Home Blog Page 999

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले में स्थित रहस्यमयी गुफा इस गुफा में इतिहास के काफी रहस्य भी हैं…

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले में स्थित रहस्यमयी गुफा इस गुफा में इतिहास के काफी रहस्य भी हैं…

यह गुफा देश का पहला एवं एशिया का दूसरी सबसे लंबी गुफा है तथा गुफा में इतिहास के काफी रहस्य छिपे हुए हैं पर अब तक इसका विस्तृत अनुसंधान होना शेष है…
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित मंडीप खोल गुफा 13 मई सोमवार को सैलानियों के लिए खुलेगी। शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाने के ठीक 3 दिन बाद यह गुफा का द्वार आम लोगों के लिए खोल दिया जाता हैै। वहीं हर साल गुफा में जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रहती है।

पूजा-अर्चना के बाद खुलता है गुफा का द्वार : वनांचल स्थित मंदिर मंडीपखोल गुफा ठाकुर टोला जमीदारी के अंतर्गत आता है। परंपरा अनुसार यहां के राजा या उनके परिवार के सदस्य गुफा का द्वार खोलने से पहले देवी-देवताओं का स्मरण कर पूजा-अर्चना कर गुफा का द्वार खोलते हैं। द्वार के चट्टान को हटाने से पहले हवाई फायर भी किया जाता है ताकि कोई जंगली जानवर गुफा में हो तो यहां से निकल जाए। गुफा में सबसे पहले प्रवेश जमीदार के परिवार के लोग करते है तथा गुफा में स्थित शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं।

सोलह बार नदी पार करना पड़ेगा : मैकाल पर्वत श्रेणिया में स्थित मंडीपखोल गुफा तक पहुंचने का सफर काफी रोमांचक है। पर्यटकों के लिए यह सफर किसी रोमांचकारी से काम नहीं है। गुफा तक पहुंचाने के लिए कोई स्थाई रास्ता नहीं है। पैलीमेटा ठाकुरटोला के बाद का रास्ता कहीं मैदान तो कही पगडंडी और पहाड़ के उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर यहां तक पहुंचा जाता है। यहां पहुंचने के लिए सबसे खास बात यह है कि एक ही नदी को अलग-अलग जगह पर 16 बार पार करना पड़ता है। जंगल के विभिन्न किस्म के वृक्ष एवं चट्टानी मार्ग से गुजर कर यहां पहुंचा जाता है।

यहा श्वेत गंगा के नाम से है कुंड : इस रहस्यमई गुफा के अंदर श्वेत गंगा नाम का कुंड है जिसमें नहाने से सारे कुष्ठ रोग दूर हो जाते हैं। श्वेत गंगा नामक कुंड में नहा कर ही गुफा में प्रवेश कर शिवलिंग का दर्शन किया जाता है। श्वेत गंगा कुंड में डुबकी लगाने के लिए लोगों की कतार लगी रहती है। बताया जाता है कि इस कुंड में साल भर पानी निकलते रहता है।

पुलिस बल की रहती है तैनाती :  इस रहस्यमय गुफा की मुख्य खास बात है कि पूरे साल भर में केवल अक्षय तृतीया के बाद पहले सोमवार को ही या गुफा खुलता है। इस रहस्यमयी गुफा में शिवलिंग की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूरे रास्ते भर लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसको लेकर सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहते हैं।

आकृतियां आकर्षित करती हैं : मंडीपखोल गुफा को काफी रहस्य हैं। भीषण गर्मी में भी गुफा के अंदर शीतलता बनी रहती है। गुफा के अंदर का मार्ग सकरा तो कहीं चढ़ाव तो कहीं पर मैदान है। गुफा के अंदर काफी अंधेरा रहता है। स्थानीय सेवा समिति द्वारा गुफा के अंदर कुछ दूरी तक रोशनी की व्यवस्था की जाती है। आगे जाने के लिए शैलानी अपने वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करते हैं। रोशनी पढ़ने पर चट्टान टिमटिमाने लगते हैं। गुफा का अंदर जगह-जगह देवी, देवता, अप्सरा, जीव जंतु की आकृति भी उभरी हुई है। अंदर जाने वाले को शाम होने से पहले बाहर आना होता है।

मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य… लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने की ’10 गारंटी’ की घोषणा; जानें क्या है खास

