Home Blog Page 982

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने क्या लगाया अनुमान? कैसे होती है यहाँ भविष्यवाणी…

0

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने क्या लगाया अनुमान? कैसे होती है यहाँ भविष्यवाणी…

देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं. बता दें कि 6 चरणों के लिए चुनाव हो चुके हैं और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है. देश में किसकी सरकार बनेगी, रिजल्ट आने से पहले ही राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी शुरू हो चुकी है.

आज हम आपको बताएंगे कि फलोदी सट्टाबाजार ने क्या भविष्यवाणी क्या है.

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान लगभग समाप्त हो चुका है. सिर्फ 1 जून को आखिरी सातवें चरण के लिए मतदान होना है. किसकी सरकार बनेगी, इसका कयास अलग-अलग एक्सपर्ट भी लगा रहे हैं. लेकिन इस बीच फलोदी सट्टा बाजार भी सुर्खियों में है. इन कयासों के बीच देश के इस चर्चित सट्टा बाजार की गलियों से एक नया सर्वे सामने आया है. दरअसल अभी तक जो सर्वे चल रहे थे, उनके मुताबिक यूपी में भाजपा की सीटें अधिक दिखाई जा रही थी. लेकिन अब नए सर्वे में समीकरण बदले हुए दिखाई दे रहे हैं.

फलोदी सट्टा बाजार के अब तक के दावों के मुताबिक यूपी में भारतीय जनता पार्टी को कोई भारी नुकसान होता नहीं दिख रहा है. इस बार 2024 के चुनाव में भी भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम को ही रिपीट करती हुई दिखाई जा रही है.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की कुल 80 संसदीय सीटों में से 64 सीटें मिल पाई थी. लेकिन अब फलोदी सट्टा बाजार का जो नया सर्वे जारी हुआ है उसके मुताबिक भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में सिर्फ 55 से 65 सीटों पर जीत रही है. जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यानी इंडिया गठबंधन को मजबूत दिखाया जा रहा है. इस बार इंडिया गठबंधन को यूपी में पहले से अधिक सीटें दी जा रही हैं.

भारत की राजनीति में उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है. हालांकि उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी हॉट सीटें हैं, जिन पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सट्टा बाजारों तक की खास नजर है.

इनमें मुख्य रूप से सहारनपुर, मेरठ, नगीना, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, केसरगंज, घोसी, गौतमबुद्धनगर की सीटें हैं. देश के सबसे चर्चित सट्टा बजार का अनुमान भी मतदान के साथ बदल रहा है.

13 मई को सट्टा बाजार की ओर जारी अनुमान में कहा गया था कि भाजपा को इस बार लोकसभा आम चुनाव 2024 में करीब 300 सीटें मिल रही हैं. इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी को महज 40 से 42 सीटों पर ही समेट दिया गया था. इतना ही नहीं यह तक कहा गया कि 2019 के चुनावों में मिली 52 सीटें भी इस बार कांग्रेस को नहीं मिल रही है.

लेकिन फलोदी सट्टा बाजारा का ये अनुमान दूसरे चरण के बाद बदल गया था. बता दें कि फलोदी सट्टा बाजार का नया अनुमान जारी हुआ, जिसमें कहा गया कि भाजपा का ग्राफ 300 सीटों से नीचे गिर गया है. वहीं एनडीए को 80 से 85 सीटों तक पहुंचा दिया गया है.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर ओडिशा के लोगों का अपमान करने का आरोप…

0

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर ओडिशा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है. हाल में ही बीजेपी के एक नेता ने दावा किया था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं.

भद्रक लोकसभा सीट के सिमुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, भारत के संविधान और देश में लोकतंत्र को बचाने की उन्होंने कसम खाई है. उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा ने ओडिशा के हर व्यक्ति का अपमान किया है, क्योंकि उसके एक नेता ने दावा किया है कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं.”

बता दें कि संबित पात्रा ने कुछ दिन पहले गलती से अपने बयान में कहा दिया था कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफ़ी मांग ली थी.

