Happy Eid-ul-Adha 2026 Wishes: जिलहिज्जा की दसवीं तारीख पर भारत में गुरुवार 28 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का दिन रहेगा. बकरीद पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेजने के लिए देखें बेहतरीन मैसेज.
इस्लामिक चंद्र कैलेंडर का आखिरी महीना जिलहिज्जा बहुत ही पाक और महत्वपूर्ण माना जाता है. खासकर जिलहिज्जी के पहले 10 दिन नेमत, बरकत और इबादत वाले होते हैं. इन दिनों मे हज यात्रा पूरी की जाती है और जिलहिज्जा के दसवें दिन कुर्बानी दी जाती है, जिसे बकरीद या बकरा ईद के नाम से जानते हैं,
ईद-उल-अजहा का त्योहार दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग मनाते हैं. यह त्योहार पशु कुर्बानी के साथ ही अल्लाह पर विश्वास, श्रद्धा और समर्पण को भी दर्शाता है. बकरीद के दिन सुबह नमाज अदा की जाती है, घरों में तरह-तरह के पकवान बनते है, लोग नए कपड़े पहनते हैं, मेहमानों का घर पर आना-जाना होता है और पशु की कुर्बानी दी जाती है.
बकरीद के एक दिन पहले से तमाम तरह की तैयारियों के साथ ही मुबारकबाद का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. अगर आप भी ईद-उल-अजहा पर अपने खास दोस्त, रिश्तेदार, परिवार या कलीग को मुबारकबाद देना चाहते हैं तो, यहां देखें बकरीद के बेहतरीन बधाई संदेश
ईद का दिन है, अल्लाह का इनाम है,
कुर्बानी से भरपूर, यह प्यार का पैगाम है.
ईद–उल–अजहा की मुबारकबाद!
जो भी मांगा सच्चे दिल से, वो मुकम्मल हो,
ऐसी दुआओं से भरा, ये ईद का पैगाम हो.
बकरीद मुबारक!
आपकी कुर्बानी कबूल हो और आपकी
जिंदगी में नई उम्मीदें और सफलताएं आएं
हर दिल में सच्चा प्रेम और भाईचारा बना रहे.
आप सबसो ईद–उल–अजहा की मुकाबरकबाद!
अल्लाह आपको खुशियां और अता करे,
दुआ हमारी है आपके साथ,
बकरा ईद पर आप और सबाब हासिल करें!
Happy Eid Ul Adha 2026
कुर्बानी का त्योहार है, ईमान की पहचान है,
अल्लाह की रहमत बनी रहे, यही दुआ बार–बार है.
बकरीद 2026 मुबारक!
समंदर को मिले उसका किनारा,
चांद को प्यारा सितारा
फूलों को भाए उसकी महक,
दिल को मिले उसका हमसफर
आपको और आपके परिवार को
बकरीद की ढेरों मुबारकबाद!
नजराना जन्नत से आया है,
खुशियों का खजाना संग लाया है
दिल की दुआ है, कुबूल हो हर आरजू,
बकरीद मुबारक का फरमान आया है
बकरीद की मुबारकबाद!
तुम्हारी हर ख्वाहिश खुदा मंजूर करे,
हर कदम पर उसकी रजा मिले
गम का नामोनिशान मिट जाए,
बस रहमत–ए–खुदा बरसती रहे
Happy Eid ul-Adha 2026!
मेरे दोस्त याद रहे अपनी बुराइयों और घमंड की भी कुर्बानी देना ही इस त्योहार की असली सीख है.
अल्लाह हम सबको नेक राह पर चलने की तौफीक दे. ईद उल अजहा मुबारक
इस पाक मौके पर दुआ है कि,
आपके जीवन से हर परेशानी दूर हो जाए और
हर कदम पर कामयाबी आपका साथ है.
बकरीद 2026 मुबारक!
कुर्बानी का यह त्योहार हमें प्यार, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है.
अल्लाह आपके दिव को सुकून और जिंदगी को खुशियों से भर दे.
बकरीद की बहुत बहुत मुबारकबाद!