0

मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य… लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने की ’10 गारंटी’ की घोषणा; जानें क्या है खास

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर वादों का ऐलान किया है।

उन्होंने ‘केजरीवाल की गारंटी’ की घोषित की और कहा कि 10 कार्यों पर युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।

‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की खास बातें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ‘आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं। मैंने INDIA गठबंधन के बाकी लोगों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है।’ उन्होंने कहा कि यह एक गारंटी की तरह है जिससे किसी को कोई समस्या नहीं होगी, मैं यह गारंटी लेता हूं कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो।

केजरीवाल की पहली गारंटी- गरीबों को मुफ्त बिजली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर देश के सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि ’10 गारंटी में से पहली गारंटी यह है कि हम देश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएंगे। देश में 3 लाख मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है लेकिन उपयोग केवल 2 लाख मेगावाट है। हमारा देश मांग से ज्यादा बिजली उत्पादन कर सकता है।’ उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में ऐसा किया है, हम देश में भी करेंगे। हम सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे। इसमें 1.25 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे, हम यह व्यवस्था कर सकते हैं।

केजरीवाल की दूसरी गारंटी- शिक्षा की व्यवस्था

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ‘आज हमारे सरकारी स्कूलों की हालत अच्छी नहीं है। हमारी दूसरी गारंटी यह है कि हम सभी के लिए अच्छी और उत्कृष्ट मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे। सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे। हमने दिल्ली और पंजाब में कर दिया, इसके लिए 5 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी, राज्य सरकारें 2.5 लाख करोड़ रुपये देंगी और केंद्र सरकार 2.5 करोड़ रुपये देगी।’

केजरीवाल की तीसरी गारंटी- बेहतर स्वास्थ्य सेवा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है, ‘आज हमारे देश में सरकारी अस्पताल की हालत अच्छी नहीं है। हमारी तीसरी गारंटी बेहतर स्वास्थ्य सेवा है। हम सभी के लिए अच्छे इलाज की व्यवस्था करेंगे। हर गांव, हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।’ जिला अस्पताल को मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में बदल दिया जाएगा। इस देश में पैदा होने वाले हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिलेगा। बीमा के आधार पर इलाज नहीं किया जाएगा क्योंकि यह एक बड़ा घोटाला है स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च किया जाएगा।

Adani Enterprises ने किया बड़ा ऐलान, इन दो बिजनेस में 80,000 करोड़ का निवेश…

0

Adani Enterprises ने किया बड़ा ऐलान, इन दो बिजनेस में 80,000 करोड़ का निवेश…

रबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ” (Gautam Aadani) की अगुवाई वाले अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने यह जानकारी दी। अडाणी एंटरप्राइजेज की उपस्थिति नवीकरणीय ऊर्जा से लेकर हवाई अड्डा और डाटा केंद्रों जैसे क्षेत्रों में हैं। अडाणी एंटरप्राइजेज के उप-मुख्य वित्त अधिकारी सौरभ शाह ने एक विश्लेषक कॉल में कहा कि कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 के पूंजीगत व्यय का एक बड़ा हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार और हवाई अड्डों पर होगा।

रिन्यूएबल एनर्जी और हवाई अड्डों पर फोकस

उन्होंने कहा कि हम 2024-25 में लगभग 80,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय पर विचार कर रहे हैं। जिसमें से एक बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी और हवाई अड्डा कारोबार में जाएगा। इन क्षेत्रों में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होगा। अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) सौर मॉड्यूल बनाती है जो सूर्य के प्रकाश को बिजली और हरित हाइड्रोजन में परिवर्तित करता है। उन्होंने कहा, फिर तीसरा हिस्सा सड़कों का होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के कारण सड़क क्षेत्र में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। शेष राशि अन्य कारोबार क्षेत्रों पर खर्च की जाएगी।

पीवीसी परियोजना भी शुरू होगी

उन्होंने कहा कि हम अपनी पीवीसी परियोजना भी शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में पीवीसी कारोबार में 10,000 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। शेष 5,000 करोड़ रुपये डाटा केंद्रों पर खर्च होंगे। शाह ने कहा कि एएनआईएल 10 गीगावाट सौर मॉड्यूल के साथ-साथ तीन गीगावाट पवन टर्बाइन का उत्पादन करने के लिए कारखानों को लक्षित कर रही है।

पीएम मोदी को दिया डिबेट का चैलेंज, स्मृति ईरानी बोलीं- क्या राहुल गांधी इंडी गठबंधन से हैं पीएम पद के दावेदार?

