8th Pay Commission Website Launch: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग को लेकर राहत की खबर सामने आई हैं. लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और ढांचे में बदलाव को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म होने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है.
सरकार की ओर से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दिया गया हैं.
कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के लिए दिल्ली में ऑफिस की जगह सुनिश्चित की थी. जहां से आयोग अपने आगे का काम कर सकता है. वहीं, अब वेबसाइट को लाइव कर दिया गया है. इस वेबसाइट के जरिए आयोग ने कर्मचारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से संबंधित सुझाव मांगे है कि वे अपने वेतन ढांचे में किस तरह के सुधार और बदलाव चाहते हैं. आइए इस विषय में जानते हैं…..
अपने सुझाव ऐसे भेज सकते हैं लोग
8वें वेतन आयोग ने सभी को साथ जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है. आयोग ने साफ किया है कि वह अब केवल मंत्रालयों, विभागों और कर्मचारी संगठनों से ही नहीं, बल्कि आम कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से भी सुझाव और विचार लेना चाहता है. इसी उद्देश्य से ‘MyGov’ पोर्टल के साथ साझेदारी की गई है, ताकि हर व्यक्ति अपनी बात आसानी से आयोग तक पहुंचा सके.
आयोग का मानना है कि जिन लोगों पर इसका सीधा असर पड़ता है, उनकी भागीदारी सबसे जरूरी है. चाहे आप नौकरी में हों, रिटायर हो चुके हों या किसी यूनियन से जुड़े हों, आप आधिकारिक वेबसाइट या MyGov पोर्टल के जरिए अपनी राय दर्ज करा सकते हैं.
सुझाव भेजने की प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन
8वें वेतन आयोग ने साफ तौर पर बताया है कि अब सुझाव भेजने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. आयोग फिजिकल दस्तावेज, पत्र या ईमेल के जरिए भेजी गई किसी भी सुझाव पर विचार नहीं करेगा. सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अपनी बात रखने के लिए केवल MyGov पोर्टल का ही इस्तेमाल करना होगा.
आयोग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सुझाव देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. कर्मचारी बिना किसी दबाव, डर या झिझक के अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं.



