छत्तीसगढ़ में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सुबह शाम हल्की ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
छत्तीसगढ़ से धीरे-धीरे ठंड गायब होने लगी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अब ठंड का असर खत्म हो गया है। पूरे प्रदेश में ठंड का असर कम होने लगा है। ज्यादातर शहरों में दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में तापमान में वृद्धि होगी जिस कारण से गर्मी बढ़ेगी।
कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को छत्तीसगढ़ का मौसम ड्राई रहने की संभावना है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोहरा, शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से तेज धूप के कारण गर्मी का एहसाह होगा। ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिनों के भीतर राज्य के औसतन तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृ्द्धि दर्ज होगी। वहीं अब मौसम साफ बना रहेगा। मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 7 दिन यही ट्रेंड जारी रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियम रायपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9. 9 डिग्री सेल्सियम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।
बारिश की कितनी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान सामान्य से करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है। फिलहाल, कोई सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं है। जिससे राज्य के मौसम में कोई बदलाव हो।
सुबह रह सकती है धुंध
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि धूप खिलने के बाद धुंध का असर खत्म हो जाएगा।



