ओला रोडस्टर X+ इलेक्ट्रिक बाइक दो बैटरी पैक के साथ आती है 4.5 kWh और 9.1 kWh. इसमें 11 kW की पीक मोटर लगी है, जो 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा है और बड़ी बैटरी के साथ इसकी IDC रेंज 501 किलोमीटर है.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,09,999 रुपए है.
बेंगलुरु बेस्ड Ultraviolette की F77 Mach 2 दो वैरिएंट स्टैंडर्ड और रिकॉन में आती है. इसमें 27 kW की मोटर (रिकॉन में 30 kW) लगी है और बैटरी क्षमता लगभग 7.1 kWh और 10.3 kWh है. स्टैंडर्ड वेरिएंट 211 किमी और रिकॉन वेरिएंट 323 किमी तक की रेंज देता है. इसकी शुरुआती कीमत 2,99,000 रुपए है.

Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपए है. इसमें 3.6 kWh की बैटरी लगी है, जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड 88 किमी/घंटा है और इसे 0 से 90% चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं. बाइक में LED लाइट, डुअल स्टोरेज, क्रूज कंट्रोल, टेलीस्कोपिक शॉकर्स और ऑनबोर्ड नेविगेशन जैसी सुविधाएं हैं.

चेन्नई बेस्ड Raptee HV इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल T30 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसकी फुल चार्ज रेंज 200 किमी है और DC फास्ट चार्जिंग पर 30 मिनट में चार्ज हो जाती है. AC चार्जिंग पर 80% चार्जिंग में 1 घंटा लगता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपए है और 8 साल की बैटरी वारंटी भी मिलती है.

Revolt RV BlazeX स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज 150 किमी है. इसमें 4 kW की मोटर लगी है और टॉप स्पीड 85 किमी/घंटा है. इसमें 3.24 kWh की रिमूवेबल बैटरी लगी है, जो फास्ट चार्जिंग पर 80 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,14,990 रुपए है और 3 साल या 45,000 किमी की वारंटी मिलती है.




