Home देश YouTube Global Outage: ‘Something Error’, भारत समेत कई देशों में यूट्यूब डाउन…

YouTube Global Outage: ‘Something Error’, भारत समेत कई देशों में यूट्यूब डाउन…

2
0

मशहूर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब कई देशों में डाउन हो गया। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (DownDetector) पर लाखों यूजर्स ने यूट्यूब में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी।

मुख्य समस्या यह थी कि कई देशों में यूजर्स यूट्यूब का होम पेज नहीं खोल पा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब खोलने पर होम पेज पर ‘समथिंग एरर’ का मैसेज दिख रहा था।

यूट्यूब को आखिर हुआ क्या?

डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय मीडिया इंडिया टुडे की रिपोर्ट है कि आज सुबह 6:30 से 7:30 बजे के बीच एक घंटे में यूट्यूब यूजर्स ने लगभग 20,000 शिकायतें दर्ज कीं। इनमें से 74 प्रतिशत समस्याएं यूट्यूब ऐप से जुड़ी थीं और 16 प्रतिशत वीडियो स्ट्रीमिंग से संबंधित थीं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मंगलवार सुबह 7:11 बजे तक यूट्यूब यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर 19,097 शिकायतें दर्ज कीं। यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग, ऐप एक्सेस और वेबसाइट लोडिंग में समस्याओं की सूचना दी है। यूजर्स की शिकायतों के बाद, यूट्यूब ने एक बयान में कहा कि वे इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं और जल्द ही और जानकारी अपडेट करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूट्यूब की समस्या से जुड़े स्क्रीनशॉट की बाढ़ आ गई है। कई यूट्यूब यूजर्स ने अपने अलग-अलग डिवाइस से ‘समथिंग एरर’ मैसेज के स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किए। इस वैश्विक गड़बड़ी ने दुनिया भर के यूट्यूब यूजर्स को चिंता में डाल दिया है।