Home देश PF News Update: EPFO रिकॉर्ड में गड़बड़ी तो अटक सकता है क्लेम..

PF News Update: EPFO रिकॉर्ड में गड़बड़ी तो अटक सकता है क्लेम..

4
0

ईपीएफओ रिकॉर्ड में जॉइनिंग और एग्जिट डेट की गलतियां कर्मचारियों के लिए गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकती हैं. ये गलतियां न केवल आपकी भविष्य निधि (पीएफ) की बचत और उस पर मिलने वाले ब्याज को कम करती हैं, बल्कि पीएफ ट्रांसफर और निकासी में भी बाधा डाल सकती हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट के कारण आपकी पेंशन पात्रता प्रभावित हो सकती है. एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम (ईपीएस) के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम दस साल की सेवा अवधि अनिवार्य है. यदि रिकॉर्ड में आपकी सेवा अवधि कम दिखती है, तो आप पेंशन लाभ से वंचित हो सकते हैं, भले ही आपने पर्याप्त समय तक काम किया हो.