Home प्रदेश बर्दाश्त के बाहर होगी इस बार की गर्मी…अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागर...

बर्दाश्त के बाहर होगी इस बार की गर्मी…अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागर में कौन गोल-गोल घूम रहा है

10
0

वैज्ञानिक शायराना अंदाज में कहते हैं कि धरती को बुखार हो गया है। इसका मतलब यह है कि तापमान 1850-1900 की औद्योगिक क्रांति से पहले के औसत की तुलना में 1.5 और 2 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार करने के करीब है। यह लोगों को गर्मी से होने वाली मुश्किलें जैसे जलवायु परिवर्तन के खतरों की तरफ धकेल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ते तापमान के लिए इंसानी गतिविधियों से मौसम में हो रहा बदलाव जिम्मेदार है जिसे अस्थायी तौर पर अल नीनो को हवा दे रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि धरती के इस बुखार के पीछे कौन है? समंदरों में ऐसा क्या हो रहा है, जिससे दुनिया गर्म हो रही है।