से चार लोकसभा सीटें ऐसी थी जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी गई है। जिन लोकसभा सीटों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही उनमें राजनांदगांव लोकसभा सीट, कोरबा लोकसभा सीट, बिलासपुर लोकसभा सीट, महासमुंद लोकसभा सीट और बस्तर लोकसभा सीट शामिल है।

PM छत्तीसगढ़ में हुए 3 चरणों में चुनाव : छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में हुए मतदान में तीन चरणों में मतदान हुए थे। जहां पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर चुनाव हुए। इसके बाद दूसरे चरण में तीन सीट पर मतदान हुए। इसके अलावा तीसरे और अंतिम चरण में साथ लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुए हैं।

क्या कांग्रेस तोड़ पाएगी साल 2019 का रिकार्ड? छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर हुए मतदान में कुछ देर में शुरू होगें एग्जिट पोल के परिणाम। साल 2019 में 2 सीटों की जीत के आकड़े को क्या कांग्रेस आगे बढ़ पाएगी या फिर भारतीय जनता पार्टा 9 सीटे की जीत के आकड़े को बरकार रख पाएगी।

छत्तीसगढ़ : नक्सलवाद-आतंकवाद का खात्मा, छत्तीसगढ़ के डिप्‍टी CM विजय शर्मा ने कही ये बात…

0

छत्तीसगढ़ : नक्सलवाद-आतंकवाद का खात्मा, छत्तीसगढ़ के डिप्‍टी CM विजय शर्मा ने कही ये बात…

राज्य के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री बने कवर्धा के विधायक विजय शर्मा विधानसभा चुनाव के दौरान हिंदुत्व के बड़े चेहरे के रूप में उभरे हैं। उन्हें भाजपा का फायरब्रांड नेता भी कहा जाता है।

शर्मा का कहना है कि छत्तीसगढ़ और देश में भाजपा की सरकार आने का मतलब ही है कि देश से नक्सलवाद-आतंकवाद खात्मा हो जाना। अगर नक्सली बात करना चाहते हैं तो वह अवास्तविक शर्तें नहीं रख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार संकल्प के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़ रही है और इसीलिए आपको यह परिवर्तन दिख रहा है। कुछ तकनीकी सुधार भी हुए हैं जो कि सुरक्षा के मद्देनजर हम ज्यादा नहीं बोल सकते हैं, वह अलग मसला है। भाजपा का संकल्प पत्र ही नक्सलवाद और आतंकवाद के खात्मे का अस्त्र-शस्त्र है।

नक्सलवाद के संदर्भ में एक ही बात तय है कि इसका समर्थन करने वाला चाहे जंगल का हो, शहर का हो या गांव का हो। उनके लिए यही है कि आप सुधर जाएं, बदल जाएं, मुख्यधारा में लाैट आएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

राज्य सरकार बस्तर के गांव में विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए बाधाओं को खत्म करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता है नक्सलवाद को समाप्त करना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन वर्ष के भीतर नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

नक्सल विषय को अगर अच्छे से समझेंगे तो यहां टाप कैडर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का है। यही लोग छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को चलाना चाहते हैं। यहां छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को नक्सली केवल उपयोग कर रहे हैं। मैं दावे के साथ यह कहना चाहता हूं कि 95 प्रतिशत लोग फंसकर नक्सलियों के लिए काम कर रहे हैं,

हम विकास के लिए नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर विकास में बाधक कोई बनेगा तो सख्ती भी दिखाई देंगे। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई का एक ही मकसद और प्राथमिकता है.