0

पीएम मोदी को दिया डिबेट का चैलेंज, स्मृति ईरानी बोलीं- क्या राहुल गांधी इंडी गठबंधन से हैं पीएम पद के दावेदार?

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी को चुनौती दी थी कि पीएम मोदी उनके सार्वजनिक बहस के निमंत्रण को स्वीकार करें। इस पर अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कटाक्ष किया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी क्या इंडी गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना करने की राहुल गांधी की क्षमता पर संदेह व्यक्त करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी दशकों तक कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है, जहां संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और शीर्ष नेता राहुल गांधी जैसे दिग्गज पार्टी के नेताओं ने सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। लोकसभा चुनाव 2019 तक जबतक इस सीट पर स्मृत ईरानी ने जीत दर्ज नहीं की तब तक इसे गांधी परिवार के गढ़ के रूप में जाना जाता था।
‘क्या राहुल गांधी हैं प्रधानमंत्री पद के दावेदार? ‘आगे स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बात यह है कि जिस व्यक्ति के पास भाजपा के साधारण कार्यकर्ता के खिलाप चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है, उसे किसी तरह के घमंड करने से बचना चाहिए। दूसरी बात ये कि जो पीएम मोदी के बराबर में बैठकर बहस करना चाहता हैं, मैं पूछना चाहती हूं कि क्या वह इंडी गठबंधन के पीएम पद के उम्मीदवार हैं क्या? बता दें कि इससे पहले शनिवार को केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ सार्वजनिक बहस के निमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया।
भाई-बहन एक तरफ और सुधांशु त्रिवेदी एक तरफ : स्मृति ईरानी ने आगे प्रियंका गांधी के डिबेट वाले बयान पर चुनौती देते हुए कहा कि मेरी आज इन सबको चुनौती है। आप अपना चैनल पिक करिए, एंकर चुनिए, मुद्दा चुनिए, स्थान चुनिए और तारीख चुनिए, दोनों भाई बहन एक तरफ और भाजपा के एक प्रवक्ता एक तरफ। फिर दूध का दूध और पानी का पानी वहीं हो जाएगा। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दों से भाग रही है। अगर मुद्दों पर बात करने का दम है तो इनके लिए सुधांशु त्रिवेदी जी ही काफी हैं। एक तरफ दोनों भाई-बहन और एक तरफ त्रिवेदी जी। फिर सब पता चल जाएगा। बता दें कि यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट पर प्रियंका गांधी ने जब से चुनाव प्रचार की कमान संभाली है, तब से ही यहां की सियासत गर्माई हुई है।

 

Lok Sabha Elections 2024: “देश की जनता नफरत नहीं….”, तेलंगाना में प्रियंका गाधी ने PM मोदी पर साधा निशाना…

0

Lok Sabha Elections 2024: “देश की जनता नफरत नहीं….”, तेलंगाना में प्रियंका गाधी ने PM मोदी पर साधा निशाना…

तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में कल यानी 13 मई को चुनाव होंगे। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चेवेल्ला निर्वाचन क्षेत्र के तंदरू में और जहीराबाद निर्वाचन क्षेत्र के कामारेड्डी में जनता को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है, क्योंकि वह अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट नहीं मांग सकते। वह केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। वह केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाते हैं।

“पीएम मोदी ने काम किया होता…”

उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने काम किया होता, सड़कें बनाई होतीं, स्कूल, अस्पताल और उद्योग लगाए होते तो वह इन मुद्दों के आधार पर वोट मांगते। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने शासन के 10 वर्षों में पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने केवल और केवल नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी और नफरत का उपहार देश की जनता को दिया है। कांग्रेस का मानना है कि हमारे देश का निर्माण प्रेम, अहिंसा और सत्य के आधार पर हुआ और सभी देशवासी भाई-बहन हैं।

“देश की जनता जाग चुकी है”

