Iran NOPO Unit: मुज्तबा खामेनेई को हाल ही में ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है. उनकी सुरक्षा एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुकी है. उन्होंने अपने पिता अयातुल्ला खामेनेई की मृत्यु के बाद पद को संभाला है.
इस घटना के बाद ईरान को लीड करने वाले सुप्रीम लीडर की सुरक्षा के लिए NOPO नाम के एक खास विशेष बल को तैनात किया गया है. काले कपड़े पहनने वाली इस टुकड़ी को ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के अंदर सबसे ज्यादा गोपनीय और सबसे ज्यादा ट्रेंड बलों में से एक माना जाता है.
क्या है NOPO?
NOPO को औपचारिक रूप से निरूयेह विजेह पासदारान विलायत के नाम से जाना जाता है. यह ईरान का सबसे ताकतवर बल है. यह एक एलिट टैक्टिकल यूनिट के रूप में काम करता है. इसे आतंकवाद रोधी अभियान, बंधकों को छुड़ाने और प्रमुख राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा जैसे उच्च जोखिम वाले मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है. जब से मुज्तबा खामेनेई ने पद को संभाला है तब से यह टुकड़ी कथित तौर पर उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रही है.
NOPO का युद्ध कौशल
NOPO टुकड़ी के सदस्य काफी मुश्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरते हैं. यह उन्हें शहरी और युद्ध दोनों तरह के हालातों के लिए तैयार करता है. उनकी तैयारी में एडवांस्ड मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा की तकनीक, सामरिक निशानेबाजी, शहरी बाधाओं को तेजी से पार करने के लिए पार्कौर और गोताखोरी के अभियान शामिल होते हैं.
काफी मुश्किल भर्ती प्रक्रिया
NOPO के लिए भर्ती प्रक्रिया काफी ज्यादा कठोर मानी जाती है. उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर दूसरे विशिष्ट पुलिस या सुरक्षा इकाइयों से कड़ी छंटनी के बाद किया जाता है. भर्ती के लिए उच्च शारीरिक फिटनेस, मजबूत मानसिक दृढ़ता, होशियारी का आकलन और ऊंचाई के साथ-साथ सहनशक्ति के स्तर जैसे खास शारीरिक मापदंडों को शामिल किया जाता है. काफी कम संख्या में आवेदक इन सभी परीक्षाओं को पास कर पाते हैं.
संगठनात्मक ढांचा और तैनाती
NOPO यूनिटी की आधिकारिक तौर पर 1991 में स्थापना की गई थी और इसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी और बंधक बचाव अभियानों को संभाला था. हालांकि यह बल काफी छोटा है लेकिन इसके बावजूद भी इसे 6 ब्रिगेड में बांटा गया है. इनमें से चार ब्रिगेड तेहरान में तैनात है और बाकी यूनिट ईरान के प्रमुख शहरों मशहद और इस्फहान में स्थित है. इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा खतरों पर तेजी से कार्रवाई करना संभव हो जाता है.