राहुल गांधी ने साधा निशाना

इससे पहले बालासोर में बीजेपी और BJD पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘ओडिशा में BJP है और BJD है. ये दोनों मिली हुई पार्टियां हैं, ये दोनों एक जैसी पार्टियां हैं. इनकी यहां पर साझेदारी है. मैं भाजपा के खिलाफ लड़ता हूं. मेरे खिलाफ भाजपा ने 24 मामले दर्ज किए. 2 साल की जेल करवा दी, मेरी सदस्यता ले ली गई. 50 घंटे तक मेरे साथ ED ने पूछताछ की, लेकिन यहां के जो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं, अगर सच में वे भाजपा के खिलाफ लड़ते हैं तो उनका घर क्यों नहीं लिया गया? उनकी सदस्यता क्यों नहीं ली गई? क्योंकि BJD के नवीन पटनायक भाजपा के लिए काम करते हैं.’

हटा देंगे अग्निवीर स्कीम

इससे पहले ओडिशा के बालासोर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘हम अग्निपथ योजना को रद्द करेंगे. प्रधानमंत्री ने जवानों को मजदूर बना दिया है और हम फिर से जवानों को जवान बनाएंगे. ‘

Brain Stroke: ALERT ! ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकती है लू, गर्मी में बाहर निकलने से पहले 100 बार सोंचे…

0

Brain Stroke: ALERT ! ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकती है लू, गर्मी में बाहर निकलने से पहले 100 बार सोंचे…

Heat Stroke : उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है. 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास या ज्यादा तापमान जला रहा है. चिलचिलाती धूप और लू ने हालत खराब कर दी है. इस बीच एक डराने वाली खबर आ रही है.

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है लू को हल्के में बिल्कुल भी न लें, क्योंकि इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है. उनका कहना है कि बहुत ज्यादा गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे खून गाढ़ा होने का जोखिम रहता है. जिससे ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो सकता है, जो कुछ गंभीर स्थितियों में ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) तक का खतरा बढ़ा सकता है.

नर्वस सिस्टम पर खतरनाक असर
डॉक्टरों का कहना है कि हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है. यह 40 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो जाता है, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम पर खतरनाक असर डाल सकता है. जब शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता है, तब उसमें पानी की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है, जो किसी खतरे से कम नहीं.

हीट स्ट्रोक से ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम
AIIMS दिल्ली की न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने सावधान करते हुए कहा है कि बहुत ज्यादा गर्मी से बचने की जितनी संभव हो उतनी कोशिश करें, क्योंकि हीट स्ट्रोक की वजह से ब्रेन स्ट्रोक तक का खतरा हो सकता है. उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक से दो तरह के ब्रेन स्ट्रोक होने का रिस्क रहता है.

शरीर में पानी की कमी और खून में पानी कम होने से खून को दिमाग तक पहुंचाने वाली नसों में रिसाव होने लगता है. जिससे खून गाढ़ा हो जाता है और नसों में जम सकता है. इसमें खून की कमी वाला स्ट्रोक या खून बहने वाला स्ट्रोक होने का जोखिम रहता है. खून बहने वाला स्ट्रोक भी दो तरह के होते हैं. एक जिसमें खून बहता है और दूसरा जिसमें नहीं बहता.

किन लोगों में ब्रेन स्ट्रोक खतरा ज्यादा
डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे लोग जिन्हें पहले से ही शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, हार्ट डिजीज, सांस लेने में परेशानी है या जो शराब-सिगरेट पीते हैं, उनमें हीट स्ट्रोक से ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा काफी ज्यादा होता है. इसलिए ऐसे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए.

RBI Growth Projecion: वित्त वर्ष 2024-25 में 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारत की जीडीपी…

0

RBI Growth Projecion: वित्त वर्ष 2024-25 में 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारत की जीडीपी…

RBI Growth Projecion: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास दर के लिए जो अनुमान दिया है वो जानकर राहत मिल सकती है. आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है.

आरबीआई ने आज अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में इंडियन इकोनॉमी ने लगातार चुनौतियों के बावजूद जुझारुपन दिखाया. प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सरकारी निवेश और कंज्यूमर ऑप्टिमिजम की वजह से आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है.

जानें आरबीआई की रिपोर्ट में क्या है

भारतीय अर्थव्यवस्था ने FY 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) में मजबूत गति से एक्सपेंशन किया है जिससे रियल जीडीपी विकास दर बढ़कर 7.6 फीसदी हो गई. यह 2022-23 में 7.0 फीसदी थी. लगातार तीसरे साल ये जीडीपी सात फीसदी या उससे ज्यादा रही है. आरबीआई ने कहा, “2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी विकास दर 7.0 फीसदी रहने का अनुमान है. इसमें जोखिम दोनों तरफ समान रूप से संतुलित होंगे.”