उन्होंने पीएम मोदी पर देश के संसाधनों को कुछ दोस्तों को देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कुछ अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। देश की जनता जाग चुकी है। वह नफरत नहीं चाहती, वह रोजगार और विकास चाहती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोगों से बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार लाओ जो ईमानदारी और लोकतंत्र की राजनीति को फिर से स्थापित कर सके। आपको यह तय करना होगा कि क्या आप ऐसा नेता चाहते हैं जो कभी किसी गरीब के घर नहीं गया या ऐसा नेता जो चार हजार किमी चलकर गरीबों से मिला हो। क्या आपको ऐसा नेता चाहिए जो झूठ बोलता हो या ऐसा नेता चाहिए जो सच्चाई के रास्ते से कभी पीछे न हटे।

PM Narendra Modi Interview: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की घोषणा क्या राष्ट्रीय मुद्दा है? जानिए पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया…

0

PM Narendra Modi Interview: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की घोषणा क्या राष्ट्रीय मुद्दा है? जानिए पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया…

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होना है. इसमें से तीन चरण सफलतापूर्वक हो चुके हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष अपने-अपने वादों और इरादों के साथ जीत का दावा कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल के लगातार दो कार्यकाल को पूरा करने बाद एक बार फिर जनता से तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश मांग रहे हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमत ग्रुप को खास इंटरव्यू दिया. लोकमत समूह के सह-प्रबंध निदेशक और संपादकीय निदेशक ऋषि दर्डा, समूह संपादक विजय बाविस्कर, मुंबई संस्करण के संपादक अतुल कुलकर्णी और लोकमत के वीडियो संपादक आशीष जाधव ने प्रधानमंत्री से कई मुद्दों पर बात की. यह साक्षात्कार प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया गया था…

इस खास साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजनीति, विकसित भारत के लिए सरकार का लक्ष्य और प्रधानमंत्री के 2047 के विजन, पहले 100 दिनों की कार्ययोजना को लेकर भी प्रश्न पूछे गए। पढ़िए इन सवालों का पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया.

सवाल- आप 2047 के विजन, पहले 100 दिनों की कार्ययोजना की बात करते हैं, वास्तव आपके मन में क्या है?

जवाब- जैसे आप सभी व्यक्तिगत जीवन में एक निश्चित लक्ष्य तय कर उस दिशा में कार्य करते हैं…ठीक वैसा ही मैं भी करता हूं. जिन्होंने मेरी कार्यशैली को करीब से देखा है, वे इससे परिचित हैं कि हमारी सरकार बनते ही मैंने पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. ठीक वैसे ही आने 5 वर्षों में भी हम उसी गति से काम करते रहें, इस दृष्टीकोण से कार्य नियोजन किया गया है. हमारा लक्ष्य भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के तीसरे पायदान पर काबिज करना और इस स्तर के लिए विकसित करना है. इसी दृष्टीकोण से हमने पहले ही कार्य शुरू कर दिया है. 2047 के लिए हमने जो विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, उसके लिए हम 7/24 काम करेंगे. प्रत्येक भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मैं प्रत्येक क्षण कार्यरत हूं.

सवाल- 2047 की बात आप कर रहे हैं, ये सही है लेकिन पिछले पांच साल के बारे मे बताएं.

जवाब- 2019 में जब हमारी सरकार बनी, तो पहले 100 दिन दिनों में हमने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 को हटाया, यूएपीए जैसे कानून में संशोधन कर आतंकवाद विरोधी कानून को अधिक सक्षम बनाया, तीन तलाक विधेयक पारित कर इसे कानूनी रूप दिया, बैंकों की हालत सुधारने और उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए बैंकों का विलीनीकरण किया, कई क्षेत्रों को सीधा विदेशी निवेश से जोड़ने के लिए आवश्यक संशोधन किए, छोटे निवेशकों को फंसाने वाली योजनाओं पर पाबंदी और इनके प्रवर्तकों को कठोर कानून के दायरे में लाया गया, कृषि उपज की एमएसपी (न्यूनतम गारंटी मूल्य) में बढ़ोतरी की गई, ‘पीएम किसान योजना’ पहले सिर्फ लघु व अल्प भूधारक किसानों तक के लिए सीमित थी, उसका दायरा बढ़ाकर सभी किसानों को इसमें शामिल किया गया, किसान तथा व्यापारियों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई, जल शक्ति मंत्रालय स्थापित करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और उन्हें प्रभावी रूप से लागू किया.