छत्तीसगढ़ के वे लोग जो कि बहकावे में आकर नक्सलवाद के प्रति आकर्षित हो चुके हैं वह मुख्यधारा में लौटे इसकी अपील भी कर रहे हैं। हमने नक्सलियों से भी पुनर्वास नीति में क्या बदलाव हो सकता है इसके लिए सुझाव मांगा है। अब नक्सली मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर वह सामने नहीं आ सकते हैं तो वह गूगल फार्म व मेल के जरिए अपना सुझाव दे सकते हैं। अन्य हालांकि राज्यों की तुलना में हमारी पुनर्वास नीति बेहतर है हम उसमें और संशोधन करना चाहते हैं।

सरकार बस्तर के आदिवासियों की ही तो है और प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। यह विश्वास उन लोगों के भीतर भी होनी चाहिए जो कि नक्सलवाद से पीड़ित हैं। हमारे सुरक्षा के जवानों ने नक्सली माड़वी हिड़मा के पूवर्ती गांव में नया पुलिस कैंप खोलकर नक्सलियों के सबसे मजबूत कहे जाने वाले किले को ढहा दिया। यह इसलिए नहीं कि हम नक्सलियों को डराना चाहते है, यह इसलिए है कि लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

पांच महीने में 122 नक्सली हुए ढेर, विकास व बंदूक एक साथ : विजय शर्मा के गृह मंत्री बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलियों के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रहे हैं। केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल से नौजवानों का हौसला बढ़ा हुआ है। पांच महीने के भीतर प्रदेश में 122 नक्सली ढेर हो चुके हैं। 432 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 400 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 28 से अधिक नए सुरक्षा कैंप खोलकर जवान नक्सलियों के मांद तक पहुंच रहे हैं और नियद नेल्लानार योजना के तहत यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं।

भगवा झंडा विवाद के बाद राजनीति में हुआ बड़ा कद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धर्म के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। उनका नाम उस समय चर्चा में आया जब कवर्धा में भगवा झंडा विवाद में अक्टूबर 2021 में वह जेल गए। हालात इतने बिगड़ गए कि यहां 18 दिन तक कर्फ्यू तक लगाना पड़ा। इंटरनेट की सेवाएं तक बंद करनी पड़ी। उसके बाद हिंदु संगठनों ने बड़ा आयोजन करके यहां 120 फीट ऊंचा झंडा फहराया। कवर्धा में फैले इस सांप्रदायिक तनाव में कई भाजपा नेता जेल गए। इसका असर भूपेश सरकार पर भी पड़ा, उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी। शर्मा ने भाजपा संगठन में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा के महामंत्री का दायित्व संभाला। विधानसभा चुनाव में भी मोर आवास, मोर अधिकार जैसे बड़े आंदोलनों की पटकथा लिखी। यही वजह है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शर्मा को विधायक बनने के बाद सीधे उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री बना दिया। शर्मा ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से फिजिक्स में एमएससी की है। वह पहले कोचिंग में भी पढ़ाते थे। उन्हें हिंदी ,अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में बराबर पकड़ है। छत्तीसगढ़ी बोली-भाषा से भी लोगों को साधते हैं।

छत्तीसगढ़ : रायपुर जिला प्रशासन की ओर से जेआर दानी स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन हो चुका है।

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर जिला प्रशासन की ओर से जेआर दानी स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन हो चुका है।

कलेक्टर ने कहा कि 15 दिवसीय आयोजित समर कैंप में तरह-तरह की विधाओं का बच्चों को प्रशिक्षण मिला। समर कैंप में बच्चे पेंटिंग, बासुरीवादन, एआई, नृत्य जैसे तमाम विधाओं को सीखते है।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रशिक्षिकों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि 15 दिवसीय आयोजित समर कैंप में तरह-तरह की विधाओं का बच्चों को प्रशिक्षण मिला।

समर कैंप में बच्चे पेंटिंग, बासुरीवादन, एआई, नृत्य जैसे तमाम विधाओं को सीखते है। कलेक्टर ने पालकों से अपील की थी कि इस समय भीषण गर्मी है, बच्चों को भीतर रखें और गर्मी कम होने पर शाम को घर से बाहर निकलने दें।

जब बाहर निकलें तो कुछ खिलाकर और पानी का इंतजाम कर जाने दें। साथ ही लू से बचाव के सारे उपायों को अपनाते रहे। कलेक्टर ने कहा कि दो आयु वर्ग के बच्चों 4 से 10 वर्ष व 10 से 16 वर्ष के बच्चों के उत्पादों का स्टॉल लगाकर विक्रय किया जाएगा।

