Home छत्तीसगढ़ CG: बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ में मुस्लिम कर्मचारियों को मिला तोहफा, रमजान में...

CG: बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ में मुस्लिम कर्मचारियों को मिला तोहफा, रमजान में एक घंटे पहले मिलेगी ऑफिस से छुट्टी…

4
0

रमजान के पाक महीने में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुस्लिम समाज के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी एक घंटा पहले ऑफिस छोड़कर जा सकते हैं। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने इस निर्णय का स्वागत किया है

मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले मिलेगी छुट्टी

रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है। बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रमजान के महीने में कर्मचारियों को ऑफिस से एक घंटे पहले नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी मिल जाएगी। 19 फरवरी से सभी शासकीय कार्यालयों में यह नियम लागू होगा।

एक घंटे पहले मिल जाएगी छुट्टी

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने कहा है कि मुस्लिम धर्म से सबसे पवित्र माह कहा जाने वाला रमजान महीना 19 फरवरी से शुरू हो गया है। इस माह में मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। साथ ही हर दिन रात्रि में विशेष नमाज तरावीह का भी आयोजन किया जाता है। इसमें संपूर्ण कुरान का पाठ किया जाता है।

उन्होंने कहा कि रमजान को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने राज्य समस्त शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हर जाति, धर्म, पंथ और समाज के आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का ही स्वरूप है।

मुस्लिम समाज के लोगों ने किया स्वागत

वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय का मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर भी इस आदेश की खूब चर्चा हो रही है। आम तौर पर लोगों ने यह धारणा बना रखी है कि बीजेपी की नीति अलग रहती है। मगर विष्णु देव साय की सरकार ने इस मिथक को तोड़ दिया है।