राहुल गांधी ने दिल्ली में रविवार को “रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सहयोग से आयोजित की गई। इसका मकसद युवाओं के बीच बाबा साहेब के संविधान और उनके विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
नेता विपक्ष श्री RahulGandhi ने “Run for Ambedkar, Run for Constitution” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस मैराथन का लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान और उनकी सोच के प्रति युवाओं को जागरूक करना है।
📍 दिल्ली संविधान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि “संविधान” ही बाबा साहेब का सबसे बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान नहीं होता, तो आज भारत इस स्वरूप में दिखाई नहीं देता। इस मैराथन के जरिए कांग्रेस युवाओं तक संविधान के मूल विचार और समानता का संदेश पहुंचाना चाहती है। ‘संविधान’ बाबा साहेब अंबेडकर जी का संदेश है। अगर संविधान नहीं होता, तो भारत का ये स्वरूप हमें देखने को नहीं मिलता आज RSS-BJP के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि ये नहीं चाहते देश में सभी को एक समान माना जाए। चाहे BJP के लोग बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते…
बीजेपी-आरएसएस पर सीधा हमला
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये संगठन संविधान को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “आज आरएसएस-बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश में सभी को बराबरी मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि भले ही बीजेपी के नेता बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते नजर आते हैं, लेकिन उनके दिल में संविधान को खत्म करने की सोच है।
कांग्रेस का लक्ष्य: संविधान की रक्षा
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है और उसके संदेश को देश के हर कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि हर नागरिक संविधान के महत्व को समझे और उसे बचाने के लिए आगे आए। इस मैराथन को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ने मिलकर आयोजित किया, जिसमें युवाओं की भागीदारी के जरिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की गई।