आधुनिक विकास में एआई तकनीक का इस्तेमाल काफी किया जा रहा है। समर कैंप में बच्चों को एआई तकनीक का इस्तेमाल करना सीखाया गया। बच्चों ने न्यूट्रान में एलियन के बारे में एआई तकनीक से बनाकर दिखाया। बच्चों की इस प्रतिभा को खूब सराहा गया। साथ ही रोप जंप में अपनी प्रतिभा दिखाई।

छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा…

0

छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा…

पूर्व सीएम ने कहा हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी। एक तरफ सांय-सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी पर जमकर बरसे हैं। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी। एक तरफ सांय-सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है। प्रदेश की जनता बेहद परेशान है, लेकिन गारंटी लेने वाले अभी सत्ता की मदहोशी में सो रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आप सबसे कहना है कि तापमान बहुत अधिक है।

गर्मी और लू से हम सबको अपना, अपने बच्चों का और घर के बुजुर्गों का ख़्याल रखना है। दिन में बच्चों को धूप में न खेलने दें। बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें। बहुत आवश्यक कार्य न हो तो आप भी घर से न निकलें। ओआरएस, नींबू शिकंजी, ग्लूकोज और आम पना इत्यादि ठंडी चीजें पीते रहें।

छत्तीसगढ़ : राज्य हज कमेटी द्वारा राज्य के 288 हाजी सफर-ए-हज के लिये हुए रवाना…

0

छत्तीसगढ़ : राज्य हज कमेटी द्वारा राज्य के 288 हाजी सफर-ए-हज के लिये हुए रवाना…

हज 2024 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से सउदी एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SV5221 से राज्य के 288 हाजियों का जत्था 31 मई 2024 को मध्यरात्रि 12.05 बजे, हज के लिए रवाना हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की दिनांक 28 मई 2024 को हज हाउस नागपुर में रिपोर्टिंग कराई गई, दिनांक 29 मई 2024 को हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण किया गया। दिनांक 30 मई 2024 को हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा शाम 7.00 बजे से विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ नागपुर एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव डा. साजिद अहमद फारुकी, हज कमेटी के सदस्य इमरान खान, मोहम्मद इमरान, डा. रुबीना अल्वी, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, राज्य हज कमेटी के कर्मचारी सैयद सलीम अशरफ, मोहम्मद हुसैन मलकानी, राजिक अमजद द्वारा किया गया इस अवसर पर विशेष रूप से महाराष्ट्र हज कमेटी के चेयरमैन आसिफ उस्मान खान (गुड्डू भाई) तथा शिव सिंह ठाकुर, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद रियाज, अब्दुल इमरान जावेद नाना अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनवर मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ : गुढ़ियारी में  एक करोड़ की लागत से बनेगा शासकीय महाविद्यालय, निर्माण हेतु भूमि का किया गया चिन्हांकन, पूर्व मंत्री राजेश मूणत की मांग पर बजट में किया गया प्रावधान…

0

छत्तीसगढ़ : गुढ़ियारी में  एक करोड़ की लागत से बनेगा शासकीय महाविद्यालय, निर्माण हेतु भूमि का किया गया चिन्हांकन, पूर्व मंत्री राजेश मूणत की मांग पर बजट में किया गया प्रावधान…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जल्द ही एक नई सौगात मिलने वाली है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने शुक्रवार को बताया कि जल्द ही रायपुर शहर के गुढ़ियारी क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी का नया भवन बनेगा। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए सामुदायिक भवन के पास रिक्त शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। अब उसको उच्च शिक्षा विभाग के नाम से आबंटित करने तथा अग्रिम आधिपत्य देने के लिए कलेक्टर रायपुर से चर्चा की जाएगी अग्रिम आधिपत्य मिलने के बाद उसका प्राक्कलन तैयार करा कर प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी.

