India vs Afghanistan Live Score, 2nd T20I Todays Match Full Scorecard and Updates:
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से बाजी मारी थी.
अब उनकी नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, वहीं मैच की शुरुआत साढ़े 7 बजे होगी. इस सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
बता दें, टी20 क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 9 मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच बारिश के चलते रद्द हुआ है. यानी अफगानिस्तान की टीम भारत को अभी तक 1 भी मैच नहीं हरा सकी है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम का स्क्वॉड- श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई.
अफगानिस्तान का स्क्वॉड- इब्राहिम जादरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद.