आरबीआई की रिपोर्ट में MSP से फायदे के बारे में जानकारी

वित्त वर्ष 2023-24 के खरीफ और रबी दोनों मौसम में न्यूनतम समर्थन मूल्य- मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) ने सभी फसलों के लिए उत्पादन लागत पर न्यूनतम 50 फीसदी मुनाफा मिलना तय किया है. आरबीआई की एनुअल रिपोर्ट में कहा गया कि 31 मार्च 2024 तक खाद्यान्नों का समग्र सार्वजनिक भंडारण कुल तिमाही भंडारण मानक का 2.9 गुना था. वित्त वर्ष 2023-24 में खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में 5.3-10.4 फीसदी और रबी फसलों के लिए 2.0-7.1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

अल-नीनो इफेक्ट से रबी-खरीफ फसलों पर असर का किया जिक्र

रिपोर्ट में कहा कि असमान और कम दक्षिण-पश्चिम मानसून (एसडब्ल्यूएम) बारिश के साथ ही अल नीनो की स्थिति के मजबूत होने से कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. बीते साल जून-सितंबर में ऑल इंडिया लेवल पर ग्रॉस एसडब्ल्यूएम बारिश 2023 लॉन्ग टर्म ऐवरेज (एलपीए) से छह फीसदी कम रही. दूसरे एडवांस अनुमान के मुताबिक साल 2023-24 में खरीफ और रबी खाद्यान्न का उत्पादन पिछले वर्ष के अंतिम अनुमानों से 1.3 फीसदी कम था.

मोटे अनाज के उत्पादन को फायदा- आरबीआई

रिपोर्ट में कहा गया कि प्रोडक्शन में बढ़ोतरी से मोटे अनाज के उत्पादन को फायदा हो सकता है. खरीफ फसलों में मूंग के एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जबकि रबी फसलों में मसूर और गेहूं के एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि हुई. केंद्र की मोदी सरकार ने 29 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAYके तहत खाद्यान्न के फ्री डिस्ट्रीब्यूशन की योजना को पांच और सालों के लिए बढ़ा दिया था जो एक जनवरी 2024 से लागू हुआ.

weather forecast : केरल पहुंचा मॉनसून, आपके राज्य में कब होगी एंट्री; जानें रूट…

0

weather forecast : केरल पहुंचा मॉनसून, आपके राज्य में कब होगी एंट्री; जानें रूट…

एक ताजा विक्षोभ पश्चिमोत्तर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दो जून तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले मौसम कार्यालय ने 15 मई को केरल में 31 मई तक मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मॉनसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मॉनसून के जल्दी आने का एक कारण हो सकता है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मॉनसून के आगमन की सामान्य तिथि पांच जून है। मौसम विभाग ने कहा, ”इस अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।”

दिल्ली में मॉनसून
दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कल तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभी तक दिल्ली में मॉनसून के प्रवेश से संबंधित कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कुछ मौसम रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून से राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।

मुंबई में मॉनसून
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में 10 जून से मॉनसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉनसून अंडमान में प्रवेश कर चुका है और 10 से 11 जून के बीच मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। आमतौर पर मॉनसून 11 जून को मुंबई पहुंचता है। हालांकि पिछले साल चक्रवात बिपरजॉय के कारण इसमें दो सप्ताह की देरी हुई थी।

बेंगलुरु में मॉनसून
आईएमडी ने कर्नाटक की राजधानी में 13 या 14 जून तक मॉनसून के पहुंचने की भविष्यवाणी की है। राज्य में जून के पहले सप्ताह में बारिश शुरू होने का अनुमान है। आईएमडी बेंगलुरु के मौसम विज्ञानी सीएस पाटिल ने कहा कि मॉनसून पहले ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पहुंच चुका है और 1-2 जून तक केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद 6 या 7 जून तक कर्नाटक तट पर पहुंचने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल में मॉनसून
पश्चिम बंगाल की बात करें तो मॉनसून का आगमन 10 से 29 जून के बीच होने की संभावना है। आरएमसी कोलकाता के प्रमुख एचआर बिस्वास ने बताया, “अभी तक का पूर्वानुमान केरल और अंडमान दोनों में मॉनसून के सामान्य आगमन का है। हालांकि केरल और दक्षिण बंगाल में मॉनसून के आगमन की तिथि के बीच परस्पर कोई संबंध नहीं है। आम तौर पर हम दोनों के बीच 10 दिन का अंतर गिनते हैं। केरल में इसके पहुंचने के बाद ही इसके आगमन की भविष्यवाणी कर सकते हैं।”

