Home Blog Page 980

छत्तीसगढ़ : ED ने कस्टम मिलिंग मामले में जांच का दौर जारी, रायपुर-दुर्ग में कारोबारियों के ठिकानों पर दबिस…

0

छत्तीसगढ़ : ED ने कस्टम मिलिंग मामले में जांच का दौर जारी, रायपुर-दुर्ग में कारोबारियों के ठिकानों पर दबिस…

छत्तीसगढ़ में ईडी जांच लगातार जारी है। प्रदेश के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर दबिश जारी है। कस्टम बिल्डिंग को लेकर लगातार अब शिकंजा कसा जा रहा है इसी कड़ी में अब गुरुवार की शाम भी ईडी ने दबिश दी है।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार की देर शाम ईडी ने रायपुर-दुर्ग में दबिश दी है। रायपुर में राइस मिल से जुड़े कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के 3 ठिकानों पर कार्रवाई की है। दुर्ग में एक कारोबारी के 2 ठिकानों पर ED ने कार्रवाई की है। आपको बता दें कि जेल में बंद पूर्व एमडी मनोज सोनी से जुड़ा दुर्ग का कारोबारी बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में दो ठिकानों पर कार्रवाई पूरी हो गई है। वहीं अन्य 3 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

कोयला और शराब घोटाले मामले में भी प्रदेश में जांच का‌ सिलसिला जारी है‌। ईडी‌ की टीम 2000 करोड़ के शराब घोटाले में भी शुरूआत से जांच चल रही है। इस मामले में अनवर, अरुणपति त्रिपाठी समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी‌ है। वहीं दूसरी तरफ 500 करोड़ के कथित कोयला घोटाले को लेकर ईडी की‌ टीम ने जांच के बाद सौम्या चौरसिया, पूर्व आईएएस रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी‌ समेत‌ 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन दोनों मामलो में ईडी की जांच के साथ ही ईओडब्लू भी जांच कर रही है।

छत्‍तीसगढ़ : लू के कहर से तीन लोगों की अब तक मौत, अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

0

छत्‍तीसगढ़ : लू के कहर से तीन लोगों की अब तक मौत, अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन भी झुलसाने वाले रहेंगे तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

46.9 डिग्री तापमा न के साथ मुंगेली सर्वाधिक गर्म, रायपुर का अधिकतम तापमान पहुंचा 46.8 डिग्री,

छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की मार से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों में लू चल रही है और लू के कहर से तीन लोगों की अब तक मौत भी हो गई है। गुरुवार को प्रदेश में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा, अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन भी झुलसाने वाले रहेंगे तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों लू का कहर बरसेगा।

गुरुवार को भी प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा और तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी है और मौसम विभाग भी लगातार लू को लेकर अलर्ट कर रही है।

विभाग का कहना है कि लोग सुरक्षा के उपाय करते हुए ही घर से बाहर निकले। इन दिनों अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है और झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी के मामले में मई आखिरी सप्ताह की यह गर्मी पिछले करीब पांच से छह वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुकी है।

केरल में मानसून का प्रवेश, बस्तर में बारिश के आसार

मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार मानसून का केरल प्रवेश हो चुका है। मानसून के उत्तरी सीमा अमीनी,कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमार, अगरतला, धुबरी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार 31 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण भाग में रहेगा।

यह रहा अधिकतम तापमान

रायपुर 46.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 46.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर 40.7 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर 43.9 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड 43.4 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव 46.0 डिग्री सेल्सियस.

Lok Sabha Elections 2024: नतीजों से पहले CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘आप लोगों के लिए एक खुशखबरी है कि…’

0

Lok Sabha Elections 2024: नतीजों से पहले CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘आप लोगों के लिए एक खुशखबरी है कि…’

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में आखिरी चरण में 1 जून को लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर गुरुवार (30 मई) को सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटियाला में रोड शो किया.

इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र की सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार लोगों ने केंद्र की सरकार बदलने का मन बना लिया है.

सीएम केजरीवाल ने लोगों से पटियाला से आप उम्मीदवार बलबीर सिंह को वोट की अपील करते हुए कहा, ”1 जून को बहुत गर्मी पड़ेगी. पसीने आएंगे लेकिन आप सभी को घर से निकलकर वोट देने जाना है.”

