नागवंशी गोड़ समाज के नाम से समाज से अलग हुए स्वाजातीय जनों को उनके सहमति से गोंड़ समाज में मिलाने की कार्यवाही की जाएगी’
गोंड़ समाज में वापसी के इच्छुक स्वजातीय जनों को 20 अप्रैल तक आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य’
गोड़ समाज ब्लाॅक अंबागढ़ चैकी द्वारा अंबागढ़ चैकी विकासखण्ड के ग्राम कौडूटोला पिनकापार में रविवार 26 अप्रैल को ’सामाजिक समरसता सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है।
संभागीय समिति के अनुमति से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नागवंशी गोड़ समाज के नाम से अलग संगठन बनाने वाले अंबागढ़ चैकी ब्लाॅक के सामाजिक जनों को उनके सहमति से गोड़ समाज में मिलाने की कार्यवाही की जाएगी।
जिससे कि गोड़ समाज संभाग मोहला के एकता एवं संगठनात्मक ढांचा को बरकरार रखा जा सकता है। समाज के द्वारा गोंड़ समाज में शामिल होने के इच्छुक नागवंशी गोड़ समाज के नाम से अलग हुए स्वजातीय जनों को 20 अप्रैल तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर 26 अप्रैल को ग्राम कौडूटोला पिनकापार में आयोजित ’सामाजिक समरसता सम्मेलन’ में शामिल होने की अपील की गई है।
जिससे कि जिले के सबसे बड़े गोड़ समाज को एकता के सूत्र में आबद्ध रखकर समाज के सर्वांगीण विकास में सभी स्वजातीय जनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
गोड़ समाज में वापस शामिल होने के इच्छुक नागवंशी गोड़ समाज के स्वजातीय जन 20 अप्रैल तक संभागीय महासचिव श्री नीतराम पुरामे, ब्लॉक अध्यक्ष, अंबागढ़ चैकी श्री छबिलाल वट्टी, संगठन मंत्री श्री देव प्रसाद कड़ियाम, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश कोरेटी के पास अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर 26 अप्रैल को आयोजित ’सामाजिक समरसता सम्मेलन’ में शामिल हो सकते है।
उल्लेखनीय है कि केवल विचाराधीन आवेदनों के मामले में संभागीय समिति के निर्णय उपरांत संबंधित व्यक्तियों को गोड़ समाज में मिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। गोंडवाना समाज के संभागीय संरक्षक श्री जगत सलामे, महासचिव श्री नीतराम पुरामे, ब्लाक अध्यक्ष श्री छबिलाल वट्टी एवं अन्य सभी समाज प्रमुखों ने नागवंशी गोड़ समाज के नाम से अलग संगठन में शामिल हुए अंबागढ़ चैकी ब्लाॅक के सभी स्वजातीय जनों को वापस गोड़ समाज में शामिल होकर समाज के विकास एवं एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की गई है।