यहां बारिश के आसार
मौसम विभाग ने कहा, एक ताजा विक्षोभ पश्चिमोत्तर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दो जून तक गरज के साथ बौछार, बिजली कड़कने और अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी के धर्म के नाम पर राजनीति वाले बयान पर पटलवार…

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी के धर्म के नाम पर राजनीति वाले बयान पर पटलवार…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी के धर्म के नाम पर राजनीति वाले बयान पर पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की बात पर किसी का विश्वास नहीं है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही समाप्त हो गए, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का चुनाव के बाद भी एक दूसरे पर जुबानी वार जारी है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने एक चुनावी सभा में भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करके केवल सत्ता में बने रहने चाहती है। अब प्रियांका गांधी के इसी बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटलवार किया है। सीएम साय ने कहा कि इन लोगों की बात पर किसी का विश्वास नहीं है।

सीएम साय का प्रियांका गांधी पर पटलवार : प्रियांका गांधी के बयान पर पटलवार करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की क्या ही बात कर रही है। इन लोगों की बात पर किसी का विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो चुका है। इसके साथ ही सीएम साय ने झारखंड दौरे पर बात करते हुए कहा कि वह झारखंड चुनावी दौरे पर रहेंगे। यहां वह 2 लोकसभा सीटों के लिए 3 चुनावी सभाओं को आयोजित करेंगे। झारखंड में अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। सीएम विष्णुदेव साय आखिरी चरण के चुनाव से पहले पार्टी प्रचार में अपनी सारी ताकत झोक देंगे।

राज्य के श्रमिकों को दी बड़ी सौगात : बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य के श्रमिकों को बीते दिन एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल साय सरकार ने राज्य के श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। नया महंगाई भत्ता 1 अप्रैल, 2024 से लागू होगा।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कांग्रेस सरकार की तुलना, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान…

0

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कांग्रेस सरकार की तुलना, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान…

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी वापस अपने काम में लग गए हैं। हाल ही में मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कांग्रेस सरकार की तुलना में ज्यादा भर्ती होगी। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने तरीके से इन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल सिर्फ इतना कह सकते हैं कि कांग्रेस की 5 साल सरकार में छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ अन्याय और धोखा हुआ, वो खत्म होगा। कांग्रेस की सरकार में हर जगह भर्तियां रुकी हुई थी। जहां थोड़ी-थोड़ी भर्तियां हुई भी, तो वहां पर बहुत भ्रष्टाचार और माफिया राज किया गया। इसलिए प्रदेश की सरकार ने CBSE मामले की CBI जांच करवाई जा रही है।

पंजीयन विभाग पर ऐसे रखी जाएगी नजर : इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि क्या अब पंजीयन विभाग में विजिनस सेल से नजर रखी जाएगी। इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पंजीयन में कई तरह के विषय आते थे, जो काफी बड़े पंजीयन होते थे। अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पंजीयन शुल्क में गड़बड़ी करने का मामला भी था। ऐसे में कई मामले सामने आते थे कि जो बड़ी रजिस्ट्री होंगी, उसने बाधा डाली जाती थी। अब इन सब पर विजिनस सेल से नजर रखी जाएगी। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रजिस्ट्री के मामले में कोई बड़ी गड़बड़ी न हो।

नक्सलवाद के खात्मे के साथ होगा बस्तर का विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एंटी नक्सल ऑपरेशन पर बात करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय और अमित शाह के नेतृत्व में हमारी पूरी सरकार नक्सलवाद को समाप्त करके बस्तर में अमन चैन स्थापित करना चाहती है। इसके साथ ही बस्तर में विकास का एक नया और सुनहरा अध्याय लिखना चाहती है। बस्तर अब नई करवट के साथ विकास की आगे बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ : गर्मी का मौसम बच्चों से लेकर बड़ों के लिए और ठंडी ठंडी चीजें ! आइये जानते है इसके बारे में…

0

छत्तीसगढ़ : गर्मी का मौसम बच्चों से लेकर बड़ों के लिए और ठंडी ठंडी चीजें ! आइये जानते है इसके बारे में…

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है ऐसे में सुबह से शाम तक कुछ न कुछ ठंडी आइटम पीने का मन करता है. अगर आप राजधानी रायपुर में हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है.

