Home प्रदेश सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को, पटना के गांधी मैदान में...

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को, पटना के गांधी मैदान में नए मंत्री लेंगे शपथ…

3
0

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि की घोषणा कर दी गई है.

7 मई को बिहार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. ये जानकारी राज्य के राजनीतिक गलियारों से मिली एक बड़ी खबर है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को होगा. इस दिन बिहार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

ये समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.