दरअसल लम्बे समय से गुढ़ियारी क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय की मांग की जा रही थी। इस विद्यालय के बनने के बाद संपूर्ण गुढ़ियारी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय अध्ययन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

जहां महाविद्यालय का निर्माण होना है,वह रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आता है। यहाँ से  छत्तीसगढ़ सरकार के  पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत  विधायक हैं।  मूणत ने बताया कि उन्होंने मंत्री रहते हुए वर्ष 2018 में  शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी में आरंभ कराया था,लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद बाद पूरे 5 साल तक इस महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ना तो बजट में प्रावधान कराया गया ना ही भूमि की खोज की गई।अब छत्तसगढ़ में दोबारा भाजपा की सरकार हैं,इसलिए रुके हुए विकासकार्य तेज गति से पूरे किये जायेंगे।

राजेश मूणत ने बताया कि इस वर्ष के बजट में इस महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए बजट प्रावधान कराया और अब इसके लिए भूमि की खोज भी कर ली गई है। कोटा राम दरबार के पीछे स्थित नगर निगम के सामुदायिक भवन के सामने खाली पड़ी शासकीय भूमि पर यह महाविद्यालय भवन बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों बच्चों को फायदा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की जनता को खास संदेश लोगों को सावधानी बरतने और इससे बचने के लिए कहा…

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की जनता को खास संदेश लोगों को सावधानी बरतने और इससे बचने के लिए कहा…

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की जनता को खास संदेश दिया है। सीएम साय ने लोगों को सावधानी बरतने और इससे बचने के लिए कहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल बना रखा है। मौसम विभाग की तरह से भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों को हीट वेव की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की जनता को खास संदेश दिया है। सीएम साय ने लोगों को सावधानी बरतने और इससे बचने के लिए कहा है। इसके लिए सीएम साय ने भी वीडियो जारी किया है। इस वीडियों में उन्होंने लोगों से खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए कहा है।

सीएम साय का वीडियो मैसेज : सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर इस वीडियो मैसेज को पोस्ट किया है। इस वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी बढ़ोतरी हो रही है। शरीर को झुलसाने वाली गर्म हवाओं के ठप्पे चल रहे हैं, जिसके कारण गर्मी में और ज्यादा इजाफा हो गया है। ऐसे में प्रदेश की जनता से अग्रह है कि वे खुद को और अपने परिवार को इस गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

सीएम साय ने प्रदेश के लोगों से किया आग्रह : सीएम साय ने प्रदेश के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही घर से सावधानी के साथ निकलें। इस चिलचिलाती धूप में सिर और कान को कपड़े से अच्छी तरह से बांध कर रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो ऐसी स्थिति में ORS का घोल पिएं। अगर इसके बाद भी लू लगने से तबियत खराब हो जाए तो ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल जाएं। क्योंकि सावधानी में ही समाधान है।

छत्तीसगढ़ : बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर सीएम विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश…

0

छत्तीसगढ़ : बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर सीएम विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश…

भीषण गर्मी के बीच बढ़ती हुई आगजनी की घटना ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी आगजनी की घटना को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।

प्रशासन की ओर से आगजनी की घटना को रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी बीच बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर सीएम विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है। सीएम साय ने अधिकारियों को प्रतिष्ठानों में अग्निशमल यंत्र की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम साय ने अधिकारीयों को दिए निर्देश : सीएम साय ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सभी संस्था संचालकों से आग्रह है कि वे अपने प्रतिष्ठान में अग्निशामक यंत्रों का होना सुनिश्चित करें और समय-समय पर उसका निरीक्षण-परीक्षण भी करें, जिससे आपात स्थिति में हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।

बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों से आगजनी की कई बड़ी खबरे लगातार सामने आ रही है। बीते दिन रायपुर में एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी थी और इस घटना में दो महिलाओं की मौत भी हुई थी। वहीं कुछ दिनों पहले रायपुर के कोटा में स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में भी भीषण आग लग गई थी। इस आगजनी में सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था।