जनता पीएम मोदी को हटाने का मन बना चुकी- सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ”आपलोगों के लिए एक खुशखबरी है. मैं पूरे देश से घूम कर आ रहा हूं. मुंबई, भिवंडी, कुरुक्षेत्र, जमशेदपुर, लखनऊ गया. पूरे देश में जनता पीएम मोदी जी को हटाने का मन बना चुकी है. लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं. अच्छे दिन आने वाले हैं और मोदी जी जाने वाले हैं.

पंजाब में भगवंत मान सरकार की तारीफ

सीएम केजरीवाल ने कहा, ”पिछले दो साल में भगवंत मान साहब ने आपलोगों के लिए बहुत काम किया है. ये जादू है कि आपलोगों के बिजली का बिल जीरो आता है. बिजली आती है लेकिन बिन नहीं आता है. ये सिर्फ दिल्ली और पंजाब में होता है और कही ऐसा नहीं होता है. अभी तीन दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह जी लुधियाना आए थे. वो धमकी देकर गए हैं कि 4 जून के बाद पंजाब सरकार को गिरा दूंगा और भगवंत मान को सीएम पद से हटा दूंगा.”

अब 1 तारीख को धमकी का जवाब देना है- सीएम

उन्होंने कहा, ”मैं अमित शाह को कहना चाहता हूं कि पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है. हाथ जोड़कर प्यार से मांग लेते तो एकाध सीट दे देते. अब 1 तारीख को इस धमकी का जवाब देना है. इन्होंने पूरे देश में गुंडागर्दी मचा रखी है. डॉ. बलबीर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा, ”राजा महाराजा काम नहीं आएंगे, डॉ. बलबीर काम आएंगे.”

‘PM मोदी ने 421 बार मंदिर-मस्जिद, 224 बार मुसलमान-पाकिस्तान का लिया नाम, लेकिन चुनाव आयोग…’ जानें खरगे ने क्या कहा…

0

‘PM मोदी ने 421 बार मंदिर-मस्जिद, 224 बार मुसलमान-पाकिस्तान का लिया नाम, लेकिन चुनाव आयोग…’ जानें खरगे ने क्या कहा…

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. सातवें चरण के लिए प्रचार प्रसार खत्म होने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और प्रधानमंत्री पर कई आरोप लगाए.

उन्होंने कहा, बीजेपी के कैंपेन की बात करें तो पिछले 15 दिनों के भाषण में पीएम मोदी ने 232 बार कांग्रेस का लिया. इस दौरान उन्होंने 758 बार खुद का नाम ‘मोदी’ लिया.

‘पीएम ने 224 बार लिया मुसलमानों का नाम’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने 573 बार इंडिया गठबंधन और विपक्ष की बात की, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं कहा. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान 421 बार मंदिर-मस्जिद और समाज को बांटने की बात की. उन्होंने 224 बार मुस्लिम, माइनॉरिटी और पाकिस्तान जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, लेकिन चुनाव आयोग ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की.”

इंडिया गठबंधन बनाएगी सराकर- खरगे

चुनाव रिजल्ट को लेकर उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि 4 जून 2024 को देश में जनता एक नई वैकल्पिक सरकार को जनादेश देगी. इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा और हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. मोदी जी और बीजेपी के प्रमुख नेताओं ने लोगों को धार्मिक और विभाजनकारी मुद्दों के ऊपर गुमराह करने के अनगिनत प्रयास किए. इसके बावजूद लोगों ने अपने मुद्दों को चुना और उस पर वोट डाला.”

‘पीएम खुद को मानते हैं भगवान’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “अठारहवीं लोकसभा के लिए हो रहा यह चुनाव लंबे समय तक याद रखा जाएगा. इस चुनाव में देश का हर एक नागरिक- जाति, धर्म, पंथ, क्षेत्र, लिंग, भाषा को भूलकर लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए एक साथ आया. प्रधानमंत्री जी खुद को भगवान का अवतार मानते हैं. बीजेपी के नेता भी उन्हें भगवान का स्वरूप बता रहे हैं.”