वैसे तो इन दिनों राजधानी में तेज गर्मी पड़ रही है तापमान भी काफी बढ़ा हुआ है लेकिन आप राजधानी में गर्मी मौसम के शाम ठंडी और स्पेशल सोडा पीकर रंगीन बना सकते हैं.

राजधानी रायपुर में तो वैसे कई सारी जगह हैं जहां आपको रोजना खाने पीने की चीजें मिल जाएगी. छत्तीसगढ़ी व्यंजन से लेकर समोसा बडा, सैंडविच, पिज्जा, बर्गर यानी सभी प्रकार के फास्टफूड बड़े ही आसानी से मिल जाएगे.

आज हम बात कर रहे हैं सोडा की. जी हां ! सोडा का नाम लेते हैं गज़ब का अहसास होने लगता है. गर्मियों के मौसम में शाम होते ही सोडा पीने का मजा ही दोगुना हो जाता है. रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जहां आप कई प्रकार के सोडा का आनंद ले सकते हैं.

दुकान लगते ही सोडा प्रेमियों की लंबी लाइन लगना शुरू हो जाती हैं. यहां लोग दूर दूर से सैर सपाटे के अलावा यहां मिलने वाली सोडा पीने आते हैं. बढ़ते गर्मी दो देखते हुए इसका दाम कम लगेगा.

छत्तीसगढ़ : रायपुर के फोम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 2 महिलाओं की मौत…

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर के फोम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 2 महिलाओं की मौत…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग भड़क गई. हादसे में 2 महिलाओं की मौत भी हो गई है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. गोंदवारा इलाके के एक फोम फैक्ट्री में बुधवार को भयंकर आग लग गई. आग की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई है. आग लगते ही पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया. इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले 5 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई. प्रशासन ने जेसीबी से फैक्ट्री का दीवार तोड़ा है. आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार की जा रही है. फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है. खमतराई थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है.

छत्तीसगढ़ : 27 मई को तेंदूनाला के पास पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा…

0

छत्तीसगढ़ : 27 मई को तेंदूनाला के पास पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पेट्रोल पंप का मैनेजर ही इस पूरी लूट की घटना का मास्टरमाइंड निकला ।

राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र के तहत 27 मई को तेंदूनाला के पास पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है।

पेट्रोल पंप का मैनेजर ही इस पूरी लूट की घटना का मास्टरमाइंड निकला जिसने अपने अन्य दो साथियों के साथ पूरी घटना को अंजाम दिया और पैसों के लालच में झूठी कहानी रची। इसने पूरे मामले में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है और पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी पेट्रोल पंप मैनेजर राजाराम बिश्नोई ने अपने अन्य दो साथी सुमित सिंह और शेख मोइनुद्दीन के साथ पेट्रोल पंप के कलेक्शन के रुपए को लूटने की योजना बनाई और आरोपी पेट्रोल पंप मैनेजर ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई। जिसमें उसके द्वारा कहा गया कि अज्ञात कार सवारों द्वारा उसे लूट लिया गया उसके पास रखे 14 लाख रुपए की लूट अज्ञात कार सवारों द्वारा की गई जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। जहां पुलिस ने पूरे मामले में खुलासा करते हुए आरोपी पेट्रोल पंप के मैनेजर को ही गिरफ्तार किया और उसके साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तारी की गई। आरोपियों द्वारा पैसों के लालच में झूठी लूट की रिपोर्ट दिखाई गई और घटनाक्रम को अंजाम दिया गया।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी पेट्रोल पंप का मैनेजर राजाराम बिश्नोई ने अपने अन्य साथियों के साथ इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

मारुति पेट्रोल पंप घोरतलाव के मैनेजर राजा राम विश्नोई ने पूरे घटना क्रम का मास्टरमाइंड निकला उसने अपने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। मारुति पेट्रोल पंप में मैनेजर का काम करता था राजाराम ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया। लालच ने उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

आरोपियों ने मिलकर प्लान बनाया और झूठी लूट की घटना बनाई और खुद ही पैसे लेकर फरार हो गए वहीं पुलिस ने पूरे मामले में कड़ाई से पूछताछ की जिसमें पूरे लूट का मास्टरमाइंड पेट्रोल पंप का मैनेजर ही निकला।