Home छत्तीसगढ़ CG: विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट- प्रखर…

CG: विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट- प्रखर…

4
0

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने इस कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। प्रखर ने इस बजट को ‘ज्ञान और समावेशी’ विकास पर केंद्रित बताया है, जो अंत्योदय के कल्याण को समर्पित है। यह बजट “गुड गवर्नेंस, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ” पर जोर देता है।

प्रखर ने बताया कि इस बजट में युवाओं एवं छात्रों पर फोकस करते हुए विशेष प्रावधान किए गए हैं। रानी दुर्गावती योजनांतर्गत 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को डेढ़ लाख रुपए की सहायता सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह युवा उद्यमी तैयार करने के उद्देश्य के तहत जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाने के लिए तकनीकी वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग प्रदान किया जाएगा। अगले 5 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष इस तरह के मिशन के लिए सौ करोड़ का प्रावधान रखा गया है। यह बजट गांव गरीब किसान के नारी शक्ति एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का रोड मैप साबित होगा।