Home प्रदेश मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का जारी...

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का जारी किया अलर्ट, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना…

6
0

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का जारी किया अलर्ट, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना..

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जहां कुछ राज्यों में तेज गर्मी का असर दिख रहा है, वहीं कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत सहित 12 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को बारिश की संभावना है।

इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिनका असर खास तौर पर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस दौरान कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट

IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव होगा। अगले सात दिनों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 6 अप्रैल तक दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को इसमें 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद 9 से 11 अप्रैल के बीच तापमान में फिर से 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

कहां कब होगी बारिश

  • कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना
  • मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में 9 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को बारिश
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 9 अप्रैल के बीच भारी बारिश
  • बिहार और झारखंड में 6 से 8 अप्रैल के बीच बारिश और ओलावृष्टि
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 अप्रैल को बारिश और हल्की बर्फबारी
  • पंजाब और राजस्थान में 6 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश
  • पश्चिमी राजस्थान में 7 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश
  • जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 7-8 अप्रैल को बारिश, कश्मीर में कहीं-कहीं भारी वर्षा
  • उत्तर प्रदेश में 6 से 8 अप्रैल तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

अगले चार दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।