सवाल- 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की आपकी घोषणा राष्ट्रीय मुद्दा है क्या?

जवाब- हमें ध्यान रखना चाहिए कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना यह किसी एक व्यक्ति या किसी एक पार्टी का काम नहीं है. करोड़ों भारतीयों ने इस लक्ष्य को हासिल करने का दिल से फैसला किया है. बीते 10 वर्षों में हुए विकास की बदौलत ही हमारा देश विकसित भारत का सपना देख पा रहा है. 2014 से पहले की स्थिति की आप सिर्फ कल्पना करके देखिए.

सवाल- इस लोकसभा चुनाव में फिर एकबार बहुमत हासिल करने के लिए आपकी प्राथमिकता क्या है? आपके एजेंडे में पहला मुद्दा क्या है?

जवाब- हमारा एजेंडा एकदम स्पष्ट है और हम इसे पूरी प्रमाणिकता से जनता जनार्दन के समक्ष रख रहे हैं. विकसित भारत का सपना साकार करने के लक्ष्य के साथ हर संभव प्रयास हम कर रहे हैं. इसके लिए आने वाले 5 वर्षों के कार्यों का खाका हमने पहले ही तैयार कर रखा है. इसी तरह नई सरकार के गठन के साथ पहले 100 दिन की कार्य योजना भी हम तैयार कर चुके हैं.

छत्तीसगढ़ : HDFC बैंक से 23 किसानों के खातों से गायब हुए 1 करोड़ 84 लाख रुपए, बैंक मैनेजर पर FIR दर्ज…

0

छत्तीसगढ़ : HDFC बैंक से 23 किसानों के खातों से गायब हुए 1 करोड़ 84 लाख रुपए, बैंक मैनेजर पर FIR दर्ज…

छत्तीसगढ़ में बैंक से किसानों के खाते से करोड़ो रुपए के गबन का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बैंक के मैनेजर पर एफआईआर करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में किसानों से करोड़ो की धोकाधड़ी का मामला सामने आया है। धमतरी में एचडीएफसी के बैंक से 23 किसानों के अकाउंट से 1 करोड़ 84 लाख रुपए गायब हो गए हैं। इस धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बैंक के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

प्रदेश के धमतरी जिले के कुरूद में स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर पर किसानों के पैसे गबन करने का आरोप लगाया गया है। बैंक के मैनेजर श्रीकांत टेनेटि ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 23 खाताधारक किसानों से उनके क्रेडिट कार्ड, ऋण पुस्तिका, समेत अन्य माध्यमों से विभिन्न तरह के लोन देने के नाम पर उनके खाते से पैसा निकाल लिए है। जैसे ही इसकी जानकारी किसानों को लगी उन्होंने तुरंत ऑनलाइन पैसे निकालने की शिकायत बैंक से की। जिसके बाद 8 मई को बैंक प्रबंधन ने कुरुद थाना में आवेदन दिया था।

खाते से पैसे गायब होने और धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पीढ़ित किसानों ने जिले के एसपी और कलेक्टर से की है। कुरूद के एचडीएफसी बैंक के खाता धारकों के खातों से फर्जी तरीके से पैसा निकालने के मामले में जानकारी मिलने के बाद पीड़ित नंद कुमार साहू, बिहू लाल साहू रविंद्र कुमार साहू, भूपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, महेश कुमार साहू, प्रेम सिंह साहू आदि ने पहले इसकी शिकायत की है। बाद में बैंक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और खातेदारों को उनकी राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर इसकी शिकायत जिले के कलेक्टर और एसपी से भी की गई है। 

इस मामले में जानकारी देते हुए धमतरी के एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि शिकायक के आधार पर पुलिस ने बैंक के मैनेजर श्रीकांत टेनेटि और कर्मचारी तेजेन्द्र पिता कुंजबिहारी साहू ग्राम डाही के खिलाफ धारा 406, 409, 420, 267, 467, 468 और 120 बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बैंक मैनेजर ने किसानों को क्रेडिट कार्ड, ऋण पुस्तिका के लिए खाते से पैसे ट्रांसफर करते थे और मोबाइल और चेक के माध्यम से पैसों को निकाला करते थे।

छत्तीसग : रायपुर सहित प्रदेश 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