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, “बाबासाहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा के आखिरी भाषण में एक बात कही थी,”धर्म में भक्ति आत्मा के मुक्ति का मार्ग हो सकता है, लेकिन राजनीति में भक्ति या नायक पूजा पतन का निश्चित रास्ता है, जो आखिरकार तानाशाही पर खत्म होता है.”

Lok Sabha Elections 2024: थम गया आखिरी चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार, 1 जून को सातवें फेस की वोटिंग और 4 जून आएंगे नतीजे…

0

Lok Sabha Elections 2024: थम गया आखिरी चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार, 1 जून को सातवें फेस की वोटिंग और 4 जून आएंगे नतीजे…

19 अप्रैल से शुरू हुए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब चुनाव प्रचार थम गया है. सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार करने का आज गुरुवार (30 मई) को आखिरी दिन था.

अब इसके लिए शनिवार (01 जून) को वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे सभी के सामने होंगे.

अंतिम चरण में यूपी ही नहीं बल्कि देश की हॉट सीट वाराणसी में भी वोट डाले जाएंगे. वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में हैं. वोटिंग से पहले वाराणसी में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आए. चुनाव प्रचार थमने से पहले वाराणसी के अलग-अलग घाटों पर लोगों ने पीएम मोदी के पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी के विकास कार्यों की तारीफ की. प्रचार में शामिल लोग ‘फिर एक बार मोदी सरकार’, ‘नमो वंस अगेन’, ‘अबकी बार 400 पार’ जैसे नारे लगाए.

57 सीटों पर होना है मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत 1 जून को 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. सातवें चरण का यह चुनाव केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होने जा रहा है. इन 57 सीटों पर 2019 में हुए चुनाव के नतीजों की बात की जाए तो बीजेपी को अकेले 25 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

57 में से 30 पर जीती थी बीजेपी

हालांकि, बाद में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से यह सीट छीन ली थी. वहीं, बीजेपी के सहयोगी दलों की बात की जाए तो जेडीयू के खाते में 3 और अपना दल (एस) के खाते में 2 सीटें आई थीं. कुल मिलाकर एनडीए गठबंधन के पास 30 लोकसभा सीट थी और मंडी लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन के पास 29 सीटें बच गईं.

सावधान! आया मानसून, कर लें इंतजाम; समुद्री तटीय इलाकों में बारिश, लद्दाख में बर्फबारी, बाकी देश में कब बरसेंगे बादल?

0

सावधान! आया मानसून, कर लें इंतजाम; समुद्री तटीय इलाकों में बारिश, लद्दाख में बर्फबारी, बाकी देश में कब बरसेंगे बादल?

Monsoon Latest Update : दिल्ली और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तपिश से शरीर झुलस रहा है। लोग अपने घरों में कैद हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून पहुंच चुका है और अब यह केरल में किसी भी वक्त दस्तक दे सकता है। लद्दाख में बर्फबारी तो समुद्री तटीय इलाकों में बारिश हो रही है। आइए जानते हैं कि बाकी देश में कब बादल बरसेंगे?

आईएमडी ने बुधवार को पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटे के अंदर दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देगा, जिससे केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 30 मई से बारिश शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब किसी भी वक्त मानसून की एंट्री हो जाएगी और बादल जमकर बरसेंगे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली एनसीआर में हुई थी बारिश

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली एनसीआर और मध्य भारत समेत उत्तर पश्चिम में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने आसार है। ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश हुई थी। आज भी कुछ और राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिलेगा।

तापमान में आई गिरावट

चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल के तट पर जमकर तबाही मचाई, जिससे कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इसका असर आसपास के राज्यों बिहार और झारखंड में भी देखने को मिला, जहां वर्षा हुई। ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 29 मई को बादल बरसे थे। दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने की वजह से राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो गया।

इन राज्यों में होगी बारिश

केरल, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि असम और मेघालय में 30 मई और 2 जून को बादल बरसेंगे। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल भारी वर्षा होने की संभावना है।

अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत; ED को कोर्ट का नोटिस, एक जून को होगी सुनवाई…

0

अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत; ED को कोर्ट का नोटिस, एक जून को होगी सुनवाई…

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर जमानत याचिका दाखिल की है। रेगुलर जमानत के साथ-साथ अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन और बढ़ाने की मांग करते हुए एक याचिका अलग से डाली गई है।

उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की, जिन पर दोपहर 2 बजे सुनवाई हुई, लेकिन आज उन्हें राहत नहीं मिली, बल्कि उनकी याचिका पर अब एक जून को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।

कोर्ट ने ED से मांगा जवाब

कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है। अरविंद केजरीवाल की जमानत का ED ने विरोध किया है। ईडी की तरफ से पेश वकील एसवी राजू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर जगह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कई जगहों पर जाकर वे रैली को सम्बोधित कर रहे हैं। वे चुनाव प्रचार कर रहे हैं और मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग कर रहे हैं। इस पर कोर्ट को गौर करना चाहिए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गत 10 मई को उन्हें 2 जून तक चुनाव प्रचार के अंतरिम जमानत दी थी।

सुप्रीम कोर्ट दे चुका झटका

अंतरिम जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा था कि वे जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं, लेकिन केजरीवाल ने अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन बढ़ाने के लिए गत 27 मई को फिर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका ठुकरा दी कि यह सुनवाई करने योग्य नहीं है। उन्हें पहले ही जमानत के लिए निचली अदालत में जाने को कहा गया था। इसलिए राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका डाली गई।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी केजरीवाल

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया गया है। उन्हें घोटाले का मास्टरमाइंड बताते हुए ईडी ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। ईडी ने केजरीवाल को गत 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 10 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने उन्हें एक अप्रैल को तिहाड़ जेल भेज दिया, जहां वे 10 मई रहे। 50 दिन बाद उन्हें 2 जून 2024 तक के लिए 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी, लेकिन वे अब अपनी जमानत अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

गर्मियों में आप भी पीते हैं Mango Shake? तो जान लें इसके 5 नुकसान

0

गर्मियों में आप भी पीते हैं Mango Shake? तो जान लें इसके 5 नुकसान

Mango Shake Drinking Side Effects: गर्मियों के मौसम को आम का मौसम भी कहते हैं। फलों के राजा आम को सभी लोग खाना बहुत पसंद करते हैं। आम को बिना काटे भी खाते हैं, तो कुछ आमरस बनाकर पीते हैं।

कई लोग इसे मैंगो शेक के तौर पर पीना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डिलियिश ड्रिंक को पीने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? मैंगो शेक को ज्यादा पीने से हेल्थ पर बुरा प्रभाव भी हो सकता है। अगर आप भी मैंगो शेक बनाकर पीने के शौकीन हैं तो, जरा संभलकर पिएं। क्योंकि इसके नुकसान भी खतरनाक हो सकते हैं।

गर्मियों में मैंगो शेक पीना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन इससे कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। ये कुछ ऐसी परेशानियां हैं जो मैंगो शेक पीने से हो सकती हैं..

हाई कैलोरी और शुगर

मैंगो शेक में चीनी और दूध के साथ आम की नेचुरल मिठास होती है, जिससे इसकी कैलोरी मात्रा बढ़ जाती है। इसे रेगुलर रूप से पीने से वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा मैंगो शेक का हाई शुगर कंटेंट डायबिटीज़ के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है और उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

लैक्टोज इन्टॉलरेंस

जिन लोगों को लैक्टोज इन्टॉलरेंस है, उनके लिए दूध से बने मैंगो शेक पीना गैस, पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। मैंगो शेक की मिठास और उसकी भारी मात्रा एसिडिटी और पेट में जलन का कारण बन सकती है, खासकर कोई इसे ज्यादा मात्रा में रात के समय सेवन करते हैं। ज्यादा मात्रा में मैंगो शेक पीने से पेट में भारीपन और अपच की समस्या हो सकती है।

एलर्जी रिएक्शन

कुछ लोगों को आम से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, चकत्ते, और गंभीर मामलों में एनाफिलेक्सिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उन्हें खासकर मैंगो शेक से परहेज करना चाहिए या फिर कम करें।

डिहाइड्रेशन

मैंगो शेक पीने के बाद अगर भरपूर पानी नहीं पीते हैं, तो यह डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है क्योंकि शेक का डेंसिटी और शुगर कंटेंट शरीर से पानी की मात्रा को कम कर सकता है। इसलिए डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शरीर में गर्मी करना

