Home छत्तीसगढ़ ई-संवर्ग ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

ई-संवर्ग ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

11
0

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी  आदेश के अनुसार व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) तथा प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) ई-संवर्ग की ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग 21 से 24 नवंबर 2025 तक शासकीय शिक्षा शिक्षक महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जा रही है। वरिष्ठता सूची के आधार पर नियमानुसार काउंसिलिंग की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से जारी है।

22 नवंबर 2025 को काउंसिलिंग के द्वितीय दिन प्रथम पाली में कुल 150 में से 143 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 7 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 149 में से 141 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 8 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दो दिनों में कुल 599 अभ्यर्थियों में से 568 ने काउंसिलिंग में भाग लिया जबकि 31 अनुपस्थित रहे। इनमें से 36 अभ्यर्थियों ने स्थान चयन से इंकार किया तथा 532 अभ्यर्थियों ने अपनी स्वेच्छा से विद्यालय चयन किया। अब तक काउंसिलिंग में उपस्थिति का कुल प्रतिशत 94.82 दर्ज किया गया है।

काउंसिलिंग में सम्मिलित सभी व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) ई-संवर्ग के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से मनोनुकूल शाला में पदस्थापना हेतु सहमति पत्र प्रदान किए गए हैं। विभाग द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।