Home प्रदेश छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की गुंडागर्दी: पुजारी के भाई पर हमला…

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की गुंडागर्दी: पुजारी के भाई पर हमला…

4
0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां एक पुजारी के भाई को चंदा वसूली के विरोध में लात-घूसों से पीटा गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है और वे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दुर्ग जिले के नारथा गांव में रुक्खड़ नाथ धाम में गाय के गोबर से बनी हनुमानजी की प्रतिमा और शिवलिंग स्थापित है। 16 फरवरी को भाजपा नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी द्वारा रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी चल रही है। इस आयोजन के लिए मंदिर परिसर में बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। हालांकि, मंदिर समिति इस आयोजन के खिलाफ है। कार्यक्रम के लिए गांव में और मंदिर के आसपास दुकानदारों से चंदा वसूला जा रहा है। यह कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिला सभापति चंद्रहाश गोस्वामी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा नेता ने मंदिर के बाहर दुकानों को हटाने का आदेश दिया था। जब दुकानदारों ने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्होंने पुजारी के भाई पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

भाजपा नेता द्वारा मंदिर के पुजारी को लात घुसों से पीटा गया

पिटाई का कारण है कि भाजपा नेता मंदिर में पूजा/यज्ञ के नाम पर श्रद्धालुओं से जबरदस्ती चन्दा वसूल रहा था बस इसी का विरोध मंदिर के पुजारी ने किया, पुजारी ने कहा इस तरह धर्म के नाम पर चंदा चोरी करना ठीक नहीं है बस बीजेपी…

वीडियो में चंद्रहाश गोस्वामी पुजारी के भाई को पेट और सिर पर लात मारते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने हवा भरने वाले पंप से भी पीटा। भाजपा नेता पर आरोप है कि इस यज्ञ के लिए ग्रामीणों से चंदा लिया गया, जबकि पिछले दस वर्षों से यह यज्ञ बिना चंदे के होता आया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने खुद को घायल बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष ने भी शिकायत दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।