रोजाना मैंगो शेक पीने से भी पेट में गर्मी हो सकती है, जिसका कारण आम की तासीर है। यह पीना कुछ लोगों के शरीर में गर्मी और जलन की वजह बन सकता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।

बरतें ये सावधानियां

  • मैंगो शेक को संतुलित मात्रा में पिएं, इसे रोजाना पीने से बचें।
  • शेक में ज्यादा चीनी की मात्रा को कम रखें।
  • शेक बनाने में सफाई का पूरा ध्यान रखें ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
  • लैक्टोज इन्टॉलरेंस वाले लोग सोया, बादाम या नारियल के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Russia Rich Tax: अमीरों पर टैक्स! भारत में उठ रही मांग के बीच रूस ने कर दिया ये काम

0

Russia Rich Tax: अमीरों पर टैक्स! भारत में उठ रही मांग के बीच रूस ने कर दिया ये काम

मीरी और गरीबी की बढ़ती खाई यानी आर्थिक असमानता को कम करने के लिए रिच टैक्स की बात अक्सर उठती रहती है. कई अर्थशास्त्री रिच टैक्स यानी धनाढ्य लोगों पर अलग से टैक्स लगाने की पैरवी करते हैं.

भारत में भी लोकसभा चुनाव के बीच इस तरह की बातें उठी हैं. इस बीच रूस ने रिच टैक्स लगाने की प्रक्रिया पर काम भी शुरू कर दिया है.

वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव पर मुहर

रूस के वित्त मंत्रालय ने बीते दिनों टैक्स पर नया प्रस्ताव तैयार किया था. प्रस्ताव में इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स का नया स्ट्रक्चर सुझाया गया था. उसमें अमीर लोगों पर टैक्स बढ़ाने और कॉरपोरेट टैक्स की दरें बढ़ाने जैसे प्रस्ताव हैं. मंत्रालय के प्रस्ताव पर एक सरकारी आयोग ने इसी सप्ताह बुधवार को मुहर लगा दी. इसके बाद प्रस्तावित बदलावों के अमल में आने का रास्ता साफ हो गया है.

लागू होने से खजाने को इतना लाभ

आयोग की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव अगले साल से अमल में लाए जाएंगे. ऐसा अनुमान है कि टैक्स की नई संरचना से रूस की सरकार के खजाने में अतिरिक्त 2.6 ट्रिलियन रूबल यानी लगभग 29 बिलियन डॉलर आएंगे.

इस तरह बढ़ जाएंगी टैक्स की दरें

अभी रूस में टैक्स की दरें कम हैं. ज्यादातर लोगों को 13 फीसदी की दर से इनकम टैक्स भरना होता है. ज्यादा कमाने वाले कुछ लोगों के लिए इनकम टैक्स की दरें 15 फीसदी हैं. नए प्रस्ताव के अमल में आने के बाद 27 हजार डॉलर तक की कमाई वाले लोगों के लिए टैक्स की दर 13 फीसदी ही रहेगी, लेकिन 5.60 लाख डॉलर से ज्यादा कमाई वालों को 22 फीसदी तक टैक्स भरना पड़ सकता है.

इतना बढा रूस का सैन्य खर्च

बताया जा रहा है कि रूस टैक्सेशन में यह बदलाव युद्ध के चलते बढ़े खर्च की पूर्ति के लिए कर रहा है. रूस ने 24 फरवरी 2022 को अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल दिया था. उसके बाद से पूर्वी यूरोप के दोनों देश युद्ध कर रहे हैं. यानी दोनों देशों के बीच दो साल से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है. इसके चलते रूस के खजाने पर दबाव बढ़ा है. अभी रूस का सैन्य खर्च उसकी जीडीपी के 6 फीसदी से पार निकल गया है. इसके चलते रूस खजाने को भरने के नए तरीकों पर काम कर रहा है.

Bihar Election 2024: चुनावी शोर आज हो जाएगा बंद, सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर है मतदान, जानें पूरी डिटेल्स…

0

Bihar Election 2024: चुनावी शोर आज हो जाएगा बंद, सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर है मतदान, जानें पूरी डिटेल्स…

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होना है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में अब तक 6 चरणों में कुल 32 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. इस बार सातवें और अंतिम चरण में 8 सीटों पर चुनाव होना है.