0

छत्तीसग : रायपुर सहित प्रदेश 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एडब्ल्यूएस कोरबा में 40 डिग्री, रायपुर के साथ ही बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड आदि सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 : छह लोकसभा सीटों की 15 विधानसभा में 80 प्रतिशत के पार हुआ मतदान…

0

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 : छह लोकसभा सीटों की 15 विधानसभा में 80 प्रतिशत के पार हुआ मतदान, 15 में से आठ में कांग्रेस के विधायक, सरगुजा, रायपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, बस्तर की महत्वपूर्ण भूमिका।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान।

दिग्गजों ने जहां सभाएं ली,वहां भी बढ़ा मतदान

छत्तीसगढ़ में दिग्गजों ने जहां सभाएं ली है, वहां मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री ने आठ अप्रैल को छत्तीसगढ़ में पहली सभा बस्तर के आमाबेल क्षेत्र में ली,वहीं राहुल गांधी ने यहां 13 अप्रैल को बस्तर विकासखंड में सभा ली थी। प्रधानमंत्री ने सक्ती, धमतरी व अंबिकापुर में भी सभाएं ली। राहुल गांधी ने बिलासपुर से सकरी में आमसभा ली। प्रियंका गांधी ने कांकेर लोकसभा के अंतर्गत बालोद के हथौद में, कोरबा लोकसभा के अंतर्गत चिरमिरी में सभा ली थी।

naidunia_image

जहां महिला प्रत्याशी वहां भी कम मतदान

कोरबा लोकसभा सीट में दोनों महिला प्रत्याशी रही, लेकिन कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यहां 2019 के मुकाबले 2024 में -4.37 प्रतिशत कम मतदान दर्ज किया गया। हालांकि कोरबा लोकसभा के कुल मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो 2024 के मुकाबले यहां सिर्फ 0.35 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। अन्य क्षेत्रों की बात करें तो प्रदेश में रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर में भी मतदान कम हुआ है।

तीसरे चरण में 65.68% वोटिंग, EC ने 4 दिन बाद जारी किया फाइनल टर्नआउट

0

तीसरे चरण में 65.68% वोटिंग, EC ने 4 दिन बाद जारी किया फाइनल टर्नआउट

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के चार दिन बाद चुनाव आयोग ने कुल मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी कर दिया है. चुनाव आयोग के जारी आंकड़े के मुताबिक तीसरे चरण में कुल 65.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.

हालांकि 7 मई को देर शाम को आयोग ने जो आंकड़ा जारी किया था, उसके मुताबिक तीसरे चरण में 64.40 फीसदी मतदान हुआ था. लेकिन चार बाद इस आंकड़े में करीब एक फीसदी ज्यादा मतदान दिखाया गया है.

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को संपन्न हुआ था. इस दिन 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान किया गया था. चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक तीसरे चरण में पुरुषों का मतदान 66.89 फीसदी, महिलाओं का मतदान 64.41 फीसदी और थर्ड जेंडर ने 25.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

तीसरे चरण में किस राज्य में कैसी वोटिंग?

तीसरे चरण में असम में 85.45 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 71.98 फीसदी, बिहार में 59.15 फीसदी, गुजरात में 76.06 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 77.53 फीसदी, यूपी में 57.55 फीसदी, कर्नाटक में 71.84 फीसदी और मध्य प्रदेश में 66.75 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है. साल 2019 के मतदान प्रतिशत से तुलना करें तो 2024 के तीसरे चरण के कुल मतदान में करीब दो फीसदी कम मतदान रिकॉर्ड किया गया है.

देरी से आंकड़ा जारी करने पर कांग्रेस का हमला

चुनाव आयोग की ओर से फाइनल आंकड़ा देरी से जारी करने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हमला भी बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल उठाया था कि चुनाव आयोग का यह रवैया ठीक नहीं. उन्होंने कहा था देरी से आंकड़ा जारी करने की आखिर वजह क्या है? उन्होंने कहा कि पहले के चुनावों में आयोग 24 घंटे में फाइनल आंकड़ा जारी कर देता था लेकिन अब देरी क्यों हो रही है.

हालांकि खरगे के सवाल पर चुनाव आयोग ने सख्त नाराजगी जताई है. आयोग ने कहा है खरगे ने जिस तरह के बयान दिए हैं और आरोप लगाए हैं वे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं. इससे निष्पक्ष मतदान को लेकर भ्रम फैल सकता है.