Home समाचार UIDAI में इंटर्नशिप का शानदार मौका, नजदीक है लास्ट डेट, फटाफट करें...

UIDAI में इंटर्नशिप का शानदार मौका, नजदीक है लास्ट डेट, फटाफट करें अप्लाई…

3
0

सरकारी संस्था में इंटर्नशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने वर्ष 2026 के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसमें तकनीकी और डिजाइन से जुड़े छात्रों को मौका मिलेगा.

यह इंटर्नशिप खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो आईटी, डेटा साइंस और डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को न केवल सीखने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा.

इस प्रोग्राम के तहत कुल 28 पद उपलब्ध कराए गए हैं. यह अवसर उन छात्रों और युवाओं के लिए खास है जो तकनीकी क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं. इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ विशेष टेक्निकल स्किल होना जरूरी है.

जिन क्षेत्रों में स्किल्स मांगे गए हैं:-

  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
  • ReactJS और React Native
  • डेटा साइंस
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • मशीन लर्निंग
  • फुल स्टैक डेवलपमेंट
  • एंड्रॉइड और iOS डेवलपमेंट
  • UI/UX डिजाइन

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस इंटर्नशिप के लिए कई तरह के कोर्स करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं. इनमें बी.टेक, बी.ई., एम.टेक, बैचलर और मास्टर ऑफ डिजाइन, बैचलर/मास्टर ऑफ मैथमैटिक्स, बैचलर/मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स, यानी तकनीकी और डिजाइन दोनों क्षेत्रों के छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

आवेदन की अंतिम तारीख

इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2026 तय की गई है. इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, ताकि मौका हाथ से न निकल जाए.

इंटर्नशिप की अवधि और स्थान

यह इंटर्नशिप बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी. इसकी न्यूनतम अवधि छह महीने रखी गई है. UIDAI ने साफ किया है कि उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पूरी अवधि तक इंटर्नशिप करने के लिए तैयार होंगे.

स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया

इस इंटर्नशिप में चयनित उम्मीदवारों को वजीफा (स्टाइपेंड) भी दिया जाएगा. हालांकि, चयन प्रक्रिया के बारे में डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखनी होगी.

जरूरी निर्देश

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा करने होंगे. अगर आवेदन में दी गई कोई भी जानकारी गलत पाई जाती है, तो आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. इसलिए सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना बेहद जरूरी है.