तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ने पहले तो चुनाव में बंपर जीत सीटें जीतकर अपनी तीन साल पहले बनी पार्टी से चौंकाया. अब उनके एक कदम ने फिर से उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है. विजय थलपति ने अपने ज्योतिषी थिरु रिक्की राधान को तमिलनाडु सरकार में बड़ा पद देते हुए अपने ऑफिस में स्पेशल ड्यूटी यानी ओएसडी के पद पर नियुक्त किया है. राधन पंडित वहीं ज्योतिष हैं, जिन्होंने विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी. सरकार ने उनकी नियुक्ति से जुड़ा आदेश पत्र भी जारी कर दिया है.
विजय की जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी
राधान पंडित ने चुनाव के पहले विजय की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी. वह पूर्व में मुख्यमंत्री जयललिता के स्पिरिचुअल सेंटर के मेंटर भी रहे हैं. तमिलनाडु की राजनीति में उनका काफी सम्मान है. जयललिता भी किसी फैसले से पहले उनसे सलाह लेती रहीं थी. ऐसा तमिलनाडु की राजनीति में हमेशा चर्चा रही है. जब विजय को इस चुनाव में जीत मिली, तो वह सबसे पहले विजय के घर पहुंचे थे.
जयललिता ने उन्हीं कहने पर बदली नाम की स्पेलिंग
कई राजनीतिक नेताओं के साथ उनके करीबी जुड़ाव और अहम फैसलों पर उनके प्रभाव ने सबका ध्यान खींचा है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए 10 मई को दोपहर 3:15 बजे का समय तय किया था, लेकिन बाद में अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल की सलाह पर, एक शुभ मुहूर्त का हवाला देते हुए, विजय ने इसे सुबह 10 बजे कर दिया गया. बताया जाता है कि वेट्रिवेल इस पूरे सफर में हर कदम पर विजय की किस्मत को दिशा देते रहे हैं. जयललिता समेत कई बड़े राजनेता वेट्रिवेल से ज्योतिष सलाह लेते रहे हैं. यहां तक कि J Jayalalitha ने अपना नाम J Jayalalithaa के तौर पर उन्हीं के कहने पर बदला था.
चौंकाने वाले रहे थे तमिलनाडु विधानसभा के चुनावी नतीजे
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं. विजय की टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, 234 में 108 सीटें जीती थीं. विजय को बहुमत हासिल नहीं हुआ था. इसके बाद उन्हें कांग्रेस समेत अन्य दलों ने समर्थन देकर बहुमत के आंकडे़ तक पहुंचाया, और सरकार बनाने में भी अहम भूमिका निभाई. 10 तारीख को 10 बजे ही उन्हें अपने पद की शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने अपने आप को ही सत्ता का केंद्र बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कई अहम फैसले लेते हुए राज्य में 200 यूनिट तक बिजली फ्री करने का ऐलान भी किया है.