इनमें राजधानी पटना के दो लोकसभा सीट पटना साहिब, पाटलिपुत्र के अलावा नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सासाराम और काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न होंगे. अंतिम चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस चरण में बिहार के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

इनमें पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं जिन्हें रामकृपाल यादव टक्कर दे रहे हैं तो वहीं पटना साहिब से बीजेपी के दिग्गज नेता रवि शंकर प्रसाद दूसरी बार मुकाबले में हैं. सबसे दिलचस्प मुकाबला काराकाट लोकसभा सीट पर है जहां भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह चुनाव मैदान में हैं तो राष्ट्रीय लोक मंच के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा और सीपीआईएमएल से राजाराम सिंह चुनाव मैदान में हैं. यहां त्रिकोणीय मुकाबला है.

आरा में पूर्व आईएएस ऑफिसर और दो बार सांसद रहे आरके सिंह की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है. इस चरण में भी ‘इंडिया’ गठबंधन और एनडीए गठबंधन दोनों के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चुनाव लिए आज (30 मई) शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर लिया है.

आठ सीटों पर हैं 134 प्रत्याशी

सातवें चरण में सभी आठ लोकसभा सीट से 134 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जो अपने को भाग्य को आजमा रहे हैं. इन 134 प्रत्याशी में से 12 महिला प्रत्याशी हैं जबकि 122 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 43 प्रत्याशी निर्दलीय हैं जबकि 23 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं. सबसे अधिक नालंदा में 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जो पूरे 40 लोकसभा सीटों में सबसे अधिक प्रत्याशी वाले लोकसभा क्षेत्र है तो सबसे कम सासाराम लोकसभा में मात्र 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सभी आठ सीटों पर मायावती की बहुजन समाज पार्टी चुनाव मैदान में है तो एनडीए में बीजेपी के पांच प्रत्याशी, जेडीयू से दो प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोक मंच से खुद उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं.

‘इंडिया’ गठबंधन में तीन सीटों पर आरजेडी तो तीन सीटों पर सीपीआईएमल और दो सीट पर कांग्रेस चुनाव मैदान में है. 67 ऐसे प्रत्याशी हैं जो छोटे दल और संगठन से ताल्लुकात रखते हैं. सातवें चरण के आठ लोकसभा क्षेत्र में सात सीट जेनरल है जबकि एक सीट सासाराम सुरक्षित सीट है. मुख्य रूप से एनडीए गठबंधन और ‘इंडिया’ गठबंधन में सीधी टक्कर मानी जा रही है. सिर्फ काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला है.

चुनाव आयोग ने की है पूरी तैयारी

सभी आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,62,04,594 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें 85,01,620 पुरुष मतदाता हैं जबकि 77,02,559 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगी. थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 415 है. इस चुनाव में बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाता की संख्या 2,23,863 है, जबकि 20 से 29 वर्ष के मतदाता की संख्या 32,26,847 है.

100 साल से ऊपर के 4331 मतदाता हैं जबकि 85 वर्ष से ऊपर के 1,61,102 मतदाता हैं. दिव्यांग मतदाता की संख्या 1,68,097 है. चुनाव आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को सुरक्षित तरीके से मतदान करने की व्यवस्था की गई है.

इन आठ लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पटना साहिब में 22,93,045 मतदाता हैं. जबकि सबसे कम जहानाबाद में 16,70,327 मतदाता हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर नालंदा में 22,88,240 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. पाटलिपुत्र लोकसभा में 20,73,685, आरा लोकसभा में 21,65,574, बक्सर में 19,23,164, सासाराम में 19,10,368 और काराकाट लोकसभा में 18,81,191 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

चुनाव आयोग ने सभी आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 16,634 मतदान केंद्र गया है. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 12,749 मतदान केंद्र, जबकि शहरी क्षेत्र में 3,885 मतदान केंद्र बनाया गया है. चुनाव आयोग ने इनमें से 7,878 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिसका कंट्रोल रूम पटना निर्वाचन आयोग कार्यालय में बनाया गया है. इन सभी मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीन में वोटिंग करने वाले बीयू मशीन की संख्या 27,947 है.