Home राजनीति टीम प्लेयर बनो, वरना रिजर्व में बैठा देंगे. बरनाला रैली से राहुल...

टीम प्लेयर बनो, वरना रिजर्व में बैठा देंगे. बरनाला रैली से राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को चेताया…

2
0

बरनाला में ‘कांग्रेस मजदूर महारैली’ को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने पार्टी में गुटबाजी को लेकर नेताओं को चेताया. उन्होंने कहा कि मैं पंजाब कांग्रेस पार्टी नेताओं की पूरी टीम, जो मंच पर बैठी है, सबको मैसेज देना चाहता हूं कि काम टीम वर्क से होता है.

एक प्लेयर गेम नहीं जीत सकता है. हमारे पास यहां पूरी टीम बैठी है.

राहुल गांधी ने कहा कि मैं मैसेज देना चाहता हूं कि टीम प्लेयर बनो, वरना रिजर्व में बैठा देंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कोई अगर टीम के साथ काम नहीं करेगा और टीम प्लेयर नहीं बनेगा तो उसे मैं और हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सीधा कर देंगे. ये मैसेज सभी के लिए है.

राहुल ने अमेरिका से ट्रेड डील पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान के एग्रीकल्चर सेक्टर का दरवाजा अमेरिका के लिए खोल दिया है. इस फैसले के बाद अमेरिका का सामान, भारत आएगा और हमारे किसान तबाह हो जाएंगे. पीएम मोदी यह काम नहीं करना चाहते थे. चार महीने तक डील रुकी हुई थी, क्योंकि हिंदुस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री किसी दूसरे देश के लिए एग्रीकल्चर सेक्टर को नहीं खोल सकता. मगर सवाल है- नरेंद्र मोदी ने जो काम चार महीने तक नहीं किया, उसे उन्होंने 15 मिनट में क्यों कर दिया?

अमेरिका को चीन से लड़ना है तो उसे हिन्दुस्तान के डाटा की जरुरत है। बिना हिन्दुस्तान के डाटा के अमेरिका चीन से नहीं लड़ सकता।

क्योंकि चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा डाटा है और फिर भारत के पास है। दुनिया AI की बात करती है लेकिन बिना डाटा के AI का कोई मतलब नहीं है और डाटा भारत…

उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीन से लड़ना है तो उसे हिन्दुस्तान के डाटा की जरुरत है. बिना हिन्दुस्तान के डाटा के अमेरिका चीन से नहीं लड़ सकता, क्योंकि चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा डाटा है और फिर भारत के पास है. दुनिया AI की बात करती है लेकिन बिना डाटा के AI का कोई मतलब नहीं है और डाटा भारत के पास है. पिछली सदी तेल की थी, सउदी अरब, अमेरिका, रूस, ईरान के पास तेल था लेकिन 21वीं सदी डाटा की है, लेकिन US-भारत की ट्रेड डील में नरेंद्र मोदी ने पूरा डाटा अमेरिका के हवाले कर दिया है. अब हिन्दुस्तान का डाटा अमेरिका कहीं भी रख सकता है.

देश में ‘तूफान’ आने वाला है

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से कहा है कि आप जिससे तेल खरीदने को कहेंगे, उससे ही हम तेल खरीदेंगे. हिंदुस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री ऐसा काम नहीं करता. मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि नरेंद्र मोदी भी यह काम नहीं करते. इसलिए मेरा सवाल है: आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सारा डेटा अमेरिका को सौंप दिया. हमारे देश और किसानों का डेथ वारंट साइन कर दिया.

देश में ‘तूफान’ आने वाला है क्योंकि

⦁ अमेरिका का अखरोट, बादाम, सेब, दाल, कपास, सोयाबिन भारत आएगा

⦁ नरेंद्र मोदी ने देश का सारा का सारा डेटा ट्रंप को सौंप दिया

नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को गारंटी दी है कि हिंदुस्तान हर साल 9 लाख करोड़ रुपए के अमेरिकन प्रोडक्ट खरीदेगा…

राहुल गांधी ने कहा कि देश में ‘तूफान’ आने वाला है क्योंकि अमेरिका का अखरोट, बादाम, सेब, दाल, कपास, सोयाबिन भारत आएगा. पीएम मोदी ने देश का सारा का सारा डेटा ट्रंप को सौंप दिया. पीएम मोदी ने ट्रंप को गारंटी दी है कि हिंदुस्तान हर साल 9 लाख करोड़ रुपए के अमेरिकन प्रोडक्ट खरीदेगा.